सोने के गहने पहनकर दोस्त​​​​​ से मिलने निकला युवक नहीं लौटा, तलाश के बीच सामने आई ऐसी साजिश

सोने के गहने पहनकर दोस्त​​​​​ से मिलने निकला युवक नहीं लौटा, तलाश के बीच सामने आई ऐसी साजिश
सोने के गहने पहनकर दोस्त​​​​​ से मिलने निकला युवक नहीं लौटा, तलाश के बीच सामने आई ऐसी साजिश

लुधियाना, पंजाब: लाखों रुपये के सोने के आभूषण पहनकर घर से निकले एक युवक की उसके ही परिचितों ने कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या कर दी। आरोप है कि युवक के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और शव को एक छप्पर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतक की पहचान पंकज अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर की शाम करीब 6:46 बजे पंकज अपनी एक्टिवा से परिचित मिक्की आहूजा से मिलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इस दौरान पंकज की एक्टिवा मन्ना सिंह नगर की झुग्गियों के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों को उसके साथ अनहोनी होने की आशंका हुई। पंकज के साले रोहित मनचंदा ने पुलिस को शिकायत देकर अपहरण की आशंका जताई और कुछ लोगों के नाम भी बताए।

सोने के आभूषणों को लेकर जताई गई लूट की आशंका

शिकायतकर्ता के अनुसार, घर से निकलते समय पंकज ने सोने के कई आभूषण पहन रखे थे। इनमें करीब आठ तोले की सोने की चेन, पांच तोले का कड़ा और पांच सोने की अंगूठियां शामिल थीं।

परिवार ने आरोप लगाया कि मिक्की आहूजा ने अपने साथियों शिवा, सचिन, अजय और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पंकज का अपहरण किया। शिकायत में यह भी आशंका जताई गई थी कि आभूषणों के लिए उसे निशाना बनाया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, छप्पर से बरामद हुआ शव

मामले की जांच थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस कर रही थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को हत्या और शव छिपाने से जुड़ी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मिक्की आहूजा के साथ अजय सिंह और शिवा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर एक छप्पर से पंकज का शव बरामद किया गया। पुलिस अब हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ वार

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *