धनबाद में बालू तस्करों का आतंक, बंगाल के ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या .

धनबाद में बालू तस्करों का आतंक, बंगाल के ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या .
धनबाद में बालू तस्करों का आतंक, बंगाल के ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या .

झारखंड के धनबाद जिले में बालू तस्करी जोरों पर है। पुलिस संरक्षण के कारण तस्करों का मन-मिजाज बढ़ा हुआ है। वे किसी की जान लेने से भी नहीं डरते हैं। बालू तस्करों ने निरसा थाना क्षेत्र के पोलकेरा घाट पर पश्चिम बंगाल के एक ट्रक चालक को मार डाला है।

बालू तस्करों के हाथों मारा गया 48 वर्षीय ट्रक चालक हसन मंडल बंगाल के नदिया जिला के बागडांगा का रहने वाला था। वह ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 15 ई 0212) लेकर बालू के लिए निरसा थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पोलकेरा घाट पर आया था।

घाट पर चालान और पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद तस्करों ने लाठी-डंडे और फावड़ा से उसपर हमला कर दिया। इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।

शुक्रवार को मृतक के भाई, ट्रक के खलासी एवं ट्रक मालिक निरसा थाना पहुंचे। टुंडी एसडीपीओ एवं निरसा एसडीपीओ के नेतृत्व में मृतक चालक के स्वजनों को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली तथा आसपास के इलाकों की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने मारपीट के आरोपियों के घर पर छापामारी भी की, लेकिन सभी घर से फरार हैं।

खलासी ने दी घटना की जानकारी

ट्रक के खलासी विश्वनाथ दास ने बताया कि बुधवार की रात हम लोग बालू लेने के लिए पोलकेरा गांव आए थे। रात लगभग 10:30 बजे चार-पांच की संख्या में लोग आए तथा बगैर कुछ बोले ट्रक चालक हसन मंडल के ऊपर हमला कर दिया।

मारपीट में हसन मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल हसन मंडल ट्रक को लगभग आधा किलोमीटर दूर तक लेकर आए। इसके बाद वह बेहोश हो गए। मैंने मामले की जानकारी बालू स्टॉकिस्ट सिकंदर अंसारी को दी।

सिकंदर अंसारी कुछ लोगों के साथ आए तथा घायल चालक को लेकर धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को हम लोग उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। रास्ते में मृत्यु हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *