Category: Crime

  • कल्याण में युवक की हत्या का मामला, बाथरूम से बोरे में मिला शव; वॉयस मैसेज के बाद जांच तेज

    कल्याण में युवक की हत्या का मामला, बाथरूम से बोरे में मिला शव; वॉयस मैसेज के बाद जांच तेज

    कल्याण में युवक की हत्या का मामला, बाथरूम से बोरे में मिला शव; वॉयस मैसेज के बाद जांच तेज

    महाराष्ट्र के कल्याण से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक किराए के फ्लैट के बाथरूम से बोरे में बंद 37 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। मामले में एक महिला पर हत्या का आरोप है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे में एक वॉयस मैसेज अहम सुराग साबित हुआ।

    यह मामला कल्याण के मलंग रोड स्थित नीलकंठ सोसायटी का है। स्थानीय लोगों ने फ्लैट से तेज बदबू आने की शिकायत पुलिस से की थी। मौके पर पहुंची मानपाड़ा पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर तलाशी ली, जहां बाथरूम में रखे एक बोरे से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान हमीदुल्लाह इस्लाम (37) के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, शव काफी हद तक सड़ चुका था। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाथरूम में छिपा दिया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और उनकी जांच की जा रही है।

    जांच के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लैट के मालिक को हसीबा नाम की महिला का एक वॉयस मैसेज मिला था। पुलिस का दावा है कि इस संदेश में महिला ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी दी और बताया कि शव बाथरूम में रखा है। साथ ही यह भी कहा गया कि बाथरूम का नल खुला छोड़ दिया गया है। इसके बाद फ्लैट मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर शव बरामद किया गया।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला घटना के बाद फरार हो गई और उसके कोलकाता भागने की आशंका है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। मामले की जांच जारी है।

  • खीर-पूरी बनाकर मनाया बेटे का बर्थडे, कुछ घंटों बाद ही बेटों ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट..

    खीर-पूरी बनाकर मनाया बेटे का बर्थडे, कुछ घंटों बाद ही बेटों ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट..

    खीर-पूरी बनाकर मनाया बेटे का बर्थडे, कुछ घंटों बाद ही बेटों ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट..

    Ghaziabad Double Murder: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गाजियाबाद से सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दो बेटों ने अपने ही मां-बाप की बेरहमी से हत्या कर दी. अपने माता-पिता की हत्या के बाद शोक में डूबी एक बहन ने रोते हुए कहा, “ऐसे भाई किसी को न मिलें. जिन्होंने हमारे मम्मी-पापा की जान ले ली. जैसे मेरे भाइयों ने मेरे माता-पिता को मारा है, वैसे ही उन्हें भी उनके किए की सजा मिले.”*

    मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर इलाके का है. पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात दो बेटों ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक दंपति की बेटियां दीपिका और ज्योति भी मौके पर पहुंचीं. घर के बाहर लोगों की भीड़ और भारी पुलिस बल तैनात था, जबकि घर के भीतर मातम पसरा हुआ था. पुलिस बेटियों के बयान दर्ज कर रही थी और इस दौरान उनका रो-रोकर बुरा हाल था.

    जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदलीं

    मृतक गंगाशरण मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और कई वर्षों से परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे थे. उनके दो बेटे दीपक और ललित तथा दो बेटियां दीपिका और ज्योति हैं. दोनों बेटों की शादी लॉकडाउन के दौरान हुई थी, लेकिन बाद में इनसे तंग आकर उनकी पत्नियां उन्हें छोड़कर मायके चली गई थीं. पिता गंगाशरण अखबार वितरक थे. पूरा परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर किरायेदार रहता है. किरायेदार ने ही पुलिस को खबर दी थी.

    घटना वाले दिन छोटे बेटे ललित का जन्मदिन था. उसकी मां विमलेश ने बेटे की लंबी उम्र के लिए पड़ोस की महिलाओं के साथ कीर्तन कराया और घर में खीर-पूरी बनाई. शाम तक घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन रात होते-होते यह खुशी मातम में बदल गई.

    शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

    परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों भाई शराब के आदी थे और अक्सर नशे की हालत में घर में झगड़ा करते थे. 20 जुलाई की रात भी दोनों शराब पी रहे थे. जब माता-पिता ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने पहले पिता गंगाशरण पर हमला किया. मां विमलेश बचाने आईं तो उन पर भी हमला कर दिया. दोनों का गला दबाने के बाद उन पर हथौड़े से वार किए गए. गंभीर रूप से घायल दंपति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    News 2026 07 22t120307.777

    बेटियों ने सुनाई भाइयों की करतूत

    मृतक दंपति की बड़ी बेटी दीपिका ने आरोप लगाया कि दोनों भाई लंबे समय से शराब के आदी थे और अक्सर माता-पिता के साथ मारपीट व झगड़ा करते थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि शराब के लिए दोनों ने अपनी मां के सोने के जेवर तक बेच दिए थे. इसके बावजूद माता-पिता हर बार उन्हें माफ कर देते थे और उम्मीद करते थे कि एक दिन वे सुधर जाएंगे.

    दीपिका ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके अपने सगे भाई ही माता-पिता के कातिल बन जाएंगे. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है.

  • टोल कर्मी ने रुकने का दिया इशारा, तेज रफ्तार SUV ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू टोल प्लाजा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक तेज रफ्तार सफेद SUV ने टोल बैरियर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को टक्कर मार दी और बिना रुके मौके से फरार हो गई। पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

    जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 जुलाई 2026 की रात करीब 11:22 बजे हुई। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि टोल कर्मचारी बैरियर के पास खड़ा होकर आने वाली SUV को रुकने का संकेत देता है। लेकिन चालक वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से बैरियर पार कर देता है और कर्मचारी को टक्कर मारते हुए निकल जाता है।

    टक्कर इतनी तेज थी कि कर्मचारी उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद अन्य टोल कर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर फरार SUV चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने टोल कर्मी के सुरक्षित बच जाने पर राहत जताई है।

  • पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत; पत्नी पर केस दर्ज..

    पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत; पत्नी पर केस दर्ज..

    पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत; पत्नी पर केस दर्ज..

    पंजाब के गुरदासपुर से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता और मृतक के भाई हीरा सिंह ने आरोप लगाया कि अमृतपाल और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई थी।

    शिकायत के मुताबिक, विवाद के बाद अमृतपाल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना गुरदासपुर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर पत्नी मनप्रीत कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

    अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • शाम की सैर पर निकलीं दो सगी बहनों से तलवार के बल पर लूट, 4 तोला सोना लेकर फरार हुए बदमाश..

    शाम की सैर पर निकलीं दो सगी बहनों से तलवार के बल पर लूट, 4 तोला सोना लेकर फरार हुए बदमाश..

    शाम की सैर पर निकलीं दो सगी बहनों से तलवार के बल पर लूट, 4 तोला सोना लेकर फरार हुए बदमाश..

    पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में शाम की सैर पर निकली दो सगी बहनों के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने दोनों महिलाओं को तलवार दिखाकर रोका और उनसे सोने के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    पीड़ित महिलाओं की पहचान बलजीत कौर और कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बलजीत कौर अपनी बहन से मिलने सुल्तानपुर लोधी आई थीं। दोनों शाम के समय पवित्र काली बेईं के किनारे टहलने निकली थीं, तभी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

    पीड़ितों के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें संभलने का मौका भी नहीं दिया। जब दोनों बहनों ने भागने की कोशिश की तो घबराहट में गिर गईं। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी गर्दन पर तलवार रखकर सोने के आभूषण लूट लिए।

    महिलाओं का कहना है कि लुटे गए आभूषणों में सोने की चेन, अंगूठी और टॉप्स शामिल हैं, जिनका कुल वजन करीब 4 तोला बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जबकि अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

  • अस्पताल में पार्टनर बनाने का झांसा, डॉक्टर दंपत्ति पर ₹39 लाख की ठगी का आरोप; दोनों गिरफ्तार.

    अस्पताल में पार्टनर बनाने का झांसा, डॉक्टर दंपत्ति पर ₹39 लाख की ठगी का आरोप; दोनों गिरफ्तार.

    अस्पताल में पार्टनर बनाने का झांसा, डॉक्टर दंपत्ति पर ₹39 लाख की ठगी का आरोप; दोनों गिरफ्तार.

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अस्पताल खोलने और पार्टनरशिप दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की कथित ठगी करने के मामले में पुलिस ने डॉक्टर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक निवेशक से करीब 39.15 लाख रुपये लेकर फर्जी साझेदारी के दस्तावेज सौंप दिए।

    पुलिस के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर निवासी श्यामलाल ने अगस्त 2025 में मिर्जापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरठ निवासी डॉ. नितिन, उनकी पत्नी अन्नू और उनके सहयोगी मागेराम ने मिर्जापुर में नया अस्पताल खोलने की योजना बताकर उन्हें निवेश के लिए तैयार किया। आरोपियों ने अस्पताल में साझेदार बनाने और अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया।

    शिकायत के मुताबिक, भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पीड़ित से 39 लाख 15 हजार 829 रुपये ले लिए और पार्टनरशिप के नाम पर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज भी दे दिए। काफी समय बीतने के बाद जब अस्पताल शुरू नहीं हुआ और पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

    मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लंबे समय तक फरार रहे। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 19 जुलाई को मुख्य आरोपी डॉ. नितिन को स्पोर्ट्स कॉलेज जाटोवाला के पास से गिरफ्तार किया। अगले दिन उसकी पत्नी अन्नू को बादशाही बाग बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया गया। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि डॉ. नितिन के खिलाफ शामली जिले में भी कथित धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। वहीं, इस मामले के तीसरे आरोपी मागेराम की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

  • बुलंदशहर में युवक की मौत: पत्नी और कथित प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला,,

    बुलंदशहर में युवक की मौत: पत्नी और कथित प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला,,

    बुलंदशहर में युवक की मौत: पत्नी और कथित प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला,,

    Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ससुराल में मिला युवक का शव

    पुलिस के अनुसार, घटना पहासू थाना क्षेत्र के दीघी गांव की है। मृतक की पहचान ऋषिपाल के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह कुछ दिन पहले अपनी ससुराल आया था। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि ऋषिपाल की पत्नी पिछले करीब दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी और उसका एक युवक से कथित प्रेम संबंध था। परिवार का दावा है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और मानसिक तनाव के चलते ऋषिपाल ने यह कदम उठाया।

    पत्नी, कथित प्रेमी समेत अन्य पर केस

    पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पत्नी, उसके कथित प्रेमी तथा अन्य नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    हर पहलू से जांच जारी

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, परिजनों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

    नोट: यह रिपोर्ट मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस की प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

  • मुंबई में सनसनी: फ्लैट के बाथरूम से बोरी में मिला युवक का शव, महिला पर हत्या का आरोप; 2 महीने बाद खुला राज..

    मुंबई में सनसनी: फ्लैट के बाथरूम से बोरी में मिला युवक का शव, महिला पर हत्या का आरोप; 2 महीने बाद खुला राज..

    मुंबई में सनसनी: फ्लैट के बाथरूम से बोरी में मिला युवक का शव, महिला पर हत्या का आरोप; 2 महीने बाद खुला राज..

    Mumbai Crime News: मुंबई के कल्याण इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक फ्लैट के बाथरूम से बोरी में बंद युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि फ्लैट लंबे समय से बंद था और लगातार बहते पानी की शिकायत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    लगातार बहते पानी से हुआ शक

    पुलिस के अनुसार, मामला मानपाड़ा थाना क्षेत्र की नीलकंठ सोसायटी का है। सोसायटी के लोगों ने फ्लैट से लगातार पानी बहने की शिकायत मकान मालिक से की थी। कई बार संपर्क करने के बावजूद किरायेदार महिला का जवाब नहीं मिला। बाद में कथित तौर पर एक वॉयस मैसेज मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

    बाथरूम से मिला बोरी में बंद शव

    पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो बाथरूम में बोरी में बंद एक युवक का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के संकेत मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    सबूत मिटाने की आशंका

    जांच अधिकारियों का मानना है कि फ्लैट का नल खुला छोड़ने का उद्देश्य खून के निशान और अन्य संभावित सबूतों को मिटाना हो सकता है। हालांकि, इस पहलू की पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

    आरोपी महिला की तलाश जारी

    पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी महिला कोलकाता चली गई। उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें पश्चिम बंगाल रवाना की गई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि शुरुआती जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

    जांच जारी

    पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    नोट: यह रिपोर्ट पुलिस की प्रारंभिक जांच और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

  • OTT पर क्राइम सीरीज देखकर रची पति की हत्या की साजिश! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने खेला खूनी खेल..

    OTT पर क्राइम सीरीज देखकर रची पति की हत्या की साजिश! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने खेला खूनी खेल..

    OTT पर क्राइम सीरीज देखकर रची पति की हत्या की साजिश! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने खेला खूनी खेल..

    महाराष्ट्र के एक इलाके से रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपराध को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए कई दिनों तक OTT प्लेटफॉर्म पर क्राइम सीरीज देखीं।

    पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन रहा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने का फैसला लिया गया। आरोपी ने कथित तौर पर पहले हत्या की पूरी योजना बनाई, फिर मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

    क्राइम सीरीज से सीखा सबूत मिटाने का तरीका

    जांच में सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन उपलब्ध क्राइम सीरीज देखकर यह समझने की कोशिश की कि हत्या कैसे की जाए, घटनास्थल पर सबूत कैसे न छोड़े जाएं और पुलिस की जांच से कैसे बचा जाए। इसके बाद कथित तौर पर उसी रणनीति के आधार पर पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

    तकनीकी जांच से खुला पूरा राज

    घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुरागों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद मामले की कड़ियां जुड़ती चली गईं।

    पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

    फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस हत्याकांड में केवल दो लोग शामिल थे या किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही। मामले में आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

  • हाथरस में रिटायर्ड शिक्षक का गंभीर आरोप: 8 दिन कमरे में बंद रखा, भूखे-प्यासे रहने का दावा; पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप

    हाथरस में रिटायर्ड शिक्षक का गंभीर आरोप: 8 दिन कमरे में बंद रखा, भूखे-प्यासे रहने का दावा; पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप

    हाथरस में रिटायर्ड शिक्षक का गंभीर आरोप: 8 दिन कमरे में बंद रखा, भूखे-प्यासे रहने का दावा; पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप

    Hathras Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें कई दिनों तक घर के एक कमरे में बंद रखा गया और खाना-पानी तक नहीं दिया गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

    ‘8 दिन तक कमरे में बंद रखा’

    बालापट्टी इलाके के रहने वाले अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उन्हें घर के एक कमरे में करीब आठ दिनों तक बंद रखा। उनका कहना है कि इस दौरान उन्हें पर्याप्त भोजन और पानी नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि पड़ोस में रहने वाले परिजनों ने खिड़की के जरिए उन्हें खाना और पानी पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

    सात साल से प्रताड़ना का आरोप

    पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले करीब सात वर्षों से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। उनके अनुसार, पत्नी अक्सर उन्हें कमरे में बंद कर घर से बाहर चली जाती थी। इस बार भी कथित तौर पर कुछ दिनों का खाना बनाकर चली गई, जिसके बाद भोजन खत्म होने पर उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    आंखों की रोशनी जाने का भी दावा

    अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी द्वारा कई बार मारपीट किए जाने के कारण उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हुई। उनका दावा है कि अब उन्हें दिखाई नहीं देता और वे पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो गए हैं।

    मामले की जांच की मांग

    पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

    नोट: यह रिपोर्ट पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।