मोबाइल पर रील बनाने की​​​​​ जिद बनी विवाद की वजह! 14 साल की बेटी को माता-पिता ने पीटकर मार डाला, शव खदान में फेंककर खुद फैलाते रहे गुमशुदगी की बात

मोबाइल पर रील बनाने की​​​​​ जिद बनी विवाद की वजह! 14 साल की बेटी को माता-पिता ने पीटकर मार डाला, शव खदान में फेंककर खुद फैलाते रहे गुमशुदगी की बात
मोबाइल पर रील बनाने की​​​​​ जिद बनी विवाद की वजह! 14 साल की बेटी को माता-पिता ने पीटकर मार डाला, शव खदान में फेंककर खुद फैलाते रहे गुमशुदगी की बात

जमशेदपुर, झारखंड: मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल और इंटरनेट पर रील बनाने को लेकर हुआ विवाद एक नाबालिग की जान जाने की वजह बन गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह गांव में 14 वर्षीय कनकलता मुर्मू की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने डंडे से पीटकर बेटी की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उसका शव गांव की बंद पड़ी पत्थर खदान में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पिता रवींद्र मुर्मू और मां सुमानी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

मोबाइल इस्तेमाल को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, कनकलता आठवीं कक्षा की छात्रा थी। 10 नवंबर को मोबाइल फोन के इस्तेमाल और रील बनाने को लेकर उसकी माता-पिता से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण बच्ची की मौत हो गई।

इसके बाद आरोपितों ने शव को गांव की एक बंद पड़ी पत्थर खदान में फेंक दिया। तीन दिन बाद, 13 नवंबर को खदान से बच्ची का शव बरामद हुआ।

बेटी के लापता होने की बात कहकर गुमराह करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद माता-पिता ने ग्रामीणों और पुलिस को बेटी के लापता होने की बात बताई थी। हालांकि, शव मिलने के बाद पुलिस को उनके व्यवहार पर संदेह हुआ। उस समय पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण तत्काल गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। संदेह गहराने पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि इसी पूछताछ में हत्या से जुड़ी जानकारी सामने आई।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। 14 साल की बच्ची की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Satya Report डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट और पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर तैयार की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन दोष सिद्ध होना न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *