Category: Crime

  • राजस्थान: एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, घर से मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव,,

    राजस्थान: एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, घर से मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव,,

    राजस्थान: एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, घर से मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव,,

    राजस्थान के फलोदी जिले के देचू क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पति फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और दो बच्चों के शव चारपाई पर पड़े थे. पुलिस और एफएसएल टीम इस मामले की जांच में जुट गई है. पढ़ें पूरी कहानी.

    राजस्थान के फलोदी जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. देचू क्षेत्र स्थित एक घर में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है.

    राजस्थान के फलोदी जिले के देचू क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक दंपति और उनके दो बच्चों के शव उनके घर से बरामद किए गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया. एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    फलोदी के पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. शुरुआती जांच में पाया गया कि पति का शव घर में फंदे से लटका हुआ था. वहीं, पत्नी और दोनों बच्चों के शव घर के अंदर एक चारपाई पर पड़े मिले. पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला और बच्चों की मौत जहर खाने से हुई या उनका गला घोंटा गया.

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया है. एफएसएल विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और वैज्ञानिक जांच करने में जुटे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

    पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजन पाली जिले से आने वाले हैं. उनके पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस हर एंगल से इस सामूहिक मौत की घटना की जांच कर रही है.

  • मेरठ में सनसनी: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, निर्वस्त्र हालत में मिला शव, गला रेतकर उतारा मौत के घाट..

    मेरठ में सनसनी: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, निर्वस्त्र हालत में मिला शव, गला रेतकर उतारा मौत के घाट..

    मेरठ में सनसनी: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, निर्वस्त्र हालत में मिला शव, गला रेतकर उतारा मौत के घाट..

    मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के रामनगर गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. महिला घर में अकेली थीं. सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला. घटनास्थल से सोने के जेवर गायब मिले हैं और घर का संदूक भी खुला मिला, जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.

    Meerut Murder Case: मेरठ के रामनगर गांव में एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है. जिस महिला को अगले ही दिन अपनी भतीजी की शादी में शामिल होना था, वह बुधवार सुबह अपने घर में मृत मिलीं. गला रेतकर की गई हत्या, गायब जेवर और खुला पड़ा संदूक कई सवाल खड़े कर रहे हैं. पुलिस लूट, रंजिश और अन्य संभावित एंगल समेत हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

    शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम

    परीक्षितगढ़ क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार देर रात हुई इस वारदात ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया. 65 वर्षीय फूल समुद्री अपने घर में अकेली रहती थीं. परिजनों के अनुसार उन्हें मंगलवार रात गांव खटकी में अपनी भतीजी की शादी में भात देने जाना था, लेकिन उससे पहले ही उनके साथ यह दर्दनाक घटना हो गई. बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव की कुछ महिलाएं जब उनके घर पहुंचीं तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गईं. फूल समुद्री चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थीं. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

    धारदार हथियार से रेता गया गला

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई. शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों और वारदात के समय का पता लगाया जा सके.

    गायब मिले जेवर, खुला पड़ा था संदूक

    जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले हैं जो लूटपाट की आशंका को मजबूत करते हैं. महिला के कानों से सोने के कुंडल और गले से सोने का लॉकेट गायब पाया गया. इसके अलावा घर में रखा संदूक भी खुला मिला. प्रारंभिक अनुमान है कि बदमाश चोरी या लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए होंगे और पहचान उजागर होने के डर से महिला की हत्या कर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी एक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

    घटना के समय घर में अकेली थीं महिला

    परिजनों के अनुसार फूल समुद्री के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ परीक्षितगढ़ के मवाऊ बस स्टैंड क्षेत्र में रहता है, जबकि छोटा बेटा संभल जिले में पुलिस विभाग में तैनात है. घटना के समय महिला घर में अकेली थीं. इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने सुनसान स्थिति का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.

    फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए सबूत

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फोरेंसिक विशेषज्ञों और श्वान दस्ते ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई अहम साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी उपकरणों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

    खुलासे के लिए बनाई गई विशेष टीमें

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध शाखा, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और भौतिक दोनों तरह के साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इस सनसनीखेज हत्या के बाद रामनगर गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग महिला की हत्या ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल पर जांच जारी है और जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी.

  • राजस्थान के हनुमानगढ़ में भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार! दरिंदा बन सगी बहन का किया रेप..

    राजस्थान के हनुमानगढ़ में भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार! दरिंदा बन सगी बहन का किया रेप..

    राजस्थान के हनुमानगढ़ में भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार! दरिंदा बन सगी बहन का किया रेप..

    राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक 21 वर्षीय कलयुगी भाई पर अपनी ही 16 साल की सगी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में आरोपी भाई ने लड़की के साथ दरिंदगी की और धमकी भी दी कि अगर किसी से बताया तो जान ले लेगा.

    शराब के नशे में दरिंदा बना भाई

    पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता पिछले एक महीने से अपने ननिहाल में रह रही थी. बीते 26 जून की शाम को उसका 21 वर्षीय भाई मोटरसाइकिल लेकर उसे लेने ननिहाल पहुंचा था. पीड़िता के अनुसार, उसका भाई नशे की हालत में लग रहा था और उसका व्यवहार अजीब था. अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीड़िता ने भाई से नोहर होकर चलने और घर पर पिता को फोन करने की बात कही, लेकिन आरोपी भाई ने फोन करने से मना कर दिया.

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नोहर पहुंचने पर उसने चप्पल-जूती खरीदने का बहाना भी बनाया, ताकि किसी तरह मदद मिल सके, लेकिन आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव की तरफ ले गया. रास्ते में सुनसान इलाके के पास आरोपी ने मोटरसाइकिल रोक दी और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ व गलत हरकतें करने लगा. नाबालिग बहन द्वारा विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना. उसने पीड़िता को डराया-धमकाया और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

    अगले दिन पीड़िता ने मां को बताया दर्द

    दरिंदगी के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने यह बात घर में किसी को भी बताई, तो वह उसे जान से मार देगा. खौफजदा नाबालिग डर के मारे उस दिन चुप रही और भाई के साथ घर लौट आई. अगले दिन जब पीड़िता का हौसला बढ़ा, तो उसने अपने साथ हुई इस खौफनाक आपबीती की जानकारी अपनी माता और मौसी को दी. घटना सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद, 28 जून 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ फेफाना थाने पहुंची और आरोपी भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को महज 24 घंटे में दबोच लिया.