Category: Crime

  • परिवार से बगावत कर दो लड़कियों ने रचाई शादी, बिहार में मचा बवाल! कोर्ट ने दिया ये आदेश..

    परिवार से बगावत कर दो लड़कियों ने रचाई शादी, बिहार में मचा बवाल! कोर्ट ने दिया ये आदेश..

    Featured Image

    बिहार की राजधानी पटना से प्यार, बगावत और सामाजिक मान्यताओं को तोड़ने वाली एक अनोखी खबर सामने आई है. यहाँ अदालतगंज इलाके की रहने वाली दो स्कूली छात्राओं ने आपस में शादी कर ली. दोनों के बीच प्यार इस कदर गहरा था कि उन्होंने न सिर्फ सामाजिक और पारिवारिक बंदिशों को दरकिनार किया, बल्कि धर्म के बंधनों को भी तोड़ दिया.

    अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाली ये दोनों लड़कियां पिछले तीन सालों से एक-दूसरे से प्यार करती थीं और अंततः घर से भागकर एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गईं. पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं और आपस में गहरी सहेलियां थीं. इनमें से एक लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि दूसरी 12वीं की छात्रा है. 10वीं की छात्रा के पिता सीआईडी (CID) में कार्यरत बताए जा रहे हैं.

    छात्राओं ने अपने रिश्ते को हमेशा के लिए शादी का रूप देने का फैसला किया और 7 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गईं. उनके पास उस वक्त सिर्फ 3,500 रुपये थे. पटना से निकलकर दोनों सीधे खगड़िया पहुंचीं, जहाँ उन्होंने एक स्थानीय मंदिर में शादी की और उसके बाद एक होटल में ठहरीं.

    परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस ने खगड़िया से किया बरामद

    दोनों लड़कियों के एक साथ अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. 7 अगस्त को परिजनों ने पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को खगड़िया स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया और पटना ले आई.

    “साथ रहेंगे, अलग नहीं होंगे…” थाने में अड़ गईं दोनों

    पटना महिला थाने और कोतवाली थाने लाने के बाद भी दोनों लड़कियों का रुख नहीं बदला. दोनों ने पुलिस और परिजनों के सामने साफ कह दिया कि वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं और अब कभी अलग नहीं होंगी. दोनों में से कोई भी अपने-अपने परिजनों के साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई.

    नाबालिग रिमांड होम भेजी गई, बालिग को मिली आजादी

    कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जांच में एक लड़की के बालिग (18 वर्ष या उससे अधिक) और दूसरी के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया. अदालत के आदेश पर नाबालिग लड़की को सुरक्षा और देखरेख के लिए रिमांड होम (बाल गृह) भेज दिया गया है. कोर्ट ने बालिग लड़की को अपनी मर्जी से कहीं भी रहने और जाने की पूरी आजादी दी है.

  • Google पर महिलाओं की ये सर्च देखकर मचा हड़कंप! 16 करोड़ बार पूछा- मर्द को बिना सबूत कैसे मारें?

    Google पर महिलाओं की ये सर्च देखकर मचा हड़कंप! 16 करोड़ बार पूछा- मर्द को बिना सबूत कैसे मारें?

    आज के डिजिटल युग में छोटी-बड़ी हर जानकारी के लिए लोग सबसे पहले गूगल की शरण लेते हैं. चाहे मौसम हो, रेसिपी हो या कोई खबर, सर्च बार में टाइप करते ही जवाब मिल जाता है. लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला दावा तेजी से वायरल हो रहा है. इस दावे के मुताबिक साल 2025 में महिलाओं ने गूगल पर सबसे ज्यादा “मर्द को बिना सबूत कैसे मारें” जैसे शब्द सर्च किए. कहा जा रहा है कि इस वाक्य को महिलाओं ने 16 करोड़ पचास लाख से अधिक बार सर्च किया.

    पोस्ट में अक्सर एक फाइल फोटो के साथ लिखा जाता है कि महिलाएं मर्दों को मारने के तरीके ढूंढती नजर आ रही हैं. यह दावा देखकर कई लोग हैरान और चिंतित हो गए. कुछ ने इसे समाज की सोच का आईना बताया तो कुछ ने इसे पुरुष विरोधी मानसिकता से जोड़ा. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गूगल ने ऐसा कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है.

    फेक है खबर


    गूगल हर साल “Year in Search” रिपोर्ट जारी करता है जिसमें उस साल के टॉप ट्रेंडिंग सर्च बताए जाते हैं. 2025 की रिपोर्ट में भारत में टॉप सर्च में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL सबसे ऊपर रहा. उसके बाद गूगल जेमिनी, एशिया कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, प्रो कबड्डी लीग, महाकुंभ, महिला विश्व कप, ग्रोक, सैयारा और धर्मेंद्र जैसे नाम शामिल थे. महिलाओं से जुड़ी सर्च में क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज, स्मृति मंधाना जैसी हस्तियां टॉप पर रहीं. मर्डर या हिंसा के तरीकों से जुड़ी कोई भी क्वेरी टॉप लिस्ट में नहीं थी. वैश्विक स्तर पर भी चार्ली कर्क, के-पॉप, लैबुबू, आईफोन जैसे विषय छाए रहे. इस वायरल दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. गूगल अपनी सर्च वॉल्यूम के सटीक आंकड़े इस तरह सार्वजनिक नहीं करता कि कोई विशेष वाक्य कितनी बार सर्च हुआ. गूगल ट्रेंड्स सिर्फ सापेक्ष रुचि दिखाता है, पूर्ण संख्या नहीं. इसलिए 16 करोड़ का आंकड़ा पूरी तरह निराधार है.

    फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई


    ब्राजील सहित कई देशों में “महिला को बिना निशान मारे कैसे” जैसे समान दावे पहले भी वायरल हुए थे. उन्हें फैक्ट-चेकर्स और खुद गूगल ने खारिज कर दिया था. उन मामलों में भी कहा गया था कि आंकड़े कंपनी के डेटा पर आधारित नहीं हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे दावे फैलने की कई वजहें हैं. सबसे बड़ी वजह है क्लिक और इंगेजमेंट की होड़. चौंकाने वाले, डरावने या विवादित शीर्षक ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट पाते है. एल्गोरिदम ऐसे कंटेंट को आगे बढ़ाता है. कई बार बिना स्रोत के स्क्रीनशॉट या पोस्ट बनाकर फैला दिए जाते हैं. लोग उन्हें सच मानकर आगे शेयर कर देते हैं. कभी-कभी यह जेन्डर वॉर को भड़काने के लिए भी किया जाता है. एक तरफ महिला सुरक्षा और हिंसा के आंकड़े चर्चा में रहते हैं तो दूसरी तरफ पुरुषों के खिलाफ झूठे आरोपों की बातें भी उठती हैं. ऐसे में संतुलित और सत्यापित जानकारी की कमी और बढ़ जाती है.

  • प्रेमी के लिए घर से भागी 3 बच्चों की मां, पति ने पकड़ा तो नहीं किया विरोध… करा दी दोनों की शादी..

    प्रेमी के लिए घर से भागी 3 बच्चों की मां, पति ने पकड़ा तो नहीं किया विरोध… करा दी दोनों की शादी..

    Featured Image

    उत्तर प्रदेश के चंदौली में पति-पत्नी और वो का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. पिछले 4 महीने से अपने आधी उम्र के प्रेमी के साथ फरार 3 बच्चों की मां को उसके पति ने पकड़ा और घर वापस चलने की मिन्नतें की. लेकिन बावजूद इसके जब पत्नी पति के साथ घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई. तो पति ने अपनी मौजूदगी में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी. चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

    आधी उम्र के युवक के प्यार में 3 बच्चों की मां-
    दरअसल चंदौली के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के डैना गांव का रहने वाला जीवनाथ राजभर दिल्ली में रहकर वेल्डिंग का काम करता था. उसकी पत्नी सरिता अपने तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी. इसी दौरान तकरीबन 45 साल की सरिता का अफेयर अपनी आधी से भी कम उम्र के अजय नाम के एक युवक से हो गया. अजय गाजीपुर जनपद के गहमर गांव का रहने वाला है और ट्रेन में मूंगफली बेचने का काम करता है.

    प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला-
    बताया जाता है कि सरिता की अजय से मुलाकात ट्रेन में ही हुई थी और दोनों में प्रेम संबंध बन गया था. उधर, जब इस बात की जानकारी सरिता के पति जीवनाथ को हुई तो उसने एतराज जताया. इसके बाद तकरीबन 4 महीना पहले सरिता अपने तीनों बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी अजय के साथ घर से फरार हो गई. उसके पति जीवनाथ ने उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं मिली. 2 दिन पहले मंगलवार को अचानक सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर जीवनाथ की मुलाकात अपनी पत्नी सरिता और उसके प्रेमी अजय से हो गई. जीवनाथ ने एक बार फिर अपने बच्चों का वास्ता दिया और कहा कि तुम वापस घर चलो. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सरिता अपने पति जीवनाथ के साथ घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई.

    पति ने प्रेमी के साथ कराई शादी-
    इसके बाद जीवनाथ ने जो किया, वह काफी हैरान कर देने वाला था. जीवनाथ अपनी पत्नी और उसके प्रेमी अजय को लेकर सकलडीहा तहसील पहुंचा और मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी. सरिता का कहना था कि उसका पति खर्च के लिए उसको पैसे नहीं देता है और साथ ही साथ उसके साथ लड़ाई झगड़ा भी करता है. लिहाजा वह उसके साथ नहीं रहेगी और बच्चों को भी अपने साथ नहीं ले जाएगी. वहीं, जीवनाथ ने बताया कि मैं तो चाहता हूं कि यह मेरे साथ रहे, लेकिन जब यह मेरे साथ रहने के लिए तैयार नहीं है तो हम क्या ही कर सकते हैं.

  • पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    तकनीक अगर हमें कुछ अच्छा सिखाती है, तो इसका गलत इस्तेमाल अपराधी भी बना सकता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक 17 साल के लड़के के साथ, जो अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के एक्टन शहर में रहता था. भारतीय मूल के इस लड़के पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. वो हत्या के बाद घर से फरार हो गया था, पर पुलिस ने रातभर तलाश के बाद बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अर्जुन अरविंद के रूप में हुई है और वो एक्टन-बॉक्सबोरो रीजनल हाई स्कूल का छात्र है.

    अर्जुन पर अपनी 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन और 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या के दो मामले दर्ज किए गए हैं. इतना ही नहीं उस पर परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट और हमला करने के दो-दो आरोप भी लगाए गए हैं. पुलिस के मुताबिक वो अपने घर से बिना बताए कार लेकर भागा था, ऐसे में उस पर बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने और वाहन चोरी से जुड़े आरोप भी उसके खिलाफ हैं. जांच के मुताबिक वो अपराध से पहले इंटरनेट और ChatGPT पर परिवार की हत्या से जुड़े आइडिया की खोज करता रहता था.

    घर में मिला मां-भाई का शव
    घटना के बारे में मंगलवार को पता चला, जब परिवार के घर पर एक ट्यूटर करीब साढ़े 6 बजे तय मुलाकात के लिए पहुंचा, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद ट्यूटर ने अर्जुन के पिता से संपर्क किया. पिता भी पत्नी और बच्चों से बात नहीं कर सके, तब जाकर पुलिस को संपर्क किया गया.पुलिस जब घर पहुंची तो उसे घर के अंदर सुधा और सिद्धार्थ मृत मिले. पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ का शव पहली मंजिल पर था, जबकि उसकी मां का शव बेसमेंट में मिला. दोनों के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे, लेकिन मौत की सही वजह अब तक तलाशी जा रही है. घटना में किसी हथियार का इस्तेमाल हुआ था या नहीं, इस पर भी जांच जारी है.

    पुलिस के पहुंचने के समय अर्जुन घर पर नहीं था और बाद में पता चला कि वो अपनी मां की होंडा एकॉर्ड कार लेकर वहां से निकल गया था, जो बुधवार सुबह वेयलैंड में पुलिस को एक पार्किंग स्थल पर मिली. कार के अंदर अर्जुन मौजूद था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के दौरान पता चला कि उसने इंटरनेट और ChatGPT पर परिवार की हत्या से जुड़े काल्पनिक विचारों और परिस्थितियों के बारे में खोज की थी. अधिकारियों ने बताया कि अर्जुन Gothic उपन्यास जैसी कहानियां तैयार करने के लिए भी ChatGPT का इस्तेमाल करता था, ऐसे में इससे हत्या का मकसद साबित नहीं होता है.

  • पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    फिल्मों और फिल्मी सितारों की दुनिया दूर से जितनी चकाचौंध भरी और परफेक्ट नजर आती है, पास से उतनी ही अंधकार भरी और खोखली है। यहां आपसी रिश्ते ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाए। डिटेक्टिव तान्या पुरी ने हाल ही एक पॉडकास्ट में कुछ ऐसे ही फिल्म स्टार्स के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए, जो चर्चा में हैं। तान्या इस वक्त करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। लेकिन शो में जाने से पहले उन्होंने कुछ एक्टर्स के निजी जिंदगी का खुलासा किया। तान्या ने बताया कि एक एक्टर, जिसे पूरा ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ माना जाता है, वह कई साल से पत्नी के साथ नहीं सोया और उसके छोटी उम्र की लड़कियों के साथ संबंध हैं।

    तान्या पुरी ने यह बात जाहरा जानी के पॉडकास्ट में बताई। इसी में उन्होंने एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में भी बताया, जिसकी क्यूट और मासूम इमेज है, पर वह पैसे लेकर गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। उसके बॉयफ्रेंड को भी इस बारे में पता है। तान्या से जब पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड का ऐसा कोई हाई-प्रोफाइल केस शेयर कर सकती हैं, जिसके बारे में उन्होंने किसी और पॉडकास्ट में न बताया हो। वह नाम न बताएं सिर्फ कहानी बता दें।

    ‘लोगों की नजरों में आदर्श, पत्नी सच्चाई का पता लगाने आई’
    तो तान्या पुरी ने बताया, ‘एक केस में शेयर करूंगी, वो जिस एक्टर के बारे में है, उसे लोग ग्रीन फॉरेस्ट या ग्रीन फ्लैग कहते हैं। वह लोगों की नजरों में एकदम आइडल है…पिक्चर परफेक्ट आइडेंटिटी, परफेक्ट रिलेशनशिप, बच्चे भी हैं और वह कमाल का पिता भी है। उनकी पत्नी हमारी कंपनी के पास आई थी, उनके बारे में बात करने और सच्चाई का पता लगाने के लिए क्योंकि वो बहुत समय से सोच रही थीं कुछ एक्शन लेने का। कुछ सुनाई दे रहा था उनको।’

    ‘वो एक्टर छोटी उम्र की लड़कियों के साथ इन्वॉल्व था’
    तान्या पुरी ने आगे बताया, ‘आखिरकार, हमें पता चला कि वह एक ऐसी फ्रैंचाइज फिल्मों में काम करते हैं, जहां उनका कई कम उम्र की लड़कियों से संपर्क होता था। यह एक खास तरह की फिल्मों का जॉनर है, जहां वह फिल्म के सीन में तो किसी के साथ काम करते ही हैं, लेकिन फिर हमें पता चला कि वो असल में अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों के साथ इन्वॉल्व थे।

    ‘पत्नी और पति के बीच शारीरिक संबंध नहीं’
    तान्या ने फिर कहा, ‘क्योंकि असल जिंदगी में पति-पत्नी के बीच कोई तालमेल नहीं है। उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं है। पत्नी ने हमें बताया कि कई सालों से उनके बीच कुछ भी नहीं हुआ है। वो अब एक ही कमरे में भी नहीं सोते हैं। दोनों एक-एक बच्चे की देखभाल करते हैं।’

    आखिर किस एक्टर की ओर तान्या ने किया इशारा?
    तान्या पुरी ने बताया कि वह एक्टर और उसकी पत्नी आज भी साथ हैं, जबकि पत्नी को पति की सारी करतूतों और हरकतों के बारे में पता है। हालांकि, कहा कि सेलिब्रिटीज के लिए अपनी शादी को तोड़ना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि वो पब्लिक फिगर होते हैं और हमेशा पब्लिक स्क्रूटनी और इमेज इशूज से जूझते हैं। अब भले ही तान्या ने इस एक्टर का नाम नहीं बताया, पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए।

  • लोला’ का बड़ा खेल बेनकाब! सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तारी, खूबसूरती के लिए 7 बार कराया..

    लोला’ का बड़ा खेल बेनकाब! सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तारी, खूबसूरती के लिए 7 बार कराया..

    लोला’ का बड़ा खेल बेनकाब! सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तारी, खूबसूरती के लिए 7 बार कराया..

    लखनऊ। लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की लोला कायूमोवा (50) आखिरकार पकड़ी गई। वह एक साल से लखनऊ पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस ने उसे मंगलवार रात (11 अगस्त) ओमेक्स आर-2 बिल्डिंग में छापेमारी कर पकड़ा और खुफिया एजेंसी को सौंप दिया।

    लखनऊ पुलिस ने पिछले साल उसके रैकेट से जुड़ी 2 युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। पूछताछ में लोला का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही वह अंडरग्राउंड हो गई थी।

    जांच में सामने आया था कि लोला ने जवान दिखने के लिए चेहरे, होंठ, अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट की 7 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। ये सभी सर्जरी लखनऊ के डॉ. विवेक गुप्ता ने की थीं।

    अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए-

    लखनऊ के ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट में 21 जून 2025 को पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। छापेमारी में उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर को गिरफ्तार किया गया। दोनों यहां अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि फ्लैट डॉक्टर विवेक गुप्ता का है।

    लोला इन दोनों युवतियों को भारत लेकर आई थी। होलिडा और नीलोफर ने पूछताछ में बताया था कि लोला कायूमोवा के जरिए उनकी मुलाकात पत्रकारपुरम और अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विवेक गुप्ता से हुई थी। डॉ. विवेक गुप्ता ने दोनों की प्लास्टिक सर्जरी की थी।

    यह उज्बेकिस्तानी लोला का पासपोर्ट है। लखनऊ में कथित पत्रकार त्रिजिन के साथ लिव-इन में रहकर उज्बेकिस्तानी लड़कियों से स्पा चलवाती थी।

    लखनऊ में ठिकाना, दिल्ली तक सर्विस

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोला ने भारत आने के लिए सितंबर 2013 में पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि लोला और डॉ. विवेक की मुलाकात थाईलैंड में हुई थी। इसके बाद विवेक ही लोला को भारत लेकर आया था। शुरुआत में उसने दिल्ली-NCR में ठिकाना बनाया। वहां एजेंटों के जरिए सेक्स रैकेट से जुड़ गई।

    इसके बाद लखनऊ में केरल के वरेनम निवासी कथित पत्रकार त्रिजिन से उसकी जान-पहचान हुई। 2014 में वह लखनऊ आ गई। त्रिजिन की मदद से स्पा सेंटर में काम करना शुरू किया। इसके बाद त्रिजिन के साथ लिव-इन में ओमेक्स आर-1 के फ्लैट नंबर 104 में रहने लगी। धीरे-धीरे उसने खुद का सेक्स रैकेट बना लिया।

    इस दौरान लोला को समझ आया कि भारत में विदेशी युवतियों की मांग है। उसने इसे अपने रैकेट का तरीका बना लिया। वह युवतियों को भारत बुलाकर अपने सेक्स रैकेट में शामिल करने लगी। उसने उज्बेकिस्तान की युवतियों से संपर्क किया और उन्हें भारत में अच्छा पैसा कमाने का लालच दिया।

    उसका रैकेट लखनऊ से दिल्ली तक चलता था। वह लड़कियों को लखनऊ और दिल्ली-NCR के स्पा सेंटर, होटल और फ्लैट में भेजती थी। रैकेट से जुड़ी लड़कियों से लोला कमीशन लेती थी। इससे उसने मोटी कमाई की। इसी पैसे से उसने ओमेक्स आर-1 में फ्लैट नंबर 1103 खरीद लिया था।

  • कमरे से आ रही थीं आवाजें, लोगों ने बाहर से लगा दी कुंडी… फिर प्रेमी-प्रेमिका को लेना पड़ा बड़ा फैसला..

    कमरे से आ रही थीं आवाजें, लोगों ने बाहर से लगा दी कुंडी… फिर प्रेमी-प्रेमिका को लेना पड़ा बड़ा फैसला..

    कमरे से आ रही थीं आवाजें, लोगों ने बाहर से लगा दी कुंडी… फिर प्रेमी-प्रेमिका को लेना पड़ा बड़ा फैसला..

    यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पहले पूरे गांव को हैरान कर दिया और फिर मुस्कुराने की वजह भी दे दी. रात के सन्नाटे में एक युवक महिला ग्राम प्रधान के घर में घुसा. कमरे में हलचल हुई तो महिला प्रधान को लगा कि कोई चोर घर में घुस आया है. उन्होंने बिना देर किए बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी और शोर मचा दिया. कुछ ही देर में गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई. लेकिन जब कमरे का दरवाजा खुला और पुलिस ने युवक से पूछताछ की, तो सामने आई कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी. मामला चोरी का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग का निकला. इतना ही नहीं, थाने में चली पंचायत के बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका ने शादी के लिए भी सहमति जता दी.

    रात 11 बजे घर में घुसा युवक, मच गया हड़कंप

    घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. रविवार रात करीब 11 बजे महिला ग्राम प्रधान के घर में अचानक हलचल हुई. आवाज सुनकर महिला प्रधान की नींद खुली. वह कमरे की ओर पहुंचीं तो उन्हें अंदर किसी युवक की मौजूदगी का आभास हुआ. उन्हें लगा कि घर में चोर घुस आया है. बिना कोई जोखिम उठाए उन्होंने तुरंत कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और जोर-जोर से ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगीं. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी. सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर एक युवक मिला. शुरुआती पूछताछ में युवक घबराया हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे पूरी कहानी सामने आने लगी. पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पड़ोसी जनपद कुशीनगर का रहने वाला है. उसकी बहन की शादी महिला ग्राम प्रधान के गांव में हुई है. इसी वजह से उसका गांव में आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान उसकी पहचान ग्राम प्रधान की भतीजी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए.

    प्रेमिका को दवा देने पहुंचा था युवक

    युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका की तबीयत ठीक नहीं थी और उसे बुखार था. वह उसी के लिए दवा लेकर रात में उससे मिलने पहुंचा था. रात का समय होने और घर में चुपचाप प्रवेश करने की वजह से किसी को उसकी मंशा समझ नहीं आई. जैसे ही कमरे में हलचल हुई, महिला ग्राम प्रधान ने उसे चोर समझ लिया. यहीं से पूरी घटना ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

    थाने में चली पंचायत

    पुलिस युवक को थाने ले आई. सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया. परिवार के लोगों, ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत हुई. पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि दोनों बालिग हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. इसके बाद थाने में पंचायत जैसी स्थिति बनी, जहां दोनों परिवारों के बीच बातचीत कराई गई.

    शादी के लिए दोनों ने जताई सहमति

    लंबी बातचीत के बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई. परिवारों के बीच भी सहमति बनने लगी. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने की बात कही. किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी और न ही कानूनी कार्रवाई की मांग की.

    पुलिस ने क्या कहा

    श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार रात महिला ग्राम प्रधान के घर में चोर घुसने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को थाने लाई. पूछताछ के दौरान पता चला कि मामला चोरी का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का है. बाद में दोनों पक्षों ने बताया कि वे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते. इसलिए आवश्यक पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई नहीं की गई.

    गांव में दिनभर रही चर्चा

    रात में जिस घटना को लोग चोरी समझ रहे थे, सुबह तक वही पूरे गांव में प्रेम कहानी बनकर चर्चा का विषय बन गई. गांव के लोग भी इस बात से हैरान थे कि जिस युवक को चोर समझकर कमरे में बंद कर दिया गया था, वह दरअसल प्रेमिका से मिलने आया था. थाने में पंचायत के बाद शादी की सहमति बनने की खबर फैलते ही लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया.

  • प्रेमी की हरकतों से तंग आई प्रेमिका, फिर जो किया उसे देखकर लोग रह गए दंग.

    प्रेमी की हरकतों से तंग आई प्रेमिका, फिर जो किया उसे देखकर लोग रह गए दंग.

    प्रेमी की हरकतों से तंग आई प्रेमिका, फिर जो किया उसे देखकर लोग रह गए दंग.

    उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक अपनी परिचित युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था, लेकिन दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवती ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    घटना के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दोनों के बीच पहले से परिचय था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके संबंधों में तनाव चल रहा था।

    पुलिस के अनुसार, युवती का आरोप है कि युवक उसके निजी वीडियो के जरिए उस पर लगातार दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक घटना में बदल गई। पुलिस इन आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।

    घटना के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • सास बनी मास्टरमाइंड! दामाद की खौफनाक हत्या के मामले में पत्नी सहित 4 लोग गिरफ्तार..

    सास बनी मास्टरमाइंड! दामाद की खौफनाक हत्या के मामले में पत्नी सहित 4 लोग गिरफ्तार..

    सास बनी मास्टरमाइंड! दामाद की खौफनाक हत्या के मामले में पत्नी सहित 4 लोग गिरफ्तार..

    एक शांत इलाके में मिले एक युवक के शव ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। शुरुआत में यह मामला एक रहस्यमयी ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक ऐसी साजिश सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया।

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की अपनी सास थी, जिसने अपने दामाद को रास्ते से हटाने की कथित साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने सास, मृतक की पत्नी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, युवक का शव एक सुनसान जगह से बरामद हुआ था और उसकी पहचान छिपाने की भी कोशिश की गई थी। शुरुआती दौर में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था, जिससे केस बेहद पेचीदा बन गया था।

    इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिरों से मिली जानकारी ने जांच को नई दिशा दी और धीरे-धीरे आरोपी पुलिस के शिकंजे में आते गए।

    पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक पर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप थे। लगातार घरेलू विवाद से परेशान होकर पत्नी ने यह बातें अपनी मां यानी सास को बताईं।

    आरोप है कि इसी के बाद सास ने गुस्से और बदले की भावना में दामाद की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए दो लोगों को कथित तौर पर एक लाख रुपये की सुपारी दी गई, जिसमें कुछ रकम पहले ही दे दी गई थी।

    इसके बाद पूरी साजिश को अंजाम दिया गया और युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    नोट: यह खबर पुलिस जांच और प्रारंभिक तथ्यों पर आधारित है। अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

  • प्रेमी संग नई जिंदगी की चाह में पत्नी पर बड़ा आरोप, अश्लील वीडियो वायरल कर पति को फंसाने की कथित साजिश..

    प्रेमी संग नई जिंदगी की चाह में पत्नी पर बड़ा आरोप, अश्लील वीडियो वायरल कर पति को फंसाने की कथित साजिश..

    प्रेमी संग नई जिंदगी की चाह में पत्नी पर बड़ा आरोप, अश्लील वीडियो वायरल कर पति को फंसाने की कथित साजिश..

    राजस्थान के जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला पर अपने पति को कानूनी मामले में फंसाने और बदनाम करने के उद्देश्य से कथित तौर पर अपना निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराने की साजिश रचने का आरोप है। मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    वीडियो वायरल होने के बाद पति पर लगाए आरोप

    पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक निजी वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने चोरी-छिपे वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर साझा किया है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

    पति ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग

    पति ने आरोपों से इनकार करते हुए पुलिस से साइबर जांच कराने की मांग की। उसका कहना था कि उसे बदनाम करने और कानूनी कार्रवाई में फंसाने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई है। उसने यह भी दावा किया कि पहले भी उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी थीं।

    साइबर जांच में मिले अहम सुराग

    पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच में पता चला कि वीडियो एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया गया था। जांच में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड और डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

    प्रेमी की कथित भूमिका भी आई सामने

    पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महिला और उसके कथित प्रेमी के बीच हुई ऑनलाइन बातचीत तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई। पूछताछ में प्रेमी ने कथित तौर पर साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके बाद महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    मामले की जांच जारी

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में सभी डिजिटल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित षड्यंत्र में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।