चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल को किसने गोली मारी? बयान बदलने पर बेटा गिरफ्तार, घर में पुलिसकर्मी पत्नी भी थी मौजूद .

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल को किसने गोली मारी? बयान बदलने पर बेटा गिरफ्तार, घर में पुलिसकर्मी पत्नी भी थी मौजूद .
चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल को किसने गोली मारी? बयान बदलने पर बेटा गिरफ्तार, घर में पुलिसकर्मी पत्नी भी थी मौजूद .

चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित सरकारी क्वार्टर में हेड कॉन्स्टेबल 42 वर्षीय नितिन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय घर में नितिन की पत्नी मोनिका, जोकि चंडीगढ़ पुलिस में ही तैनात हैं और उनका 19 वर्षीय बेटा अरमान मौजूद थे।

बार-बार बयान बदलने की वजह से पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वारदात के 6 घंटे बाद भी यह सवाल बना है कि आखिर नितिन को गोली किसने मारी। पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।

वारदात शुक्रवार सुबह 9 बजे हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो नितिन घायल हालत में बेड पर लेटे मिले। उन्हें जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती पूछताछ में अरमान ने पुलिस को बताया कि किसी व्यक्ति ने उसके पिता को गोली मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उससे घटना के बारे में दोबारा पूछताछ की तो उसके बयान में विरोधाभास सामने आए।

पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ। इसके साथ हत्या के दौरान उसने शोर भी नहीं मचाया। बयानों में विरोधाभास होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर किसने पुलिसकर्मी को गोली मारी।

पुलिस अरमान से लगातार पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, देसी कट्टे और परिवार के सदस्यों के बयानों को मिलाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। नितिन अकाउंट ब्रांच पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर 9 में तैनात थे।

एक पड़ोसी ने बताया कि नितिन के घर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह भी घर से झगड़े और शोर की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई।

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने इलाके को घेरकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एक देसी कट्टा मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल बेटे से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

बेटे ने थार से दो शिक्षकों को कुचला था

25 फरवरी की रात कलाग्राम लाइट प्वाॅइंट पर अरमान ने अपनी तेज रफ्तार थार से बाइक सवार दो शिक्षकों को रौंद दिया। शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय गुलशेर अली और 44 वर्षीय अब्दुल सुभान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी थे।

वारदात के बाद अरमान मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने थार के नंबर के आधार पर बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में वह जेल गया था और फिलहाल जमानत पर था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *