कैब ड्राइवर से ‘लेकर’ एग्जाम सेंटर तक, महिला ने बताए 3 परेशान करने वाले अनुभव, बोली- हर लड़की की अपनी कहानी है.

कैब ड्राइवर से ‘लेकर’ एग्जाम सेंटर तक, महिला ने बताए 3 परेशान करने वाले अनुभव, बोली- हर लड़की की अपनी कहानी है.
कैब ड्राइवर से ‘लेकर’ एग्जाम सेंटर तक, महिला ने बताए 3 परेशान करने वाले अनुभव, बोली- हर लड़की की अपनी कहानी है.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर उन्हें सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां सामने आती हैं, जिनमें महिला को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि आखिर उसे हर समय अपनी सुरक्षा को लेकर इतना सतर्क क्यों रहना पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने साथ हुई ऐसी ही तीन घटनाएं साझा की हैं, जिनके बाद महिलाओं की सुरक्षा और रोजमर्रा के अनुभवों को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि अलग-अलग मौकों पर पुरुषों के कुछ व्यवहार ने उन्हें इतना असहज किया कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंता हुई। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं के बाद कई महिलाएं खुद से ही सवाल करने लगती हैं कि उन्होंने क्या पहना था, कहां जा रही थीं या कहीं उनकी तरफ से कोई ऐसी बात तो नहीं हुई, जिसे गलत तरीके से लिया गया।

पहली घटना ने महिला को घर से निकलने तक से डरा दिया

महिला ने बताया कि पहली घटना सुबह करीब 6 बजे की है। वह गाजियाबाद से गुरुग्राम जाने के लिए कैब बुक कर रही थीं। पहली कैब काफी देर तक आगे नहीं बढ़ी, इसलिए उन्होंने उसे कैंसिल कर दूसरी कैब बुक करने का फैसला किया।

कुछ देर बाद पहली कैब का ड्राइवर उनके घर पहुंच गया। महिला के मुताबिक, ड्राइवर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कैब बुक की थी। महिला ने बताया कि उन्होंने कैब कैंसिल कर दी है और अब दूसरी कैब से जाएंगी।

इसके बावजूद ड्राइवर ने उनसे गेट खोलने के लिए कहा और यह भी कहा कि वह खुद उन्हें गुरुग्राम छोड़ देगा। महिला ने गेट खोलने से इनकार किया और यहां तक कहा कि अगर कोई कैंसिलेशन चार्ज बनता है तो वह देने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके मुताबिक, ड्राइवर लगातार गेट खोलने की बात कहता रहा।

इस घटना से महिला काफी डर गईं। उन्होंने बताया कि वह घर के अंदर घबराई हुई थीं। आखिरकार उन्होंने अपनी कैब भी कैंसिल कर दी और उस दिन गुरुग्राम जाने का प्लान छोड़ दिया। उन्हें इस बात की चिंता थी कि ड्राइवर उनका घर देख चुका था और उनका चेहरा भी पहचानता था।

दूसरी घटना में रात के समय मचा था डर

महिला ने 2019 की एक घटना भी साझा की। उस समय वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं और एक पीजी में रहती थीं।

एक रात उनके कुछ दोस्त देर से वापस लौट रहे थे। अचानक वे भागते हुए पीजी पहुंचे और सभी को गेट बंद करके अंदर रहने के लिए कहा।

महिला के मुताबिक, उनके दोस्तों ने कुछ लोगों को बाइक छोड़कर पीजी की दिशा में आते देखा था। उस समय उन्हें पूरी तरह समझ नहीं आया कि आखिर स्थिति क्या थी, लेकिन उस घटना ने उनके मन में डर जरूर पैदा कर दिया।

एग्जाम सेंटर पर सीट नंबर को लेकर किया गया कमेंट

महिला ने तीसरी घटना को हाल की बताया। वह NET परीक्षा देने के लिए लखनऊ गई थीं। परीक्षा केंद्र पर एक कोऑर्डिनेटर उनके दस्तावेज चेक कर रहा था। इसी दौरान उनकी सीट संख्या 69 देखकर उसने कथित तौर पर एक ऐसा कमेंट किया, जिससे महिला असहज हो गईं।

महिला के मुताबिक, उन्होंने किसी से बातचीत या दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश नहीं की थी। इसके बावजूद उस टिप्पणी ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं कोई उन्हें गलत नजर से तो नहीं देख रहा।

इसका असर उनकी परीक्षा पर भी पड़ा। महिला ने बताया कि वह पूरे एग्जाम के दौरान इस घटना को लेकर परेशान रहीं और इसी वजह से एक सवाल भी मिस कर दिया।

बोलीं- किसी पर आरोप नहीं, बस अपना अनुभव बता रही हूं

महिला ने साफ किया कि उनका मकसद किसी व्यक्ति पर सीधे आरोप लगाना नहीं है। वह सिर्फ यह बताना चाहती हैं कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाएं भी किसी महिला के मन पर कितना असर डाल सकती हैं।

उनके मुताबिक, कई बार कोई घटना बाहर से छोटी लग सकती है, लेकिन उस समय महिला के मन में पैदा होने वाला डर और असहजता काफी बड़ी होती है।

सोशल मीडिया पर महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव

महिला का वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। खासतौर पर कई महिलाओं ने कहा कि उनके साथ भी कभी न कभी ऐसी परिस्थितियां हुई हैं, जब उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर

 

 

 
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *