मैगी खाने पहुंचे दारोगा पुत्र को भीड़ ने घेरा, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; गिरिडीह में मॉब लिंचिंग से सनसनी –

मैगी खाने पहुंचे दारोगा पुत्र को भीड़ ने घेरा, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; गिरिडीह में मॉब लिंचिंग से सनसनी –
मैगी खाने पहुंचे दारोगा पुत्र को भीड़ ने घेरा, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; गिरिडीह में मॉब लिंचिंग से सनसनी –

Jharkhand Police SI Son Murder: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में गुरुवार की देर रात कथित माब लिंचिंग में 24 वर्षीय ऋतिक यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ऋतिक यादव के पिता झारखंड पुलिस के दारोगा ( Sub Inspector) हैं और बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना में पदस्थापित हैं।

ऋतिक यादव गुरुवार को देर रात गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में दोस्तों के साथ मैगी खाने पहुंचा था। आरोप है कि किसी विवाद के बाद 10-15 युवकों ने लाठी-डंडे, फरसा और रड से ऋतिक पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल ऋतिक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ऋतिक यादव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर निवासी था।

उसके पिता मुसाफिर सिंह यादव बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना में एसआइ के पद पर पदस्थापित हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। स्वजन व स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

दो दोस्तों के साथ गया था ऋतिक

ऋतिक गुरुवार रात अपने दो दोस्तों के साथ गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बंदरकुप्पी गया था। इसी दौरान वहां कुछ युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि विवाद से पहले फोन पर ऋतिक की कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद करीब 10-15 युवकों ने ऋतिक को घेर लिया और लाठी-डंडे, फरसा व रड से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ‍घोषित किया मृत

घटना के बाद गंभीर हालत में ऋतिक को गुरुवार की मध्यरात्रि सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में स्वजन व परिचितों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश जताया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, कई हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाल्मा और नावाडीह क्षेत्र के कुछ युवकों से ऋतिक के विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारण और घटना में शामिल आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है।

मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *