
सेहत डेस्क: सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार या किसी दूसरी तकलीफ के दौरान कई लोग तुरंत राहत पाने के लिए खुद ही पेनकिलर खा लेते हैं। कुछ लोग तो दर्द दोबारा होने पर बार-बार दवा लेने लगते हैं। लेकिन बिना जरूरत और गलत तरीके से दवाओं का इस्तेमाल सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
देश के ड्रग रेगुलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने पेनकिलर और एंटीबायोटिक के गलत, जरूरत से ज्यादा या लंबे समय तक इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके मुताबिक, कुछ दवाओं का अनुचित इस्तेमाल किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। वहीं, एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) की समस्या को बढ़ावा दे सकता है।

Leave a Reply