मां, दादी और साले को चाकू से मौत के घाट उतारा, फिर खुद की भी खत्म की जिंदगी…

मां, दादी और साले को चाकू से मौत के घाट उतारा, फिर खुद की भी खत्म की जिंदगी…
मां, दादी और साले को चाकू से मौत के घाट उतारा, फिर खुद की भी खत्म की जिंदगी…

Bengaluru Triple Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जानकारी सामने आ रही है कि बदले की भावना या शायद मानसिक अस्थिरता के कारण 34 साल के एक व्यक्ति ने एक ही बार में अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया. आरोपी ने अपनी मां, बुजुर्ग दादी और अविवाहित जीजा पर चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि इस तीहरे हत्याकांड के बाद जब आरोपी भागने में नाकाम रहा तो उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी. जिसके बाद एक ही घर में 4 शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

कब की है घटना?

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात घटित हुई. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 34 वर्षीय प्रशांत के तौर पर हुई है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वो पेशे से ड्राइवर था. वो अपनी मां मंगलम्मा, बुजुर्ग दादी नंजम्मा और अविवाहित साला सतीश के साथ रहता था. जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था तो प्रशांत के सिर पर खूनी गुस्सा सवार हो गया. उसने घर से तेज धार वाला चाकू उठाया और तीनों पीड़ितों को एक-एक करके जानलेवा हमला किया. मदद के लिए चिल्लाने का मौका दिए बिना ही उसने उन्हें घातक चोटें पहुंचाईं. जिसकी वजह से तीनों की मौके पर मौत हो गई.

आरोपी ने दे दी जान

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, इस भयानक और खूंखार हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रशांत अंधेरे का फायदा उठाकर घर से भागने की कोशिश में था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. घर से आ रही संदिग्ध आवाजों और प्रशांत के घबराए हुए व्यवहार को देखकर स्थानीय लोग तुरंत इकट्ठा हो गए. सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय लोगों ने कातिल प्रशांत को घेर लिया.

जिसके बाद आरोपी प्रशांत ने वो कदम उठाया. जिससे सभी सन्न रह गए. अपनी जान और पुलिस की हिरासत के डर से प्रशांत वापस घर से अंदर भागा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और उसे उसी खौफनाक मंजर के बीच फंसा दिया. हालांकि स्थानीय लोगों का इरादा प्रशांत को पुलिस के हवाले करना था. लेकिन आरोपी प्रशांत ने खौफनाक कदम उठा लिया. जब अगली सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उन्हें प्रशांत का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला.

प्रशांत ने क्यों की हत्या?

इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी प्रशांत गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था. हम इस भयानक घटना के असली कारण का पता लगाने के लिए उसके इलाज और मेडिकल हिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *