चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल के सिर में मारी गोली, बेडरूम में खून से लथपथ मिली लाश; पुलिस को बेटे पर शक –

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल के सिर में मारी गोली, बेडरूम में खून से लथपथ मिली लाश; पुलिस को बेटे पर शक –
चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल के सिर में मारी गोली, बेडरूम में खून से लथपथ मिली लाश; पुलिस को बेटे पर शक –

मौके से देसी कट्टा बरामद

पुलिस नितिन के बेटे अरमान को अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

नितिन की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उनका बेटा अरमान घर में दाखिल हुआ था।

उनके अनुसार, अरमान बाथरूम में छिप गया। इसके बाद एक युवक घर में दाखिल हुआ और नितिन को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस पत्नी के इस बयान समेत घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जेल जा चुका है अरमान

बताया जा रहा है कि नितिन का बेटा अरमान कुछ समय पहले अपनी थार से कुछ लोगों को कथित तौर पर रौंदने के मामले में जेल गया था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। पुलिस अब उसके पुराने मामले और मौजूदा हत्या की घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपित युवक की भूमिका को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *