सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों के शुरू होंगे राजसी ठाठ.

सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों के शुरू होंगे राजसी ठाठ.
सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों के शुरू होंगे राजसी ठाठ.

ज्योतिष शास्त्रों में मंगल ग्रह को बड़ा बलवान माना जाता है. कहा जाता है कि जिसके जीवन में मंगल का उद्गम होता है, उसके जिंदगी में ऊर्जा, साहस, पराक्रम और संपत्ति की बढ़ोतरी होने लगती है. 24 सितंबर 2026 को सुबह 5:50 बजे के लगभग मंगल ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और 17 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में गोचर करते नजर आएंगे. पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि और अधिष्ठाता देवता बृहस्पति माने जाते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर कुछ राशियों पर पड़ने जा रहा है. इस परिवर्तन के कारण इन 5 राशियों का राजसी ठाठ जागने के योग हैं.

मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह समय उनके पक्ष में रहेगा. सारे रुके हुए काम अपने आप बनते चले जाएंगे. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. व्यापार जातकों को मुनाफा मिलने वाला है और कोई अच्छी खबर भी सामने आ सकती है. जिनके जीवन में परिवार का सहयोग नहीं है, उन्हें अपनों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ भी समय अच्छा बीतेगा. मानसिक तनाव कम होने से राहत महसूस हो सकती है.

कर्क राशि इस परिवर्तन के दौरान मंगल कर्क राशि में ही मौजूद रहेंगे और इसी दौरान पुष्य नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे. इस वजह से इस राशि के लोगों के लिए काम और निजी जीवन से जुड़े मामलों में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकता है. इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसके साथ फैसले लेने का मौका मिलेगा. हालांकि, मंगल कर्क राशि में नीच अवस्था में माने जाते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचकर काम करें और ऐसे ही कोई फैसला न लें.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का यह बदलाव भाग्य से जुड़े मामलों में मददगार माना जा सकता है. कामकाज में मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी और कारोबार में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग भी मिल सकता है.

कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में जाना मान-सम्मान बढ़ाने वाला माना जा रहा है. नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है. रोजी-रोजगार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और परिवार में भी माहौल अच्छा बना रह सकता है.

मकर राशि मकर राशि वालों के लिए भी यह समय आर्थिक मामलों में कुछ अच्छे मौके लेकर आ सकता है. कामकाज में मेहनत का फायदा मिल सकता है और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं. पुराने कामों को पूरा करने की दिशा में तेजी आ सकती है. धन से जुड़े फैसले लेते समय हालांकि सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.

क्या करें उपाय? इस दौरान मंगल से मिलने वाले लाभ पाने के लिए हनुमान जी की पूजा करें और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो सभी चीजें शुभ-शुभ होती चली जाएगी. जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना और अपनी क्षमता के अनुसार दान करना भी अच्छा रहेगा. साथ ही मंगल के प्रभाव में जल्दबाजी या गुस्से में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *