35 साल की शादी और बेमिसाल मोहब्बत, पत्नी की एक पुरानी ख्वाहिश के लिए पति ने बेच दिया घर, किया ऐसा काम..दुनिया कर रही है सलाम..?

35 साल की शादी और बेमिसाल मोहब्बत, पत्नी की एक पुरानी ख्वाहिश के लिए पति ने बेच दिया घर, किया ऐसा काम..दुनिया कर रही है सलाम..?
Featured Image

कहते हैं अगर प्यार (love story) सच्चा हो तो इंसान नामुमकिन को भी मुमकिन बना देता है. बड़े से बड़े पहाड़ को काट देता है. हाल ही में चीन के सिचुआन प्रांत के रहने वाले झोउ शाओलिन (Zhou Xiaolin) ने अपनी पत्नी यिन जी (Yin Jie) के लिए कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, 2013 में यिन जी ने बस यूं ही अपने पति के सामने बचपन के फेवरेट हॉलीहॉक फूलों का जिक्र कर दिया था, जिसके बाद झोउ ने उनसे वादा किया कि एक दिन वो उनके लिए एक पूरा बाग तैयार करेंगे. अपनी पत्नी की बचपन की यादों को संजोने के लिए झोउ ने 80 हेक्टेयर बंजर जमीन को दुनिया के सबसे बड़े हॉलीहॉक गार्डन में बदल दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

बिना किसी गार्डनिंग एक्सपीरियंस के झोउ ने अपना घर तक बेच दिया और ट्रुआनलोंग टाउन में जमीन खरीद ली. उन्होंने 10 साल तक कड़ी मेहनत की, देसी और विदेशी बीजों को ढूंढा और 80 हेक्टेयर की बंजर घाटी को फूलों से सजा दिया. आज ये जगह दुनिया की सबसे बड़ी हॉलीहॉक गार्डन बन चुकी है. इसमें हॉलीहॉक की 700 से ज्यादा किस्में, 1.5 लाख लिली और 1 लाख हिबिस्कस के पौधे मौजूद हैं.

दोनों (कपल) की पहली मुलाकात 1985 में हुई थी, जब झोउ एक ट्रेनी टूर गाइड थे. 5 साल तक चिट्ठियों के जरिए बातें करने के बाद दोनों ने आखिरकार शादी कर ली. तिब्बत ट्रिप के दौरान भयानक बर्फबारी में फंसने पर झोउ अपनी पत्नी को पीठ पर लादकर गुफा तक ले गए थे, जहां उन्होंने तीन दिन बिताए. यिन जी मानती हैं कि ऐसे लाइफ पार्टनर के साथ जिंदगी का हर लम्हा खूबसूरत हो जाता है. आज शादी के 35 साल बाद भी ये कपल अपने इस खूबसूरत बाग में पालतू डॉग्स और बिल्लियों के साथ रहता है. कपल के बच्चे नहीं हैं. दोनों हर जन्मदिन और एनिवर्सरी पर एक-दूसरे को हाथ से लिखे खत देते हैं. चीन के केंद्रीय टेलीविजन (CCTV) पर दिखाए जाने के बाद ये जोड़ा देशभर में ‘ड्रीम कपल’ के नाम से फेमस हो चुका है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *