Category: Gazab

  • नैनीताल के लग्जरी रिजॉर्ट पर पुलिस का छापा, 52 लोग और 10 युवतियां हिरासत में..

    नैनीताल के लग्जरी रिजॉर्ट पर पुलिस का छापा, 52 लोग और 10 युवतियां हिरासत में..

    नैनीताल के लग्जरी रिजॉर्ट पर पुलिस का छापा, 52 लोग और 10 युवतियां हिरासत में..

    नैनीताल : उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल नैनीताल के रामनगर स्थित एक नामी रिजॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल देह व्यापार, अवैध शराब पार्टी और अश्लीलता के बड़े रैकेट का पुलिस ने सनसनीखेज भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सांवल्दे इलाके में स्थित रिजॉर्ट’ ( Resort) में शनिवार देर रात छापा मारकर यूपी और दिल्ली के 52 रईसजादों समेत 10 युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियों में एक नाबालिग किशोरी भी शामिल है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।

    इस छापेमारी के दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक (GM) अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस पूरे रिजॉर्ट को सील कर दिया है।

    मेरठ के कीटनाशक कारोबारी उमेंद्र ने दी थी पार्टी, प्रति युवती 10 हजार में हुआ था सौदा

    पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस अश्लील महफिल का मुख्य सूत्रधार उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर का रहने वाला बड़ा कारोबारी उमेंद्र है। उमेंद्र का मेरठ और बुलंदशहर के सिकंदराबाद में कीटनाशक और कृषि उपकरणों का बड़ा कारोबार है। उमेंद्र के साथ उसका साथी मेहराजुद्दीन भी इस अय्याशी की पार्टी में शामिल था।

    आरोपी उमेंद्र ने कुबूल किया कि वह अपनी कंपनी से जुड़े डीलरों और करीबियों के मनोरंजन के लिए उन्हें नैनीताल लेकर आया था। इसके लिए उसने 10 दिन पहले ही रामनगर आकर रिजॉर्ट के जीएम लखेंद्र चौधरी से मुलाकात की थी और एडवांस के तौर पर 2 लाख 20 हजार रुपये जमा कराए थे। जीएम ने ही शराब और युवतियों की डिमांड पूरी करने का ठेका लिया था। इसके बाद कंपनी के एक कर्मचारी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये प्रति युवती के हिसाब से देश-विदेश से लड़कियां बुलाई गई थीं।

    बिना एंट्री चल रहा था डांस बार, नकली नोटों की गड्डियों के साथ आपत्तिजनक सामान बरामद

    पुलिस जब रिजॉर्ट के भीतर दाखिल हुई तो वहां का नजारा किसी डांस बार जैसा था। बिना किसी अनुमति के तेज म्यूजिक सिस्टम पर युवतियां डांस कर रही थीं और दिल्ली-यूपी से आए रईसजादे उन पर नोट उड़ाते हुए अश्लील हरकतें कर रहे थे। पुलिस ने जब रिजॉर्ट के एंट्री रजिस्टर की जांच की, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। रिजॉर्ट प्रशासन ने मोटी रकम के लालच में किसी भी एंट्री रजिस्टर में इन 62 लोगों का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया था।

    मौके से बरामद हुआ ये सामान:

    • 10-10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां (जो युवतियों पर उड़ाने के लिए लाई गई थीं)
    • 3 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब और 1 पेटी बीयर
    • 1 लैपटॉप और 3 स्मार्टफोन
    • हाई-बासबैंड म्यूजिक सिस्टम और साउंड बॉक्स
    • भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री

    रिजॉर्ट सील, फरार जीएम की तलाश में जुटी पुलिस; पॉक्सो समेत इन धाराओं में केस दर्ज

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस पूरे सेक्स रैकेट और अवैध पार्टी के खिलाफ बेहद सख्त कदम उठाए गए हैं। पकड़े गए सभी 52 पुरुषों, युवतियों और फरार जीएम लखेंद्र चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 5 व 6, पॉक्सो (POXSO) अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय (JJ) अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

    नैनीताल पुलिस अब इस देह व्यापार के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। फरार जीएम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मेरठ पुलिस को भी मुख्य आरोपी उमेंद्र के आपराधिक इतिहास की जांच के लिए इनपुट साझा किए जा रहे हैं।

  • महिला सांसद के आवास पर छापे के बाद बड़ा खुलासा, नकदी और सोने के अंतर्वस्त्र बने चर्चा का विषय..

    महिला सांसद के आवास पर छापे के बाद बड़ा खुलासा, नकदी और सोने के अंतर्वस्त्र बने चर्चा का विषय..

    महिला सांसद के आवास पर छापे के बाद बड़ा खुलासा, नकदी और सोने के अंतर्वस्त्र बने चर्चा का विषय..

    इराक में इन दिनों भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है। कई नेताओं के यहां से अकूत संपत्ति मिल रही है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महिला सांसद हिंद अल-अब्बासी की हो रही है। उनके यहां से 490 करोड़ कैश, 27 किलो सोना और तो और सोने की बनी ब्रा-पेंटी मिली है।

    इस जानकारी के बाहर आने के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि अभी इस खबर की इराक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सोने के लिंगरी सेट की तस्वीरें वायरल जरूर हो रही है।

    छापों में करोड़ों की नकदी और सोना मिलने का दावा
    रिपोर्ट्स के अनुसार महिला सांसद हिंद अल-अब्बासी के आवास से करीब 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 490 करोड़ रुपये) नकद और 27 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। सोशल मीडिया पर नकदी के ढेर और सोने की ईंटों की तस्वीरें और सोने की ब्रा-पेंटी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    अन्य सांसदों पर भी हुई कार्रवाई
    भ्रष्टाचार विरोधी अभियान केवल एक सांसद तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद आलिया नासिफ के घर से भी करीब 20 अरब इराकी दीनार (लगभग 15.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) और सोना बरामद किया गया। आलिया नासिफ और उनके बेटे को गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में गोल्ड अंडरगारमेंट्स का दावा इन्हीं से जोड़कर किया गया है।

    सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति
    इराक के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है। सरकार का कहना है कि ष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। काउंटर टेररिज्म यूनिट्स ने ग्रीन जोन समेत कई संवेदनशील इलाकों में भी छापेमारी की है।

  • विजय थलापति की पार्टी को तोड़ने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों पर TVK-DMK में घमासान, बीजेपी का पलटवार..

    विजय थलापति की पार्टी को तोड़ने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों पर TVK-DMK में घमासान, बीजेपी का पलटवार..

    विजय थलापति की पार्टी को तोड़ने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों पर TVK-DMK में घमासान, बीजेपी का पलटवार..

    तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय थलापति को सरकार बनाए दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन सियासी उठा-पटक जारी है. राज्य में सियासी भूचाल तब आ गया, जब हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर टीवीके और डीएमके के बीच आर-पार की स्थिति बन गई. बुधवार (1 जुलाई) को दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है. हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर बीजेपी ने भी विजय थलापति की पार्टी पर तीखा हमला बोला है.

    चेन्नई पुलिस ने बुधवार (1 जुलाई) को सरकार के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए उकसाने की कथित साजिश के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक यूट्यूबर और करूर के दो डीएमके पदाधिकारी शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद यह मामला और बढ़ गया है. एन. एलैयाराजा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है, जो कृष्णगिरि जिले के उथंगराई विधानसभा सीट से टीवीके से विधायक हैं.

    उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी छोड़ने के लिए मनाने की बार-बार कोशिशें की गईं. उन्होंने यह भी दावा किया कि यूट्यूबर आई.पी.डी.एस. थिरुनावुक्करसु ने उनसे बार-बार संपर्क किया, बातचीत की और उनका समर्थन हासिल करने के लिए उन्हें धमकाया. शिकायत के आधार पर चेन्नई की ट्रिपलिकेन पुलिस ने मामला दर्ज किया और थिरुनावुक्करसु को गिरफ्तार कर लिया.

    सरकार को अस्थिर करने की साजिश – मंत्री निर्मल कुमार

    यह गिरफ्तारी मंत्री निर्मल कुमार के उस आरोप के एक दिन बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि टीवीके विधायकों को लालच देकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें की जा रही थीं. जांचकर्ता उन दावों की जांच कर रहे हैं कि तीन टीवीके विधायकों को निशाना बनाया गया था और उनमें से सभी को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी.

    पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के करीबी माने जाने वाले दो डीएमके पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद मामले ने राजनीतिक हलचल मचा दी है, पुलिस ने कहा कि इस कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.

    क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?

    DMK ने किया पलटवार

    उधर, डीएमके ने राज्यपाल आरवी अर्लेकर को पत्र देकर मुख्यमंत्री थलापति विजय के खिलाफ जांच की मांग की है. डीएमके ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि एमडीएमके प्रमुख वाइको ने स्वीकार किया है कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दो विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी. एमडीएमके के दोनों विधायक, कडायनालूर से टीएम राजेंद्रन और सिरकाझी से एस. सेंथिल सेल्वन डीएमके के सिंबर पर चुनाव जीते हैं.

    बीजेपी ने टीवीके पर साधा निशाना

    हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर तमिलनाडु बीजेपी के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा, ‘टीवीके अलायंस अवसरवादी गठबंधन है. चाहे सीपीआईएम हो, कांग्रेस हो, आईयूएमएल हो, डीएमके गठबंधन का हिस्सा होने के चलते जनता ने सभी को नकार दिया. टीवीके ने विधायकों की खरीद-फरोख्त में जमकर हाथ बटाया. यह एक अवसरवादी और भ्रष्ट गठबंधन है.’

  • भारत को लेकर बांग्लादेश ने दिया बड़ा संकेत, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा- ‘कोई नाराज़ हुआ तो भी…’

    भारत को लेकर बांग्लादेश ने दिया बड़ा संकेत, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा- ‘कोई नाराज़ हुआ तो भी…’

    बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने भारत के साथ रिश्तों और तीस्ता नदी परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ भरोसे, बराबरी और आपसी सम्मान के आधार पर संबंध चाहता है. साथ ही साफ किया कि तीस्ता मास्टर प्लान जैसे घरेलू प्रोजेक्ट्स पर फैसला लेने का पूरा अधिकार बांग्लादेश का है और वह अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेगा.

    तीस्ता प्रोजेक्ट पर बांग्लादेश का रुख
    तीस्ता मास्टर प्लान को लेकर रहमान ने कहा कि यह पूरी तरह बांग्लादेश का आंतरिक मामला है. उनका कहना था कि देश अपने राष्ट्रीय हितों के हिसाब से इस परियोजना को आगे बढ़ाएगा और इसमें किसी दूसरे देश को परेशान होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस परियोजना के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और इसका मकसद सिर्फ बांग्लादेश के लोगों का विकास और भलाई है.

    ‘अगर कोई नाराज होगा तो आम भेज देंगे’
    शफीकुर रहमान ने बातचीत के दौरान हल्के अंदाज में कहा कि तीस्ता परियोजना से किसी को नाराज होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हम अपने देश के हित में यह योजना लागू करेंगे. हमारे दोस्त इससे खुश होंगे, दुखी होने की कोई वजह नहीं है. अगर कोई नाराज होता है तो हम उन्हें राजशाही के मशहूर आम भेजकर खुश करने की कोशिश करेंगे.’

    भारत क्यों जता रहा है चिंता?
    तीस्ता नदी पूर्वी हिमालय से निकलकर सिक्किम और पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है. इस नदी के पानी के बंटवारे और प्रबंधन को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से बातचीत चलती रही है. भारत की चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि प्रस्तावित परियोजना सिलीगुड़ी कॉरिडोर के करीब स्थित है. यह रणनीतिक इलाका भारत की मुख्य भूमि को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ता है और इसे ‘चिकन नेक’ के नाम से भी जाना जाता है.

    शेख हसीना से लेकर अब तक क्या बदला?
    पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार तीस्ता परियोजना पर भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक थी. हालांकि, अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद उनकी सरकार गिर गई. इसके बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार और अब तारिक रहमान के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत की सरकार ने इस परियोजना में चीन के साथ सहयोग की दिशा में ज्यादा रुचि दिखाई है. इसी वजह से यह मुद्दा भारत और बांग्लादेश के रिश्तों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है.