Category: Crime

  • इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    Nisha Chauhan Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, शुक्रवार सुबह सरूरपुर पुलिस स्टेशन इलाके के हर्रा कस्बे में घरेलू झगड़ा एक बड़ी वारदात बन गया. दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान, जो अपनी रील्स और वीडियो की वजह से काफी वायरल थीं, उन्ही की उनके पति प्रदीप ने बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी पति ने खुद को भी कई बार चाकू मारा, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. यह पूरी खौफनाक घटना घर के CCTV कैमरे में कैद हो गई.

    ऐसे दिया हत्या को अंजाम 

    इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि निशा चौहान हर्रा कस्बे में रहती थीं, जो सरूरपुर पुलिस स्टेशन इलाके में आता है. इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और अपने इलाके में एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका ‘मिस्त्री मान जाओ’ नाम का एक वीडियो वायरल हुआ था. शुक्रवार सुबह निशा और उनके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़ा तेज़ी से बढ़ गया; प्रदीप ने आपा खो दिया और निशा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जब निशा की चीखें सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक वो भी खत्म हो चुकी थी. 

    खुद को भी मारा चाकू 

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति प्रदीप ने एक खतरनाक कदम उठाया. उसने उसी चाकू से अपने शरीर पर कई गहरे घाव कर लिए. शोर-शराबा सुनकर और उसे खून से लथपथ देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रदीप को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की असली वजह तभी पता चल पाएगी जब प्रदीप को होश आएगा और उसका बयान दर्ज किया जाएगा

  • मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई… झकझोर देगी पंजाब की ये कहानी..

    मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई… झकझोर देगी पंजाब की ये कहानी..

    मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई… झकझोर देगी पंजाब की ये कहानी..

    पंजाब के मानसा से आई कहानी दिल दहला देने वाली है. एक ऐसा मंजर, जिसे सुनकर ही रूह कांप जाए. एक घर, जहां बच्चों के हंसने की आवाज गूंजनी चाहिए थी, वहां अब चार चिताओं की तैयारी हो रही है. आरोप है कि एक मां ने पहले अपने तीन मासूम बच्चों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी.

    घटना मानसा के वार्ड नंबर-3 की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदीप कौर नाम की महिला किराए के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी. आरोप है कि महिला ने पहले अपनी दो बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या की. इसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब लोगों को इसकी भनक लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.

    सम्बंधित ख़बरें

    सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 की पुलिस मौके पर पहुंची. घर के अंदर का सीन इतना दर्दनाक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं. बिस्तर पर तीनों बच्चों के शव थे और महिला फंदे पर लटकी मिली. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर मानसा के सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर इस घर में ऐसा क्या हुआ, जिसने एक मां को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.

    यह भी पढ़ें: कर्ज के बोझ में टूटा परिवार… बेंगलुरु में 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, दो जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग

    थाना सिटी-2 के प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला यही सामने आया है कि महिला ने पहले तीनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. वार्ड के पूर्व एमसी रामपाल सिंह ने बताया कि महिला किराए के मकान में रहती थी. इलाके के लोग इस घटना से पूरी तरह सदमे में हैं. किसी को अंदाजा नहीं था कि इस घर के भीतर इतना बड़ा हादसा होने वाला है.

    फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्यों? क्या महिला किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी? क्या पारिवारिक या आर्थिक परेशानी इसकी वजह थी? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? इन सवालों के जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं. पुलिस का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही इस दिल दहला देने वाली घटना की असली वजह सामने आ सकेगी. पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर यह मामला सामने आया है. घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है.

    नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं.

  • बिजनेस-नौकरी छोड़ चुना फर्जी नोटों का रास्ता, ₹500 का नोट स्कैन कर प्रिंटर से छापने लगे करेंसी..

    बिजनेस-नौकरी छोड़ चुना फर्जी नोटों का रास्ता, ₹500 का नोट स्कैन कर प्रिंटर से छापने लगे करेंसी..

    बिजनेस-नौकरी छोड़ चुना फर्जी नोटों का रास्ता, ₹500 का नोट स्कैन कर प्रिंटर से छापने लगे करेंसी..

    मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह को पकड़ा है. आरोप है कि दो युवक यूट्यूब पर वीडियो देखकर 500 रुपये के नकली नोट छापना सीख गए और कृषि सेवा केंद्र की आड़ में इस पूरे खेल को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 57,500 रुपये के नकली नोट, रंगीन प्रिंटर, कटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. अब जांच इस बात की हो रही है कि ये नकली नोट अब तक कहां-कहां खपाए गए.

    मामला मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा का है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में नकली नोट तैयार किए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने दुकान पर छापा मारा. इस दौरान मौके से नरेंद्र सिंह सौंधिया और शुभम सोलंकी को हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर एक बैग से 500-500 रुपये के 115 नकली नोट बरामद हुए.

    पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था. इसके बाद वे असली 500 रुपये के नोट को स्कैन करते, रंगीन प्रिंटर से उसकी कॉपी निकालते और फिर कटर से काटकर उसे असली नोट जैसा आकार दे देते थे. पुलिस की जांच में कई नकली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर मिला.

    यह भी पढ़ें: 50 हजार के नकली नोट देकर खरीदे कुर्बानी के बकरे, व्यापारी को एक दिन बाद पता लगी सच्चाई

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रंगीन प्रिंटर, कटर, स्कैनिंग और प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान, 57,500 रुपये के नकली नोट और अन्य उपकरण जब्त किए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद ही नोट तैयार करते थे. पुलिस का कहना है कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अब तक कितने नकली नोट बाजार में चला चुके हैं, किन इलाकों में उन्हें खपाया गया और क्या इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं.

    दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी नागेश यादव के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और इस रैकेट से जुड़े हर व्यक्ति की भूमिका की पड़ताल की जाएगी.

  • मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..

    मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..

    मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..

     आइटी पार्क में रहने वाली एक महिला के एक वर्ष पहले हीरे व सोने के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए. उन्होंने खुद गहनों की तलाश की और पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन गहनों का कहीं पता नहीं लग पाया. नौकरानी पर शक हुआ, लेकिन नौकरानी उनके साथ खुद पुलिस के पास शिकायत करने के लिए पहुंची तो उन्हें उस पर विश्वास हो गया. नौकरानी के व्हाटसएप स्टेट्स व इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें उसने वहीं गहने पहने हुए हैं. शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

    इंस्टाग्राम रील से हुआ खुलासा

    शिकायतकर्ता मालकिन ने बताया कि नौकरानी विमला देवी के व्यवहार को देखते हुए विश्वास हुआ कि कहने किसी और ने चुराए हैं. इसके बाद उन्होंने अपने घर में हर जगह गहनों की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया. 29 जून की सुबह उन्होंने विमला देवी के वाट्सएप स्टेट्स और इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें वह गहने पहने दिखाई दे रही है.

    अब उन्हें यकीन हो गया है कि गहने विमला देवी ने ही चोरी किए थे. इस मामले में उन्होंने 29 जून को जाखन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. बताया गया है कि वर्तमान में चौकी में महिला कांस्टेबल उपस्थित नहीं है. इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    तकरीबन 10 लाख तक हो सकती है गहनों की कीमत

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई. जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जोहड़ी रोड से आरोपित महिला विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया.

    उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया एक हीरे का हार, सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया. बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है.

  • पैसों के विवाद में भाई बना दुश्मन, क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार से मौके पर मौत…

    पैसों के विवाद में भाई बना दुश्मन, क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार से मौके पर मौत…

    पैसों के विवाद में भाई बना दुश्मन, क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार से मौके पर मौत…

    Barmer News: बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी जेठाराम को हिरासत में लिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव थाना क्षेत्र के पुषड गांव में रहने वाले जेठाराम और उसके छोटे भाई सुरेश कुमार के बीच गुरुवार रात पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई. शुरुआत में दोनों के बीच केवल बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया.

    बाड़मेर. बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस घर में दो भाई साथ रहते थे, वहीं पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया. आरोप है कि बड़े भाई ने गुस्से में अपने ही छोटे भाई के सिर पर क्रिकेट के बल्ले से लगातार वार कर दिए. गंभीर चोट लगने के कारण छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार में मातम छा गया.

    घटना की सूचना मिलते ही शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया. इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया. पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.

    पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव थाना क्षेत्र के पुषड गांव में रहने वाले जेठाराम और उसके छोटे भाई सुरेश कुमार के बीच गुरुवार रात पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई. शुरुआत में दोनों के बीच केवल बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान बड़े भाई जेठाराम ने गुस्से में आकर क्रिकेट का बल्ला उठाया और छोटे भाई सुरेश कुमार के सिर पर लगातार कई वार कर दिए. सिर पर गंभीर चोट लगने से सुरेश कुमार की हालत बिगड़ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

    हत्या का मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में
    घटना की सूचना मिलने के बाद शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया. बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी बड़े भाई जेठाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद किस बात पर शुरू हुआ और घटना तक पहुंचने की पूरी वजह क्या रही. फिलहाल शिव थाना पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और लोग इस बात से हैरान हैं कि मामूली बताए जा रहे लेनदेन के विवाद ने दो भाइयों के रिश्ते को इस दर्दनाक अंजाम तक पहुंचा दिया.

  • अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    बिहार में रिश्तों में कत्ल की खबरें आम हो गई हैं। हाल ही में मोतिहारी से नवादा तक हुईं महिलाओं की हत्या की अलग-अलग वारदातों ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। मोतिहारी के रक्सौल में जहां दूसरी पत्नी से विवाद पर पति ने तांत्रिक की मदद से पहली बीवी को मरवा दिया। वहीं, रोहतास जिले के डालमियानगर की एक महिला की अवैध संबंध में कर दी गई। जबकि, नवादा जिले के वारिसलीगंज में पति ने आपसी विवाद में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। दो दिन पहले ही कैमूर में खाना बनाने के विवाद में पति ने पत्नी को मार दिया था। रिश्तों और संबंधों में कत्ल की इन घटनाओं ने समाज पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

    दूसरी शादी के बाद पहली बीवी का कत्ल, तांत्रिक के साथ पति गिरफ्तार

    पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में दूसरी शादी करने वाले पति ने पहली बीवी को मार दिया। महिला की हत्या ट्रेन यात्रा के दौरान की गई थी। पुलिस ने 45 वर्षीय मीना देवी के आरोपी पति तपेश्वर सहनी, पति की दूसरी बीवी लक्ष्मी देवी और तांत्रिक सिकंदर सहनी को गिरफ्तार किया। वारदात 17 जून को हुई थी लेकिन इसका खुलासा 3 जुलाई को हुआ है।

    पुलिस ने कहा कि तपेश्वर सहनी ने नेपाल जाकर लक्ष्मी से दूसरी शादी कर ली थी। जब पहली पत्नी मीना देवी को पता चला तो पति-पत्नी में विवाद होने लगा। तभी उनकी मुलाकात तांत्रिक से हुई थी, उसने समाधान के लिए 50-50 हजार की मांग की। फिर साजिश के तहत तांत्रिक मीना देवी को झांसे में लेकर मोतिहारी से ट्रेन में लेकर गया। मसना डीह हॉल्ट के पास उसे मारकर फेंक दिया गया।

    रोहतास की महिला का औरंगाबाद में मर्डर, अवैध संबंध का निकला एंगल

    रोहतास जिले के डालमियानगर नगर थाना क्षेत्र से 4 दिन पहले किडनैप हुई महिला रानी खातून की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। पुलिस ने महिला के प्रेमी विकास कुमार और उसके सहयोगी बिट्टू को गिरफ्तार किया। दोनों डालमिया नगर के मकराईन के रहने वाले हैं। वे रानी खातून को कार में बैठाकर औरंगाबाद की तरफ ले गए थे। वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर बारूण थाना क्षेत्र स्थित नहर में फेंक दिया।

    विकास ने पुलिस को बताया कि रानी से उसका दो सालों से अवैध संबंध था। महिला के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। उसको लेकर रानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस को एक दिन पहले ही महिला की लाश मिली थी।

    मायके में पत्नी को चाकू से गोदकर थाने पहुंचा पति

    नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को पति ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के समय बचाने आए साले को भी चाकू से वार कर उसने घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। इस वारदात के बाद आरोपी पति मौली कुमार ने वारिसलीगंज थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मृतका पूजा कुमारी की उम्र महज 28 साल थी। पति-पत्नी का विवाद चल रहा था, ससुराल में एक दिन पहले पुलिस आई थी। पत्नी को समझा बुझाकर मायके भेजा था। अगले ही दिन पति ने बीवी के मायके में कहर मचा दिया।

    खाना समय नहीं पकाने पर बीवी की हत्या, पति ने खुद को भी गोली मारी

    कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में 1 जुलाई की देर शाम घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार दी। इस वारदात ने पति-पत्नी के रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। बताया गया कि पति जयहिंद सिंह समय पर खाना नहीं पकाने को लेकर 36 साल की पत्नी रीता देवी से झगड़ा हो गया था। आवेश में आकर पति ने एकनाली बंदूक से पति का मर्डर कर दिया। फिर खुद को भी गोली मार दी। जयहिंद का वाराणसी में पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।

  • गुरुग्राम फ्लैट में खौफनाक वारदात, पार्टनर की शादी का सच सामने आने के बाद महिला को जिंदा जलाया गया..

    गुरुग्राम फ्लैट में खौफनाक वारदात, पार्टनर की शादी का सच सामने आने के बाद महिला को जिंदा जलाया गया..

    गुरुग्राम फ्लैट में खौफनाक वारदात, पार्टनर की शादी का सच सामने आने के बाद महिला को जिंदा जलाया गया..

    हरियाणा के गुरुग्राम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पार्टनर के ऊपर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर उसे जिंदा जला दिया. पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से केरोसिन की बोतल भी बरामद की है. आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और मामले की आगे जांच जारी है.

    गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील पिछले डेढ़ साल से पीड़िता के साथ रिलेशनशिप में था. इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है. इस बात को लेकर पीड़िता उससे झगड़ा करने उसकी दुकान पर पहुंची जहां दोनों के बीच बहस हो गई. आरोप है कि इसी बहस के दौरान सुनील ने पीड़िता पर मिट्टी का तेल फेंक दिया.

    मामला सुलझाने के लिए पीड़िता ने गुरुग्राम के सोहना रोड पर एक फ्लैट बुक किया और आरोपी के साथ वहां रात बिताई. अगली सुबह आरोपी ने पीड़िता से कहा कि अब उसके कपड़ों से केरोसिन की गंध जा चुकी होगी, इसलिए उसने वही कपड़े पहन लिए.

    यह भी पढ़ें: दिल्ली छोड़ गुरुग्राम क्यों शिफ्ट हो रहे हैं लोग? कैसे बदल रही है खरीदारों की सोच

    इसी बात को लेकर दोनों में फिर झगड़ा शुरू हो गया और आरोप है कि सुनील ने पीड़िता को आग लगा दी. इसके बाद आरोपी खुद पीड़िता को आर्टेमिस अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई.

    पुलिस को आर्टेमिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि जलने की हालत में एक महिला को भर्ती कराया गया है. इलाज के दौरान 27 जुलाई को पीड़िता की मौत हो गई. इसके तीन दिन बाद 30 जुलाई को पीड़िता के एक कजिन ने पुलिस में शिकायत दी.

    शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 जुलाई को जब वह पीड़िता से मिला था तब उसने बताया था कि सुनील उर्फ नोनी नाम के व्यक्ति ने उसे जलाया है और धमकी दी है कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसकी मां को भी जान से मार देगा. इस शिकायत के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया.

  • घर में मेड रखने से पहले हो जाएं सावधान! दिल्ली-NCR का मामला उड़ा देगा होश..

    घर में मेड रखने से पहले हो जाएं सावधान! दिल्ली-NCR का मामला उड़ा देगा होश..

    घर में मेड रखने से पहले हो जाएं सावधान! दिल्ली-NCR का मामला उड़ा देगा होश..

    दिल्ली के द्वारका में घर की सफाई के लिए ऐप से बुलाई गई मेड ने 55 साल के एक शख्‍स पर दुष्‍कर्म का आरोप लगा दिया. इस मेड ने पुलिस में शिकायत का डर दिखाकर इस परिवार से दो लाख रुपए हड़प लिए. पुलिस ने इस मेड को अरेस्‍ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

    दुष्‍कर्म का आरोप लगाकर 5 लाख रुपए की डिमांड करने वाली मेड को दिल्‍ली पुलिस ने अरेस्‍ट किया है. (प्रतीकात्‍मक AI इमेज)

    दिमाग हिला देने वाली यह घटना भले ही दिल्‍ली से जुड़ी है, लेकिन सभी के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है. जी हां, यदि आप भी घर में अकेले रहते हैं और घरेलू काम के लिए मे‍ड की सर्विस लेते हैं तो सावधान हो जाइए. कहीं ऐसा ना हो कि ‘पूजा’ आपके साथ भी कांड न कर जाए.

    दिल्‍ली के द्वारका में रहने वाले 55 वर्षीय एक शख्‍स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. गनीमत रही कि इस शख्‍स के बेटे ने समय रहते समझादारी दिखा दी और पूरे घटना की वीडियो बनाकर पुलिस को दे दी. नहीं तो इस पूरे परिवार की इज्‍जत तो सरेआम नीलाम तो होती ही, ऑनलाइन बुकिंग से आई लाखों रुपए ऐठने में कामयाब हो जाती.

    दरअसल, यह पूरा मामला दिल्‍ली के द्वारका इलाके का है. इस इलाके में रहने वाले एक शख्‍स ने ऑनलाइन एप के जरिए एक मेड को घरेलू काम के लिए बुलाया था. घर में कुछ देर काम करने के बाद इस मेड ने अचानक चिल्‍लाना शुरू कर दिया. कोई कुछ समझता इससे पहले उसने 55 साल के इस शख्‍स पर दुष्‍कर्म का आरोप लगा दिया.

    दुष्‍कर्म का आरोप सुनते ही पूरे परिवार के हाथपैर फूल गए. मेड यही पर नहीं रुकी, उसने पुलिस को बुलाने की धमकी देना शुरू कर दिया. पुलिस की बात कहते हुए उसने किसी को कॉल करना भी शुरू कर दिया. वहीं पुलिस की बात सुनकर पीडि़त शख्‍स मेड के सामने लगभग गिड़गिड़ाने लगा. पीडि़त शख्‍स को पूरी तरह से अपने काबू में आता देख मेड ने अपना अलगा दांव चला.

    मेड ने पुलिस में शिकायत न करने के एवज में पांच लाख रुपए की डिमांड रख दी. इसी बीच, पीडि़त शख्‍स के बेटे ने चुपके से मेड की वीडियो बना ली. इस वीडियो में मेड की दुष्‍कर्म की धमकी देकर ब्‍लैकमेल करते हुए दिख रही थी. साथ ही, रुपए लेते हुए दिख रही थी. वीडियो रिकार्ड करने के बाद पीडि़त शख्‍स के बेटे ने पुलिस को कॉल कर घटना की पूरी जानकारी थी.

    जांच में पता चला कि मेड ने पुलिस को कॉल की ही नहीं था. वह पीडि़त को डराने के लिए पुलिस को कॉल करने का ड्रामा कर रही थी. उसका मंसूबा सिर्फ पीडि़त परिवार को डराने और ब्लैकमेल करने का था. मंगलवार को हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी मेड को अरेस्‍ट कर लिया है. उसके कब्‍जे से ब्लैकमेलिंग के जरिए हासिल किए गए 2 लाख रुपए भी रिकवर किए है. पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला पहले भी इस घर सफाई के लिए आ चुकी थी. फिलहाल इस महिला को कोर्ट ने ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है.

  • पत्नी की हत्या के बाद कंधे पर लाश लेकर घूमता रहा पति, लव मैरिज की कहानी का खौफनाक अंत..

    पत्नी की हत्या के बाद कंधे पर लाश लेकर घूमता रहा पति, लव मैरिज की कहानी का खौफनाक अंत..

    पत्नी की हत्या के बाद कंधे पर लाश लेकर घूमता रहा पति, लव मैरिज की कहानी का खौफनाक अंत..

    राजस्थान के अजमेर जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. एक युवक ने घरेलू विवाद के अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद लाश को कंधे पर लादकर घूमता रहा. जब लोगों ने युवक के कंधे पर संदिग्ध बॉडी देखी तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी के मुताबिक, महिला ने युवक के साथ एक पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी. महिला के पहले पति से एक बच्ची भी है. पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

    24 जून की रात की है घटना

    पुलिस के अनुसार, घटना अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र की 24 जून रात की है. थाना प्रभारी अनिल आदर्श ने घटना के बारे में बताया कि 24 जून की रात में करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक बॉडी को कंधे पर लेकर परबतपुरा चौराहे पर बैठा है. जब पुलिस ने पता किया तो पति-पत्नी में झगड़े की बात सामने आई.

    आरोपी कानाराम भील और उसकी पत्नी माया भील के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पहले प्लास्टिक के पाइप से पत्नी पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब माया भील अपनी जान बचाने के लिए भागने लगी तो आरोपी ने उसका पीछा कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

    शव को कंधे पर रखा घूमता रहा पति

    वारदात के बाद आरोपी पत्नी के शव को कंधे पर रखकर परबतपुरा बायपास क्षेत्र में घूमता रहा. संदिग्ध हालत में शव लेकर घूमते युवक को देखकर राहगीरों ने तुरंत आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी अपने बच्चे को साथ लेकर वहां से फरार हो गया. जांच में सामने आया कि काना भील और माया भील का विवाह कुछ माह पहले ही हुआ था. दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था. मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

    पुलिस ने बताया कि शराब में मियां-बीवी का आपस में झगड़ा करते रहते थे. उस दिन भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. पति ने शराब पी रखी थी. पहले उसने प्लास्टिक के पाइप से पत्नी पर हमला किया. जब पत्नी जान बचाने के लिए वहां से भागी तो दौड़कर उसने पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका का नाम माया है. यह भीलवाड़ा के एक पालड़ी गांव की रहने वाली थी. जांच में पता चला कि इसकी पहले से भी शादी हो रखी थी. कानाराम के साथ दोबारा लव मैरिज करके रह रही थी. मृतका की पहले पति से एक बच्ची है. हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

  • बीच सड़क महिला पर बरसीं चप्पलें-थप्पड़, बीमार पति बेबस देखता रहा; कानपुर की घटना चर्चा में..

    बीच सड़क महिला पर बरसीं चप्पलें-थप्पड़, बीमार पति बेबस देखता रहा; कानपुर की घटना चर्चा में..

    बीच सड़क महिला पर बरसीं चप्पलें-थप्पड़, बीमार पति बेबस देखता रहा; कानपुर की घटना चर्चा में..

    कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर एक महिला के साथ सरेआम बर्बरता की गई. महिला को उसके ही देवर और उसके दोस्त ने चप्पलों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए. इस घटना का वीडियो बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कार्रवाई की गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो महज 25 सेकेंड का है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस कदर हैवानियत पर उतारू हैं. सरेराह हुई इस मारपीट और बेइज्जती के कारण महिला बेसुध होकर सड़क पर ही गिर पड़ी.

    15 साल पहले हुई शादी, देवर रखता है गंदी नजर

    मूल रूप से कानपुर देहात की रहने वाली पीड़िता की शादी 15 साल पहले बर्रा 8 के रहने वाले एक फर्नीचर कारीगर से हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल के पास रहने वाला संदीप सचान नाम का युवक उस पर बुरी नजर रखता था. जब भी महिला इसका विरोध करती, तो ससुराल वाले संदीप का ही साथ देते और महिला से झगड़ा करते थे. रोज-रोज के इन झगड़े से तंग आकर महिला ने करीब डेढ़ साल पहले अपना ससुराल छोड़ दिया था और किराए के मकान में रहने लगी थी.

    बीमार पति को देखने ससुराल लौटी तो महिला पर किया हमला

    जानकारी के अनुसार पिछले 15 दिनों से उसके पति की तबीयत काफी खराब चल रही थी. पति की देखभाल करने के इरादे से मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी तीन साल की बेटी और पति के साथ वापस ससुराल (बर्रा 8) गई थी. लेकिन वहां पहुंचते ही ससुराल वालों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसी बीच उसका देवर और इलाके का ही रहने वाला हेमंत सचान वहां आ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसे घर से बाहर निकाल दिया.

    बाइक पर सवार हो थाने जा रही थी महिला, तभी किया हमला

    ससुराल में हुई बदसलूकी के बाद पीड़िता अपने पति और 3 साल की मासूम बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही थी. तभी रास्ते में देवर ने उन्हें रोक लिया और महिला को लगातार दो थप्पड़ जड़ दिए. इसी बीच वहां संदीप सचान भी पहुंच गया. इसके बाद दोनों ने मिलकर बीच सड़क पर तांडव मचा दिया. आरोपियों ने महिला को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. जब बीमार पति ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी थप्पड़ों की बरसात कर दी.

    सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

    इस धक्का-मुक्की में उनकी बाइक गिर गई, जिससे उनकी 3 साल की मासूम बेटी भी घायल हो गई. बेरहमी से हुई इस पिटाई के बाद महिला सड़क पर बेहोश होकर गिर गई. इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

    बुधवार को जब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, तो कानपुर की गुजैनी पुलिस तुरंत हरकत में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की.

    दोनों आरोपी गिरफ्तार, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना गुजैनी क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने पति एवं छोटे बच्चे के साथ बाइक से जाती हुई दिखाई दे रही है. रास्ते में उसका देवर हेमंत शर्मा और उसका मित्र संदीप ने महिला, उसके पति एवं बच्चे के साथ मारपीट की. घटना का संज्ञान लेते हुए थाना गुजैनी में पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर दोनों नामजद अभियुक्तों हेमंत शर्मा और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है.