हथेली की रिंग फिंगर : के नीचे छिपा है सरकारी नौकरी का राज! चेक करें अपना हाथ- सूर्य पर्वत दबा है या उभरा.?

हथेली की रिंग फिंगर : के नीचे छिपा है सरकारी नौकरी का राज! चेक करें अपना हाथ- सूर्य पर्वत दबा है या उभरा.?
हथेली की रिंग फिंगर : के नीचे छिपा है सरकारी नौकरी का राज! चेक करें अपना हाथ- सूर्य पर्वत दबा है या उभरा.?

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार रिंग फिंगर के नीचे स्थित सूर्य पर्वत ये बताता है कि आपकी किस्मत में सरकारी नौकरी का योग है या नहीं। चलिए जानते हैं कैसा सूर्य पर्वत शुभ माना जाता है तो कैसा अशुभ।

ज्योतिष में सूर्य को सरकार पक्ष का प्रतिनिधि माना जाता है। इसी कारण से इस ग्रह की स्थिति देखकर आप ये आसानी से जान सकते हैं कि आपके जीवन में सरकारी नौकरी के योग हैं या नहीं। बता दें हथेली की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे सूर्य ग्रह का स्थान होता है जिसे सूर्य पर्वत के नाम से जाना जाता है। कहते हैं अगर यह स्थान सामान्य से थोड़ा ज्यादा उभरा हुआ है तो इससे सरकारी नौकरी प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं। वहीं इस स्थान पर क्रास का चिन्ह होना अशुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं हाथ का सूर्य पर्वत क्या संकेत देता है।

सूर्य पर्वत से मिलते हैं सरकारी नौकरी के संकेत

यदि सूर्य पर्वत का स्थान उभरा हुआ है तो यह शुभ संकेत है। इससे ये पता चलता है कि व्यक्ति को जीवन में सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति समाज में भी खूब मान-सम्मान प्राप्त करता है।

सूर्य पर्वत का उन्नत होना व्यक्ति को बुद्धिमान और प्रभावशाली बनाता है। ऐसा व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बनाता है।

सूर्य पर्वत उभरा होना ये भी बताता है कि व्यक्ति के अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता है। ऐसा व्यक्ति जो काम करता है उसमें एक लीडर की भूमिका निभाता है।

सूर्य पर्वत शुभ होने पर व्यक्ति में गजब का आकर्षण देखने को मिलता है।

ऐसा व्यक्ति करियर में खूब ऊंचाइयां प्राप्त करता है।

सूर्य पर्वत का दबा होना कैसा होता है?

यदि हथेली में सूर्य पर्वत दबा हुआ है तो इसका अर्थ है कि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है। जिनकी हथेली में यह पर्वत दबा हुआ होता है ऐसा व्यक्ति अपनी प्रतिभा दिखा नहीं पाता और इनके अंदर आत्मविश्वास की भी कमी देखने को मिलती है।

सूर्य पर्वत के खराब स्थिति में होने से किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास करना पड़ता है।

अगर हथेली में सूर्य पर्वत पर क्रास का चिन्ह बना हुआ है तो यह ओर भी कष्टकारी साबित होता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति को सरकार की ओर से कष्ट मिल सकता है।

ऐसे लोगों को सरकारी क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति नहीं होती। इसके अलावा सूर्य पर्वत पर किसी प्रकार का धब्बा या जाली बनी होना भी शुभ संकेत नहीं माना जाता।

सूर्य रेखा का शुभ स्थिति में होना

यदि सूर्य पर्वत पर बनने वाली रेखा यानी सूर्य रेखा साफ, सुंदर और लालिमा युक्त हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब ख्याति और सफलता प्राप्त होती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में भी खूब लाभ प्राप्त करता है। वहीं अगर सूर्य रेखा स्पष्ट न हो या कटी फटी सी हो तो व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। क्या आप जानते हैं कि सूर्य और गुरु पर्वत पर कुछ खास निशानों का बनना भी सरकारी नौकरी प्राप्त होने के प्रबल संकेत देता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *