Author: contact.satyareport@gmail.com

  • महिला से ₹1.77 करोड़ की धोखाधड़ी, जांच में सामने आया ठगों का हैरान करने वाला तरीका…

    महिला से ₹1.77 करोड़ की धोखाधड़ी, जांच में सामने आया ठगों का हैरान करने वाला तरीका…

    महिला से ₹1.77 करोड़ की धोखाधड़ी, जांच में सामने आया ठगों का हैरान करने वाला तरीका…

    सूरत: सोशल मीडिया पर दिखने वाला एक आकर्षक वजन घटाने का विज्ञापन सूरत की एक महिला के लिए करोड़ों रुपये की ठगी का कारण बन गया. महिला ने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज किया और यहीं से वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई. करीब पांच महीने के भीतर महिला से 1 करोड़ 77 लाख 40 हजार 500 रुपये ठग लिए गए. इस मामले की जांच में एक ऐसे संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसने देशभर में महिलाओं को निशाना बनाकर करीब 80 करोड़ रुपये की ठगी की.

    सूरत साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि गुरुग्राम स्थित क्योरेस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी सोशल मीडिया पर वजन घटाने के विज्ञापन चलाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसा रही थी. कंपनी का एक हाईटेक कॉल सेंटर था, जहां से पूरे देश में महिलाओं को कॉल किए जाते थे.

    पुलिस के अनुसार, सूरत की गृहिणी ने फेसबुक पर वजन घटाने का विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया. इसके तुरंत बाद कॉल सेंटर की महिला काउंसलरों ने व्हाट्सएप पर उससे संपर्क किया. उन्होंने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कंपनी की वेबसाइट तथा सेवाओं की जानकारी देकर भरोसा जीतने की कोशिश की.

    जांच में सामने आया कि गिरोह का सदस्य अरसलान अपनी आवाज बदलकर अलग-अलग डॉक्टर बन जाता था. वह कभी खुद को डॉ. एमके खन्ना तो कभी डॉ. आकाश मल्होत्रा बताता था. वहीं कॉल सेंटर में काम करने वाली हीना और निशा कुमारी भी फर्जी नामों से महिला से बात करती थीं. उन्होंने दावा किया कि विशेषज्ञ डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं. भरोसा बढ़ाने के लिए महिला की फर्जी मेडिकल फाइल और बॉडी प्रोफाइल भी तैयार की गई.

    इस गिरोह की सबसे अलग बात यह थी कि उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से बचने की रणनीति अपनाई. महिला से केवल 15 हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए, जबकि बाकी 1.77 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद वसूले गए. गिरोह के सदस्य मोहम्मद हुसैन उर्फ राहुल राज और ओमप्रकाश रजक दिल्ली से विमान के जरिए सूरत पहुंचते थे. वो दवा के पैकेट देकर नकदी लेकर वापस लौट जाते थे.

    इतनी बड़ी रकम लेने के बाद भी गिरोह ने महिला से 81 लाख 50 हजार रुपये और मांगे. आरोपियों ने महिला को धमकाया कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसकी मेडिकल फाइल बंद कर दी जाएगी, दवाओं के साइड इफेक्ट होंगे और अब तक खर्च किए गए सारे पैसे बेकार हो जाएंगे. लगातार मानसिक दबाव और धमकियों के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने सूरत साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया.

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विशेष योजना बनाई। महिला के जरिए आरोपियों को बताया गया कि वह 81 लाख रुपये देने के लिए तैयार है. इसके बाद मोहम्मद हुसैन उर्फ राहुल राज दवाओं का पार्सल लेकर सूरत पहुंचा. जैसे ही वह महिला के घर नकदी लेने पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सूरत साइबर पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम स्थित पूरे कॉल सेंटर की जानकारी दे दी. इसके बाद सूरत साइबर सेल की टीम दिल्ली पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गुरुग्राम स्थित कंपनी के कॉल सेंटर पर देर रात छापा मारा.

    पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर में करीब 150 युवा कर्मचारी काम कर रहे थे. इनमें लगभग 150 महिला कॉलर और 20 पुरुष कॉलर शामिल थे. यह टीम फेसबुक पर विज्ञापन डालकर महिलाओं को फंसाती थी और फर्जी मेडिकल सलाह देकर मोटी रकम वसूलती थी. जांच में सामने आया कि कंपनी का पंजीकरण वर्ष 2021 में हुआ था और वर्ष 2022 से कथित रूप से ठगी का नेटवर्क चल रहा था.

    पुलिस को कंपनी के बैंक खाते में 8 करोड़ 30 लाख 95 हजार 532 रुपये मिले. हालांकि पूछताछ में पता चला कि करोड़ों रुपये का लेनदेन नकद में किया जाता था. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हर महीने 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक नकद वसूली का लक्ष्य पूरा करते थे. फिलहाल सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

    भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

  • तस्वीरें वायरल करने के आरोप में डंपर चालक की हत्या, जानिए क्या था पूरा मामला..

    तस्वीरें वायरल करने के आरोप में डंपर चालक की हत्या, जानिए क्या था पूरा मामला..

    तस्वीरें वायरल करने के आरोप में डंपर चालक की हत्या, जानिए क्या था पूरा मामला..

    उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि मृतक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे और उसने उसकी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दी थीं, जिससे समाज में बदनामी हो रही थी। इसी वजह से उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

    गश्त के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़

    पुलिस के मुताबिक, बुधवार को पटवाई थाना पुलिस जोलपुर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान निर्माणाधीन सोना पुल के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर कच्चे रास्ते से भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी योगेश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है।

    पूछताछ में किया बड़ा दावा

    पुलिस पूछताछ में आरोपी योगेश ने दावा किया कि उसकी पत्नी के मृतक चंद्रपाल उर्फ चंचल से अवैध संबंध थे। उसका आरोप है कि चंचल ने उसकी पत्नी के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर वायरल कर दी थीं, जिससे रिश्तेदारों और समाज में उसकी बदनामी हो रही थी।

    साथियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि बदनामी से परेशान होकर उसने अपने सहयोगियों विनोद, महेश और भाई मुनेश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। सोमवार रात शाहबाद रोड स्थित मोगा ढाबे के सामने टायर पंचर बनवाने के दौरान चंद्रपाल उर्फ चंचल के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

    पहले दर्ज हो चुका है हत्या का मुकदमा

    घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने योगेश, विनोद और मुनेश समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    पुलिस का बयान

    थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी योगेश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक चिकित्सीय उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • मनीषा मित्तल हत्याकांड में नया मोड़: जांच में सगे भाई की कथित भूमिका सामने आई…

    मनीषा मित्तल हत्याकांड में नया मोड़: जांच में सगे भाई की कथित भूमिका सामने आई…

    मनीषा मित्तल हत्याकांड में नया मोड़: जांच में सगे भाई की कथित भूमिका सामने आई…

    शिमला में मनीषा मित्तल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मनीषा के भाई ने ही उनकी हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने उसके भाई हिमांक मित्तल और दोस्त गोविंद को रोहतक से गिरफ्तार किया है.

    13 जून को रोहतक की मनीषा मित्तल का शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल के पास मर्डर हो गया था. केस की जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्यों का पता चला.

    जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि इस हत्याकांड के पीछे उसके भाई का ही हाथ है. पुलिस ने मनीषा के छोटे भाई हिमांक मित्तल और उसके दोस्त गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है.

    हत्याकांड के बाद से ही पुलिस को हिमांक मित्तल पर था शक 

    मनीषा हत्याकांड के बाद ही हिमांक मित्तल पर पुलिस को शक हो गया था और वह जांच के घेरे में था. दरअसल, मनीषा मित्तल पिछले कई महीनों से इंटरनेट मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर रही थी. अपने पोस्ट में वह आरोप लगा रही थी कि रोहतक में बैठा उसका भाई उसे परेशान कर रहा है, उसकी लोकेशन ट्रेस करा रहा है. उसने ये भी कहा कि उसकी जान को खतरा है. पुलिस के अनुसार, मनीषा ने कई बार थाने में भी शिकायत दी थी और अपने भाई से जान का खतरा बताया था.

    कैसे हुआ खुलासा 

    जांच के दौरान पुलिस ने पहले दुजाना गांव निवासी आशीष अहलावत और सुनारिया खुर्द निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया कि हिमांक ने अपने दोस्त गोविंद के खाते में साढ़े 8 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे जिसके बाद गोविंद विदेश चला गया था. जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो इस जानकारी के मिलते ही पुलिस को मनीषा के भाई पर शक बढ़ता चला गया. पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीषा के मर्डर की साजिश रोहतक से ही बैठकर रची जा रही थी. उसका भाई हिमांक मित्तल सीसीटीवी कैमरे के जरिए अपनी बहन की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था. शिमला पुलिस मनीषा के मर्डर के अगले दिन ही हिमांक के स्कूल में पहुंची थी और उससे शिमला स्थित स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी लिए थे. इसके अलावा शिमला पुलिस लगातार 16 दिनों से हिमांक मित्तल से पूछताछ कर रही थी और उसकी बैंक डिटेल और कॉल डिटेल भी खंगाल रही थी.

    पूछताछ के दौरान हिमांक मित्तल पुलिस से ये ही कहता रहा कि उसने अपनी बहन का मर्डर नहीं कराया है. लेकिन जब गोविंद को शिमला पुलिस ने पकड़ा तो उसने हिमांक मित्तल का भी नाम कबूल कर लिया. पुलिस का कहना है कि गोविंद और हिमांक मित्तल का मनीषा मित्तल से प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या करा दी.

    गोविंद ने ही दी थी शूटर्स को कार

    पुलिस जांच के अनुसार गोविंद ने दोनों शूटर्स को हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक स्विफ्ट कार किराए पर लेकर दी थी. इसके अलावा गोविंद ने मनीषा की हत्या करने वाले शूटर दीपक के खाते में रुपये भी ट्रांसफर किए थे. हत्या की साजिश रचने के बाद वह पुलिस से बचने के लिए विदेश जाकर छिप गया था और जब विदेश से लौटा तो उसने अपना फोन बंद रखा ताकि, पुलिस उसे पकड़ न पाए. हालांकि, पुलिस ने जांच जारी रखी और अंत में उसे गिरफ्तार कर लिया.

  • डेकेयर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, बेंगलुरु की घटना से मचा हड़कंप..

    डेकेयर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, बेंगलुरु की घटना से मचा हड़कंप..

    डेकेयर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, बेंगलुरु की घटना से मचा हड़कंप..

    बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मशहूर IT कंपनी केपजेमिनी (Capgemini) के HAL कैंपस में बने डेकेयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इन वीडियो के आधार पर पांच महिला केयरगिवर्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच कर रही है।

    बेंगलुरु के डेकेयर में हैवानियत

    यह शिकायत सेंटर के अंदर रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, फुटेज में बच्चे रोते हुए और केयरगिवर्स द्वारा उनके साथ मारपीट और उन्हें डराते-धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वीडियो में नैनी दो से तीन साल के बच्चों को धमकाती हुई दिख रही हैं।

    शिकायत के मुताबिक, केयरगिवर्स ने कथित तौर पर बच्चों को फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाला, बच्चों को टॉयलेट पर बैठाया, टॉयलेट जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी की बौछार की, उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया और चुप रहने के लिए धमकाया।

    पांच महिलाओं को किया अरेस्ट

    पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए नैनी को जल्द बुलाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि ये घटनाएं एक चाइल्डकेयर सेंटर में हुईं, जहां IT कंपनी के कर्मचारी काम के दौरान अपने छोटे बच्चों को छोड़ते हैं।

    मामला तब सामने आया जब दुर्व्यवहार का वीडियो WhatsApp पर वायरल हुआ और चाइल्ड हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत पांच महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

  • परिवार के सामने हुई खौफनाक वारदात, आजमगढ़ की घटना ने दहला दिया दिल..

    परिवार के सामने हुई खौफनाक वारदात, आजमगढ़ की घटना ने दहला दिया दिल..

    परिवार के सामने हुई खौफनाक वारदात, आजमगढ़ की घटना ने दहला दिया दिल..

    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां नयापुरा कस्बे में एक कलयुगी छोटे भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने सगे बड़े भाई की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सक्रिय हुई जहानागंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज पांच घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

    घर खर्च को लेकर मां से हो रही थी कहासुनी

    पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। आरोपी ने बताया कि उसका बड़ा भाई दिलशेर अहमद पिछले दो साल से दुबई में रह रहा था और करीब 15 दिन पहले ही वह अपने घर लौटा था। घटना वाले दिन घर खर्च के लेन-देन को लेकर दिलशेर अहमद और उसकी मां के बीच कहासुनी हो रही थी। बात इतनी बढ़ गई कि भाई ने मां को धमकाना शुरू कर दिया। मां के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार को देखकर छोटा भाई मोहम्मद अनस उर्फ राजू (24 वर्ष) गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

    पेट और पीठ पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार

    थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा के अनुसार, यह पूरी घटना 30 जून की शाम की है। मृतक दिलशेर अहमद की पत्नी सुमैया अख्तरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पति दिलशेर और देवर अनस उर्फ राजू के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अनस ने गुस्से में आकर पास में रखा एक धारदार चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने दिलशेर के पेट और पीठ पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार कर दिए।

    बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी किया हमले का प्रयास

    जब अनस अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर रहा था, तो दिलशेर की पत्नी सुमैया अख्तरी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि सिर पर खून सवार होने के कारण अनस ने अपनी भाभी सुमैया पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, सुमैया ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल हो चुके दिलशेर अहमद ने अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    पुलिस ने 5 घंटे में की घेराबंदी, पुलिया के पास से दबोचा

    घटना की सूचना मिलते ही जहानागंज थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाने लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। देर रात पुलिस को एक मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए करहा मार्ग स्थित पुनर्जी पुलिया के पास घेराबंदी की और वारदात के महज 5 घंटे के भीतर आरोपी मोहम्मद अनस उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया।

    हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी ने कबूला जुर्म

    पुलिस ने आरोपी अनस की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है। जहानागंज पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि मां को धमकाए जाने के कारण वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाया और उसने पास में रखा चाकू उठाकर भाई पर वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

  • एक इंस्टाग्राम कमेंट बना खूनी विवाद की वजह, दोस्ती का हुआ दर्दनाक अंत…

    एक इंस्टाग्राम कमेंट बना खूनी विवाद की वजह, दोस्ती का हुआ दर्दनाक अंत…

    एक इंस्टाग्राम कमेंट बना खूनी विवाद की वजह, दोस्ती का हुआ दर्दनाक अंत…

    सोशल मीडिया वैसे तो अपनी बात बताने का और दूसरों की पोस्ट पर अपनी राय प्रकट करने का मंच है. लेकिन कई बार इसमें बात बिगड़ जाती है और जुबानी जंग शुरू हो जाती है. लेकिन, कई बार यह जंग और भी गंभीर हो जाती है. ऐसा ही कुछ राजस्थान के अलवर शहर में हुआ. वहां दो दोस्तों के बीच इंस्टाग्राम की एक पोस्ट को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई. इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई.

    क्या है पूरा मामला?

    एक युवक पर धारदार हथियार से हमले का मामला अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी रोड का है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल युवक का नाम धीरज जाटव (19 वर्ष) है और वह दिल्ली दरवाजा का निवासी है. पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी.

    वैशाली नगर थाना के प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए रोहन और हिमांशु नामक युवकों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि सभी युवक आपस में दोस्त हैं और इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ था.

    शादी से लौटते समय हुआ झगड़ा

    घायल धीरज ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी समारोह से लौट रहा था. इसी दौरान दोस्तों ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया. बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • इतिहास की इस 89 साल पुरानी तस्वीर में दिखी चौंकाने वाली चीज, इंटरनेट पर छिड़ी बहस..

    इतिहास की इस 89 साल पुरानी तस्वीर में दिखी चौंकाने वाली चीज, इंटरनेट पर छिड़ी बहस..

    दुनिया में ऐसे कई लोग समाने आते हैं, जो दावा करते हैं कि वो टाइम ट्रैवलर हैं. इसके साथ ही कई सबूत भी पेश किये जाते हैं, जो इस दावे को पुख्ता करते हैं. अब 1937 में खींची गई एक तस्वीर ऐसा ही दावा कर रही है.

    इतिहास की इस 89 साल पुरानी तस्वीर में दिखी चौंकाने वाली चीज, इंटरनेट पर छिड़ी बहस..

    इन दिनों दुनिया में टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट पर खूब चर्चा हो रही है. जहां एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय ऐसी कोई तकनीक बनी ही नहीं है, जिससे भविष्य या भूतकाल की यात्रा की जा सकती है. हालांकि, आने वाले समय में ऐसी मशीन बनाए जाने से वो इंकार नहीं करते हैं.

    इसके उलट दुनिया में ऐसे कई लोग सामने आते हैं, जो दावा करते हैं कि वो टाइम ट्रैवलर हैं. इसके साथ ही कई सबूत भी पेश किए जाते हैं, जो इस दावे को पुख्ता करते हैं. अब सोशल मीडिया पर 1937 में खींची गई एक तस्वीर ऐसा ही दावा कर रही है.

    क्या है इस फुटेज में?
    1937 की यह पुरानी न्यूजरील फुटेज शुरू में बिल्कुल नॉर्मल लगती है. इसमें कई महिलाएं सीढ़ियों से नीचे उतर रही हैं. लेकिन करीब से देखने पर एक महिला सबका ध्यान खींचती है. बाकी महिलाएं सफेद स्कार्फ पहने हैं जबकि यह महिला ब्लैक हेड रैप और शॉर्ट स्लीव ड्रेस पहने है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह कान पर कुछ रखकर बात कर रही है. मानो कोई 21वीं सदी का मोबाइल फोन हो. वह बीच-बीच में रुक-रुककर सुनती भी दिख रही है. यह देखकर लोग हैरान रह गए.

    लोगों की प्रतिक्रिया
    सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है. कुछ लोग कहते हैं कि यह टाइम ट्रैवलर है जो भविष्य से आई है. वहीं कुछ इसे कोइन्सिडेंस या ऑप्टिकल इल्यूजन मानते हैं. वहीं कई यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं – “1937 में भी जियो का नेटवर्क था क्या?” कंस्पिरेसी थ्योरी प्रेमी इसे असली सबूत मान रहे हैं कि टाइम ट्रैवल संभव है.

    वैज्ञानिक नजरिया
    वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कोई पुराना सुनने वाला उपकरण (hearing aid) या फोटो का एंगल हो सकता है. 1930 के दशक में भी कुछ आधुनिक दिखने वाले गैजेट्स थे. लेकिन छवि की स्पष्टता और महिला का व्यवहार इसे रहस्यमयी बनाता है. हालांकि, आपको बता दें कि टाइम ट्रैवल के दावे के और भी सबूत सामने आ चुके हैं. इससे पहले भी कई पुरानी तस्वीरों और वीडियो में आधुनिक चीजें दिखने के दावे हुए हैं. जैसे पुरानी फिल्म में सनग्लासेस वाला आदमी या 1920 की तस्वीर में हाथघड़ी. ये सभी बहस का विषय बने रहते हैं.

  • टीसी विवाद में नाबालिग ने शिक्षक पर किया चाकू से हमला, महाराष्ट्र की घटना CCTV में कैद,,,

    टीसी विवाद में नाबालिग ने शिक्षक पर किया चाकू से हमला, महाराष्ट्र की घटना CCTV में कैद,,,

    टीसी विवाद में नाबालिग ने शिक्षक पर किया चाकू से हमला, महाराष्ट्र की घटना CCTV में कैद,,,

    Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक मामूली विवाद में नाबालिग छात्र ने स्कूल के भीतर शिक्षक पर चाकू से हमला कर दिया. घटना शहर के कैंटोनमेंट इलाके में स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल की है. यह विवाद ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) को लेकर शुरू हुआ.

    इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टीचर और स्कूल के प्रिंसिपल केबिन में बात कर रहे हैं. इसी के कुछ समय बाद छात्र अचानक आता है और आक्रामक हो जाता है. इस कारण वहां मौजूद लोग अपनी जग पर खड़े हो जाते हैं.

    छात्र ने शिक्षक पर किया चाकू से हमला

    इसके कुछ सेकेंड के बाद ही छात्र ने चाकू निकाला और शिक्षक के सीने पर घोंप दिया. इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. छात्र के हमले में घायल शिक्षक पीछे हटते भी नजर आ रहा है. बाद में छात्र खुद चिल्लाने लगता है, जबकि स्टाफ और वहां पर मौजूद अन्य लोग छात्र को शांत कराने की कोशिश करते हैं.

    शिक्षक अस्पताल में भर्ती

    छात्र की से किए गए चाकू के हमले में शिक्षक घायल हो गया, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है. शिक्षक अभी खतरे से बाहर है.

    मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि छात्र अपना ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने के लिए स्कूल आया था. इस दौरान शिक्षक के साथ उसकी बहस हो गई. मामला बढ़ने के साथ ही छात्र ने टीचर पर हमला कर दिया.

    पहले भी हुआ था झगड़ा

    मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का उसी क्लास टीचर से पहले भी झगड़ा हुआ था, जिस दौरान पर स्कूल में पढ़ता था. शुरुआती जांच में पाया गया कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू छात्र ने ऑनलाइन खरीदा था. इस घटना के तुरंत बाद नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

  • प्रेमिका की शादी के बाद भी पोस्ट कर रहा था तस्वीरें, समझौते के दौरान बवाल; 6 घायल…

    प्रेमिका की शादी के बाद भी पोस्ट कर रहा था तस्वीरें, समझौते के दौरान बवाल; 6 घायल…

    प्रेमिका की शादी के बाद भी पोस्ट कर रहा था तस्वीरें, समझौते के दौरान बवाल; 6 घायल…

    बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव में एक पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। बातचीत और समझौते के लिए बैठी पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में बात इतनी बिगड़ गई कि लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    2 साल पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़ा है पूरा मामला

    मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद दरधा गांव के रहने वाले बसीर शाह और गांव के ही रिजवान की बेटी के बीच के दो साल पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर था। हालांकि, बाद में परिवार की सहमति से लड़की की शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी गई और वह अपने ससुराल चली गई। लड़की की शादी होने के बाद भी प्रेमी बसीर शाह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह लगातार लड़की की पुरानी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर स्टेटस के रूप में लगा रहा था।

    समझौते की मेज पर गाली-गलौज और फिर खूनी संघर्ष

    शादीशुदा बेटी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट होने से लड़की पक्ष के लोग बेहद नाराज थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार बातचीत और समझौता कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन बसीर शाह मानने को तैयार नहीं था। बुधवार को एक बार फिर इसी विवाद को हमेशा के लिए सुलझाने के उद्देश्य से गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन समझौते के दौरान ही दोनों तरफ से बहस शुरू हो गई। तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडों के खूनी खेल में बदल गया।

    महिलाओं समेत 6 लोग घायल

    इस मारपीट की घटना का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर रहे हैं। इस हिंसक वारदात में हकीम शाह, बसीर साह, मोकिम साह, शयरुन खातून, रवीना खातून और हुस्ना खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोह में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इस खूनी झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गोह थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

  • गांव में इंसानियत शर्मसार! प्रेम-प्रसंग के शक में महिला और युवक के साथ अमानवीय व्यवहार…

    गांव में इंसानियत शर्मसार! प्रेम-प्रसंग के शक में महिला और युवक के साथ अमानवीय व्यवहार…

    गांव में इंसानियत शर्मसार! प्रेम-प्रसंग के शक में महिला और युवक के साथ अमानवीय व्यवहार…

    झारखंड राज्य के पाकुड़ जिले में स्थित अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़ीडूबा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. प्रेम-प्रसंग से नाराज पति और उसके सहयोगियों ने विवाहिता और एक युवक को पकड़कर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया. आरोप है कि दोनों के कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ितों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

    पीड़ित महिला के बयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना में शिकायत दर्ज की गई है. मामले में 7 नामजद समेत 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर बंधक बनाए गए प्रेमी जोड़े को अपनी सुरक्षा में लिया. पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना इंचार्ज अनूप रोशन भंगरा, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी गांव पहुंचे. इस दौरान एसडीपीओ विजय कुमार भी अमड़ापाड़ा पहुंचे और मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का ससुराल और मायके दोनों अमडापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अगल बगल ही है, जबकि प्रेमी साहेबगंज जिले के बोरियो प्रखंड का है. पीड़िता को सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करने का काम उसके पति के इशारे पर किया गया. हालांकि इस मामले में पीड़िता के बयान पर 49/2026 के तहत आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

    ग्राम प्रधान की भूमिका पर उठे सवाल

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान के संज्ञान में आने के बाद भी इस तरह की अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया. प्रधान ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी. इसके बाद प्रधान की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे.

    पंचायत के मुखिया ने क्या कहा?

    पंचायत के मुखिया साहेबजन टुडू ने इस शर्मनाक घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता. अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो हमें प्रशासन के पास जाना चाहिए. इस सुनियोजित कांड की जितनी निंदा की जाय कम है. आदिवासी संस्कृति और नारी का सम्मान हर हाल में होना चाहिए. ऐसा कोई भी काम नहीं होना चाहिए जिससे पूरे समाज को शर्मसार होना पड़े.

    घटना से जुड़े दर्जनों वीडियो क्लीप फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हैं. अब देखना होगा कि इस सुनियोजित कांड को अंजाम देने वाले अन्य लोगों की गिरफ्तारी कब तक होती है. इस निंदनीय घटना ने संपूर्ण आदिवासी समुदाय के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग को शर्मसार कर दिया है.