Author: contact.satyareport@gmail.com

  • गर्लफ्रेंड ने बात करना: बंद कर दिया था… बॉयफ्रेंड को ब्रेकअप मंजूर नहीं था, गुस्से में चाकू से कर दिया अटैक

    गर्लफ्रेंड ने बात करना: बंद कर दिया था… बॉयफ्रेंड को ब्रेकअप मंजूर नहीं था, गुस्से में चाकू से कर दिया अटैक

    गर्लफ्रेंड ने बात करना: बंद कर दिया था… बॉयफ्रेंड को ब्रेकअप मंजूर नहीं था, गुस्से में चाकू से कर दिया अटैक

    मध्य प्रदेश के सतना में दिनदहाड़े एक स्कूटी सवार युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. हमले के पीछे की कहानी ये सामने आई है कि उसका एक लड़के से अफेयर था. लेकिन किसी वजह से ब्रेकअप हो गया था. इसी बात से लड़का नाराज था और उसी को लेकर उसने घटना को अंजाम दे दिया.

    मध्य प्रदेश के सतना में कलेक्ट्रेट गेट के पास दिनदहाड़े स्कूटी से जा रही एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती के बीच पहले प्रेम संबंध थे. युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उस पर हमला किया.

    घटना 24 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे की है. सतना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट गेट के सामने अचानक एक स्कूटी सवार युवती पर चाकू से हमला कर दिया गया. पीड़ित युवती के मुताबिक, वह स्कूटी से जा रही थी. तभी पीछे से एक युवक आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया.

    हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने कहा कि उसे शुरुआत में समझ नहीं आया कि हमला किसने किया. उसके मुताबिक, आरोपी पीछे से आया था और हमला करने के बाद भाग गया. घटना के बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर मिले और आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई शुरू हुई.

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सागर उर्फ सूरज जाटव के रूप में हुई है. सीएसपी सतना मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी और युवती के बीच करीब दो साल से बातचीत थी और दोनों के बीच पुराने प्रेम संबंध थे. पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी. इसी को लेकर आरोपी नाराज था. 24 सितंबर की सुबह उसने गंवारी तिराहे के आगे युवती पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद युवती को तत्काल अस्पताल भेजा गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है.

    दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल टीमें लगाईं और इलाके में घेराबंदी शुरू की. पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी को टिकुरिया टोला से गिरफ्तार कर लिया गया.

    पूछताछ के दौरान पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवती के साथ पुराने संबंध होने की बात बताई और हमले की बात स्वीकार की. सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

    हमले के बाद घायल पीड़िता ने कहा कि वह जा रही थी और उसे पता नहीं चला कि पीछे से कौन आया. उसके मुताबिक, आरोपी ने पीछे से हमला किया और फिर मौके से भाग गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने जल्द ही उसे पकड़ लिया.

  • साली की शादी में शामिल: होने पहुंचा था युवक, धारदार हथियार से रेत दिया पत्नी का गला, फिर खुद को भी किया घायल

    साली की शादी में शामिल: होने पहुंचा था युवक, धारदार हथियार से रेत दिया पत्नी का गला, फिर खुद को भी किया घायल

    साली की शादी में शामिल: होने पहुंचा था युवक, धारदार हथियार से रेत दिया पत्नी का गला, फिर खुद को भी किया घायल

    सहारनपुर में साली की शादी में शामिल होने मायके आए युवक का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद युवक ने भी खुद को घायल कर लिया.

    सहारनपुर के नानौता में साली की शादी में शामिल होने मायके आए दंपति के बीच ऐसा विवाद हुआ कि कुछ ही देर में घर में चीख-पुकार मच गई. आरोप है कि पति इरफान ने अपनी पत्नी गजाला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गजाला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे लेकर सीएचसी नानौता पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इरफान ने भी खुद को घायल कर लिया. उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    मामला नानौता थाना क्षेत्र के मोहल्ला चामंजिली का है. करीब 30 साल की गजाला की शादी 14 साल पहले कैराना निवासी इरफान से हुई थी. परिजनों के मुताबिक, शादी के इतने साल बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होते रहते थे. हालांकि गुरुवार को दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं है.

    गजाला की बहन की शादी 21 सितंबर को हुई थी. इसी शादी में शामिल होने के लिए इरफान भी अपनी पत्नी के साथ आया था. घर में कुछ दिन पहले तक शादी की खुशियां थीं. रिश्तेदार जुटे हुए थे और माहौल उत्सव का था. लेकिन गुरुवार शाम अचानक वही घर चीख-पुकार से भर गया.

    गुरुवार को गजाला अपने भाई सुहेल के पंजाब जाने की तैयारी कर रही थी. वह उसके कपड़े बैग में रख रही थी. इसी दौरान इरफान भी घर के ऊपरी कमरे में पहुंच गया. कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. परिजनों के मुताबिक, कुछ देर में विवाद बढ़ गया और इरफान ने गजाला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

    गजाला की चीख सुनकर नीचे मौजूद परिजन दौड़कर ऊपर पहुंचे. तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी. इसके बाद इरफान ने कथित तौर पर खुद को भी घायल कर लिया. परिजन दोनों को लेकर सीएचसी नानौता पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने गजाला को मृत घोषित कर दिया. इरफान की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    घटना की खबर मिलते ही गजाला के मायके में कोहराम मच गया. मां संजीदा, पिता इस्लाम और भाई सुहेल और शोएब का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में कुछ दिन पहले बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया. रिश्तेदार और परिवार के लोग गजाला की मौत से सदमे में हैं. घटना की सूचना मिलते ही नानौता थाना प्रभारी विकास चारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    पुलिस बोली- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

    सीओ गंगोह शैलेन्द्र प्रताप गौतम ने बताया कि नानौता थाना क्षेत्र में इरफान नाम का व्यक्ति अपनी ससुराल आया हुआ था. पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी गजाला के गले पर धारदार हथियार से हमला किया. महिला की अस्पताल में मौत हो गई. आरोपी ने अपने गले पर भी चोट पहुंचाई है और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले में रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. विवाद की असली वजह क्या थी, हमला किस परिस्थिति में हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे.

  • गोंडा में चिकन बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, 6 साल की बेटी की मौत; शराब के नशे में मारपीट का आरोप.

    गोंडा में चिकन बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, 6 साल की बेटी की मौत; शराब के नशे में मारपीट का आरोप.

    गोंडा में चिकन बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, 6 साल की बेटी की मौत; शराब के नशे में मारपीट का आरोप.

    उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बेहद दुखद घटना में बदल गया। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हटही गांव में चिकन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि उस समय पति शराब के नशे में था और विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान उनकी 6 साल की बेटी भी चोटिल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

    चिकन लेकर घर पहुंचा था पति

    जानकारी के मुताबिक, हटही गांव निवासी करीब 35 वर्षीय प्रमोद गौतम 24 सितंबर की देर शाम शराब के नशे में घर पहुंचा था। वह अपने साथ चिकन लेकर आया था। घर में चिकन बनाने को लेकर उसकी पत्नी लक्ष्मी से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

    परिजनों के अनुसार, इसी दौरान उनकी 6 साल की बेटी भी किसी तरह चोटिल हो गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्ची को तत्काल करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया

    बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के पिता प्रमोद गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। हालांकि, बच्ची की मौत ठीक किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी जांच जारी है।

    बच्ची के शरीर पर नहीं मिले स्पष्ट चोट के निशान

    मामले में पुलिस की जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि बच्ची के शरीर पर फिलहाल स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल पर भी खून के निशान नहीं पाए गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

    गोंडा के एएसपी नितेश सिंह के अनुसार, हटही गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। विवाद के दौरान मारपीट हुई और इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

    फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्ची को चोट कैसे लगी और उसकी मौत का वास्तविक कारण क्या था। क्या मारपीट के दौरान लगी चोट से उसकी मौत हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

    पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

  • ‘बैंड बजा दूंगा…’, मर्डर के आरोपी ने महिला को किया इंस्टाग्राम पर मैसेज, हाई कोर्ट ने जमानत रद्द कर फिर भेजा जेल..

    ‘बैंड बजा दूंगा…’, मर्डर के आरोपी ने महिला को किया इंस्टाग्राम पर मैसेज, हाई कोर्ट ने जमानत रद्द कर फिर भेजा जेल..

    ‘बैंड बजा दूंगा…’, मर्डर के आरोपी ने महिला को किया इंस्टाग्राम पर मैसेज, हाई कोर्ट ने जमानत रद्द कर फिर भेजा जेल..

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मर्डर के एक आरोपी की बेल कैंसिल की है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि इस आरोपी ने बेल पर जेल से बाहर आने के बाद कथित रूप से शिकायकर्ता और उसके परिवार को धमकाया। मर्डर के आरोपी पर आरोप है कि उसने इंटाग्राम और फेसबुक के जरिए शिकायकर्ता और उसके परिवार से को धमकाते हुए कहा, “बैंड बजा दूंगा इसके चक्कर में सबकी।”

    सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि आरोपी ने बेल पर जेल से बाहर आने के तुरंत बाद शिकायतकर्ता और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने सोशल मीडिया पर शिकायकर्ता की बहन की तस्वीर भी अपलोड की थी। हाईकोर्ट ने माना कि शिकायतकर्ता पक्ष को धमकाकर आरोपी ने अपने जमानत आदेश की “सबसे जरूरी शर्त” का उल्लंघन किया है।

    द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस विक्रम अग्रवाल एक ऐसी याचिका पर सुनवाई कर रहे थे जिसमें हत्या के मामले में 28 जनवरी को एक दूसरी बेंच द्वारा आरोपी को दी गई जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपी से बातचीत भी की और पाया कि उसका व्यवहार “असामान्य” था और वह “ठीक से बात नहीं कर पा रहा था”। हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों या संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर उसकी मानसिक स्थिति की जांच करवाई जाए।

    क्या है मामला?

    आरोपी श्याम लाल नाम के व्यक्ति के कथित मर्डर मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है। श्याम लाल (23 जून 2023 को) शिकायकर्ता के चचेरा भाई के नौकर थे। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, जब यह घटना हुई, उस समय शिकायतकर्ता खुद मौके पर मौजूद था और इस दौरान वह घायल हो गया।

    द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को 28 जनवरी को एक अदालत (समकक्ष पीठ) द्वारा नियमित जमानत दे दी गई थी। यह जमानत कुछ शर्तों पर मिली थी, जिसमें यह भी शामिल था कि वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मामले के तथ्यों से परिचित किसी भी व्यक्ति को कोई लालच, धमकी या वादा नहीं देगा, ताकि उन्हें अदालत या किसी अन्य अधिकारी के सामने सच बताने से न रोका जा सके।

    शिकायतकर्ता ने दावा किया कि आरोपी ने बेल पर बाहर आते ही उसे और उसके पिता को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर धमकाने वाले मैसेज मिलने लगे। उन्हें फेसबुक पर भी ऐसे ही मैसेज मिले। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इन मैसेजों में आरोपी ने कथित तौर पर उसकी बहन के लिए अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस मैसेज में एक मैसेज यह भी था, “इसके चक्कर में मैं सबकी बैंड बजा दूंगा।”

    शिकायतकर्ता के भाई को भी धमकी दी

    आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के भाई को भी धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगर वह ट्रायल कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही देने आया, तो वह उसकी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की दूसरी बहन को भी आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। शिकायतकर्ता ने 4 मार्च को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 17 मार्च को एक और FIR दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह हिरासत में ही रहा।

    शिकायतकर्ता के वकील ने दलील दी कि शिकायतकर्ता और उसके परिवार को सीधे धमकी देने के कारण जमानत रद्द की जानी चाहिए। आरोपी की ओर से पेश हुए वकील समय संधावालिया ने दलील दी कि सिर्फ इस एक घटना के आधार पर जमानत रद्द नहीं की जानी चाहिए।

    कोर्ट ने कहा- जमानत रद्द करना एक कड़ा कदम

    कोर्ट ने कहा कि जमानत रद्द करना एक “कड़ा कदम” है और ऐसा आसानी से नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि जमानत रद्द करने से जुड़े कानून पहले से ही अच्छी तरह तय हैं।

    कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता पक्ष को धमकाकर जमानत देने वाले आदेश की सबसे जरूरी शर्त का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने कहा कि उसे जमानत पर रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती क्योंकि अगर ऐसा किया गया, तो “कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है”।

  • महिलाओं की अनोखी मुहिम: शाम होते ही हाथों में झाड़ू-डंडा लेकर निकलती है 50 औरतों की टीम, शराबबंदी के लिए गश्त

    महिलाओं की अनोखी मुहिम: शाम होते ही हाथों में झाड़ू-डंडा लेकर निकलती है 50 औरतों की टीम, शराबबंदी के लिए गश्त

    महिलाओं की अनोखी मुहिम: शाम होते ही हाथों में झाड़ू-डंडा लेकर निकलती है 50 औरतों की टीम, शराबबंदी के लिए गश्त

    बिहार के बगहा अंतर्गत रामनगर के सिल्वटिया बड़गो गांव में महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री और सेवन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हाथ में डंडा और झाड़ू लेकर 50 से अधिक महिलाओं की टीम रोज शाम गांव में गश्त करती है.

    बगहा के रामनगर में इन दिनों शाम होते ही एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है. हाथों में डंडा और झाड़ू लिए महिलाओं का समूह गांव की गलियों में निकल पड़ता है. मकसद है- शराब के खिलाफ आवाज बुलंद करना और गांव के माहौल को बेहतर बनाना. मामला रामनगर प्रखंड के सोनख पंचायत के सिल्वटिया बड़गो गांव का है. यहां शराब की बिक्री और सेवन से परेशान महिलाओं ने खुद एकजुट होकर अभियान शुरू किया है. पिछले करीब एक सप्ताह से महिलाएं हर शाम समूह बनाकर गांव में गश्त कर रही हैं और शराब पीने-पिलाने का विरोध कर रही हैं.

    चंद महिलाओं से शुरू हुआ अभियान, अब 50 से ज्यादा महिलाएं साथ शुरुआत में कुछ महिलाओं ने मिलकर यह अभियान शुरू किया था. धीरे-धीरे गांव की दूसरी महिलाएं भी इससे जुड़ती चली गईं. अब 50 से ज्यादा महिलाएं इस मुहिम का हिस्सा बन चुकी हैं. महिलाओं का कहना है कि उनका मकसद किसी से विवाद करना नहीं, बल्कि गांव के माहौल को बेहतर बनाना और परिवारों को शराब के नुकसान से बचाना है. जीविका समूह की अध्यक्ष फूलकली देवी ने बताया कि घरों में शराब की वजह से बिगड़ते माहौल को देखते हुए महिलाओं ने यह कदम उठाया. उनके मुताबिक, अभियान शुरू होने के बाद बाहरी लोगों की आवाजाही भी कम हुई है.

    रामनगर एसडीपीओ सतेंद्र राम ने बताया कि गांव की महिलाएं अब अवैध पदार्थों की बिक्री और खरीदारी को लेकर जागरूक हो रही हैं. महिलाएं इस तरह की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. पुलिस भी ऐसी सूचनाओं पर कार्रवाई कर रही है और लोगों से अपील है कि वे अवैध पदार्थों की बिक्री या खरीदारी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें.

    शाम होते ही निकलता है महिला दस्ता गांव में महिलाओं की टीम शाम होते ही सक्रिय हो जाती है. हाथों में डंडा और झाड़ू लेकर महिलाएं गांव की गलियों में घूमती हैं और लोगों को शराब से दूर रहने के लिए जागरूक करती हैं. महिलाओं का कहना है कि जब तक गांव में पूरी तरह बेहतर माहौल नहीं बन जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा. मुखिया रमिता देवी ने भी महिलाओं की इस पहल की सराहना की है. वहीं, नगीना देवी ने बताया कि कुछ महिलाओं से शुरू हुआ यह कारवां अब 50 से ज्यादा महिलाओं तक पहुंच गया है.

    महिलाओं के मुताबिक, अभियान शुरू होने के बाद गांव में शराब की बिक्री में कमी देखने को मिली है. अब महिलाएं इसे सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि गांव के माहौल को बदलने की सामूहिक कोशिश मान रही हैं.

  • बंद बंगले में घुसते: ही जाली में बुरी तरह फंसा युवक, बाहर निकालने के बजाय लोगों ने शुरू कर दी पिटाई, जानिए पूरा मामला

    बंद बंगले में घुसते: ही जाली में बुरी तरह फंसा युवक, बाहर निकालने के बजाय लोगों ने शुरू कर दी पिटाई, जानिए पूरा मामला

    बंद बंगले में घुसते: ही जाली में बुरी तरह फंसा युवक, बाहर निकालने के बजाय लोगों ने शुरू कर दी पिटाई, जानिए पूरा मामला

    सूरत: गुजरात के सूरत शहर के नाना वराछा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंद बंगले में घुसने की कोशिश के दौरान एक युवक स्टील की जाली में बुरी तरह फंस गया। वह काफी देर तक बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि युवक की मदद करने के बजाय कुछ लोगों ने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

    बंद बंगले की जाली में फंसा युवक

    यह मामला नाना वराछा की राजा राम नगर सोसायटी का बताया जा रहा है। सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक, युवक एक बंद बंगले में घुसा था। इसी दौरान वह मकान की स्टील की जाली में फंस गया। जाली के बीच फंसे युवक ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को छुड़ा नहीं पाया।

    कुछ ही देर में आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। युवक को कथित चोर समझकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।

    हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक यह पुष्टि नहीं की गई है कि युवक वास्तव में चोरी करने के इरादे से बंगले में घुसा था या उसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।

    करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा मामला

    कापोद्रा पुलिस इंस्पेक्टर महिपाल सिंह सोलंकी के मुताबिक, यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है। हालांकि, इससे जुड़ा मामला दो-तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आया और इसके बाद चर्चा में आ गया।

    पुलिस के अनुसार, बंगले में रहने वाला परिवार लंबे समय से अमेरिका में रहता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बंगले के मालिक किशोर भाई से भी संपर्क किया।

    घर से सामान चोरी होने की नहीं मिली जानकारी

    बंगले के मालिक ने पुलिस को बताया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। साथ ही, किसी ताले के टूटने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

    फिलहाल पुलिस जाली में फंसे युवक की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह बंगले में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में किसी शिकायत की जानकारी नहीं मिली है।

    जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक बंगले में किस मकसद से घुसा था और उसके साथ हुई मारपीट को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

  • पति ने इलाज का: नहीं दिया पैसा तो पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग, 40 किमी दूर नाविकों ने बचाई जान

    पति ने इलाज का: नहीं दिया पैसा तो पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग, 40 किमी दूर नाविकों ने बचाई जान

    पति ने इलाज का: नहीं दिया पैसा तो पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग, 40 किमी दूर नाविकों ने बचाई जान

    यूपी के मिर्जापुर में एक कपल के बीच झड़गा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी. 12 घंटे बाद 40 किलोमीटर दूर नाविकों ने महिला को पानी से निकाला. नाविकों ने महिला की जान बचाई.

    उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पति और पत्नी के झगड़े में पत्नी ने गंगा में छलांग लगा दिया. गंगा में रात भर 12 घंटे संघर्ष करने के बाद 40 किलोमीटर दूर नाविकों ने उसको बचाया.

    इलाज के पैसे को लेकर कपल में बवाल- घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया तालाब छोटी बसही की है, जहाँ 15 सितंबर 2026 को सुनीता देवी ने गुजरात मे नौकरी करने वाले अपने पति सूरज से फोन कर अपने इलाज के लिए पैसे मांगे. पति ने फोन पर पैसे देने से इंकार कर दिया और अपनी माँ से बात करवाने को कहा.

    नाराज पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग- जिसके बाद सुनीता नाराज हो कर शाम 5 बजे के लगभग शास्त्री ब्रिज पर पहुची, वहां से गंगा में छलांग लगा दिया. घर वाले सुनीता का इंतजार करते रहे, मगर जब घण्टों बाद नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू किया. मगर कहीं उसका पता नहीं चला.

    40 किमी दूर नाविकों ने बचाया- अगले दिन सुबह 5 बजे के लगभग 40 किलोमीटर दूर चुनार में नाविकों ने सुनीता को पानी में बहते देख उसको बचाया. सुनीता अब अपने मायके में है. उसके चारों बच्चे घर पर माँ का इंतजार कर रहे है.

    बेटे राहुल का कहना है कि पापा और मम्मी के बीच फोन पर बात हुई. दोनों के बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है.

    सास ने क्या कहा? वहीं, सुनीता की सास बिरंजी देवी का कहना है कि बेटे ने कहा, मेरी माँ से बात करवा दीजिये, मगर उन्होंने बात नहीं करवाया. हम लोग तलाश किए, नहीं मिली. इलाज के लिए हम लोग पैसा दे रहे थे. पति से बात हुई तो उसने कहा कि पैसा नही है. माँ से बात करवा दीजिये. वह शाम को 5 बजे कूदी थी, सुबह 5 बजे मिली है.

    कटरा कोतवाली थाना प्रभारी नीरज पाठक का कहना है कि महिला परसो गंगा में कूदी थी. अब वह पूरी तरह से सुरक्षित है.

  • ड्रोन उड़ाकर खेतों में करती हैं छिड़काव, नीतू पासवान की बदली जिंदगी, बताईं 50-60 हजार रुपये महीने की कमाई.

    ड्रोन उड़ाकर खेतों में करती हैं छिड़काव, नीतू पासवान की बदली जिंदगी, बताईं 50-60 हजार रुपये महीने की कमाई.

    गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली नीतू पासवान ने ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र में काम करते हुए अपनी कमाई का जरिया तैयार किया है। मेरौली गांव की रहने वाली नीतू ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना से जुड़ी हैं। उनके मुताबिक, साल 2024 में ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने ड्रोन से खेतों में स्प्रे का काम शुरू किया।

    नीतू पासवान का कहना है कि शुरुआत में उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने ड्रोन चलाने और खेतों में इसका इस्तेमाल करने का काम सीख लिया। अब अच्छे सीजन में उनकी कमाई 50 से 60 हजार रुपये महीने तक पहुंच जाती है। उन्होंने सालभर में करीब 5 से 6 लाख रुपये तक कमाई होने की बात भी कही है।

    ड्रोन से खेतों में करती हैं कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव

    नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि कार्यों के लिए ड्रोन उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इन ड्रोन का इस्तेमाल किसानों के खेतों में तरल उर्वरक और कीटनाशक के छिड़काव जैसी सेवाओं के लिए किया जाता है।

    नीतू भी किसानों के खेतों में ड्रोन के जरिए स्प्रे का काम करती हैं। इस तरह ड्रोन उनके लिए सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि आय का एक साधन भी बन गया है।

    2024 में ली ट्रेनिंग, फिर शुरू किया काम

    नीतू पासवान के मुताबिक, उन्होंने 2024 में ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्होंने खेतों में स्प्रे का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में काम आसान नहीं था, लेकिन समय के साथ उन्हें इसका अनुभव होने लगा।

    सरकार की योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को ड्रोन पायलट के तौर पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। फरवरी 2026 में सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ड्रोन दीदियों को अधिकृत ट्रेनिंग संस्थानों के जरिए ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी गई है।

    योजना में 80 फीसदी तक केंद्रीय सहायता

    नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत चयनित महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन पैकेज की लागत का 80 फीसदी तक केंद्रीय वित्तीय सहयोग, अधिकतम 8 लाख रुपये तक, दिया जाता है। बाकी राशि के लिए ऋण की सुविधा का प्रावधान है और उस पर ब्याज में भी सहायता दी जाती है।

    केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 2023-24 से 2025-26 की अवधि में 1,261 करोड़ रुपये का परिव्यय मंजूर किया था। योजना का लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि क्षेत्र में ड्रोन आधारित सेवाएं देने के लिए सक्षम बनाना है।

    नीतू ने सरकार के लिए कही ये बात

    नीतू पासवान ने अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ने और आर्थिक रूप से मजबूत होने का मौका मिल रहा है।

    उन्होंने अपने बयान में योगी सरकार के योगदान की भी सराहना की और इसे महिलाओं के लिए मददगार बताया। यह नीतू पासवान का व्यक्तिगत अनुभव और उनके द्वारा दिया गया बयान है।

    15 हजार ड्रोन देने का लक्ष्य

    नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को कुल 15,000 ड्रोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। सरकार के अनुसार, योजना के जरिए महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ ड्रोन सेवाओं के माध्यम से अतिरिक्त आजीविका का अवसर उपलब्ध कराने का उद्देश्य है।

    नीतू पासवान की कहानी इसी योजना के तहत ड्रोन ट्रेनिंग और कृषि सेवाओं से जुड़ी महिलाओं की बदलती आजीविका की एक मिसाल के तौर पर सामने आई है।

  • मीडिया की नौकरी छूटी: तो नोएडा की सड़कों पर बेचा वड़ा पाव, 12 साल एंकरिंग करने वाले इस कपल के जज्बे को लोग कर रहे सलाम

    मीडिया की नौकरी छूटी: तो नोएडा की सड़कों पर बेचा वड़ा पाव, 12 साल एंकरिंग करने वाले इस कपल के जज्बे को लोग कर रहे सलाम

    मीडिया की नौकरी छूटी: तो नोएडा की सड़कों पर बेचा वड़ा पाव, 12 साल एंकरिंग करने वाले इस कपल के जज्बे को लोग कर रहे सलाम

    नोएडा में वड़ा पाव का स्टॉल चलाने वाले पूर्व न्यूज एंकर और प्रड्यूसर जसवीर और सुधा की कहानी संघर्ष और आत्मसम्मान की अनूठी मिसाल है. मीडिया क्षेत्र की अनिश्चितता और आर्थिक तंगी से उबरकर दोनों ने अपनी नई पहचान बनाई है.

    वक्त कब जिंदगी का रुख बदल दे, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होता. जसवीर और उनकी पत्नी सुधा ने भी कभी नहीं सोचा था कि जिस चकाचौंध और पत्रकारिता की दुनिया को दोनों ने अपनी जिंदगी के कई साल दिए, एक दिन उसी पेशे की अनिश्चितता उन्हें बिल्कुल नया रास्ता चुनने के लिए मजबूर कर देगी. जसवीर करीब 12 साल और सुधा 7 साल तक पत्रकारिता से जुड़ी रहीं. दोनों ने एंकर और निर्माता के तौर पर काम किया. लेकिन नौकरी की अनिश्चितता ने जब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया, तो उन्हें अपने पुराने पेशे से बाहर निकलकर कुछ नया शुरू करने का फैसला लेना पड़ा और उन्होंने वड़ा पाव बेचना शुरू कर दिया.

    12 साल के करियर में देखीं कई मुश्किलें जसवीर बताते हैं कि नौकरी की दुनिया में यह तय नहीं होता कि अगले दिन भी नौकरी रहेगी या नहीं. अपने 12 साल के करियर में उन्होंने लागत घटाने के नाम पर होने वाली छंटनी देखी, कई लोगों को नौकरी से जाते देखा और खुद भी छंटनी की उस सूची में आने का सामना उन्हें करना पड़ा. एक समय ऐसा आया जब सुधा की नौकरी चली गई और जसवीर की तनख्वाह इतनी कम कर दी गई कि उससे किराया तक देना मुश्किल हो गया. दोनों उस समय भी किराए के मकान में रह रहे थे और आज भी किराए के घर में ही रहते हैं.

    नौकरी मिली, लेकिन घर चलाना मुश्किल रहा इसके बाद जसवीर ने महीनों तक नौकरी तलाश की. काम मिला भी, लेकिन वेतन इतना कम था कि उससे परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं था. उस समय उनके सामने यह सवाल नहीं था कि आगे कौन सा पेशा चुनना है. सबसे बड़ी चिंता यह थी कि घर का खर्च कैसे चलेगा. इसी मजबूरी ने उन्हें नौकरी से आगे कुछ नया सोचने पर मजबूर किया.

    वड़ा पाव से पहले शुरू की थी टिफिन सेवा वड़ा पाव बेचने का फैसला अचानक लिया गया कदम नहीं था. इससे पहले करीब एक साल तक दोनों टिफिन सेवा चलाते रहे. वे घरों और दफ्तरों तक खाना पहुंचाते थे. शुरुआत में जसवीर ने लोगों को योग भी सिखाया, लेकिन उससे उन्हें उम्मीद के मुताबिक आमदनी नहीं हो पाई. इसके बाद उनकी जिंदगी धीरे-धीरे एक ऐसे मोड़ पर पहुंची, जहां उन्होंने खाने के कारोबार की तरफ कदम बढ़ाया.

    शिरडी से लौटने के बाद आया विचार जसवीर बताते हैं कि एक दिन उन्हें बाबा का बुलावा आया और वे पत्नी के साथ शिरडी तथा सिद्धिविनायक गए. वहां उन्होंने लस्सी के साथ वड़ा पाव खाया. घर लौटने के बाद यही साधारण सा अनुभव उनके लिए एक नए रास्ते की शुरुआत बन गया. उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह सड़क पर रेहड़ी लगाकर वड़ा पाव बेचेंगे. लेकिन जसवीर इसे भगवान की देन और उनके दिखाए रास्ते के तौर पर देखते हैं. जसवीर ने सबसे पहले अपने लिए वड़ा पाव बनाया. इसके बाद पड़ोसियों को खिलाया. कई बार बनाने और सुधारने के बाद जब उन्हें लगा कि उनके वड़ा पाव में अब अपना खास स्वाद और अंदाज आ गया है, तब उन्होंने इसे लोगों को बेचने का फैसला किया. उन्होंने 9 अक्टूबर 2023 को उन्होंने पहली बार वड़ा पाव बेचा.

    आज वही जसवीर और सुधा, जिन्होंने पत्रकारिता में कई साल एंकरिंग और निर्माण का काम किया, नोएडा की सड़कों पर वड़ा पाव बेचते हैं. उनकी कहानी सिर्फ पेशा बदलने की कहानी नहीं है. यह उस दौर की कहानी है, जब नौकरी की अनिश्चितता के बीच दोनों के सामने घर चलाने की चुनौती थी और उन्होंने परिस्थितियों के सामने रुकने के बजाय खुद के लिए एक नया रास्ता बनाने का फैसला किया.

  • इश्क के लिए परिवार: से छिपाई पहचान, फिर रची अपनी मौत की कहानी, 4 साल बाद जिंदा सामने आया युवक

    इश्क के लिए परिवार: से छिपाई पहचान, फिर रची अपनी मौत की कहानी, 4 साल बाद जिंदा सामने आया युवक

    इश्क के लिए परिवार: से छिपाई पहचान, फिर रची अपनी मौत की कहानी, 4 साल बाद जिंदा सामने आया युवक

    मामला मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है. सोनू कुमार मूल रूप से गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र का रहने वाला है. 6 नवंबर 2022 को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए करीब 50 हजार रुपए लेकर पटना जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.

    50 हजार रुपए लेकर घर से निकला था सोनू

    50 हजार रुपए लेकर घर से निकला था सोनू

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा दूसरा केस सामने आया

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा दूसरा केस सामने आया

    मुजफ्फरपुर में चार साल पुराने कथित हत्याकांड का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. जिस युवक सोनू कुमार की हत्या की FIR दर्ज हुई थी, वह चार साल बाद खुद पुलिस के सामने पहुंच गया. पूछताछ में सामने आया कि सोनू ने अपनी हत्या की झूठी कहानी खुद रची थी. पुलिस के मुताबिक, उसने प्रेम प्रसंग को परिवार से छिपाने और घरवालों से दूर रहने के लिए यह पूरी साजिश रची.

    50 हजार रुपए लेकर घर से निकला था सोनू मामला मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है. सोनू कुमार मूल रूप से गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र का रहने वाला है. 6 नवंबर 2022 को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए करीब 50 हजार रुपए लेकर पटना जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.

    9 नवंबर को सोनू के भाई धीरज प्रसाद श्रीवास्तव ने थावे थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसी बीच परिवार के WhatsApp पर सोनू के मोबाइल से एक ऑडियो मैसेज और सिर से खून निकलने की तस्वीर भेजी गई. ऑडियो में दावा किया गया कि कुछ लोगों ने पैसे और बैग छीनने के लिए सोनू के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी.

    हत्या का केस दर्ज, पुलिस ने बनाई विशेष टीम ऑडियो और तस्वीर सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया. इसके बाद मुजफ्फरपुर के देवरिया थाने में कांड संख्या 25/23 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया. मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई. पुलिस ने सोनू की तलाश में कई जगह दबिश दी और अलग-अलग एंगल से जांच की, लेकिन काफी समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला.

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा दूसरा केस सामने आया करीब चार साल बाद इस मामले में नया मोड़ आया. पुलिस के सामने सोनू के प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अलग मामला पहुंचा. थावे थाने में एक युवती की मां ने उसके अपहरण को लेकर कांड संख्या 324/22 दर्ज कराई थी. पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच शुरू की. जांच आगे बढ़ी तो सोनू के लापता होने और उसकी कथित हत्या की कहानी के पीछे प्रेम प्रसंग का कनेक्शन सामने आया. पुलिस के मुताबिक, सोनू युवती को अपने साथ दूसरे राज्य ले गया था. इसके बाद उसने परिवार को गुमराह करने के लिए अपनी मौत का झूठा नाटक रचा.

    चार साल बाद खुद थाने पहुंचा सोनू पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबिश के बाद सोनू कुमार 17 सितंबर 2026 को खुद देवरिया थाने पहुंच गया. पूछताछ में उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेम प्रसंग को परिवार से छिपाना चाहता था. इसी वजह से उसने खुद को मृत दिखाने की साजिश रची और परिवार को हत्या की कहानी पर विश्वास दिलाने के लिए ऑडियो और तस्वीर भेजी. अब पुलिस सोनू के बयान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. चार साल तक जिस युवक की हत्या की जांच चलती रही, उसके जिंदा मिलने से पूरे मामले की कहानी ही बदल गई है.