अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..

अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..
अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..

कोतवाली क्षेत्र के गंगाचोली गांव में जीजा ने कक्षा आठ के छात्र 15 वर्षीय साले जितेंद्र को स्कूल से बाहर बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीखें सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी कैलाश सिंह पैरालिसिस होने से बीमार चल रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी नीरज देवी, तीन बेटी और एक 15 वर्षीय बेटा जितेंद्र है। बड़ी दो बेटियों की वह शादी कर चुके हैं।

मंगलवार को कैलाश के भतीजे दिनेश के बेटे का नामकरण था। जिसमें सभी रिश्तेदार आए थे। जितेंद्र गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था।

सुबह करीब 11 बजे उनका दामाद नरेश कुमार निवासी सुतारी थाना सैदनगली स्कूल पहुंचा और शिक्षक से कहा कि जितेंद्र मेरा साला है मुझे चाबी लेने के लिए उसे घर तक ले जाना है।

शिक्षक ने छात्र को उनके साथ भेज दिया। विद्यालय से करीब 30 मीटर दूर पहुंचकर जीजा ने साल पर चाकू से कई वार कर दिए। पेट समेत उसके शरीर पर कई जगह घाव हो गए। आनन-फानन में स्वजन घायल को कोतवाली ले गए।

पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि छात्र के चाकू मारने के मामले में आरोपित से पूछताछ की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *