दादी के ₹2,000 के लिए पोते ने कर दी हत्या! पिता भी गिरफ्तार, बांध में फेंका शव

दादी के ₹2,000 के लिए पोते ने कर दी हत्या! पिता भी गिरफ्तार, बांध में फेंका शव
दादी के ₹2,000 के लिए पोते ने कर दी हत्या! पिता भी गिरफ्तार, बांध में फेंका शव

कर्नाटक के बेलगावी जिले में पैसों के विवाद ने एक परिवार को हिला दिया। पुलिस ने 20 वर्षीय युवक भीमप्पा और उसके पिता रामप्पा को 78 वर्षीय दादी हम्मव्वा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दादी को राज्य सरकार की गृहलक्ष्मी योजना के तहत हर महीने ₹2,000 मिलते थे। पुलिस का आरोप है कि पोता इस रकम में हिस्सा मांगता था और इसी विवाद के चलते उसने 10 नवंबर को सुनसान जगह पर दादी की गला दबाकर हत्या कर दी।

जांच के अनुसार, हत्या के बाद शव को बोरियों में भरकर उसमें पत्थर रखे गए और हिडकल बांध के बैकवाटर में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि बेटे के घर लौटने के बाद पिता को हत्या की जानकारी हुई, लेकिन उसने अधिकारियों को सूचना नहीं दी।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम और पिता की भूमिका की जांच कर रही है।

Satya Report Disclaimer: खबर पुलिस जांच और प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है। आरोपियों की दोषसिद्धि अदालत में तय होगी। तस्वीर सांकेतिक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *