कब्ज और गैस से परेशान हैं? डाइट में शामिल करें करेला, एक्सपर्ट से जानिए कैसे ये सब्जी पाचन के लिए साबित होती है अमृत.

कब्ज और गैस से परेशान हैं? डाइट में शामिल करें करेला, एक्सपर्ट से जानिए कैसे ये सब्जी पाचन के लिए साबित होती है अमृत.
कब्ज और गैस से परेशान हैं? डाइट में शामिल करें करेला, एक्सपर्ट से जानिए कैसे ये सब्जी पाचन के लिए साबित होती है अमृत.

क्या खराब पाचन, गैस और पेट साफ न होने की समस्या से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है? अगर आप भी हर सुबह कब्ज़ की वजह से परेशान रहते हैं, तो दवाइयों के बजाय आपकी रसोई में मौजूद एक कड़वी सब्जी का सेवन करें। ये कब्ज का नेचुरल समाधान साबित हो सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं करेला की, जिसका स्वाद कड़वा होता है जिसे अक्सर लोग इसके स्वाद की वजह से ही खाने से कतराते हैं। लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों में इसे पेट के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। करेले में भरपूर मात्रा में फाइबर (Dietary Fiber), पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंतों की सफाई करने और पचन क्रिया को सक्रिय करने में मदद करते हैं। लेकिन पाचन स्वास्थ्य के लिए इसका सही तरीके से सेवन करना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञों के अनुसार अगर करेले का सही मात्रा में उपयोग किया जाए, तो यह कब्ज और ब्लोटिंग जैसी क्रोनिक समस्याओं में राहत दिला सकता है।

द हेल्दी इंडियन प्रोजेक्ट (THIP) की सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा देव वर्मन के अनुसार करेला एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जिसमें बेहद कम कैलोरी और फाइबर ज्यादा होता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस सब्जी का सेवन करने से न सिर्फ पाचन दुरुस्त रहता है बल्कि ब्लड शुगर भी नॉर्मल रहता है। कम कैलोरी और हाई फाइबर करेला वजन को कंट्रोल रखने में भी असरदार साबित होता है। आइए जानते हैं कि करेला कैसे कब्ज का इलाज कर पाचन को दुरुस्त करता है।

कब्ज क्यों होती है?

कब्ज की समस्या कई कारणों से हो सकती है। डाइट में फाइबर की कमी, पर्याप्त पानी न पीना, शारीरिक गतिविधि कम होना और बार-बार शौच की इच्छा को रोकना इस बीमारी के कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं। इन वजहों से मल कठोर हो सकता है और उसे बाहर निकालने में अधिक जोर लगाना पड़ सकता है। लंबे समय तक कब्ज रहने पर बवासीर या गुदा में दरार जैसी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है।

बदलता लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान, कम पानी का सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण आज कई लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कब्ज होने के लक्षणों की बात करें तो मल का कठोर होना, शौच करने में अधिक समय लगना, पेट भारी या फूला हुआ महसूस होना और पेट पूरी तरह साफ न होने जैसा लगना इसके सामान्य लक्षण हो सकते हैं। डाइट में पर्याप्त फाइबर और पानी की कमी होने पर कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में रोजाना की डाइट में फाइबर से भरपूर सब्जियों को शामिल करना मददगार हो सकता है।

फाइबर रिच डाइट पाचन को करती है दुरुस्त

कब्ज से राहत के लिए पर्याप्त फाइबर, पानी, फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों को डाइट में शामिल करना पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। फाइबर मल को नरम करने और आंतों की सामान्य गतिविधि को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसलिए रोजाना के संतुलित आहार में फाइबर वाली सब्जियों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। कड़वे स्वाद वाली हरी सब्जी करेला फाइबर और कई पोषक तत्वों का स्रोत है। इसे संतुलित आहार के हिस्से के रूप में खाने से डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त फाइबर और पानी का सेवन मल त्याग को आसान बनाने में मददगार हो सकता है।

गैस और पेट फूलने में करेला की क्या भूमिका है?

कब्ज के साथ कई लोगों को पेट फूलना, गैस और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं। ऐसे में हल्का और संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ मददगार हो सकते हैं। करेला एक ऐसी सब्जी है जो गैस और अपच का इलाज करने में असरदार साबित हो सकता है।

कब्ज के लिए करेले की सब्जी खाएं या पिएं जूस

कब्ज और पाचन को बेहतर रखने के लिए करेले को सब्जी के रूप में खाना ज्यादा बेहतर माना जा सकता है। इसकी वजह यह है कि करेले में मौजूद फाइबर का लाभ सब्जी खाने पर मिलता है, जबकि जूस बनाने के दौरान फाइबर की मात्रा कम हो सकती है। फाइबर मल को नरम करने और नियमित मल त्याग में मदद करता है। करेले का जूस कब्ज का इलाज या पेट साफ करने वाला डिटॉक्स ड्रिंक नहीं है। इसलिए कब्ज के लिए केवल करेले के जूस पर निर्भर रहने के बजाय पर्याप्त पानी, फाइबर से भरपूर फल-सब्जियां, साबुत अनाज और नियमित शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए।

करेला खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

करेले को अच्छी तरह धोकर साफ तरीके से पका कर खाना बेहतर है। इसे बहुत अधिक तेल में तलने के बजाय कम तेल में पकाना, भाप में तैयार करना या अन्य सब्जियों के साथ बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को करेले से एलर्जी है या उसे खाने से परेशानी होती है तो वो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह ले। अगर कब्ज लंबे समय तक बना रहता है या बार-बार होता है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। करेला या उसका जूस कब्ज, गैस या पाचन संबंधी किसी समस्या का इलाज नहीं है। कब्ज बार-बार होने, लंबे समय तक बने रहने, मल में खून आने, तेज पेट दर्द या अन्य गंभीर लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति और चल रही दवाओं को ध्यान में रखना जरूरी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *