
Pregnancy Cholestasis: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल परिवर्तन, वजन बढ़ना और त्वचा में खिंचाव के कारण पेट, स्तनों और जांघों के आसपास खुजली होना आम बात हो सकती है। लेकिन अगर गर्भावस्था में अचानक हथेलियों और पैरों के तलवों में तेज खुजली होने लगे, खासकर रात के समय, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यह लिवर से जुड़ी एक गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस ऑफ प्रेग्नेंसी (ICP) कहते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके।
गर्भावस्था में खुजली होने के पीछे क्या हैं कारण?
प्रेग्नेंसी के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का स्तर बदलता रहता है। इसके अलावा जैसे-जैसे गर्भ में बच्चे का विकास होता है, पेट और शरीर की त्वचा में खिंचाव आने लगता है। इससे त्वचा में रूखापन और खुजली हो सकती है।
आमतौर पर इस तरह की खुजली पेट, स्तनों और जांघों के आसपास महसूस होती है। कई बार त्वचा पर रूखापन या हल्के निशान भी दिखाई देते हैं। लेकिन हथेलियों और पैरों के तलवों में बिना दाने के तेज खुजली होना अलग तरह की समस्या का संकेत हो सकता है।
हथेलियों और तलवों में खुजली किस बीमारी का संकेत है?
गर्भावस्था के दौरान हथेलियों और पैरों के तलवों में अचानक तेज खुजली होना इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस ऑफ प्रेग्नेंसी (ICP) का लक्षण हो सकता है। इसे प्रेग्नेंसी कोलेस्टेसिस

Leave a Reply