दुनिया का इकलौता बार, जहां इंसान की कटी उंगली को शराब में डालकर पीते हैं लोग.

दुनिया का इकलौता बार, जहां इंसान की कटी उंगली को शराब में डालकर पीते हैं लोग.
दुनिया का इकलौता बार, जहां इंसान की कटी उंगली को शराब में डालकर पीते हैं लोग.

क्या आप किसी ऐसे बार की कल्पना कर सकते हैं, जहां व्हिस्की की एक शॉट के साथ आपको बर्फ में जमा हुआ असली इंसानी अंगूठा परोसा जाए? सुनने में ही यह बात किसी हॉरर फिल्म का सीन या मनगढंत कहानी जैसी लगती है. लेकिन उत्तरी कनाडा के युकॉन इलाके में बसे डाउसन सिटी के एक मशहूर बार में ऐसा ही होता है. यहां के सॉरडफ सलून में अगर आप जाएंगे, तो आपको सॉरटो कॉकटेल नाम की एक खास ड्रिंक मिलेगी, जिसमें बर्फ से सुखाया गया असली इंसानी अंगूठा तैरता हुआ नजर आता है. पिछले 50 सालों से यह परंपरा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए किसी साहसिक इम्तिहान की तरह बन चुकी है.

इस बेहद अजीबोगरीब परंपरा की शुरुआत 1920 के दशक के एक खौफनाक हादसे से हुई थी. शराब की तस्करी करने वाले दो भाई लुई लिंकन और ओटो लिंकन भीषण बर्फीले तूफान में फंस गए. ठंड इतनी ज्यादा थी कि लुई के पैर का अंगूठा बर्फ से पूरी तरह जम गया. शरीर में सड़न न फैले, इसलिए ओटो ने मजबूरी में कुल्हाड़ी से अपने भाई का जम चुका अंगूठा काट दिया. बाद में उन्होंने उस कटे हुए अंगूठे को शराब के एक जार में हमेशा के लिए संभालकर रख दिया. इसके ठीक 50 साल बाद कैप्टन डिक स्टीवेन्सन नाम के एक शख्स को एक पुरानी केबिन की सफाई करते समय वह जार मिला और वे उस कटे हुए अंगूठे को सीधे शहर के बार में ले आए, जहां से इस अनोखी ड्रिंक का जन्म हुआ.

हैरानी की बात यह है कि बार अब तक कम से कम 8 अलग-अलग इंसानी अंगूठे इस्तेमाल कर चुका है. ये सभी अंगूठे लोगों द्वारा दिए गए थे. इनमें से ज्यादातर अंगूठे या तो चोरी हो गए या फिर लोग अनजाने में या जानबूझकर गटक गए! पहली बार 1980 में एक खदान कर्मचारी ने 13वां पैग मारते हुए गलती से उस असली अंगूठे को निगल लिया था. इसके बाद बार प्रशासन ने कड़ा नियम बनाया कि जो भी अंगूठा निगलेगा, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. लेकिन 2013 में एक सनकी शख्स बार में आया, कॉकटेल मंगवाई, पूरा अंगूठा गटक गया और चुपचाप लगभग 40 हजार रुपए का जुर्माना भरकर बाहर निकल गया! इस घटना के बाद बार ने जुर्माना बढ़ाकर लगभग 2 लाख रुपये से अधिक कर दिया.

अब इस ड्रिंक को पीने के नियम बहुत सख्त और स्पष्ट हैं. यदि आप सॉरटो कॉकटेल क्लब का आधिकारिक सदस्य बनना चाहते हैं, तो शर्त यह है कि जब आप व्हिस्की का पैग पिएं, तो वह काला, सूखा इंसानी अंगूठा आपके होंठों को छूना बेहद जरूरी है. बार में एक मशहूर कहावत भी कही जाती है कि आप इसे जल्दी पिएं या धीरे-धीरे, लेकिन आपके होंठ उस अंगूठे को छूने ही चाहिए. आज दुनिया भर से हजारों पर्यटक केवल इस खौफनाक और मजेदार अनुभव को हासिल करने और इसका आधिकारिक सर्टिफिकेट पाने के लिए कनाडा के इस छोटे से शहर में खिंचे चले आते हैं. यकीन मानिए, ऐसा अनोखा बार दुनिया में शायद ही कोई दूसरा होगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *