सिमडेगा: जमीन विवाद में देवर की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल’

सिमडेगा: जमीन विवाद में देवर की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल’
सिमडेगा: जमीन विवाद में देवर की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल’

बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रही महिला प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को सलडेगा टोंगरीटोली, सिमडेगा से सुकरमुनी देवी (50), पति बसंत महतो, निवासी पालेमुंडा कुम्हारटोली को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बीते 25 जुलाई को पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद में बड़े भाई बसंत महतो (58) ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई भुनेश्वर महतो (58) पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया था। हमले में भुनेश्वर महतो की मौत हो गई थी।

गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी

पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र परशुराम महतो के लिखित आवेदन पर बोलबा थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 25 जुलाई 2026 को बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई थी।

डीएसपी ने कहा कि पूर्व में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को सफलता मिली और महिला आरोपित सुकरमुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *