12 साल से फरार 50 हजार का इनामी माओवादी असम से गिरफ्तार, सामने आया बल‍िया से कनेक्‍शन.

12 साल से फरार 50 हजार का इनामी माओवादी असम से गिरफ्तार, सामने आया बल‍िया से कनेक्‍शन.
12 साल से फरार 50 हजार का इनामी माओवादी असम से गिरफ्तार, सामने आया बल‍िया से कनेक्‍शन.

यूपी एसटीएफ ने हत्या के मामले में वर्ष 2012 से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा को असम के कामरूप, गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ सहतवार थाने में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

उसकी गिरफ्तारी 23 सितंबर को वशिष्ठ थाना क्षेत्र स्थित बकड़ा पाड़ा रोड के पास एक प्रतिष्ठान से की गई। राजकुमार पर 2007 और 2008 में भी हिंसक घटनाओं में शामिल होने के आरोप है। पुलिस के मुताबिक, बाद में उसका संपर्क प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े सीताराम उर्फ धनु से हुआ और वह माओवादी गतिविधियों में सक्रिय हो गया। पुलिस के अनुसार, हत्या के दौरान दोनों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, ताकि उन पर संदेह न हो।

एसटीएफ के अनुसार राजकुमार वर्मा बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र के सहलगपाली का निवासी है और वर्तमान में गुवाहाटी में रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 2,400 रुपये नकद और एक आधार कार्ड बरामद हुआ। वर्ष 2012 में सहतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव निवासी ग्राम प्रधान मुसाफिर चौहान की हत्या के मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा संख्या 280/2012 दर्ज किया गया था।

मुकदमे में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। घटना के बाद से राजकुमार वर्मा फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ को फरार और इनामी अपराधियों के संबंध में सूचना मिलने के बाद टीम ने गुवाहाटी में उसकी तलाश शुरू की।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पुलिस ने उसके पूर्व के कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जानकारी मिलने की बात कही है। इसी मामले में 50 हजार रुपये के इनामी उसके सहयोगी सीताराम उर्फ धनु को एटीएस ने 15 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *