1 साल का प्यार का खूनी अंजाम… शादी का दबाव पड़ा तो प्रेमी ने मां संग रची हत्या की साजिश, बोरे में छुपाया शव..

1 साल का प्यार का खूनी अंजाम… शादी का दबाव पड़ा तो प्रेमी ने मां संग रची हत्या की साजिश, बोरे में छुपाया शव..
Featured Image

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई. बालापुर थाना क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी में 23 वर्षीय रेहाना खातून का शव जूट के बोरे में बंद मिला. पुलिस के मुताबिक, युवती का 21 वर्षीय अहमद सलाम से प्रेम संबंध था. शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद बहस में बदली. आरोप है कि इसी दौरान अहमद ने चाकू से हमला कर रेहाना की जान ले ली. बाद में उसकी मां ने भी शव छिपाने में साथ दिया.

शादी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, रेहाना बिहार के बेगूसराय की रहने वाली थी और हैदराबाद में फंक्शन हॉलों में वेट्रेस का काम करती थी. उसका बिस्मिल्लाह कॉलोनी निवासी अहमद सलाम के साथ रिश्ता था. 17 अगस्त से पहले दोनों के बीच शादी को लेकर बहस हुई. विवाद बढ़ने पर अहमद ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर रेहाना की हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश शुरू कर दी.

मां के साथ घर में छिपाया शव

पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद अहमद ने अपनी 56 वर्षीय मां आयशा बेगम को भी मामले में शामिल किया. दोनों ने रेहाना के शव को जूट के बोरे में रखा और घर के अंदर छिपा दिया. 17 अगस्त की सुबह करीब 6:25 बजे पुलिस को आरोपी के घर में शव होने की सूचना मिली. टीम मौके पर पहुंची तो बोरे के अंदर युवती का शव बरामद हुआ.

पूछताछ में सामने आई जानकारी

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अहमद और उसकी मां को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार की. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घर से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया. मामले की जांच में पुलिस हत्या की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है.

न्यायिक हिरासत में दोनों आरोपी

बालापुर थाने के एसएचओ एम. सुधाकर के मुताबिक, दोनों आरोपियों को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. अगले दिन उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी अब मामले से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *