GST असिस्टेंट कमिश्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का हमला, 20 तोला सोना और कैश लूट ले गए…

GST असिस्टेंट कमिश्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का हमला, 20 तोला सोना और कैश लूट ले गए…
GST असिस्टेंट कमिश्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का हमला, 20 तोला सोना और कैश लूट ले गए…

शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शनिवार सुबह करीब 6 बजे शालीमार नगर में जीएसटी विभाग के एक असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर में रखे करीब 20 तोला सोने के आभूषण, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे घर का निरीक्षण किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि बदमाश हथियारों के साथ घर में घुसे। फिर उन्हें और उनकी पत्नी उर्मिला व बेटे को एक कमरे में बंधक बनाकर अलमारी व लॉकर खंगाले। विरोध करने पर बेटे से मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित आराम से मौके से फरार हो गए। आरोपित तीन थे, उनके पास देसी कट्टा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस की कई टीम घटना को सुलझाने में लगी हुई है। सदर थानाधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपिताें की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जाँच में जुटी हुई है। दिन दहाड़े हुई इस घटना ने शहर में डर का माहौल कर दिया है। हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *