Author: contact.satyareport@gmail.com

  • बिहार में बुजुर्ग दंपति ने समाज के तानों से परेशान होकर मंदिर में की शादी..

    बिहार में बुजुर्ग दंपति ने समाज के तानों से परेशान होकर मंदिर में की शादी..

    बिहार में बुजुर्ग दंपति ने समाज के तानों से परेशान होकर मंदिर में की शादी..

    बुढ़ापे में अकेलापन कभी-कभी इंसान को ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर देता है, जो पूरे समाज में चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया, जहां 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक बुजुर्ग और उनकी पड़ोस में रहने वाली महिला ने समाज के तानों से परेशान होकर मंदिर में शादी कर ली।

    बताया जाता है कि दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। पति-पत्नी के निधन के बाद दोनों अकेले जीवन बिता रहे थे। समय के साथ वे एक-दूसरे का सहारा बन गए और बीमारियों से लेकर रोजमर्रा के कामों तक एक-दूसरे की मदद करने लगे। धीरे-धीरे उनका साथ इतना बढ़ गया कि उन्होंने पूरी जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया।

    हालांकि, गांव में दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। लगातार हो रही चर्चा और तानों से परेशान होकर दोनों ने मंदिर में सादगी से विवाह कर लिया, ताकि उनके रिश्ते को सामाजिक पहचान मिल सके।

    बुजुर्ग व्यक्ति के लिए यह चौथी शादी बताई जा रही है। उनकी पहले की तीनों पत्नियों का निधन हो चुका था। उनका कहना है कि बढ़ती उम्र में अकेले रहना बेहद मुश्किल हो गया था। बेटा और परिवार अपने काम में व्यस्त रहते थे, ऐसे में पड़ोस में रहने वाली महिला ही बीमारी और जरूरत के समय उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं।

    वहीं महिला ने बताया कि पति के निधन के बाद उनका जीवन भी अकेलेपन में गुजर रहा था। परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण उन्होंने उस व्यक्ति का साथ स्वीकार किया, जो हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा रहा।

    शादी के बाद जहां परिवार के कुछ लोगों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई, वहीं गांव के कई लोगों ने दोनों का समर्थन किया। उनका कहना है कि यदि दो बालिग लोग अपनी इच्छा और आपसी सहमति से जीवनसाथी बनने का फैसला करते हैं, तो समाज को उनके निर्णय का सम्मान करना चाहिए। आखिरकार, उम्र चाहे कोई भी हो, हर इंसान को सम्मान, अपनापन और जीवन में एक सहारे की जरूरत होती है।

  • मेरठ में पति की हत्या: के अलग-अलग मामलों से दहला शहर, कहीं सांप से कटवाने का आरोप तो कहीं गोली और सुपारी की साजिश’

    मेरठ में पति की हत्या: के अलग-अलग मामलों से दहला शहर, कहीं सांप से कटवाने का आरोप तो कहीं गोली और सुपारी की साजिश’

    मेरठ में पति की हत्या: के अलग-अलग मामलों से दहला शहर, कहीं सांप से कटवाने का आरोप तो कहीं गोली और सुपारी की साजिश’

    मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति की हत्या से जुड़े कई चर्चित मामले सामने आए हैं, जिनमें पत्नियों पर अपने प्रेमियों या अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रचने के आरोप लगे हैं। इनमें हत्या के लिए गोली चलवाने, सांप के काटने का नाटक रचने और सुपारी देने जैसे आरोप शामिल हैं।

    इनमें से कुछ मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि कई मामले अभी अदालत में विचाराधीन हैं। ऐसे मामलों में आरोप सिद्ध होने से पहले किसी आरोपी को दोषी नहीं माना जा सकता।

    1. गोली चलवाकर पति की हत्या का आरोप

    परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अगवानपुर गांव निवासी 28 वर्षीय राहुल खेती और पशुपालन का काम करता था। पुलिस के अनुसार, उसकी पत्नी अंजलि के पड़ोसी अजय से कथित संबंध थे। राहुल ने अजय के साथ पत्नी के मिलने-जुलने का विरोध किया था।

    आरोप है कि 1 नवंबर 2025 की रात अंजलि ने राहुल को गांव के बाहर मंदिर के पास बुलाया। वहां अजय भी पहुंचा और राहुल पर कथित तौर पर तीन गोलियां चला दीं। गोली लगने से राहुल की मौत हो गई। इस मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है।

    2. पति की हत्या के बाद सांप के काटने का बनाया नाटक

    बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात निवासी अमित की हत्या के मामले में उसकी पत्नी रविता और उसके कथित प्रेमी अमरदीप पर गंभीर आरोप लगे हैं।

    पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2025 को अमित की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उसके बिस्तर पर सांप छोड़कर मौत को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की कोशिश की गई।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार किया। दोनों जेल में हैं और मामले में 7 अक्टूबर को फैसला आने की बात बताई गई है।

    3. पति की हत्या के लिए छह लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप

    परीक्षितगढ़ के अगवानपुर निवासी बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी कोमल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस जांच के मुताबिक, कोमल ने अपनी बहन के मंगेतर गुलशन के साथ कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई थी। आरोप है कि हत्या के लिए छह लाख रुपये की सुपारी देने की व्यवस्था की गई और इसके लिए कोमल ने अपने आभूषण तक गिरवी रखे थे।

    पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।

    4. मां-बेटी पर पति की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप

    जानी खुर्द क्षेत्र में 23 जून 2025 को सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में सुभाष की पत्नी कविता और उसकी बेटी सोनम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    जांच में आरोप लगा कि मां-बेटी ने अपने-अपने कथित प्रेम संबंधों के चलते अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, बेटी के कथित प्रेमी विपिन ने अपने साथी अजगर उर्फ शिवम के साथ मिलकर सुभाष पर गोली चलाई थी।

    कविता और सोनम फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और मामला अदालत में चल रहा है।

    5. प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप

    जानी थाना क्षेत्र के कुसैड़ी गांव निवासी लोडर ऑपरेटर अजय कुमार उर्फ बिट्टू की 28 फरवरी 2025 को हत्या कर दी गई थी।

    पुलिस के मुताबिक, अजय एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अवनीश नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जांच में उसकी पत्नी संगीता पर अवनीश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा।

    पुलिस ने मामले में कार्रवाई की थी। संगीता फिलहाल जमानत पर बाहर है और मुकदमा अदालत में विचाराधीन है।

    मुस्कान और साहिल का मामला भी चर्चा में

    मेरठ में मुस्कान और साहिल से जुड़ा हत्या का मामला भी हाल में चर्चा में रहा है। उनके मामले में अदालत का फैसला आने के बाद जेल में बंद अन्य महिला आरोपियों के मामलों को लेकर भी चर्चा तेज हुई है।

    मेरठ में सामने आए इन मामलों में पुलिस ने अलग-अलग परिस्थितियों में जांच की है। कुछ मामलों में आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं, जबकि कई मुकदमे अभी अदालत में विचाराधीन हैं। अदालत के अंतिम फैसले के बाद ही संबंधित आरोपों की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी।

  • क्या सच में शादी से पहले गधे के साथ संबंध बनाते हैं युवक? जानिए वायरल दावे की पूरी कहानी..

    क्या सच में शादी से पहले गधे के साथ संबंध बनाते हैं युवक? जानिए वायरल दावे की पूरी कहानी..

    क्या सच में शादी से पहले गधे के साथ संबंध बनाते हैं युवक? जानिए वायरल दावे की पूरी कहानी..

    दुनिया में हर जगह के अपने अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं. कुछ रीति-रिवाज ऐसे होते हैं जिनके बारे में जानकर आपको खुद पर भरोसा करना मुश्किल हो जाएगा. इन्हीं में से एक है देश की एक अजीब परंपरा जहां शादी की रात लोग अपनी पत्नियों को छोड़कर गधे से शारीरिक सुख प्राप्त करते हैं. इस प्रथा को वहां की सांस्कृतिक मान्यता और परंपरा का हिस्सा माना जाता है. हालाँकि, बाकी दुनिया के लिए यह बेहद अजीब और अस्वीकार्य है.

    जानें इसके पीछे का कारण

    कोलंबिया के कार्टाजेना में गधों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इस अजीब प्रथा के पीछे की वजह भी बेहद अजीब है. यहां के लोगों का मानना ​​है कि अगर युवा शादी से पहले कम उम्र में गधों के साथ सेक्स करते हैं तो उनका लिंग लंबा और मोटा हो जाता है, जिससे वे अपनी पत्नियों को संतुष्ट रख सकते हैं और समलैंगिक होने से बच सकते हैं. यह प्रथा स्थानीय संस्कृति का हिस्सा है और इतनी लोकप्रिय है कि इसके बारे में गीत लिखे गए हैं, किताबें प्रकाशित की गई हैं और यहां तक ​​कि इस परंपरा से जुड़े विशेष त्योहार भी हर साल मनाए जाते हैं. यह प्रथा दुनिया के अन्य हिस्सों में सदमे और आलोचना का कारण बनती है.

    बन चुकी है डॉक्यूमेंट्री

    इस परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है. कोलंबिया के कार्टाजेना में गधों से जुड़ी इस अजीब परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि डॉक्टर भी लिंग से जुड़ी मान्यताओं को सच बताकर युवाओं को इस प्रथा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. वाइस वेबसाइट ने 2012 में इस मुद्दे पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी. वाइस के रिपोर्टर ने इसे अपनी आंखों से देखा और हैरान रह गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कभी-कभी कार्टेजेना के लोग गधों के प्रति इतने दीवाने हो जाते हैं कि शादी के बाद भी अपनी पत्नियों को धोखा देकर गधों के साथ संबंध बनाते हैं. इस प्रथा की दुनिया भर में आलोचना हो रही है.

  • आगरा में जमीन के: विवाद ने लिया खूनी मोड़, 32 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से हत्या; खेत में चारपाई पर मिला शव’

    आगरा में जमीन के: विवाद ने लिया खूनी मोड़, 32 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से हत्या; खेत में चारपाई पर मिला शव’

    आगरा में जमीन के: विवाद ने लिया खूनी मोड़, 32 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से हत्या; खेत में चारपाई पर मिला शव’

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में जमीन के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में 32 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। कच्छपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत पर चारपाई में उसका खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेमवीर सिंह के रूप में हुई है, जो फतेहाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

    पुलिस के अनुसार, प्रेमवीर बुधवार रात खेत की ओर गया था। अगले दिन सुबह खेत में उसका शव मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    जमीन बेचने के बाद वापस लेने को लेकर हुआ विवाद

    परिजनों के मुताबिक, प्रेमवीर ने करीब चार से पांच महीने पहले अपने मकान के पास स्थित जमीन का एक हिस्सा कच्छपुरा निवासी हरेंद्र सिंह को करीब पांच लाख रुपये में बेचा था। बाद में परिवार के लोगों की सलाह पर प्रेमवीर इस जमीन को वापस लेना चाहता था।

    जमीन वापस लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। परिवार ने इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया है। हालांकि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

    भतीजे को ट्यूबवेल पर छोड़ने के बाद खेत गया था

    बताया गया कि मंगलवार रात प्रेमवीर अपने भतीजे हरवीर सिंह को बाइक से ट्यूबवेल पर छोड़ने गया था। इसके बाद वह अपने खेत की तरफ चला गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत को बटाई पर करने वाले लालाराम कुशवाहा वहां पहुंचे।

    लालाराम ने चारपाई पर प्रेमवीर का शव पड़ा देखा। शव खून से लथपथ था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी परिवार को दी। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

    पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    घटना की सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद और इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के खेतों में हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश कराई।

    पुलिस को आशंका है कि हत्या में कुल्हाड़ी या किसी अन्य धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

    मृतक के भाई धर्मवीर की तहरीर पर पुलिस ने हरेंद्र सिंह और गंभीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक, प्रेमवीर फतेहाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस जमीन विवाद के साथ-साथ हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद वारदात की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

  • दुनिया की सबसे चर्चित महिला जासूस: खूबसूरती, रहस्य और मौत की कहानी, लेकिन क्या सच में 50 हजार सैनिकों की मौत की जिम्मेदार थीं?

    दुनिया की सबसे चर्चित महिला जासूस: खूबसूरती, रहस्य और मौत की कहानी, लेकिन क्या सच में 50 हजार सैनिकों की मौत की जिम्मेदार थीं?

    दुनिया की सबसे चर्चित महिला जासूस: खूबसूरती, रहस्य और मौत की कहानी, लेकिन क्या सच में 50 हजार सैनिकों की मौत की जिम्मेदार थीं?

    जब भी दुनिया की सबसे मशहूर महिला जासूसों का जिक्र होता है, तो सबसे पहले नाम आता है माता हारी (Mata Hari) का। उनकी खूबसूरती, नृत्य कला और रहस्यमयी जिंदगी ने उन्हें इतिहास की सबसे चर्चित हस्तियों में शामिल कर दिया। लेकिन उनके बारे में कई ऐसी बातें भी कही जाती हैं, जिन पर इतिहासकार आज भी एकमत नहीं हैं।

    कौन थीं माता हारी?

    माता हारी का असली नाम गेरत्रुदा मार्गरेटा जेले (Margaretha Geertruida Zelle) था। उनका जन्म 7 अगस्त 1876 को नीदरलैंड में हुआ था। बाद में वह पेरिस पहुंचीं, जहां उन्होंने एक विदेशी नृत्यांगना के रूप में पहचान बनाई। “माता हारी” नाम उन्होंने इंडोनेशियाई भाषा के शब्द से अपनाया, जिसका अर्थ “सूर्य” या “दिन की आंख” माना जाता है।

    अपनी खूबसूरती और आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से वह यूरोप के कई प्रभावशाली सैन्य अधिकारियों, राजनयिकों और उच्च पदस्थ लोगों के संपर्क में आईं।

    प्रथम विश्व युद्ध और जासूसी का आरोप

    प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने उन्हें धन के बदले खुफिया जानकारी जुटाने का प्रस्ताव दिया। बाद में फ्रांस को भी शक हुआ कि माता हारी दोहरा खेल खेल रही हैं और जर्मनी को सैन्य जानकारी पहुंचा रही हैं।

    साल 1917 में फ्रांसीसी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर जर्मनी के लिए जासूसी करने और युद्ध के दौरान भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया।

    क्या सच में उनकी वजह से 50 हजार सैनिक मारे गए?

    लोकप्रिय कहानियों और सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर दावा किया जाता है कि माता हारी की जासूसी के कारण 50 हजार फ्रांसीसी सैनिकों की मौत हुई थी।

    हालांकि, अधिकांश आधुनिक इतिहासकार इस दावे को प्रमाणित नहीं मानते। उनके खिलाफ पेश किए गए सबूत काफी कमजोर माने जाते हैं और कई विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें युद्धकालीन माहौल में बलि का बकरा बनाया गया। आज भी यह बहस जारी है कि वह वास्तव में कितनी प्रभावी जासूस थीं।

    मौत और रहस्य

    15 अक्टूबर 1917 को फ्रांस में फायरिंग स्क्वॉड द्वारा माता हारी को मृत्युदंड दिया गया।

    उनकी मृत्यु के बाद शव मेडिकल अध्ययन के लिए भेज दिया गया। कहा जाता है कि उनका संरक्षित सिर एक संग्रहालय में रखा गया था, लेकिन बाद में वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया और आज तक उसका पता नहीं चल पाया।

    फिल्मों में भी दिखाई गई कहानी

    माता हारी की जिंदगी पर कई किताबें और फिल्में बन चुकी हैं। सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में 1931 की हॉलीवुड फिल्म “Mata Hari” शामिल है, जिसमें मशहूर अभिनेत्री ग्रेटा गार्बो ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    निष्कर्ष

    माता हारी इतिहास की सबसे रहस्यमयी महिलाओं में गिनी जाती हैं। उनकी खूबसूरती, जासूसी के आरोप और रहस्यमयी मौत ने उन्हें अमर बना दिया। लेकिन यह दावा कि उन्होंने अकेले 50 हजार सैनिकों की मौत करवाई थी, इतिहास में विवादित है और इसके समर्थन में ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

  • कॉलेज से बाहर बुलाया, फिर चाकू से हमला… बेंगलुरु में 19 वर्षीय छात्र की हत्या, 4-5 लोगों के शामिल होने का शक.

    कॉलेज से बाहर बुलाया, फिर चाकू से हमला… बेंगलुरु में 19 वर्षीय छात्र की हत्या, 4-5 लोगों के शामिल होने का शक.

    कॉलेज से बाहर बुलाया, फिर चाकू से हमला… बेंगलुरु में 19 वर्षीय छात्र की हत्या, 4-5 लोगों के शामिल होने का शक.

    बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक निजी कॉलेज के बाहर 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना बुधवार को नगरभावी इलाके में हुई। मृतक की पहचान योगेश के रूप में हुई है, जो एक निजी कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दो छात्र समूहों के बीच विवाद की बात सामने आई है।

    जानकारी के अनुसार, योगेश कॉलेज में अपनी कक्षा में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका एक दोस्त उसे किसी बात के लिए कॉलेज के बाहर बुलाकर ले गया। जैसे ही योगेश बाहर पहुंचा, वहां मौजूद दो छात्र समूहों के बीच किसी अनजान मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया।

    विवाद बढ़ने पर एक युवक ने कथित तौर पर चाकू निकाल लिया और योगेश पर हमला कर दिया। हमले में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    4 से 5 लोगों के शामिल होने का शक

    पुलिस की शुरुआती जांच में इस वारदात में करीब चार से पांच लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस केवल एक संदिग्ध की पहचान कर पाई है। अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आएगा मकसद

    पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के पीछे की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद विवाद की शुरुआत, हत्या के कारण और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है।

  • मुर्दों का शहर’ देखकर उड़ जाएंगे होश! जहां लाशों का मेकअप होता है और परिजन कंकालों से करते हैं संवाद..

    मुर्दों का शहर’ देखकर उड़ जाएंगे होश! जहां लाशों का मेकअप होता है और परिजन कंकालों से करते हैं संवाद..

    मुर्दों का शहर’ देखकर उड़ जाएंगे होश! जहां लाशों का मेकअप होता है और परिजन कंकालों से करते हैं संवाद..

    Image Social media

    दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां लोग अपने परिजन की लाशों को दफ्नाते नहीं है और ना ही जलाते हैं। मौत के बात लोग अपने परिजनों को घरों में ही रखते हैं और उनके साथ आम व्यवहार करते हैं। लोग उनके साथ बातचीत करते हैं और उनके खयाल रखते हैं।

    दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अजीबों गरीब प्रथाएं हैं, जिनके बारे में जानकर हमें यकीन नहीं होता कि यह सच भी या नहीं। आज हम आपको ऐसे ही एक देश के बारें में बताएंगे जहां की डरावनी प्रथा आपको चौंका देगी। दरअसल, दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां लोग अपने परिजन की लाशों को दफ्नाते नहीं है और ना ही जलाते हैं। मौत के बाद लोग अपने परिजनों को घरों में ही रखते हैं और उनके साथ आम व्यवहार करते हैं। लोग उनके साथ बातचीत करते हैं और उनका खयाल रखते हैं।

    इस देश में है मुर्दों का शहर

    आपको बता दें इंडोनेशिया का तारोजा गांव है जहां एक अजीब परंपरा है। इस गांव में अगर किसी की मौत हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाता बल्कि उसे ममी बना दिया जाता है। शवों को बहुत अच्छे से रखा जाता है। और उनसे बात की जाती है, उन्हें खाना खिलाया जाता है जैसे वो जिंदा हो।

    मृतकों के परिजनों को न सिर्फ घर में रखा जाता है बल्कि उन्हें पानी, खाना और यहां तक कि सिगरेट भी दी जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि हर साल अगस्त में ममी बनाकर कब्र में रखे गए शवों को बाहर निकाला जाता है। सभी शवों को साफ करके उनका मेकअप किया जाता है।

    मृतकों से बात करते हैं

    कब्र से बाहर निकालने के बाद शवों की तस्वीरें ली जाती हैं और लोग उनसे बात करते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि इंसान कभी नहीं मरता बल्कि आराम करता है। जो इंसान आपसे प्यार करता है वो आपको कभी नहीं छोड़ता। ऐसा छोटे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के साथ होता है।

  • स्कूटी पर युवक का ‘शव’ देखकर लोग हैरान, पुलिस ने जताई नशे के ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज:

    स्कूटी पर युवक का ‘शव’ देखकर लोग हैरान, पुलिस ने जताई नशे के ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज:

    स्कूटी पर युवक का ‘शव’ देखकर लोग हैरान, पुलिस ने जताई नशे के ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज:

    मेरठ में रोहटा रोड पर सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खाली मैदान में स्कूटी पर युवक का शव मिला. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को स्कूटी पर बैठे देखा और पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    मृतक की पहचान 26 वर्षीय रजत यादव पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है. वह कंकरखेड़ा की बैंक कॉलोनी का रहने वाला था और एक इंटर कॉलेज में निजी नौकरी करता था. बताया जा रहा है कि रजत काफी समय से नशे का आदी था. परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी अत्यधिक नशे के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी.

    पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को घर से निकलने के बाद रजत रोहटा रोड स्थित खाली मैदान में पहुंचा था. पुलिस को शक है कि यहां नशे का इंजेक्शन लेने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. हालांकि, अभी तक मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की मौत किस वजह से हुई.

    घटना के बाद पुलिस ने मौके के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की है. इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि रजत वहां कब पहुंचा था और उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद था या नहीं. शुरुआती जांच में मामला नशे की ओवरडोज से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

    फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है. पुलिस CCTV फुटेज और घटनास्थल से जुटाई गई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने की बात भी सामने आई है, ऐसे में जांच में इस पहलू को भी देखा जा रहा है.

  • कहीं कदमों की आहट, कहीं चीखों की गूंज… भारत की 7 सबसे डरावनी जगहें, जहां रात होते ही बढ़ जाता है खौफ

    कहीं कदमों की आहट, कहीं चीखों की गूंज… भारत की 7 सबसे डरावनी जगहें, जहां रात होते ही बढ़ जाता है खौफ

    कहीं कदमों की आहट, कहीं चीखों की गूंज… भारत की 7 सबसे डरावनी जगहें, जहां रात होते ही बढ़ जाता है खौफ

    Haunted Places In India: सोचिए… आप किसी सुनसान किले के भीतर खड़े हैं. चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है. अचानक किसी के कदमों की आहट सुनाई देती है, लेकिन आसपास कोई दिखाई नहीं देता. हवा बिल्कुल शांत है, फिर भी खिड़की अपने आप बंद हो जाती है. दूर कहीं से चूड़ियों की खनक सुनाई देती है और ऐसा महसूस होता है जैसे कोई आपको लगातार देख रहा हो. यह किसी हॉरर फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि भारत की उन जगहों से जुड़ी कहानियां हैं जिन्हें लोग सालों से रहस्यमयी और भूतिया मानते आ रहे हैं.

    भारत अपने ऐतिहासिक किलों, प्राचीन मंदिरों और पुरानी इमारतों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. लेकिन इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों के बीच कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जिनका नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इन स्थानों को लेकर कई रहस्यमयी किस्से प्रचलित हैं. दावा किया जाता है कि यहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, परछाइयां दिखाई देती हैं और कई लोगों ने यहां किसी अनजान मौजूदगी को महसूस करने की बात भी कही है. हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन इन जगहों से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों को रोमांचित और हैरान करती हैं.

    भानगढ़ का किला, राजस्थान

    राजस्थान का भानगढ़ किला देश की सबसे चर्चित रहस्यमयी जगहों में गिना जाता है. इस किले को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां रात के समय अजीब आवाजें सुनाई देती हैं. कभी किसी के चीखने जैसी आवाज आती है तो कभी चूड़ियों की खनक सुनाई देती है. इन्हीं वजहों से यहां सूर्यास्त के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं है. हालांकि दिन के समय बड़ी संख्या में पर्यटक इस ऐतिहासिक किले को देखने पहुंचते हैं.

    कुलधरा गांव, राजस्थान

    जैसलमेर के पास स्थित कुलधरा गांव वर्षों से वीरान पड़ा हुआ है. कहा जाता है कि यहां रहने वाले पालीवाल ब्राह्मण एक ही रात में गांव छोड़कर चले गए थे. स्थानीय कथाओं के अनुसार, गांव छोड़ने से पहले उन्होंने इस जगह को श्राप दिया था कि यहां कभी कोई बस नहीं पाएगा. आज भी यह गांव पूरी तरह सुनसान है और इसे लेकर कई रहस्यमयी कहानियां सुनने को मिलती हैं. कई लोगों का दावा है कि यहां उन्हें किसी की मौजूदगी का एहसास हुआ है.

    अग्रसेन की बावली, दिल्ली

    दिल्ली के बीचों-बीच स्थित अग्रसेन की बावली अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला के साथ-साथ रहस्यमयी कहानियों के लिए भी जानी जाती है. कहा जाता है कि इसकी 108 सीढ़ियां उतरते समय कुछ लोगों को अजीब बेचैनी और डर महसूस होता है. कई लोगों ने यहां फुसफुसाहट जैसी आवाजें सुनने और परछाइयां देखने का दावा भी किया है. यही वजह है कि इसे देश की सबसे चर्चित भूतिया जगहों में गिना जाता है.

    मुकेश मिल्स, मुंबई

    मुंबई की मुकेश मिल्स भी रहस्यमयी कहानियों के कारण काफी चर्चा में रहती है. यह मिल 1980 में आग लगने के बाद बंद हो गई थी. आज भी यहां फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग होती है, लेकिन कई कलाकारों और तकनीशियनों ने यहां अजीब घटनाएं महसूस करने की बात कही है. कुछ लोगों का दावा है कि उन्हें शूटिंग के दौरान किसी अनजान मौजूदगी का एहसास हुआ.

    डुमस बीच, गुजरात

    अरब सागर के किनारे स्थित डुमस बीच अपनी काली रेत और रहस्यमयी कहानियों के लिए जाना जाता है. स्थानीय लोगों के बीच यह मान्यता काफी लोकप्रिय है कि यहां रात के समय अजीब फुसफुसाहट सुनाई देती है. इसी वजह से यह बीच देश की सबसे चर्चित डरावनी जगहों में शामिल किया जाता है. हालांकि दिन में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं.

    रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

    दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स में शामिल रामोजी फिल्म सिटी भी कई रहस्यमयी कहानियों का हिस्सा रही है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जिस जमीन पर यह फिल्म सिटी बनी है वहां कभी युद्ध हुआ था. इसी वजह से यहां आत्माओं के भटकने की कहानियां सुनाई जाती हैं. कई लोगों ने यहां ड्रेसिंग रूम और शूटिंग सेट के आसपास अजीब घटनाएं महसूस करने का दावा किया है.

    रहस्य और रोमांच का अनोखा संगम

    भारत की ये जगहें इतिहास, लोककथाओं और रहस्यमयी किस्सों का अनोखा मिश्रण हैं. कुछ लोग इन्हें केवल अफवाह मानते हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां खुद अजीब अनुभव किए हैं. सच चाहे जो भी हो, लेकिन इन जगहों से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों के मन में उत्सुकता और रोमांच पैदा करती हैं. यही कारण है कि हर साल हजारों पर्यटक इन रहस्यमयी स्थलों को करीब से देखने पहुंचते हैं.

  • आगरा पत्नी की हत्या; कर लाश फूंकी, हड्डियां यमुना में फेंकीं फिर थाने पहुंच सुनाई ‘गुमशुदगी’ की कहानी, यूं खुला राज

    आगरा पत्नी की हत्या; कर लाश फूंकी, हड्डियां यमुना में फेंकीं फिर थाने पहुंच सुनाई ‘गुमशुदगी’ की कहानी, यूं खुला राज

    आगरा पत्नी की हत्या; कर लाश फूंकी, हड्डियां यमुना में फेंकीं फिर थाने पहुंच सुनाई ‘गुमशुदगी’ की कहानी, यूं खुला राज

    उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर के पीछे बने बाड़े में जलाने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव की हड्डियां आगरा लाकर यमुना में फेंक दीं. इतना ही नहीं, वारदात पर पर्दा डालने के लिए आरोपी खुद थाने पहुंचा और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी. लेकिन मायके वालों की शिकायत और पुलिस की जांच के बाद शक गहराता गया और पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया.

    2022 में हुई थी शादी, दो साल की बेटी

    मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के कुकथला गांव का है. यहां रहने वाले 32 वर्षीय लोकेन्द्र की शादी वर्ष 2022 में सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा गांव की रहने वाली 30 वर्षीय चांदनी से हुई थी. दोनों की करीब दो साल की बेटी है.

    पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद लोकेन्द्र ने कथित तौर पर चांदनी की हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर के पीछे बने बाड़े में टीनशेड के नीचे ले जाकर जला दिया. फिर यमुना में अस्थियां प्रवाहित कर दीं.

    शव जलाने के बाद हड्डियां यमुना में फेंकीं

    आरोप है कि शव जलाने के बाद लोकेन्द्र ने सबूत मिटाने के लिए हड्डियां एकत्र कीं और उन्हें आगरा लाकर यमुना में फेंक दिया. इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर घर में रख दिया, जबकि पत्नी का मोबाइल सिकंदरा थाना क्षेत्र में फेंक दिया. वारदात को छिपाने के लिए आरोपी मंगलवार रात अछनेरा थाने पहुंचा और पत्नी के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी.

    मायके वालों ने कही थी ये बात

    इधर, चांदनी के भाई मनोज भी थाने पहुंच गए. उन्होंने बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई और पति व ससुरालवालों पर आरोप लगाए. मायके वालों ने पुलिस को यह भी बताया कि लोकेन्द्र कथित तौर पर चांदनी के साथ अक्सर मारपीट करता था. परिजन लगातार पुलिस से चांदनी का पता लगाने की मांग कर रहे थे.

    दो साल की बेटी मिली तो गहराया शक

    बुधवार को पुलिस कुकथला गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की. चांदनी की करीब दो साल की बेटी एक दुकान के बाहर खेलती मिली. वहीं घर और आसपास की परिस्थितियां पुलिस को संदिग्ध लगीं. इसके बाद पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू की.

    सख्ती से पूछताछ में पति ने कबूली हत्या

    पुलिस ने लोकेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की. बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस के मुताबिक उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने चांदनी की हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को घर के पीछे बने बाड़े में जला दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए हड्डियों को आगरा लाकर यमुना में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर यमुना किनारे से हड्डियां और चांदनी का मोबाइल फोन बरामद किया है.

    एसीपी ने बताया पूरा घटनाक्रम

    एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना अछनेरा पर मनोज ने अपनी बहन के ससुराल ग्राम कुकथला से लापता होने के संबंध में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी. एसीपी के मुताबिक, गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की. पूछताछ में उसने घरेलू विवाद के चलते महिला की हत्या करने और शव को घर में जलाने की बात स्वीकार की.

    एसीपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर बताए गए स्थान से शव के अवशेष और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. घटना कुकथला पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है. पुलिस अब हत्या की वजह, वारदात के पूरे घटनाक्रम और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.