Blog

  • सांवले रंग के चलते शादी न होने का था मलाल? 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

    सांवले रंग के चलते शादी न होने का था मलाल? 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

    सांवले रंग के चलते शादी न होने का था मलाल? 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

    बिहार के मुजफ्फरपुर में हीन भावना के चलते एक लड़की ने आत्महत्या कर ली. चेहरे का स्किन टोन डार्क होने की वजह से लड़की काफी परेशान थी, उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. पिछले कुछ सालों से उसे काफी रिजेक्शन झेलने पड़ रहे थे. इस वजह से वह डिप्रेशन में थी.अपने काले रंग से वह इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि उसने जान दे दी.

    काले रंग की वजह से लगाई फांसी

    लड़की की उम्र 22 साल थी. अंशु कुमारी ने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगा ली. सुबह परिजनों से जैसे ही उसे फंदे से लटकते देखा तो उनके बीच चीख पुकार मच गई. उन्होंने घटना की सूचना तुरंत गायघाट थाना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर तमाम साक्ष्य इकट्ठे किए गए. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    शादी न होने से परेशान थी अंशु

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अंशु का रंग काला था. पिछले कई सालों से लगातार कोशिश के बावजूद उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. इस वजह से वह डिप्रेशन में थी. इसी वजह से उसने जान दे दी.

  • अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 119 लोग रंगे हाथ गिरफ्तार..

    अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 119 लोग रंगे हाथ गिरफ्तार..

    अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 119 लोग रंगे हाथ गिरफ्तार..

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच ने आईपीएस किरन यादव के नेतृत्व में इंटरनेशनल साइबर-फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है.

    IPS Kiran Yadav: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने मामला सामने आया है. जहां क्राइम ब्रांच ने एक इंटरनेशनल साइबर-फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है. गोमती नगर के समिट बिल्डिंग से चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 119 कर्मचारियों को हिरासत में लिया, जिनमें 92 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल थीं.

    जांच से पता चला है कि इस गैंग के तार कई देशों से जुड़े हैं. यह ऑपरेशन बुधवार देर रात क्राइम ब्रांच और कई स्थानीय पुलिस स्टेशनों की संयुक्त टीम ने एडीसीपी क्राइम किरन यादव की अगुवाई में चलाया.

    कौन हैं किरन यादव?

    इस ऑपरेशन के बाद आईपीएस अधिकारी किरन यादव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं और लोग उसके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं तो चलिए हम आपकी जिज्ञासा को शांत करते हैं. आईपीएस किरन यादव 2021 बैच की अधिकारी हैं. उनका जन्म 3 मई 1987 को हुआ था. उन्होंने B.Com, ई-कॉमर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) में पढ़ाई की है. मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली किरन शत्रुघ्न सिंह यादव की बेटी हैं. उन्होंने 2020 की UPSC परीक्षा में देशभर में 392वीं रैंक हासिल की थी. उनके पिता चंडीगढ़ में इंजीनियर हैं और उनके भाई सूरज यादव एक कैनेडियन कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं. इस भूमिका से पहले आईपीएस किरन यादव लखनऊ में एसीपी के पद पर तैनात थीं.

    अमेरिकी नागरिकों को बनाता था निशाना

    समिट बिल्डिंग से चल रहा यह कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाता था. इस फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से यह ग्रुप विदेशी नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट, बैंकिंग और दूसरी सेवाएं देने के नाम पर धोखा देकर उनसे करोड़ों रुपये ठगता था. पुलिस ने मौके से लगभग 119 कर्मचारियों को हिरासत में लिया और कंप्यूटर, लैपटॉप व मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं. पुलिस अब गैंग के सरगनाओं, विदेशी संपर्कों, बैंक अकाउंट्स, डिजिटल वॉलेट और हवाला चैनलों के माध्यम से किए गए ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच कर रही है.

  • मूंग, मसूर या अरहर… कौन-सी दाल है सेहत के लिए सबसे बेहतर? डॉक्टर की 10 में रेटिंग जानें…

    मूंग, मसूर या अरहर… कौन-सी दाल है सेहत के लिए सबसे बेहतर? डॉक्टर की 10 में रेटिंग जानें…

    मूंग, मसूर या अरहर… कौन-सी दाल है सेहत के लिए सबसे बेहतर? डॉक्टर की 10 में रेटिंग जानें…

    Best Dal For Health: हर दिन दाल खाते हैं, लेकिन क्या सच में आपको पता है कि कौन-सी दाल आपके शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है? मूंग, मसूर, चना या उड़द. हर दाल की अपनी खासियत है, लेकिन डॉक्टर के मुताबिक एक दाल ऐसी है जिसे ‘परफेक्ट’ कहा जा सकता है. किसी दाल में प्रोटीन ज्यादा होता है, तो कोई फाइबर से भरपूर होती है. कुछ दालें डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर मानी जाती हैं, तो कुछ हड्डियों और पाचन की सेहत का खास ध्यान रखती हैं.

    ऐसे में अगर आप भी सोचते हैं कि कौन-सी दाल रोज खानी चाहिए, तो दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव गर्ग की बताई रेटिंग आपके लिए काम की हो सकती है. आइए जानते हैं किस दाल को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं और किसका क्या फायदा है.

    दालें प्रोटीन, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत होती हैं.

    रोज कौन-सी दाल खानी चाहिए?

    रोज खाने के लिए मूंग दाल सबसे अच्छा विकल्प मानी जाती है क्योंकि यह हल्की, आसानी से पचने वाली और प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होती है. अगर वैरायटी चाहिए तो मिक्स दाल भी खाई जा सकती है, जिससे शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व मिलते हैं.

    सबसे ज्यादा प्रोटीन किस दाल में होता है?

    आमतौर पर उड़द दाल और मसूर दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा चना दाल भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. हालांकि सही पोषण के लिए अलग-अलग दालों को मिलाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

    डायबिटीज में कौन-सी दाल खानी चाहिए?

    डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर दाल और चना दाल बेहतर मानी जाती हैं क्योंकि इनमें फाइबर ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. मूंग दाल भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह पाचन के लिए हल्की होती है.

    क्या मिक्स दाल ज्यादा हेल्दी है?

    हाँ, मिक्स दाल को ज्यादा हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें अलग-अलग दालों के पोषक तत्व एक साथ मिलते हैं. इससे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का बैलेंस बेहतर होता है, जो शरीर की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है.

    किसे कौन-सी दाल खानी चाहिए?

    वजन घटाने वाले : मूंग दालडायबिटीज : मसूर / चनाहड्डियों के लिए : उड़दपाचन कमजोर : मूंग

    मूंग, मसूर या चना? जानिए किस दाल को मिले 10/10 और क्यों

    मूंग दाल – 10/10 (सबसे बेस्ट)

    डॉ. अभिनव गर्ग ने मूंग दाल को पूरे 10 में 10 नंबर दिए हैं और इसे दालों का राजा बताया है. उनके मुताबिक ये सबसे बैलेंस्ड दाल है. इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. बीमारी से ठीक हो रहे लोगों, डायबिटीज के मरीजों और पेट की सेहत का ध्यान रखने वालों के लिए ये सबसे अच्छे विकल्पों में गिनी जाती है.

    मसूर दाल – 9/10 (महिलाओं के लिए फायदेमंद)

    मसूर दाल को डॉक्टर ने 10 में 9 नंबर दिए हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट अच्छी मात्रा में होता है. खासकर महिलाओं के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है. अगर इसे चावल और नींबू के साथ खाया जाए, तो विटामिन सी की मदद से शरीर आयरन को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है.

    चना दाल – 8/10 (डायबिटीज कंट्रोल)

    चना दाल को 10 में 8 नंबर मिले हैं. इसमें फाइबर काफी ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद कर सकता है. हालांकि कुछ लोगों को इसे खाने के बाद गैस या पेट फूलने की परेशानी हो सकती है. इसलिए इसे 4 से 6 घंटे भिगोकर पकाने की सलाह दी जाती है.

    उड़द दाल – 8/10 (हड्डियों के लिए)

    उड़द दाल को भी 10 में 8 नंबर मिले हैं. ये प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत मानी जाती है. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने में इसका अहम योगदान हो सकता है. अगर इसे खाने के बाद पेट भारी लगता है, तो इडली या डोसा जैसे फर्मेंट किए गए रूप में खाना बेहतर माना जाता है.

    राजमा – 7/10

    राजमा को डॉक्टर ने 10 में 7 नंबर दिए हैं. इसमें भी प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं. हालांकि इसे कम से कम 8 घंटे भिगोकर ही पकाना चाहिए. कुछ लोगों को इससे गैस या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इसलिए इसे हफ्ते में एक बार खाना बेहतर माना जाता है.

    मिक्स दाल – 10/10 (सबसे balanced)

    अगर एक ही विकल्प चुनना हो, तो डॉक्टर मिक्स दाल को भी पूरे 10 में 10 नंबर देते हैं. उनके मुताबिक मूंग, मसूर, चना और अरहर दाल को 40:25:20:15 के अनुपात में मिलाकर बनाया जा सकता है.

    इसे 1 से 2 घंटे भिगोने के बाद घी में हींग का तड़का लगाकर पकाने से अलग-अलग दालों के पोषक तत्वों का फायदा एक साथ मिल सकता है. अगर आपको कोई बीमारी है या पाचन से जुड़ी परेशानी रहती है, तो डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

  • बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने बुलाया, फिर चाकू से गोदकर दोस्त की कर दी हत्या; गाजियाबाद में हड़कंप..

    बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने बुलाया, फिर चाकू से गोदकर दोस्त की कर दी हत्या; गाजियाबाद में हड़कंप..

    बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने बुलाया, फिर चाकू से गोदकर दोस्त की कर दी हत्या; गाजियाबाद में हड़कंप..

    यूपी के गाज‍ियाबाद में युवक की हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है क‍ि बर्थडे पार्टी में व‍िवाद के बाद दोस्‍तों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी. युवक की हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया है. पर‍िजनों के आरोपों के आधार पर पुल‍िस ने तीन युवकों को ह‍िरासत में ल‍िया है. इस मामले में एसीपी प्र‍ियाश्री पाल ने बताया क‍ि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कि‍या जा रहा है. आरोप‍ियों को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

    घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के न्यू शांतिनगर की है. मोहित नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. परिजनों ने बताया कि मोह‍ित का पड़ोस के रहने वाले गौरव और उसके दोस्‍तों से विवाद चल रहा था. कुछ दिनों पहले भी क‍िसी बात पर विवाद हुआ था, लेक‍िन हाल में ही सभी ने आपस में इस व‍िवाद को सुलझा ल‍िया था.  बुधवार की मोह‍ित को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया गया. पार्टी के दौरा नशे की हालत में मोह‍ित के साथ गाली-गलौज की गई, ज‍िससे फ‍िर से लड़ाई हो गई और तभी मोह‍ित की चाकू से हत्‍या कर दी गई.

    आरोप‍ियों को फांसी देने की मांग

    परिवार का आरोप है कि गौरव और उसके दोस्तों ने ही इसकी हत्या की है. सभी आस-पड़ोस के ही रहने वाले हैं. हत्या के बाद मोह‍ित के परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया. परिजनों ने  आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी द‍िए जाने की मांग की है.

    गाजियाबाद टावर चोरी कांड: 10वीं पास मास्टरमाइंड ने जेल में बनाया था सिंडिकेट, सफाई कर्मचारी से लेकर स्क्रैप कारोबारी तक ऐसे जुड़े तार

    बर्थडे पार्टी में खेला गया खूनी खेल

    इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त, वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया क‍ि दो जुलाई की सुबह 3:30 बजे थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के न्यू शांतिनगर एरिया में एक 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोहित शर्मा को कुछ व्यक्तियों के द्वारा चाकू मार दिया गया है. इस सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के द्वारा वहां पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के ल‍िए एमएमजी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.इसमें प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि मोहित शर्मा के बाकी दोस्तों के साथ उसके साथ पहले भी लड़ाई हुई थी और कल रात को पार्टी करते हुए नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए यहां एक बार फ‍िर लड़ाई हुई और उसी में गाली-गलौज के बाद इसे चाकू मार दिया गया, जिसके दौरान इसकी मृत्यु हो गई.परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. अभियुक्तगणों को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • महिला के साथ कथित अमानवीय व्यवहार ने झकझोरा, उज्जैन की घटना पर उठे सवाल..

    महिला के साथ कथित अमानवीय व्यवहार ने झकझोरा, उज्जैन की घटना पर उठे सवाल..

    महिला के साथ कथित अमानवीय व्यवहार ने झकझोरा, उज्जैन की घटना पर उठे सवाल..

    मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में संपत्ति विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि अपने हिस्से की मांग करने पहुंची एक महिला के साथ मारपीट की गई, उसके बाल काटे गए और उसे अपमानित किया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र स्थित अरनिया वेणा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला जब अपने पति के परिवार से पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंची तो विवाद हिंसक हो गया.

    पीड़िता के अनुसार, वह 30 जून को घर में मौजूद थी. इसी दौरान कुछ लोग कथित तौर पर घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की. महिला का आरोप है कि उसे घर से बाहर घसीटा गया और विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया.

     बाल काटने और अपमानित करने का आरोप

    शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके बाल काट दिए गए, कपड़े फाड़ दिए गए और उसे जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया. घटना के दौरान किसी ने वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी.महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति के साथ भी मारपीट की गई. दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को संभाला.

     11 लोगों पर मामला दर्ज

    झारड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपों में मारपीट, धमकी, अपमानजनक व्यवहार और अन्य संबंधित धाराएं शामिल हैं.ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक और संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • कब खाना चाहिए मीठा? गलत समय पर खाने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर और वजन…

    कब खाना चाहिए मीठा? गलत समय पर खाने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर और वजन…

    कब खाना चाहिए मीठा? गलत समय पर खाने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर और वजन…

    त्योहार, शादी-ब्याह, जन्मदिन या कोई भी खुशी का मौका बिना मीठे के अधूरा लगता है. लेकिन डॉक्टरों की मानें तो, मीठा खाने का एक सही समय होता है, जिसको लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. गलत समय पर खाया गया मीठा ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बनता है और धीरे-धीरे वजन भी बढ़ने लगता है.

    कई लोग सुबह उठते ही मिठाई, चॉकलेट, बिस्कुट या मीठी चीजें खा लेते हैं. ऐसा करना शरीर के लिए नुकसादायक हो सकता है. खाली पेट मीठा खाने से उसमें मौजूद चीनी बहुत जल्दी खून में पहुंच जाती है. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. कुछ समय बाद यह अचानक नीचे भी आ जाता है. इस वजह से जल्दी भूख लगती है, कमजोरी महसूस होती है और बार-बार कुछ मीठा खाने का मन भी करता है.

    मीठा कब खाना चाहिए

    इसके मुकाबले, अगर मीठा खाना खाने के बाद खाया जाए तो शरीर उसे बेहतर तरीके से संभाल लेता है. जब हम पहले दाल, रोटी, सब्जी, चावल, सलाद या दूसरी पौष्टिक चीजें खाते हैं, तब शरीर को फाइबर, प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं.

    ये चीजें मीठे में मौजूद चीनी को धीरे-धीरे शरीर में पहुंचने देती हैं. इससे ब्लड शुगर एकदम से नहीं बढ़ती और शरीर पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता. इसलिए डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि अगर मीठा खाना हो तो उसे भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में खाना बेहतर होता है.

    दिन या रात कब खाएं मीठा

    डॉक्टर बताते हैं कि दिन और रात के समय में भी काफी फर्क होता है. रात के खाने के बाद ज्यादा मीठा खाना शरीर के लिए सही नहीं माना जाता. रात में हमारा शरीर आराम करने की तैयारी करता है. ऐसे में मीठे से मिलने वाली ज्यादा चीनी और कैलोरी शरीर में जमा होने लगती है.

    इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है और धीरे-धीरे वजन भी बढ़ने लगता है. वैज्ञानिक शोध की मानें, तो रात में बार-बार मीठा खाने की आदत से आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

    अगर दिन में, खासकर दोपहर के खाने के बाद, थोड़ी मात्रा में मीठा खाया जाए तो उसे बेहतर माना जाता है. इसकी वजह यह है कि दिन के समय लोग ज्यादा सक्रिय रहते हैं.

    ना करें ये गलती

    कुछ लोग जल्दी के चक्कर में सिर्फ केक, पेस्ट्री, चॉकलेट या मीठे पेय पीकर ही काम चला लेते हैं. ऐसा करने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दाल, रोटी, सब्जी, फल और दूसरी पौष्टिक चीजें खाना जरूरी है.

    जिन लोगों को डायबिटीज, प्री-डायबिटीज, मोटापा या ब्लड शुगर की समस्या है, उन्हें मीठा खाने में और भी ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए.

  • बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और युवती के शव बरामद, इलाके में हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और युवती के शव बरामद, इलाके में हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और युवती के शव बरामद, इलाके में हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बंद कमरे से एक लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

    पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान का कमरा अंदर से बंद है और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो संदिग्ध स्थिति दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सैम कमनिश, निवासी केरल, और 23 वर्षीय आस्था, निवासी रसूलपुर पापड़ेकी, के रूप में की है। सैम कमनिश दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।

    घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने पहले अपनी कलाई की नस काटी और बाद में कमरे की खिड़की से आंशिक रूप से लटककर जान दे दी। वहीं युवती की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि इन सभी पहलुओं की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

    क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच खौफनाक वारदात, गाजियाबाद की घटना से सनसनी..

    बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच खौफनाक वारदात, गाजियाबाद की घटना से सनसनी..

    बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच खौफनाक वारदात, गाजियाबाद की घटना से सनसनी..

     गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर धारदार हथियार से हमला किया गया. पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

    Ghaziabad Birthday Party Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित न्यू शांति नगर में बुधवार देर रात एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 23 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है. आरोप है कि उसे जन्मदिन की पार्टी में बुलाया गया, जहां उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घर के अंदर से लेकर बाहर तक खून के निशान देखे. परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को घर के बाहर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए.

    परिजनों ने सुनियोजित हत्या का लगाया आरोप

    मृतक के परिवार का कहना है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पहले से बनाई गई साजिश थी. उनका आरोप है कि कुछ महीने पहले मोहित का कुछ युवकों से विवाद हुआ था. हालांकि बाद में समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी लगातार उसके संपर्क में बने रहे.परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपी मोहित को हरिद्वार और खाटू श्याम की यात्रा पर भी अपने साथ ले गए थे. उनके मुताबिक, उसी दौरान हत्या की योजना बनाई गई थी, लेकिन मौका नहीं मिल सका.

    जन्मदिन के बहाने बुलाने का आरोप

    परिवार के अनुसार, बुधवार रात आरोपियों ने जन्मदिन मनाने के बहाने मोहित को बुलाया और देर रात उस पर जानलेवा हमला कर दिया. परिजनों का कहना है कि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

    सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस

    अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारण और घटनाक्रम की सभी संभावित कड़ियों की पड़ताल जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • प्यास बुझाने के लिए पी रहे हैं ठंडी बीयर? एक्सपर्ट ने बताया क्यों बढ़ सकती है डिहाइड्रेशन की समस्या…

    प्यास बुझाने के लिए पी रहे हैं ठंडी बीयर? एक्सपर्ट ने बताया क्यों बढ़ सकती है डिहाइड्रेशन की समस्या…

    प्यास बुझाने के लिए पी रहे हैं ठंडी बीयर? एक्सपर्ट ने बताया क्यों बढ़ सकती है डिहाइड्रेशन की समस्या…

    पेरिस में अब पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर बैन लग गया है. इसके पीछे वजह है कि शराब का सेवन करने पर किडनी पर पड़ने वाला असर. शराब का सेवन करने के बाद किडनी पर दबाव पड़ता है. इस वजह से इसे एक मूत्रवर्धक कहा गया है. जिसका अर्थ है कि ये किडनी को ज्यादा यूरिन बनाने के लिए प्रेरित करती है. यह वासोप्रेसिन हार्मोन को दबाकर ऐसा करती है, जो सामान्य रूप से शरीर को पानी को रोककर रखने का निर्देश देता है. भीषण गर्मी में, जब आप पहले से ही शरीर को ठंडा रखने के लिए कई लीटर तरल पदार्थ पसीने के रूप में बहा रहे होते हैं, तो शराब उन भंडारों को और भी तेजी से खत्म कर देती है और बॉडी को डिहाइड्रेड कर देती है.

    बता दें कि पेरिस में तो ये नियम कुछ दिनों से लागू हुआ है, लेकिन भारत में ये नियम काफी समय पहले से है.

    गर्मियों में लोग ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन करते हैं और ड्रिंक लेने पर ज्यादा जोर देते हैं. जब तक ठंडा पानी या ड्रिंक्स ना पियो तो प्यास नहीं बुझती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडी ड्रिंक प्यास बुझाने की जगह आपके शरीर से एक्सट्रा पानी को बाहर निकाल सकती हैं. खासकर जब आप ठंडी बीयर का सेवन करते हैं तो ये सेहत को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है.

    अगर आप भी गर्मियों में ठंडी-ठंडी बीयर पीने के शौकीन है तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि ये शरीर पर किस तरह असर डालता है. एनडीटीवी ने इस बारे में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर समीर भाटी से बातचीत की. उन्होंने इस बारे में क्या बताया आइए जानते हैं.

    ठंडी बीयर पीने से क्या होता है? (What happens when you drink cold beer?)

    डॉक्टर समीर भाटी ने बताया कि कई लोगों को ऐसा लगता है कि गर्मी है और अगर वो एल्कोहल या व्हिस्की का सेवन नहीं करते हैं और ठंडी बीयर पीते हैं तो उनके शरीर को आराम मिल सकता है. क्योंकि बीयर ठंडी है तो ये शरीर में गर्मी नहीं होने देगी तो ये धारणा बिल्कुल गलत है. बल्कि ठंडी बीयर पीने पर शरीर पर इसका बिल्कुल उल्टा असर पड़ता है. ठंडी बीयर पीने से शरीर डिहाइट्रेड होता है. इसका मतलब ये है कि शरीर से पानी ज्यादा मात्रा में बाहर निकलता है और बॉडी में पानी की कमी हो जाती है.

    डॉक्टर के मुताबिक सिर्फ ठंडी बीयर ही नहीं बल्कि कॉफी का सेवन करने पर भी शरीर पर ऐसा ही असर होता है.

    डिहाइड्रेशन होने पर क्या संकेत मिलते हैं (What are the signs of dehydration?)

    शरीर में पानी की कमी होने पर यानी डिहाइड्रेशन होने पर शरीर कुछ संकेत देता है. डिहाइड्रेशन होने पर बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, गहरे रंग का पेशाब आना, पेशाब कम आना, थकान, चक्कर आना और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखते हैं.

    कैसे करें बचाव (How to Prevent Dehydration)

    डॉक्टर समीर भाटी बताते हैं कि-

    • गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शराब का सेवन न करें.
    • पार्टी वगैरह में जा रहे हैं तो भी अल्कोहल से दूर रहें.
    • कॉफी का भी अधिक सेवन कम करें, ये भी शरीर से पानी बाहर निकालती है.
    • पानी में नमक डाल कर पिएं.
    • नारियल पानी पिएं.
  • कानपुर: फर्जी नाम से युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, विरोध पर बंधक बनाया; पुलिस ने दोनों को छुड़ाया..

    कानपुर: फर्जी नाम से युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, विरोध पर बंधक बनाया; पुलिस ने दोनों को छुड़ाया..

    कानपुर: फर्जी नाम से युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, विरोध पर बंधक बनाया; पुलिस ने दोनों को छुड़ाया..

    मूल रूप से आगरा का रहने वाला इरशाद ऑनलाइन जूते का कारोबार करने का दावा करता है. उसने हरदोई की युवती अनुक्रति पांडे को विशाल नाम बताकर अपने जाल में फंसाया और शादी कर ली. 

    सच्चाई पता चलने पर उसने पीड़िता को पहले लखनऊ और फिर कानपुर के पनकी स्थित फ्लैट में बंधक बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि इरशाद उसके बच्चे का मुस्लिम नाम रखकर उसे पूजा-पाठ से रोकता था और जबरन मीट खिलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था. विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था.

    एक ही फ्लैट में दो पत्नियां

    प्रताड़ना के बीच इरशाद एक और हिंदू लड़की से शादी करके फ्लैट पर ले आया. वह पड़ोसियों को उसे अपनी बहन बताता था, लेकिन रात में पहली पत्नी को बंद कर दूसरी के साथ रहता था. परेशान होकर पहली पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से बजरंग दल का नंबर लिया और आपबीती सुनाई. बजरंग दल के महानगर प्रभारी नरेंद्र तोमर ने पनकी पुलिस से संपर्क किया. जब पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा, तो दोनों हिंदू लड़कियां अलग-अलग कमरों में कैद मिलीं.

    आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    पनकी के एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पहली पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह अब अपने घर जाना चाहती है क्योंकि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर बहुत प्रताड़ित किया है. पुलिस आरोपी इरशाद से पूछताछ कर रही है और दूसरी महिला से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.