रेश्मा के लिए शौहर छोड़ने वाले हेमल खखरिया की हत्या, शव के टुकड़े अलग-अलग जगह से बरामद..​​​

रेश्मा के लिए शौहर छोड़ने वाले हेमल खखरिया की हत्या, शव के टुकड़े अलग-अलग जगह से बरामद..​​​
रेश्मा के लिए शौहर छोड़ने वाले हेमल खखरिया की हत्या, शव के टुकड़े अलग-अलग जगह से बरामद..​​​

एक महिला जिसने प्रेमी के लिए अपना घर-बार छोड़ा, अंत में उसी ने उसकी जान ले ली. जौनपुर जिले का यह मामला आपके रौंगटे खड़े कर देगा. यहां मृतका द्वारा अपने मोबाइल की चैट दिखाने से इनकार करने पर उसके लिव-इन पार्टनर ने सोते समय बेरहमी से उसका गला रेत दिया. वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग ठिकानों पर फेंक दिया. पुलिस ने इस खौफनाक मामले में कार्रवाई करते हुए 14 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है और एक मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को दबोच लिया है.

शौहर को छोड़कर आई थी साथ, आरोपी को दिलवाई थी नौकरी

यह पूरा मामला जौनपुर के मडियाहू थाना क्षेत्र का है. आरोपी की पहचान गुजरात के भावनगर निवासी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मडियाहू की टीचर्स कॉलोनी में रह रहा था. पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि तकरीबन दो महीने पहले उसकी मुलाकात रेशमा खातून उर्फ सना से हुई थी. रेशमा अपने शौहर को छोड़कर हेमल के साथ रहने के लिए आ गई थी. इतना ही नहीं, रेशमा ने ही हेमल को जौनपुर बुलाया था और यहाँ उसकी नौकरी भी लगवाई थी. बीते 4 जुलाई को हेमल उसे वाराणसी के बाबतपुर से लेकर अपने कमरे पर आया था.

रात में रेता गला, बाजार से पन्नी खरीदकर किए लाश के टुकड़े

कमरे पर आने के बाद दोनों के बीच मोबाइल की चैट देखने को लेकर भयंकर कहासुनी और विवाद शुरू हो गया. इस बात से आक्रोशित होकर हेमल ने रात में सोते समय चाकू से वार कर रेशमा का गला रेत दिया और उसकी हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद वह बाजार गया और वहां से काली पन्नी खरीदकर लाया. इसके बाद उसने गड़ासे से शव को तीन हिस्सों में काट दिया. आरोपी ने पहचान मिटाने की नीयत से शव के धड़ को रानीपुर बाईपास पर और बाकी के अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास स्थित एक पुलिया के पास फेंक दिया. रविवार सुबह जब रानीपुर बाईपास के पास युवती का धड़ बरामद हुआ, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

सबूत मिटाने की कोशिश में पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

बाईपास से शव का धड़ मिलने की खबर जैसे ही हेमल को लगी, वह शिनाख्त होने के डर से घबरा गया. वह शव के बचे हुए हिस्सों को कहीं और छिपाने के लिए देर रात दोबारा निकला. इसी बीच, मडियाहू पुलिस और सीओ विजय चौधरी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ब्लॉक के पास पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी. आरोप है कि पुलिस टीम द्वारा खुद को घिरा हुआ देख आरोपी हेमल ने उन पर फायरिंग झोंक दी. पुलिस की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

शौहर ने की शव की शिनाख्त, परिजनों ने लगाए अन्य लोगों पर आरोप

मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया. दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म पूरी तरह कबूल लिया. दूसरी तरफ, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के शौहर रहीम खान ने शव के टुकड़ों को देखकर उसकी पहचान रेशमा के रूप में की. इस मामले में मृतका के मायके पक्ष और परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इस विभत्स हत्याकांड में हेमल के साथ पांच अन्य लोग भी संलिप्त थे. पुलिस ने परिजनों की इस शिकायत को दर्ज कर लिया है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *