12 मिनट में 5.5 किलो सोना गायब, मुंबई के कारोबारी को 8.28 करोड़ रुपये की चपत; दुकान संचालक समेत तीन लोगों पर शक.

12 मिनट में 5.5 किलो सोना गायब, मुंबई के कारोबारी को 8.28 करोड़ रुपये की चपत; दुकान संचालक समेत तीन लोगों पर शक.
12 मिनट में 5.5 किलो सोना गायब, मुंबई के कारोबारी को 8.28 करोड़ रुपये की चपत; दुकान संचालक समेत तीन लोगों पर शक.

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में सोने के गहनों की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। दशहरा के मौके पर नई ज्वैलरी दुकान के उद्घाटन के लिए करीब 5.5 किलो सोने के आभूषण लेकर पहुंचे मुंबई के एक कारोबारी के दो बैग कथित तौर पर महज 12 मिनट में गायब हो गए। इन गहनों की अनुमानित कीमत 8.28 करोड़ रुपये बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें बनाई हैं।

नई दुकान के नाम पर मंगवाए गए थे गहने

शिकायत के मुताबिक, मुंबई के जवेरी बाजार स्थित एक गोल्ड कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हिमांशु जैन गुजरात के अलग-अलग शहरों में ज्वैलर्स को सोने के आभूषण सप्लाई करते हैं। इसी काम के दौरान उनकी पहचान डाकोर में सोने की दुकान चलाने वाले भाविक सोनी से हुई थी। दोनों के बीच साल 2017 से कारोबारी संबंध बताए गए हैं।

आरोप है कि भाविक सोनी ने वडोदरा के वाघोडिया रोड स्थित साईं गणेश कॉम्प्लेक्स में ‘श्री अंबिका ज्वैलर्स’ के नाम से नई दुकान शुरू करने की बात कही थी। दशहरा पर दुकान के उद्घाटन के लिए उसने गहनों का ऑर्डर दिया। इसी ऑर्डर के आधार पर हिमांशु जैन लगभग 5 किलो 500 ग्राम सोने के आभूषण लेकर वडोदरा पहुंचे।

इन गहनों की कीमत करीब 8 करोड़ 28 लाख 37 हजार 680 रुपये बताई गई है।

दो बैग दुकान में रखे और फिर हो गए गायब

शिकायत के अनुसार, दुकान में गहने दिखाने के दौरान दोपहर के भोजन का समय हो गया। इसके बाद भाविक सोनी और हिमांशु जैन के भाई नील जैन खाना खाने के लिए बाहर चले गए। बताया गया कि भाविक ने दोनों बैग दुकान के अंदर सुरक्षित होने का भरोसा दिया और बाहर से ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली।

इसी बीच हिमांशु जैन वॉशरूम गए। करीब 12 मिनट बाद जब वह वापस लौटे, तो दुकान का ताला खुला मिला। अंदर जांच करने पर सोने के गहनों से भरे दोनों बैग गायब थे। हैरानी की बात यह थी कि दुकान में रखे दूसरे गहने वहीं मौजूद थे।

CCTV में स्कूटर सवार दो संदिग्ध दिखे

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में नीले रंग के सुजुकी एक्सेस जैसे स्कूटर पर आए दो अज्ञात व्यक्ति दुकान से गहनों के बैग ले जाते दिखाई दिए।

दूसरी ओर, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खाना खाने के लिए बाहर गए भाविक सोनी भी बाद में संपर्क से बाहर हो गए। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। इन परिस्थितियों के बाद पुलिस को मामले में धोखाधड़ी और पहले

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *