Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिला परिषद बाजार के पास रविवार शाम एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू महिला के साथ पाए जाने पर कथित तौर पर कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि मामले में पांच नामजद आरोपियों गौरव शर्मा, कुशलवीर, शुभम, प्रशांत शर्मा और लोकेश सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान शामली जिले के निवासी मेहताब के रूप में हुई है। वह तानिया नामक एक महिला के साथ मुजफ्फरनगर आया था। पुलिस ने युवक की मेडिकल जांच भी कराई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, तानिया ने आरोप लगाया कि वह और मेहताब छोले भटूरे की दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों से उनकी पहचान पूछी। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक तथा महिला को सुरक्षित वहां से ले गई। मामले की जांच की जा रही है।
MP Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर में डाक कुंज कॉलोनी है. पोस्टल डिपार्टमेंट की एक महिला कर्मचारी की उसके पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है. जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पति ने घटना से ठीक 15 दिन पहले अपनी पत्नी की कई प्रॉपर्टी में खुद को नॉमिनी बनाया था. पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है.
मृतक की पहचान इंदौर के MG रोड पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना उनके घर पर हुई, जहां उनके पति अखिलेश सैनी ने कथित तौर पर उन पर धारदार हथियार से कई बार वार किया. उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
घटना के बाद बेटी से मिला
जांच में पता चला है कि हत्या के बाद अखिलेश सैनी अपनी बेटी के स्कूल गया था. वहां उसने उसे अपना ATM कार्ड, PIN और कुछ कैश दिया. फिर वह वहां से भी भाग गया. उस समय बेटी को अंदाज़ा भी नहीं था कि इतनी बड़ी घटना हो गई है.
जब बेटी स्कूल से घर लौटी तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ पाया. यह देखकर वह डर गई और उसने तुरंत अपने परिवार और पुलिस को बताया. सूचना मिलने पर मनोरमागंज थाना पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत इकट्ठा किए और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई हैं और लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि, घटना के दो दिन बाद भी आरोपी फरार है. अधिकारियों का कहना है कि तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई है. पुलिस को पता चला है कि आरोपी अखिलेश सैनी ने घटना से 15 दिन पहले अपनी पत्नी उर्मिला की कई प्रॉपर्टी और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स में खुद को नॉमिनी बनाया था. ऐसे में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे फाइनेंशियल फायदा था या प्रॉपर्टी का झगड़ा. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी किसी एक मकसद पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, और सभी संभावित पहलुओं की अच्छी तरह से जांच की जा रही है.
फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक सबूतों और परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे का असली मकसद पूरी तरह से सामने आएगा. यह घटना एक बार फिर घरेलू झगड़ों और पारिवारिक हिंसा के गंभीर पहलुओं को सामने लाती है.
गुजरात के गांधीनगर जिले में एक पति-पत्नी ने अपने पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि मृतक लड़का 30 वर्षीय महिला को अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने करीब दो महीने पहले चुपके से अपने मोबाइल फोन में आरोपी महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। पुलिस को शक है कि उसने इस वीडियो का इस्तेमाल महिला को ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को शक है कि वह उस वीडियो के जरिये महिला को ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। पुलिस ने बताया कि कथित ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार उस महिला ने पड़ोसी लड़के द्वारा सेक्स के लिए बनाए जा रहे दबाव के बारे में अपने पति को बता दिया।
घर मिलने बुलाकर घोंट दिया गला
पुलिस के मुताबिक, महिला ने घर पर अकेली होने की बात कहकर उस युवक को शनिवार को अपने घर मिलने बुलाया। इसके बाद उसका पति भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर उस युवक का गला घोंट दिया और उसकी लाश को सफेद रंग के एक प्लास्टिक बैग में छुपा दिया।
कलोल तालुका पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 17 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पति-पत्नी दोनों की उम्र 30 साल के आसपास है।
बच्चों को स्कूल से लाकर रिश्तेदार के घर छोड़ा
पुलिस इंस्पेक्टर जे.जे. गढ़वी ने बताया कि हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। अपराध को अंजाम देने से पहले आरोपी दंपती ने अपने बच्चों को स्कूल से लाकर एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। उन्होंने रिश्तेदार को बताया था किसी की हत्या करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि महिला के पति को जबर्दस्ती बनाए गए रिलेशन की जानकारी होने का पता चलने के बावजूद वो 20 वर्षीय लड़क महिला से संपर्क करता रहा। पुलिस ने बताया कि उसकी इस हरकत से महिला का पति भड़क गया।
पैदल ही घर से निकला था लड़का
20 वर्षीय लड़का शनिवार सुबह पैदल ही अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला और कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल फोन आउट ऑफ नेटवर्क हो गया। उसका स्कूटर घर पर ही खड़ा था। इसके बाद रिश्तेदारों ने आस-पास के गांवों में उसकी तलाश शुरू कर दी। घंटों तक तलाश करने के बाद ग्रामीणों ने दोपहर के समय उस लड़के का शव पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बंद मकान के अंदर पड़ा देखा और उसके परिवार को इसकी सूचना दी।
डीएसपी आर.एम. सरोदे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में युवक की गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि पति-पत्नी ने युवक का मोबाइल फोन नष्ट कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरोगापारा में रहने वाले नशेड़ी युवक ने रेप के बाद किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए मारपीट भी की। इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों को मिली तो आरोपी युवक की पहले लात घुसों से जमकर पिटाई की। पीड़िता से आरोपी को चप्पलों से पिटवाया, इतना ही नहीं पीड़िता का पैर छुकर माफी भी मंगवाई। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया।
इस घटना का सबसे बड़ा पहलु यह है कि जिस जगह नाबालिग लड़की का बलात्कार हुआ है वह स्थान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बगले से दस कदम दूर, जिले के एसएसपी बंगले से मात्र 5 कदम दूर और महिला थाने से 20 मीटर दूर है।
जानकारी के मुताबिक रोज भीख मांगकर अपना पेट पाल रही नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाकर युवक ने तीन बार अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म किया है। जब लड़की ने अपने साथ होने वाले व्यवहार को लेकर विरोध जताया तो आरोपी युवक ने उसकी पिटाई कर दी, तब इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी और देखते ही देखते वहां के लोगों ने पहले आरोपी को पकड़ा और उसकी लात घुसों से पिटाई की और लड़की को उसके चंगुल से मुक्त कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे जबरन कांग्रेस कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के कैंपस में ले जाकर गलत काम करता था।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेगा गया : एसएसपी
एसएसपी शशिमोहन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी यह कहते नहीं थक रहे हैं कि उन्होंने नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। इसे लेकर शहर में यह चर्चा बनी हुई है कि इतने हाईप्राफाईल एरिया में नाबालिग से दुष्कर्म हो जाता है और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
सोमवार सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान अनिल बैठा ने अपने भतीजे रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रोशन मौके पर ही गिर पड़ा।
Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में सोमवार सुबह चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान रबदा गांव निवासी साधु बैठा के 12 वर्षीय पुत्र रोशन बैठा के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान अनिल बैठा ने अपने भतीजे रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रोशन मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।
प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला अंधविश्वास से जुड़ी हत्या का प्रतीत होता है। आरोपी अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
मुंबई के पायधुनी इलाके के एक गोदाम के चौकीदार ने 7 साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी की. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश दिखा, गुस्साए नागरिकों ने पायधुनी पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. 7 साल की बच्ची घर से बाहर वॉशरूम के लिए गई थी. रास्ते में एक गोदाम पड़ता था, जहां आरोपी चौकीदार काम करता था. बच्ची को अकेला पाकर और आसपास किसी को न देखकर, आरोपी चौकीदार ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे खींचकर गोदाम की ऊपरी मंजिल पर ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
लोगों ने आरोपी चौकीदार को पीटा
काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी, तो घबराई हुई मां ने उसकी तलाश शुरू की, इसी दौरान दो महिलाओं को गोदाम के पास कुछ संदिग्ध लगा. जब उन्होंने गोदाम के अंदर जाकर देखा, तो बच्ची आपत्तिजनक और बदहवास हालत में मिली. घटना का पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ ने आरोपी चौकीदार को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
डीसीपी ने कहा- आरोपी हिरासत में, मामले की जांच जारी
डीसीपी (ज़ोन 2) विजयकांत सागर ने बताया कि रविवार दोपहर के समय इस घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.
आज पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
आरोपी चौकीदार को आज सत्र न्यायालय स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा. पीड़ित मासूम को इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है और अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.
दिल्ली पुलिस ने बदरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़ित मोलरबंद एक्सटेंशन का 17 साल का लड़का था और उसे एक लड़की के भाई ने मौके पर बुलाया था, जिसके साथ कथित तौर पर इसका रिलेशन था। तीन दोस्तों के साथ लोकेशन पर पहुंचने पर दूसरे ग्रुप के साथ झगड़ा हो गया, जिसके दौरान पीड़ित के सीने और पेट में तेजधार वाले हथियार से वार किया गया। उसे लोगों की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। बाद में पीड़ित ने दम तोड़ दिया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक आदतन अपराधी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से वाहन चोरी और सेंधमारी के 6 मामलों का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि द्वारका नॉर्थ इलाके में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को रोकने के लिए एक टीम ने सक्रिय वाहन चोरों और सेंधमारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया।
छह जुलाई को सघन चेकिंग के दौरान एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि चोरी का सामान लेकर एक आदतन वाहन चोर मेट्रो लाइन के नीचे आने वाला है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और रात करीब 10-11 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने चोरी का सामान रास्ते में छोड़कर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की पहचान मनीष उर्फ जुगाली के रूप में की गई। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि बरामद सामान द्वारका नॉर्थ इलाके से चोरी हुआ था। लगातार पूछताछ के दौरान रोपी ने कई वाहन चोरी और सेंधमारी के मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी की 2 गाड़ियां (1 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी) और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
गुरुग्राम अपराध: गुरुग्राम में एक एआई इंजीनियर ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को प्रेमिका के परिवार वालों ने सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई क्योंकि उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध हत्या-आत्महत्या की परिस्थितियों और दंपति के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी श्रेष्ठ मलिक (25) और उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी उनकी प्रेमिका इशारा आयुबी (25) के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम की एक ही निजी कंपनी में काम करते थे। मलिक सेक्टर 55 स्थित एक पीजी हॉस्टल में रहता था।
गुरुग्राम अपराध: पीजी के कमरे में युवती का शव मिला
परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने अयूबि के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की और उसे सेक्टर 55 स्थित मलिक के पीजी हॉस्टल में पाया। हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें किसी घटना की जानकारी नहीं है, फिर भी पुलिस ने कमरा खोला। वहां उन्हें अयूबि का शव खून से लथपथ मिला और पूरे कमरे में खून के धब्बे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसकी चाकू मारकर हत्या की गई थी। बाद में, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इससे पहले गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। ट्रेन की चपेट में आने से उस व्यक्ति का शरीर दो टुकड़ों में कट गया था। पुलिस ने बताया कि शव से बरामद मोबाइल फोन के जरिए मृतक की पहचान मलिक के रूप में हुई, जिससे संदिग्ध हत्या और बाद में हुई आत्महत्या के बीच संबंध स्थापित हुआ। अयूबि और मलिक एक पीजी में साथ रहते थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अयूबि घटना से तीन दिन पहले मलिक के साथ पीजी हॉस्टल में रहने लगी थी। “हम मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही दोनों के बीच संबंध और घटना के पीछे के कारणों का पता चलेगा।” सेक्टर-56 के एसएचओ, इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा, “पुलिस उनके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स, चैट और अन्य तकनीकी सबूतों की भी जांच कर रही है। हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।”
मध्य प्रदेश के रीवा में एक होटल के अंदर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब सीधी से पीछा करते हुए आई एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद महिला का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पहले तो कमरे के अंदर ही पति की जमकर धुनाई की, फिर उसका कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए थाने ले गई. इस दौरान कमरे में मौजूद दूसरी लड़की भी हैरान रह गई, जिससे युवक ने खुद को कुंवारा बताकर मंदिर में शादी की थी.
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत सीधी से हुई. युवक एक युवती को लेकर जिले से रवाना हुआ, इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई. उसने पति का पीछा करना शुरू किया और 70 किलोमीटर की दूरी तय कर रीवा आ गई. यहां उसका पति समान थाना इलाके में स्थित एक होटल में युवती के साथ पहुंचा. कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी पहुंच गई. महिला ने कमरा खुलवाया और फिर गालियां देते हुए पति पर टूट पड़ी. जमकर धुनाई करने के बाद भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. गुस्से से तमतमाई पत्नी पति का कॉलर पकड़कर होटल के नीचे लाई और सड़क पर घसीटते हुए उसे थाने लेकर पहुंची.
एक साल पहले हुई थी कोर्ट मैरिज, मोबाइल बदलकर भागा था पति
पीड़ित महिला ने बताया कि उसने 3 जुलाई 2025 को युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी. महिला ने बताया कि युवके साथ उसकी दूसरी शादी है, पहले पति से उसका एक बेटा भी है. शादी के कुछ दिन बाद ही पति बिना बताए अचानक लापता हो गया. उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया. महिला को उस पर शक हुआ तो उसने अपने पति के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया. इस दौरान उसे पता चला कि उसका पति कई लड़कियों से बात करता है और उनके साथ उसके संबंध हैं.
इंस्टाग्राम पर प्यार और मंदिर में शादी का झांसा
पत्नी के हत्थे चढ़ने के बाद युवक बस यही कहता रहा कि वह गलती से फंस गया है. वहीं होटल के कमरे में युवक के साथ पकड़ी गई युवती का कहना था कि युवक से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. युवक ने खुद को कुंवारा बताया था और शादी करने की बात कही थी. युवक ने मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भरकर शादी की है. हंगामे के दौरान वह युवती भी युवक से बार-बार पूछ रही थी कि “आखिर यह महिला कौन है. हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक व्यक्ति को बाइक का हॉर्न बजाना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पड़ोसी ने बाइक का हॉर्न बजाने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही बीच-बचाव करने आए उसके भाई पर भी फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसे छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके पिता और पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लोनी की रतिराम कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विपिन प्रजापति दिल्ली स्थित एक पेंट ब्रश बनाने की फैक्टरी में काम करता था। रविवार रात उसकी भतीजी का नामकरण समारोह चल रहा था। वह रात करीब 11:40 बजे नामकरण समारोह में आए रिश्तेदारों को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी सोनू खड़ा मिला। विपिन ने रास्ता खाली करने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन वह नहीं हटा।
थप्पड़ मारकर बाइक से नीचे गिराया
आरोप है कि विपिन की बाइक पास पहुंचते ही सोनू ने उसे रोका और थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया। आरोपी ने विपिन को संभालने का भी मौका नहीं दिया और गिरते ही पिस्टल निकाल कर उसे गोली मार दी। विपिन का भाई पवन भी घटनास्थल के पास ही था। गोली चलने की आवाज सुनकर उसने विपिन को बचाने की कोशिश की तो सोनू ने उस पर भी फायर कर दिया। गोली पवन को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद परिजन घायल विपिन को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोपी परिवार सहित फरार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि सोनू, उसके पिता ब्रह्मपाल और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से भी आरोपियों के जानकारी जुटा रही है।
अपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी
खुशी के मौके पर विपिन की हत्या के बाद माहौल गमगीन हो गया। वहीं इलाके में रहने वाले लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। आए दिन आसपास के लोगों से दबंगई दिखाता है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।