50 की उम्र में स्किन को ‘जवान’ और चमकदार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके, डॉक्टर ने बताया बुढ़ापा में भी रहेंगे जवान.

50 की उम्र में स्किन को ‘जवान’ और चमकदार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके, डॉक्टर ने बताया बुढ़ापा में भी रहेंगे जवान.
50 की उम्र में स्किन को ‘जवान’ और चमकदार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके, डॉक्टर ने बताया बुढ़ापा में भी रहेंगे जवान.

Secret For Age Reversal: बढ़ती उम्र को पूरी तरह रोकना या सचमुच “रिवर्स” करना संभव नहीं है, लेकिन सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से उम्र बढ़ने के असर को धीमा जरूर किया जा सकता है। लगातार तनाव, प्रदूषण, खराब डाइट, नींद की कमी, स्मोकिंग, तंबाकू का सेवन और शारीरिक निष्क्रियता का असर शरीर के साथ-साथ स्किन पर भी दिखाई देने लगता है, जिससे व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र से अधिक उम्रदराज नजर आ सकता है।

हार्वर्ड के प्रोफेसर डॉ. डेविड सिंक्लेयर, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के आनुवंशिकी विभाग के प्रोफेसर और पॉल एफ. ग्लेन सेंटर फॉर बायोलॉजी ऑफ एजिंग रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिक हैं। वे पिछले कई दशकों से उम्र बढ़ने, लंबी उम्र और उम्र से जुड़ी बीमारियों के जैविक कारणों पर शोध कर रहे हैं। डॉ. डेविड ने बताया कि 80 की उम्र में मरना जरूरी नहीं है आप अपने हालात को खुद बदल सकते हैं।

बुढ़ापा तेज आने का कारण

डॉक्टर ने बताया कि उन्हें लैब में रिसर्च में ऐसे कई प्रमाण मिले हैं जो बताते हैं कि बुढ़ापा को रिवर्स किया जा सकता है। डॉक्टर डेविड ने बताया धूम्रपान, अल्ट्रा प्रोसेस खाना,अत्याधिक शराब और बहुत ज्यादा हवाई यात्रा बुढ़ापा को तेज करती है। एक्सपर्ट ने बताया बुढ़ापा को रिवर्स करके अल्जाइमर, कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियां खत्म हो सकती है क्योंकि इनमें से कई बीमारियों के पीछे मुख्य कारण बुढ़ापा है। डॉक्टर डेविड ने बुढ़ापा को रिवर्स करने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स बताएं हैं। आप भी इन्हें अपनी डेली लाइफ में अपनाकर बॉडी को हेल्दी और जवान रख सकते हैं।

नियमित एक्सरसाइज करें

डॉ. डेविड सिंक्लेयर के अनुसार, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा रखने के लिए शरीर को सक्रिय रखना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम मांसपेशियों की ताकत, हृदय की सेहत और शरीर की कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद करता है। रेगुलर एक्सरसाइज में आप तेज वॉक, कार्डियो और शक्ति बढ़ाने वाली कसरत को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं। लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय दिनभर सक्रिय रहना लॉग लाइफ और जवान रहने के लिए जरूरी है।

भोजन के बीच अंतर रखें

सिंक्लेयर भोजन के बीच पर्याप्त अंतर रखने और कुछ समय तक खाना न खाने की सलाद देते हैं। डॉक्टर उपवास को शरीर के लिए एक तरह का नियंत्रित तनाव मानते हैं। उनके अनुसार, भोजन से मिलने वाली लगातार ऊर्जा के बजाय कुछ समय का अंतर शरीर में ऐसे जैविक तंत्रों को सक्रिय कर सकता है जो कोशिकाओं की मरम्मत और रखरखाव से जुड़े होते हैं। हालांकि, उपवास हर व्यक्ति के लिए जरूरी या सुरक्षित नहीं है।

कभी-कभी भोजन छोड़ने की आदत डालें

डॉ. सिंक्लेयर ने अपने व्यक्तिगत जीवन में कभी-कभी एक समय का भोजन छोड़ने की बात भी साझा की है। उनका मानना है कि हर समय खाते रहने के बजाय शरीर को भोजन के बीच कुछ समय का अंतर देना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब लंबे समय तक भूखे रहना नहीं है। डायबिटीज, गर्भावस्था, खान-पान संबंधी विकार या किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे लोगों को उपवास से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

हेल्दी वेट रखना भी है जरूरी

स्वस्थ वजन बनाए रखना लंबे समय तक अच्छी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर में अत्यधिक वसा, खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी, कई मेटाबॉलिक समस्याओं और उम्र से जुड़ी बीमारियों के जोखिम से जुड़ी हो सकती है। इसलिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद के जरिए बॉडी को हेल्दी और जवान रखने में मदद मिलती है। केवल वजन कम करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि शरीर की ताकत और ओवर ऑल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है।

पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा खाएं

डॉ. सिंक्लेयर अपने खान-पान में मुख्य रूप से पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने की बात करते हैं। फल, सब्जियां, दालें, बीन्स, साबुत अनाज, नट्स और बीज शरीर को फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और कई फायदेमंद प्लांट बेस्ड यौगिक देते हैं। अलग-अलग तरह के पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना शरीर को जरूरी पोषण देने और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने में मदद कर सकता है।

धूम्रपान और शराब से बचें

हेल्दी तरीके से उम्र को बढ़ाना चाहते हैं तो धूम्रपान से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। धूम्रपान शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचा सकता है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। शराब का सेवन भी सीमित रखना बेहतर है। डॉ. सिंक्लेयर ने अपनी जीवनशैली में शराब और धूम्रपान से दूरी रखने की बात कही है।

रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं

सिर्फ जिम में कसरत करना ही पर्याप्त नहीं है। दिनभर शरीर को सक्रिय रखना भी हेल्दी तरीके से उम्र बढ़ने के लिए जरूरी है। पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना, घर के काम करना और लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचना शारीरिक गतिविधि बढ़ाने के आसान तरीके हैं। नियमित गतिविधि मांसपेशियों, हड्डियों, हृदय और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ सक्रिय रहना शरीर की कार्यक्षमता बनाए रखने में खास भूमिका निभाता है।

तनाव कम करें और आराम करें

लगातार तनाव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकता है। इसलिए स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए तनाव को नियंत्रित करना भी जरूरी है। पर्याप्त नींद, आराम, ध्यान, गहरी सांस लेने की तकनीक और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालना मददगार हो सकता है। डॉ. सिंक्लेयर ने भी अपनी जीवनशैली में तनाव कम करने और आराम को महत्व देने की बात की है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी डॉ. डेविड सिंक्लेयर द्वारा साझा किए गए विचारों और उपलब्ध वैज्ञानिक शोध पर आधारित है। उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को पूरी तरह रिवर्स करने का कोई प्रमाणित इलाज अभी उपलब्ध नहीं है। उपवास, डाइट में बदलाव या किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *