हजारों KM दूर मिला भारत का 2000 साल पुराना खजाना, थाईलैंड में हुई इस अनोखी खोज से लोग हैरान..

हजारों KM दूर मिला भारत का 2000 साल पुराना खजाना, थाईलैंड में हुई इस अनोखी खोज से लोग हैरान..
हजारों KM दूर मिला भारत का 2000 साल पुराना खजाना, थाईलैंड में हुई इस अनोखी खोज से लोग हैरान

भारत से हजारों किलोमीटर दूर थाईलैंड में पुरात्व विभाग ने एक ऐसी खोज की है, जिसने हजारों साल पुरानी भारतीय संस्कृति को फिर से चर्चा में ला दिया है.

खोज में मिली एक और अंगूठी

रिपोर्ट के मुताबिक पुरात्व विभाग को एक और प्राचीन अंगूठी मिली है. हालांकि सोने की इस अंगूठी पर किसी तरह का पैटर्न या संदेश लिखा हुआ नजर नहीं आता. प्राचीन चीजों की समझ रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंगूठी का मालिक जरूर व्यापारी होगा. जिसे प्राचीन जाति व्यवस्था में वैश्य समाज से जुड़ा माना गया है, जो उस समय व्यापार के लिए दूर-दूर तक यात्रा करते थे. थाईलैंड के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के मुताबिक ये खोज दून याई थॉन्ग (Don Yai Thong) पुरातात्विक स्थल पर हुई है. खुदाई के दौरान मानव कंकालों के साथ ये अंगूठियां मिलीं, जिससे माना जा रहा है कि इन्हें किसी बेहद खास और संपन्न व्यक्ति के साथ दफनाया गया होगा.

कैसे मिलीं प्राचीन अंगूठी

रिपोर्ट के मुताबिक ये पुरातात्विक स्थल इसी साल तब चर्चा में आया था, जब स्थानीय लोगों को धान के खेत में प्राचीन कांस्य ढोल के टुकड़े मिले थे. इसके बाद यहां वैज्ञानिक तरीके से खुदाई शुरू की गई. अब तक यहां से कई मानव कंकाल, सोने और कांसे के आभूषण, मिट्टी के बर्तन और अन्य प्राचीन वस्तुएं बरामद हो चुकी हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये पूरा इलाका करीब 1,500 से 2,500 साल पुराना है और उस दौर में यहां संपन्न लोगों का अंतिम संस्कार या दफन संस्कार किया जाता था.

भारत के हजारों साल पुराने रिश्ते

ब्राह्मी लिपि वाली सोने की अंगूठी मिलने के बाद भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच हजारों साल पुराने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों पर नई चर्चा शुरू हो गई है. अब इस खोज की आगे भी गहन जांच की जाएगी, जिससे इतिहास के कई और राज सामने आने की उम्मीद है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *