Author: contact.satyareport@gmail.com

  • पत्नी, गैंगस्टर और धमकी भरा कॉल… दिल्ली में सामने आई खौफनाक साजिश..

    पत्नी, गैंगस्टर और धमकी भरा कॉल… दिल्ली में सामने आई खौफनाक साजिश..

    पत्नी, गैंगस्टर और धमकी भरा कॉल… दिल्ली में सामने आई खौफनाक साजिश..

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोगी गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश का पर्दाफाश किया है. इस मामले में कारोबारी की पत्नी सपना जैन और गोगी गैंग से जुड़े आरोपी रजत को गिरफ्तार किया गया है. जांच में हत्या और हमले की साजिश के भी खुलासा हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोगी गैंग के नाम पर एक कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की साजिश का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पीड़ित कारोबारी की पत्नी सपना जैन और गोगी गैंग से जुड़ा आरोपी रजत शामिल है. जांच में सामने आया है कि पत्नी ने ही अपने पति से उगाही, सास की हत्या और पति पर हमले की साजिश रची थी. पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक चैट भी बरामद हुई हैं.

    दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में थोक कारोबार करने वाले एक कारोबारी को 14 जून 2026 को एक विदेशी नंबर से कॉल और मैसेज मिले. कॉल करने वाले ने खुद को गोगी गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. धमकी देने वाले ने कहा कि अगर रकम नहीं दी गई तो कारोबारी और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा. आरोपियों ने कारोबारी के घर और दुकान की तस्वीरों के साथ उनकी लोकेशन भी भेजी थी, जिससे कारोबारी और उसका परिवार डर गया.

    धमकी मिलने के बाद कारोबारी ने 18 जून को लक्ष्मी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने इस पूरे मामले की दिशा बदल दी.

    स्पेशल सेल की जांच में हरियाणा के सोनीपत निवासी रजत का नाम सामने आया. पुलिस ने 25 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि रजत का संपर्क गोगी गैंग के सदस्यों और अमेरिका में बैठे गैंग हैंडलरों से था. पुलिस के अनुसार, रजत पहले से ही चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में आरोपी रह चुका है और उसका आपराधिक नेटवर्क काफी सक्रिय था.

    पुलिस जांच में सामने आया कि कारोबारी की पत्नी सपना जैन ने ही रजत को पूरी साजिश के लिए तैयार किया था. सपना अपने पति की हर गतिविधि, आवाजाही और लोकेशन की जानकारी लगातार रजत तक पहुंचा रही थी. पुलिस के मुताबिक, पहले कारोबारी से 50 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की योजना थी. इसके बाद कारोबारी की मां की हत्या और खुद कारोबारी पर हमला कराने की भी साजिश बनाई गई थी.

    जांच एजेंसियों के मुताबिक, कारोबारी और उसकी पत्नी सपना जैन के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. दोनों अलग-अलग रह रहे थे, जबकि कारोबारी के माता-पिता अलग घर में रहते थे. पुलिस का कहना है कि सपना की अपने सास-ससुर, खासकर सास से अनबन थी. हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि ऐसा कोई बड़ा विवाद नहीं था, जिससे इस तरह की खतरनाक साजिश रचने की नौबत आ जाती.

    ‘आज तक’ से बातचीत में पीड़ित कारोबारी ने अपनी साली की भूमिका पर भी शक जताया है. कारोबारी का दावा है कि आरोपी रजत कई बार उसके घर आया था और वह अक्सर उसकी साली के साथ आता-जाता था. कारोबारी ने कहा कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके परिवार के अंदर ही उसके खिलाफ इतनी बड़ी साजिश रची जा रही है. फिलहाल पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है.

    पुलिस ने सपना जैन और रजत के मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक चैट बरामद की हैं. जांच में गोगी गैंग के नेटवर्क और विदेश में बैठे उसके हैंडलरों से जुड़े कई सुराग भी मिले हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे. स्पेशल सेल का कहना है कि पूरे नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की गहन जांच जारी है.

  • क्या रोटी और चावल साथ खाने से शुगर बढ़ती है? डायबिटीज एक्सपर्ट्स से समझिए पूरी सच्चाई..

    क्या रोटी और चावल साथ खाने से शुगर बढ़ती है? डायबिटीज एक्सपर्ट्स से समझिए पूरी सच्चाई..

    क्या रोटी और चावल साथ खाने से शुगर बढ़ती है? डायबिटीज एक्सपर्ट्स से समझिए पूरी सच्चाई..

    Diabetes Management Tips: भारत में डायबिटीज मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर खान-पान को लेकर कई तरह के भ्रम भी फैल रहे हैं। डायबिटीज फ्रेंडली डाइट को लेकर अक्सर मरीजों के मन में यह सवाल उठता है कि वो दोपहर या रात के भोजन में क्या खाएं? रोटी खाएं या चावल, किसे खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है। डाइटिशियन श्वेता जे पंचाल के अनुसार, डेली  और खानपान में किए गए साधारण बदलाव करके लंबे समय तक सकारात्मक असर डाल सकते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि यदि परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो लाइफस्टाइल और डाइट में किए गए कुछ आसान बदलाव सेहत पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। घर में किसी सदस्य को डायबिटीज है तो रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने या बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं।

    खाने के समय में बदलाव से लेकर खाद्य पदार्थों के कॉम्बिनेशन पर ध्यान देने तक एक्सपर्ट ने शुगर कंट्रोल करने के लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़े बदलाव बताए है,जिन्हें आसानी से अपनाया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया फलों पर दालचीनी छिड़कें,  यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। रात का खाना 7 बजे तक खत्म कर लें, देर से खाना खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। खाने के बाद 10 मिनट टहलें, भले ही घर पर ही क्यों न हो। चावल और रोटी को एक साथ न खाएं, इससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। हर भोजन की शुरुआत फाइबर से करें, यह शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। आइए एक्सपर्ट की इस सलाह की तसदीक डॉक्टर से करते हैं। क्या सचमुच चावल और रोटी का सेवन सेहत के लिए खतरा है?

    चावल और रोटी साथ खाने से ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ता है?

    कंसल्टेंट डाइटिशियन और डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा ने बताया कि यदि ब्लड शुगर को एक बाल्टी माना जाए, तो एक ही भोजन में चावल और रोटी दोनों खाना ऐसा है जैसे एक साथ दो नलों से पानी बाल्टी में डाला जा रहा हो। दोनों ही कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं और साथ खाने पर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि एक समय में केवल एक कार्ब स्रोत चुनें और प्लेट में अधिक मात्रा में सब्जियां या दाल शामिल करें। इससे ब्लड ग्लूकोज को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

    क्या छोटे बदलाव बड़े डाइट प्लान जितने प्रभावी हो सकते हैं?

    कनिका मल्होत्रा के अनुसार, भोजन के बाद टहलना और दालचीनी का सीमित उपयोग जैसी छोटी आदतों को असरदार बताया गया है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि इन आदतों की मदद से भोजन के बाद ब्लड शुगर में आने वाली तेजी को 15 से 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। हालांकि, यदि व्यक्ति की मूल खानपान की आदतें असंतुलित बनी रहती हैं तो इन छोटे बदलावों का असर एक सीमा तक ही रहता है। फिर भी नियमित रूप से अपनाए गए छोटे सुधार लंबे समय में ब्लड शुगर कंट्रोल में उतने ही प्रभावी साबित हो सकते हैं जितने बड़े डाइटरी बदलाव।

    डायबिटीज में भोजन का समय कितना महत्वपूर्ण है?

    कनिका मल्होत्रा बताती हैं कि जल्दी डिनर करने का फायदा इसलिए होता है क्योंकि इंसुलिन की कार्यक्षमता और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म हमारे शरीर की जैविक घड़ी (सर्कैडियन रिद्म) से जुड़े होते हैं। देर रात भोजन करने पर रात के समय ब्लड शुगर अधिक बढ़ सकता है और अगली सुबह फास्टिंग शुगर भी ज्यादा रह सकता है। उनके अनुसार, कई लोगों में रात 9 बजे की बजाय शाम 7 बजे डिनर करने से फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज 10 से 15 mg/dL तक कम हो सकता है।

    हर व्यक्ति के लिए भोजन का समय अलग हो सकता है

    विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म और दिनचर्या अलग होती है। उदाहरण के लिए, नाइट शिफ्ट में काम करने वाले या देर से उठने वाले लोगों को अपने सोने-जागने के समय के अनुसार भोजन का समय निर्धारित करना पड़ सकता है। केवल घड़ी का समय ही नहीं, बल्कि भोजन का शरीर की डेली रूटीन के साथ तालमेल भी महत्वपूर्ण होता है। कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग (CGM) से भी यह देखा गया है कि भोजन का समय बदलने से ब्लड शुगर पर असर पड़ता है, भले ही भोजन एक जैसा ही क्यों न हो।

    डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। इसे किसी भी तरह से योग्य डॉक्टर की चिकित्सा सलाह, निदान या डायबिटीज के पेशेवर उपचार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हर व्यक्ति के शरीर का मेटाबॉलिज्म और शुगर का स्तर अलग होता है। अपनी डाइट, दवाओं या जीवनशैली में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

  • मोमोज का लालच देकर रचता था साजिश, प्यार के नाम पर बनाया शिकार; गया के रेहान की कहानी ने उड़ाए होश…

    मोमोज का लालच देकर रचता था साजिश, प्यार के नाम पर बनाया शिकार; गया के रेहान की कहानी ने उड़ाए होश…

    मोमोज का लालच देकर रचता था साजिश, प्यार के नाम पर बनाया शिकार; गया के रेहान की कहानी ने उड़ाए होश…

    बिहार के गया जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है। यहां बांकेबाजार क्षेत्र में एक मोमोज की दुकान चलाने वाले मोहम्मद रेहान नाम के युवक पर फ्री मोमोज का लालच देकर भोली-भाली युवतियों और नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाने का बेहद गंभीर आरोप लगा है। शातिर आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने लड़कियों को झांसे में लेकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हें इंटरनेट व सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब तक अलग-अलग लड़कियों के ऐसे 10 अश्लील वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे शहर में बवाल मच गया है।

    धार्मिक स्थल पर बनाए गंदे वीडियो, विरोध में थाने पर उग्र प्रदर्शन

    इस बेहद संवेदनशील मामले का सबसे हैरान और आक्रोशित करने वाला पहलू यह है कि ये सभी आपत्तिजनक वीडियो बांकेबाजार थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बांकेधाम पहाड़ी के एक पवित्र धार्मिक स्थल पर बनाए गए हैं। पिछले 15 दिनों से इन वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में सुगबुगाहट थी। जब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगे, तो पीड़ित परिवारों, स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने बांकेबाजार थाने का घेराव कर जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

    दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट समेत दर्जनों संगीन धाराएं

    मामले की संवेदनशीलता और जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए गया पुलिस ने आरोपी मोमोज संचालक मोहम्मद रेहान के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने रेहान के खिलाफ दुष्कर्म (Rape), पॉक्सो (POCSO) एक्ट, और एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट जैसी कई बेहद गंभीर और गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को इंटरनेट से जो 10 वीडियो मिले हैं, उनमें एक ही युवक (मोहम्मद रेहान) अलग-अलग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इन सभी डिजिटल साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है।

    एक नाबालिग पीड़िता बरामद, धर्मांतरण के एंगल पर भी जांच

    बांकेबाजार थानाध्यक्ष पवन कुमार के मुताबिक, वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग पीड़िता की पहचान कर उसे बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने बांकेधाम पहाड़ी स्थित घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़ित लड़कियां एक ही समुदाय विशेष से हैं और इसके पीछे धर्मांतरण (Conversion) की भी बड़ी साजिश हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक धर्मांतरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    पुलिस की सुस्ती से भाग निकला आरोपी, मुंबई में छापेमारी जारी

    स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस ने 15 दिन पहले ही मामले को गंभीरता से लिया होता, तो आरोपी पकड़ा जाता। पुलिस की ढिलाई के कारण मुख्य आरोपी मोहम्मद रेहान गया छोड़कर मुंबई फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की तकनीकी सेल और स्पेशल टीम उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुंबई और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी का मोबाइल फोन बरामद होने के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं कि आखिर इन वीडियो को बनाने के पीछे उसका मुख्य मकसद क्या था और इस गंदे खेल में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।मोमोज का लालच देकर रचता था साजिश, प्यार के नाम पर बनाया शिकार; गया के रेहान की कहानी ने उड़ाए होश

  • दूसरी शादी बनी मौत की वजह? प्रेमी पर हत्या का आरोप, राजस्थान से बरामद हुआ शव का कंकाल…

    दूसरी शादी बनी मौत की वजह? प्रेमी पर हत्या का आरोप, राजस्थान से बरामद हुआ शव का कंकाल…

    दूसरी शादी बनी मौत की वजह? प्रेमी पर हत्या का आरोप, राजस्थान से बरामद हुआ शव का कंकाल…

    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से लापता हुई एक नाबालिग किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि उसने दूसरी शादी तय होने के बाद अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी.

    MP Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से लापता हुई एक नाबालिग किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि उसने दूसरी शादी तय होने के बाद अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को राजस्थान के दौसा जिले में जमीन में दफना दिया. करीब तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है. शव की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी.

    पुलिस के मुताबिक, मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के राजोदा गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी 28 मार्च 2026 को अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने गांव के ही युवक बृजेश राठौड़ पर अपहरण का शक जताते हुए मामला दर्ज कराया था. जांच के दौरान पुलिस को दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली, लेकिन किशोरी के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका.

    शादी की जानकारी मिलने पर आरोपी हिरासत में

    सब-इंस्पेक्टर एस.एस. चौहान के अनुसार, 26 जून को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक की शादी हो चुकी है. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पहले राजस्थान के दौसा में मजदूरी करता था.पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दूसरी शादी के बाद उसकी प्रेमिका लगातार उससे सवाल कर रही थी और शादी का विरोध कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. पुलिस का आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने किशोरी की हत्या कर दी और शव को दौसा में एक सुनसान जगह पर जमीन में दफना दिया.

     तीन महीने बाद मिला कंकाल

    मध्य प्रदेश पुलिस ने दौसा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में आरोपी की निशानदेही पर जमीन की खुदाई कराई. इस दौरान करीब तीन महीने पुराना कंकाल बरामद हुआ. शव पूरी तरह सड़-गल चुका है, इसलिए उसकी पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं.

     आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

    जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी एक युवती को भगाने के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

  • चलती कार में छेड़छाड़ की कोशिश, युवती की सूझबूझ से कैमरे में कैद हुआ आरोपी…

    चलती कार में छेड़छाड़ की कोशिश, युवती की सूझबूझ से कैमरे में कैद हुआ आरोपी…

    चलती कार में छेड़छाड़ की कोशिश, युवती की सूझबूझ से कैमरे में कैद हुआ आरोपी…

    दिल्ली के मंडावली इलाके में 24 वर्षीय युवती ने चलती कार में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. युवती ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. पढ़ें पूरी कहानी.

    पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक फोटो)

    दिल्ली के पूर्वी इलाके मंडावली से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. एक 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसके परिचित युवक ने उसे खाने के बहाने बाहर बुलाया और फिर चलती कार में उसके साथ अश्लील हरकतें कीं. पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसका परिचित है और उसने उसे मोमो खाने के बहाने घर से बाहर बुलाया था. युवती उसके साथ कार में बैठकर गई. रास्ते में आरोपी ने उसे बताया कि कार में सीएनजी भरवानी है. इसके बाद वह कार को तय रास्ते से हटाकर पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक सुनसान स्थान की ओर ले गया.

    युवती ने आरोप लगाया कि सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया. उसने कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उससे यौन संबंध बनाने की मांग की. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की और उसे कार से बाहर निकलने से भी रोका.

    सम्बंधित ख़बरें

    घटना के दौरान पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. उसने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसके साथ गलत हरकतें करता रहा. इस रिकॉर्डिंग को बाद में उसने पुलिस को सबूत के तौर पर सौंप दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

    पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद मंडावली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई.

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें पीड़िता द्वारा बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों की भी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • कब्ज से छुटकारा पाना है? एक्सपर्ट से जानिए क्या हैं इसके कारण और बचाव के तरीके..

    कब्ज से छुटकारा पाना है? एक्सपर्ट से जानिए क्या हैं इसके कारण और बचाव के तरीके..

    कब्ज से छुटकारा पाना है? एक्सपर्ट से जानिए क्या हैं इसके कारण और बचाव के तरीके..

    अक्सर लोग पुरानी या बार-बार होने वाली कब्ज (Chronic Constipation) से राहत पाने के लिए लंबे समय तक चूर्ण, लैक्सेटिव (Laxatives) या घरेलू नुस्खों का सहारा लेते रहते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार बिना चिकित्सीय सलाह के इन उपायों का लगातार इस्तेमाल आंतों की प्राकृतिक कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सामान्य उपायों के बावजूद कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करने या दबाने के बजाय इसके मूल कारण को समझकर वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से उपचार करना जरूरी है।

    हाल ही में सात्विक मूवमेंट की एक्सपर्ट ने अपने वीडियो में कब्ज के कारणों, लक्षणों और इससे राहत पाने के प्राकृतिक उपायों के बारे में जानकारी साझा की। एक्सपर्ट के मुताबिक, खराब खानपान, पर्याप्त शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और शरीर के प्राकृतिक वेग को बार-बार रोकना कब्ज की प्रमुख वजहें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ आसान लाइफस्टाइल के बदलावों और घरेलू उपायों को अपनाकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है और कब्ज से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कब्ज के प्रमुख लक्षण, इसके सामान्य कारण और कुछ ऐसे देसी उपाय, जो इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

    कब्ज के कारण

    कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिसके लिए बॉडी एक्टिविटी में कमी भी जिम्मेदार है। कम चलना-फिरना या नियमित व्यायाम न करना आंतों की गति को धीमा कर सकता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। शरीर में पर्याप्त पानी न होने पर मल सख्त हो सकता है और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। अत्यधिक तनाव पाचन तंत्र को प्रभावित करता है और आंतों की सामान्य कार्यप्रणाली में बाधा डाल सकता है। प्राकृतिक वेग को नजरअंदाज करने से आंतों की आदत बिगड़ सकती है और धीरे-धीरे कब्ज की समस्या विकसित हो सकती है। फल, सब्जियां और फाइबर कम खाने तथा अत्यधिक प्रोसेस्ड या सूखा भोजन लेने से मल त्याग में कठिनाई हो सकती है।

    कब्ज के लक्षण

    1. पेट पूरी तरह साफ न होना-
      कब्ज का सबसे आम लक्षण है शौच के बाद भी पेट भरा हुआ या अधूरा साफ होने का एहसास होना। व्यक्ति को बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस हो सकती है।
    2. पेट फूलना और गैस बनना-
      आंतों में मल जमा रहने से गैस बनने लगती है, जिससे पेट फूलने, भारीपन और असहजता की समस्या हो सकती है।
    3. शरीर में ऊर्जा की कमी-
      कब्ज की वजह से कई लोगों को दिनभर थकान, सुस्ती और काम में मन न लगने जैसी परेशानी हो सकती है।
    4. सिरदर्द और चिड़चिड़ेपन-
      पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करने पर कुछ लोगों को बार-बार सिरदर्द, बेचैनी और मूड खराब होने की शिकायत हो सकती है।
    5. मल त्याग के समय जोर लगाना-
      मल सख्त होने के कारण शौच करते समय ज्यादा दबाव लगाना पड़ता है, जिससे असुविधा महसूस होती है।

    कब्ज दूर करने के 5 उपाय

    टॉयलेट में फुट स्टूल का इस्तेमाल करें

    वेस्टर्न टॉयलेट पर बैठते समय पैरों के नीचे छोटा स्टूल रखने से शरीर स्क्वाटिंग जैसी स्थिति में आ जाता है। इससे मल त्याग आसान हो सकता है और जोर लगाने की जरूरत कम पड़ती है।

    सुबह पाचन को बेहतर बनाने वाले ड्रिंक पीएं

    आंवला जूस, नारियल पानी में सब्जा सीड्स या सौंफ की चाय जैसे पेय पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें सुबह खाली पेट या नाश्ते से पहले लिया जा सकता है।

    पानी और फाइबर से भरपूर भोजन खाएं

    पपीता, तरबूज, खीरा, लौकी, टमाटर और अन्य फल-सब्जियां शरीर को नमी और फाइबर प्रदान करती हैं। इससे मल नरम रहता है और कब्ज की समस्या कम हो सकती है।

    रोजाना व्यायाम और योग करें

    तेज चलना, साइकिलिंग, योग और स्ट्रेचिंग जैसी गतिविधियां आंतों की गति को बढ़ावा देती हैं। आंतों की सेहत में सुधार करना चाहते हैं तो आप मलासन, अर्ध मत्स्येंद्रासन और पश्चिमोत्तानासन जैसे योगासन पाचन के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

    पर्याप्त पानी पिएं और प्रोसेस्ड फूड कम करें

    दिनभर पर्याप्त पानी पीने के साथ मैदा, अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का सेवन सीमित करें। इससे पाचन बेहतर रहता है और कब्ज की समस्या कम हो सकती है।

    डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता और पारंपरिक नेचुरल लाइफस्टाइल  के अनुभवों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से योग्य एलोपैथिक डॉक्टर, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट या प्रमाणित चिकित्सा विशेषज्ञ के निदान, उपचार या चिकित्सा नुस्खे का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति के शरीर की तासीर, बीमारियां और चिकित्सा इतिहास अलग होते हैं। यदि आप लंबे समय से जिद्दी या पुरानी कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, मल त्याग के साथ खून आने या गंभीर पेट दर्द जैसे लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो किसी भी घरेलू उपाय या सप्लीमेंट को आजमाने से पहले तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

  • शिमला मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सगे भाई ने ही रची थी मनीषा की हत्या की साजिश, बिजनेस पार्टनर सहित 4 गिरफ्तार…

    शिमला मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सगे भाई ने ही रची थी मनीषा की हत्या की साजिश, बिजनेस पार्टनर सहित 4 गिरफ्तार…

    शिमला मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सगे भाई ने ही रची थी मनीषा की हत्या की साजिश, बिजनेस पार्टनर सहित 4 गिरफ्तार…

    शिमला। राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल के पास 13 जून को हुई मनीषा मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद था और वारदात की साजिश मृतका के भाई हिमांक मित्तल ने अपने कारोबारी साझेदार गोविंद के साथ मिलकर रची थी। मामले में दो शूटरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    एएसपी सिटी मेहर पंवार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एसआईटी गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात के करीब 39 घंटे के भीतर हरियाणा के रोहतक से कथित शूटर आशीष अहलावत और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई दोनों पिस्तौल भी बरामद की गईं।

    जांच में पता चला कि मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक और गोविंद के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक गोविंद ने शूटरों के लिए कार की व्यवस्था की और आरोपी के खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए। वहीं, हिमांक ने कथित तौर पर स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए मनीषा की गतिविधियों पर नजर रखी।

    पुलिस का दावा है कि हिमांक ने वारदात से पहले गोविंद के खाते में करीब 8.5 लाख रुपये भेजे थे। वारदात के बाद गोविंद विदेश चला गया और वापस आने के बाद भी मोबाइल बंद रखकर ठिकाने बदलता रहा, लेकिन तकनीकी निगरानी के आधार पर उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने इस मामले में हिमांक मित्तल को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • इंग्लैंड में पाकिस्तान मूल के शख्स ने 30 बच्चों का किया यौन शोषण, 13 साल की बच्ची को ‘संपत्ति’ की तरह रखा

    इंग्लैंड में पाकिस्तान मूल के शख्स ने 30 बच्चों का किया यौन शोषण, 13 साल की बच्ची को ‘संपत्ति’ की तरह रखा

    इंग्लैंड में पाकिस्तान मूल के शख्स ने 30 बच्चों का किया यौन शोषण, 13 साल की बच्ची को ‘संपत्ति’ की तरह रखा

    DiShabir Ahmed: रिहा होने के बाद उसका नाम ज़िंदगी भर ‘अपराधी’ के रजिस्टर में रहेगा. उसे अपने पीड़ितों से दूर रहने और किसी भी बच्चे या युवा से संपर्क न करने का आदेश दिया जाएगा

    Shabir Ahmed: पाकिस्तान के शख्स ने इंग्लैंड में 30 बच्चों को बनाया हवस का शिकार, 13 साल की लड़की को ‘संपत्ति’ की तरह किया इस्तेमाल

    बच्चों का शोषण (ग्रूमिंग) करने वाले गैंग का 73 साल का सरगना जल्द ही जेल से रिहा होने वाला है, लेकिन वह देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा. भले ही उसकी ब्रिटिश नागरिकता छीन ली गई है. रोचडेल में बच्चों के शोषण करने वाले गैंग के मुख्य शातिर सदस्य 73 वर्षीय शब्बीर अहमद को कुछ ही दिनों में जेल से रिहा किया जाएगा.  उसे 30 बच्चों के साथ शोषण करने का दोषी ठहराया गया है. अहमद पाकिस्तान से यूके (इंग्लैंड) आए थे और जेल की सजा काटने के दौरान उनकी ब्रिटिश नागरिकता रद्द कर दी गई थी, लेकिन ‘इमिग्रेशन एक्ट 1971’ के एक नियम की वजह से वह देश में ही रहेंगे. यह नियम उन कॉमनवेल्थ नागरिकों को देश से बाहर निकाले जाने से बचाता है जो 1973 से पहले यूके आए थे. शब्बीर अहमद को कुछ शर्तों (जैसे कर्फ्यू और कुछ इलाकों में जाने पर रोक) के साथ समाज में रहने की अनुमति दी जाएगी. शब्बीर अहमद को 2012 में 22 और 19 साल की सजा एक साथ काटने के लिए जेल भेजा गया था. 

    बता दें कि शब्बीर अहमद उन 9 लोगों में से एक हैं, जिन्हें कई बच्चों के साथ यौन अपराधों का दोषी ठहराया गया था; इन लोगों ने रोचडेल के दो टेकअवे रेस्तरां में बच्चों को बहला-फुसलाकर अपना शिकार बनाया था. सरकारी वकीलों ने अहमद को गैंग के सरगनाओं में से एक बताया था. 14 साल जेल में बिताने के बाद उन्हें इस साल 2 जुलाई को रिहा किया जाना है. इस बारे में उनके पीड़ितों को एक ईमेल के ज़रिए जानकारी दी गई है. 3 साल के शब्बीर अहमद को 2 जुलाई को जेल से रिहा किया जाएगा, लेकिन खबरों के मुताबिक उन्हें देश से बाहर नहीं भेजा जा सकता है. अहमद को 2012 में उन नौ लोगों में से एक के तौर पर जेल भेजा गया था, जिन्होंने रोचडेल में दो टेकअवे (खाने की दुकानों) पर 13 साल तक की लड़कियों का शोषण किया था.

    एक लड़के के साथ 10 साल तक बनाए संबंध

    कोर्ट को जानकारी दी गई है कि शब्बीर अहमद ने एक लड़की का एक दशक से ज़्यादा समय तक शोषण किया और उसे एक तरह से अपनी संपत्ति की तरह इस्तेमाल किया. 14 साल जेल में बिताने के बाद उसे इस साल 2 जुलाई को रिहा किया जाना है; पीड़ितों को एक ईमेल में यह जानकारी दी गई है. ‘विक्टिम कॉन्टैक्ट स्कीम’ ने उन्हें बताया कि अहमद पर 10 जून 2034 तक पूरे रोचडेल इलाके में जाने पर रोक (एक्सक्लूजन ज़ोन) रहेगी.अहमद को 24 घंटे कर्मचारियों की निगरानी में रहने की व्यवस्था (सुपरवाइज़्ड अकोमोडेशन) में रहना होगा।

    माना जा रहा है कि अगर वह यूके छोड़ता है, तो उन्हें वापस आने की इजाज़त नहीं होगी. ईमेल में यह भी कहा गया है कि अहमद को देश से बाहर भेजने के सभी संभावित तरीकों पर विचार किया गया, लेकिन ऐसा करना मुमकिन नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ दी है.

    अहमद का मामला रोचडेल के दो अन्य जेल में बंद अपराधियों, कारी अब्दुल रऊफ़ और आदिल खान जैसा ही है, जिन्हें पहले ही रिहा किया जा चुका है, लेकिन उन्हें भी इसी वजह से देश से बाहर नहीं भेजा जा सका. पाकिस्तान को इन लोगों को वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश में एक साल से ज़्यादा समय से बातचीत चल रही है.

    शर्मनाक है शब्बीर की करतूत

    होम ऑफिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारी संवेदनाएं सबसे पहले इन भयानक अपराधों के पीड़ितों के साथ हैं. अहमद के भयानक अपराध ‘ग्रूमिंग गैंग्स’ स्कैंडल का मुख्य हिस्सा थे, जो हमारे देश के इतिहास के सबसे काले पन्नों में से एक है. बच्चों का दुष्कर्म करने वाले बुरे लोगों ने सबसे कमज़ोर लोगों का शोषण और उनके साथ दुर्व्यवहार किया. ऐसे लोगों को कानून की पूरी सख़्ती का सामना करना ही होगा.

    नियमों का उल्लंघन करने पर जाना होगा जेल

     ‘सख़्त कर्फ्यू और पाबंदी वाले इलाकों में रहने के अलावा, उसकी हर हरकत पर नज़र रखी जाएगी और उसे इलेक्ट्रॉनिक टैग पहनना होगा. अगर वह शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसे तुरंत जेल में डाल दिया जाएगा.

  • जयपुर: मां और दो बेटियों के शव तालाब से बरामद, पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी,,

    जयपुर: मां और दो बेटियों के शव तालाब से बरामद, पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी,,

    जयपुर: मां और दो बेटियों के शव तालाब से बरामद, पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी,,

    जयपुर के गोविंदगढ़ इलाके में 25 वर्षीय महिला पूजा और उसकी दो नाबालिग बेटियों के शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस आत्महत्या की आशंका के तहत मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जानें क्या है पूरा मामला?

    राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास गोविंदगढ़ इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के शव तालाब से बरामद किए गए. पुलिस को शुरुआती जांच में आत्महत्या का शक है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

    पुलिस के अनुसार, यह घटना जयपुर के निकट स्थित गोविंदगढ़ क्षेत्र की है. गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है. पूजा की शादी करीब छह साल पहले हुई थी. मंगलवार तड़के वह अपने घर से निकली थी और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका था.

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूजा अपने साथ अपनी दो नाबालिग बेटियों को लेकर घर से निकली थी. पुलिस के मुताबिक, घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक तालाब में महिला और दोनों बच्चियों के शव मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि पूजा ने अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शव तालाब से बाहर निकलवाए गए. इसके बाद तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिए गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और साफ जानकारी मिल सकेगी.

    पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर पूजा ने यह कदम क्यों उठाया. परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा.

    X

  • भिंडी के साथ इन चीजों का सेवन कर सकते हैं पाचन की परेशानी, जानिए सही फूड कॉम्बिनेशन…

    भिंडी के साथ इन चीजों का सेवन कर सकते हैं पाचन की परेशानी, जानिए सही फूड कॉम्बिनेशन…

    भिंडी के साथ इन चीजों का सेवन कर सकते हैं पाचन की परेशानी, जानिए सही फूड कॉम्बिनेशन…

    हरी सब्जियों में भिंडी (Lady Finger/Okra) अधिकांश लोगों की पसंदीदा होती है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि फाइबर, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक आहार विज्ञान के अनुसार, हर सब्जी या खाद्य पदार्थ की अपनी एक तासीर होती है। यदि इसके साथ गलत चीजों का तालमेल कर लिया जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अक्सर यह चर्चा होती है कि भिंडी के साथ कुछ चीजों का सेवन शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है। लेकिन क्या वाकई कुछ चीजें भिंडी के साथ खाने से पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं? विज्ञान और आयुर्वेद इस पर क्या राय रखते हैं?

    आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक अगर आप भी गर्मी में भिंडी खाते हैं तो कुछ फूड्स का सेवन कॉम्बिनेशन करके नहीं खाएं। आयुर्वेद में ‘विरुद्ध आहार’ (Wrong Food Combinations) को लेकर नियम बताए गए हैं। आयुर्वेद के मुताबिक कुछ विरुद्ध आहार का सेवन अगर भिंडी के साथ किया जाए तो पाचन बिगड़ सकता है,  सफेद दाग, एलर्जी और बॉडी में कई तरह की परेशानियां हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि भिंडी के साथ कौन से फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

    भिंडी और दूध का सेवन एक साथ नहीं करें

    आयुर्वेद के अनुसार भिंडी और दूध का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। भिंडी में मौजूद फाइबर और कुछ प्राकृतिक यौगिक दूध के पाचन को प्रभावित कर सकते हैं जिससे गैस, पेट फूलना और भारीपन महसूस हो सकता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील है उन्हें भिंडी के साथ दूध का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

    भिंडी खाने के तुरंत बाद चाय न पिएं

    अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाते ही चाय पीते हैं। अगर आप भिंडी खाते ही चाय का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। चाय में मौजूद टैनिन कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता हैं। भिंडी जैसी पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी का सेवन करने के बाद चाय पीने से शरीर को कुछ पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। बेहतर होगा कि भोजन और चाय के बीच कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर रखें।

    भिंडी और भारी मांसाहारी भोजन को एक साथ न लें

    भिंडी में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जबकि लाल मांस या भारी नॉन-वेज भोजन को पचने में अधिक समय लगता है। दोनों का एक साथ अधिक मात्रा में सेवन करने पर कुछ लोगों को अपच, गैस और पेट में भारीपन की शिकायत हो सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा में इनका सेवन करना बेहतर माना जाता है।

    भिंडी और मूली का कॉम्बिनेशन विरुद्ध आहार है

    मूली में सल्फर यौगिक होते हैं जो कुछ लोगों में गैस बनने की समस्या बढ़ा सकते हैं। यदि इसे भिंडी के साथ अधिक मात्रा में खाया जाए तो पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी परेशानी रहती है, उन्हें इस फूड कॉम्बिनेशन से परहेज करना चाहिए।

    भिंडी और दही एक साथ नहीं

    कुछ आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार भिंडी की चिकनाई और दही की गुरु यानी भारी प्रकृति पाचन को धीमा कर सकती है। इससे कुछ लोगों को गैस या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।

    भिंडी और अत्यधिक खट्टे खाद्य पदार्थ

    भिंडी के साथ बहुत अधिक खट्टी चीजें जैसे सिरका, इमली या अत्यधिक खट्टे अचार लेने से कुछ लोगों में पाचन संबंधी असुविधा हो सकती है।

    डिस्क्लेमर: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। भिंडी या किसी भी भोजन के साथ असंगत कॉम्बिनेशन का असर हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति (जैसे वात, पित्त, कफ) और पाचन शक्ति के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। अपने आहार में किसी भी बड़े बदलाव या पेट से जुड़ी किसी समस्या के समाधान के लिए हमेशा किसी योग्य डाइटिशियन या डॉक्टर से परामर्श लें।