डेटिंग के दौरान लापता हुआ शख्स, 4 साल बाद इंटरनेट पर मिले अपने आपत्तिजनक वीडियो..

डेटिंग के दौरान लापता हुआ शख्स, 4 साल बाद इंटरनेट पर मिले अपने आपत्तिजनक वीडियो..
डेटिंग के दौरान लापता हुआ शख्स, 4 साल बाद इंटरनेट पर मिले अपने आपत्तिजनक वीडियो..

    बेंगलुरु की रहने वाली 28 साल की एक महिला साल 2022 में एक शख्स क साथ बंबल डेट पर गई. इस डेट के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच कॉन्टैक्ट तो टूट गए, लेकिन महिला को 4 साल बाद सोशल मीडिया पर उनके डेट से जुड़ी कुछ वीडियोज नजर आईं.

    आजकल डेटिंग के चक्कर में लोग ‘टिंडर’, ‘हिंज; और ‘बंबल’ जैसे डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करते हैं. भले ही इससे कई लोगों को अच्छा पार्टनर मिल जाता है, लेकिन कभी-कभी इनके जरिए अंजान लोगों से मिलना खौफनाक भी साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है.

    साल 2022 में एक महिला किसी शख्स के साथ बंबल डेट पर गई. दोनों ने साथ में अच्छा समय बिताया. हालांकि, डेट के तुरंत बाद शख्स ने उनसे सारे संपर्क तोड़ दिए और उन्हें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया. अब लगभग 4 साल बाद महिला को इंटरनेट पर उस व्यक्ति के साथ बिताए अंतरंग पलों (Intimate Moments) के वीडियो मिले हैं.

    खौफ में बदली बंबल डेट

    बेंगलुरु की रहने वाली 28 साल की एक महिला की नवंबर 2022 में डेटिंग ऐप ‘बंबल’ पर एक पुरुष से मुलाकात हुई. दोनों ने ऐप पर बातचीत की और फिर एक-दूसरे के साथ ‘इंस्टाग्राम’ जैसे सोशल मीडिया प्रोफाइल शेयर किए. महिला ने पुरुष के बंबल प्रोफाइल को उसके इंस्टाग्राम से वेरिफाई भी किया, ताकि साबित हो सके की वह फेक तो नहीं है.

    कॉन्टैक्ट तोड़े और अपलोड किए निजी पल

    दोनों ने उस शख्स के अपार्टमेंट में मिलने का फैसला किया. इंटिमेट होने से पहले शख्स ने महिला को ड्रिंक भी दी. महिला का आरोप है कि मुलाकात के बाद उस व्यक्ति ने धीरे-धीरे उससे सभी तरह का कॉन्टैक्ट तोड़ दिया और उसे सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया. इसके बाद महिला के पास उस शख्स से संपर्क करने का कोई रास्ता नहीं बचा. कई साल बाद महिला को पता चला कि उनके निजी पलों के वीडियो उसकी जानकारी या सहमति के बिना रेडिट और एक अन्य एडल्ट कंटेंट वाली वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे.

    जांच में जुटी पुलिस

    महिला ने 19 जून 2026 को इसकी जानकारी पुलिस को दी और आरोप लगाया कि इंटरनेट पर अवैध रूप से उनके अंतरंग वीडियो पब्लिश किए गए थे. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाने और वीडियो रिकॉर्ड करने समेत अपलोड करने के तरीके की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इंटरनेट से सभी वीडियो हटा दिए गए हैं.

    Comments

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *