Category: Gazab

  • पति साड़ी नहीं लाया तो पत्नी का फूटा गुस्सा, घर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात..

    पति साड़ी नहीं लाया तो पत्नी का फूटा गुस्सा, घर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात..

    पति साड़ी नहीं लाया तो पत्नी का फूटा गुस्सा, घर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात..

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर पूर्व इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, साड़ी को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती तौर पर मामले को हादसा बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच की दिशा बदल गई।

    पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय हरेराम किशुनजी सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था। घटना 19 जुलाई को बदलापुर पूर्व स्थित एक किराए के मकान में हुई।

    प्रारंभिक जांच के अनुसार, साड़ी खरीदकर न लाने की बात को लेकर हरेराम और उनकी पत्नी सुनीता देवी (30) के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने कथित तौर पर रसोई में रखा प्रेशर कुकर का ढक्कन उठाकर पति पर हमला किया। इसके बाद गला दबाने से उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत एक हादसे के कारण हुई है। इसी आधार पर शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज किया। हालांकि, सरकारी अस्पताल से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना (गला दबाना) बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की।

    जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया।

    बदलापुर पूर्व पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 29 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • भारत का ऐसा इलाका जहां भरोसे पर टिका है कारोबार, दुकानों में नहीं बैठता कोई दुकानदार..?

    भारत का ऐसा इलाका जहां भरोसे पर टिका है कारोबार, दुकानों में नहीं बैठता कोई दुकानदार..?

    जहां आज के समय में धोखधड़ी के मामले इतने बढ़ गए हैं कि लोगों को अपनों पर भी विश्वास नहीं होता, वहीं भारत के नागालैंड में आज भी राम राज्य चल रहा है. यहां लोग इतने ईमानदार हैं कि दुकानों में दुकानदार के रहने की जरुरत नहीं होती. लोग अपनी जरुरत की चीजों को उठाकर स्कैनर में या कैशबॉक्स में पैसे डाल देते हैं.

    भारत का ऐसा इलाका जहां भरोसे पर टिका है कारोबार, दुकानों में नहीं बैठता कोई दुकानदार..?

    आज कलियुग चल रहा है. राम राज्य में लोग काफी ईमानदार होते थे. उस समय चोरी, धोखेबाजी जैसी चीजें नहीं थी. लेकिन अब इसकी बस कल्पना ही की जा सकती है. लेकिन भारत के नागालैंड में आपको ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसके बाद लगेगा कि यहां आज भी राम राज्य चल रहा है. यहां लोग इतने ईमानदार हैं कि दुकानों में दुकानदार के रहने की जरुरत नहीं होती.

    सोशल मीडिया पर नागालैंड घूमने आए कई टूरिस्ट्स इसका वीडियो बनाकर शेयर करते हैं. यहां आपको कई दुकानें मिल जाएगी, जहां सामान रखा है लेकिन कोई दुकानदार नहीं है. लोग अपनी जरुरत की चीजों को उठाकर स्कैनर में या कैशबॉक्स में पैसे डाल देते हैं. नागालैंड की यह अनोखी ईमानदारी पूरे देश के लिए मिसाल है. खासकर छोटे गांवों और कुछ शहरों की दुकानों में यह व्यवस्था आम है. पर्यटक जब यहां घूमने जाते हैं तो इस सिस्टम को देखकर हैरान रह जाते हैं/

    कैसे चलती है दुकान?
    यहां कई दुकानें हैं जो दिनभर खुली रहती है. यहां सामान रखा रहता है. ग्राहक खुद दुकान में घुसकर सामान चुनता है. कीमत चेक करने के लिए स्कैनर या प्राइस लिस्ट का इस्तेमाल करता है. इसके बाद पैसे कैशबॉक्स में डालता है या ऑनलाइन पेमेंट करता है. अगर जरूरत हो तो चेंज खुद ले लेता है. दुकानदार आसपास के काम में व्यस्त रहता है. शाम को गिनती करके देखता है कि सब ठीक है. चोरी के मामले बेहद कम या ना के बराबर होते हैं.

    नागालैंड की संस्कृति और ईमानदारी
    नागालैंड पूर्वोत्तर भारत का एक सुंदर राज्य है. यहां की जनजातियां अपनी परंपराओं, ईमानदारी और सामुदायिक जीवन के लिए जानी जाती हैं. लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं. सामुदायिक मूल्य इतने मजबूत हैं कि कोई गलत काम करने से पहले दस बार सोचता है. यहां अपराध दर भी कम है. पर्यटक बताते हैं कि ना सिर्फ दुकानें बल्कि अन्य सेवाओं में भी यह भरोसा दिखता है. टैक्सी वाले सही किराया लेते हैं, होमस्टे मालिक अतिरिक्त चार्ज नहीं करते. यह व्यवस्था आधुनिक दुनिया में विरले ही देखने को मिलती है.

  • गुड़ से जुड़े ये पारंपरिक ज्योतिषीय उपाय माने जाते हैं शुभ, जानें क्या है धार्मिक मान्यता..

    गुड़ से जुड़े ये पारंपरिक ज्योतिषीय उपाय माने जाते हैं शुभ, जानें क्या है धार्मिक मान्यता..

    गुड़ से जुड़े ये पारंपरिक ज्योतिषीय उपाय माने जाते हैं शुभ, जानें क्या है धार्मिक मान्यता..

    भारतीय संस्कृति और ज्योतिष परंपरा में गुड़ को शुभ, सात्विक और मंगलकारी माना गया है। कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ का दान, पूजा या विशेष अवसरों पर इसका उपयोग सकारात्मक ऊर्जा, दान-पुण्य और शुभ फल का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इन उपायों के लाभों का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है और इन्हें केवल धार्मिक आस्था के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

    1. संकट और भय से राहत के लिए

    धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को किसी बड़े कार्य, यात्रा या ऑपरेशन को लेकर भय हो, तो मंगलवार या शनिवार के दिन तांबे के पात्र में गुड़ रखकर हनुमान मंदिर में दान किया जाता है। इसके बाद श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने की परंपरा भी प्रचलित है।

    2. सूर्य से जुड़े ज्योतिषीय उपाय

    ज्योतिष शास्त्र में कुछ लोग मानते हैं कि यदि जन्मकुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो, तो रविवार के दिन गुड़ का दान करना, बहते जल में गुड़ प्रवाहित करना या जरूरतमंदों को गुड़ और गेहूं दान करना शुभ माना जाता है। यह उपाय केवल ज्योतिषीय मान्यता पर आधारित हैं।

    3. घर और संपत्ति से जुड़ी मान्यता

    कुछ परंपराओं के अनुसार, यदि घर या संपत्ति से संबंधित कार्यों में बार-बार बाधा आ रही हो, तो शुक्रवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना, रविवार को गाय को गुड़ खिलाना और शनिवार को शनि मंदिर में दान करना शुभ माना जाता है।

    4. मनोकामना के लिए पारंपरिक उपाय

    लोकमान्यताओं में गुरुवार के दिन पीले कपड़े में 7 गुड़ की डलियां, 7 साबुत हल्दी की गांठें और एक सिक्का बांधकर विशेष विधि से रखने या दान करने की परंपरा का उल्लेख मिलता है। इसे कुछ लोग अपनी मनोकामना व्यक्त करने का प्रतीकात्मक धार्मिक उपाय मानते हैं। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

    5. ऋण मुक्ति और आर्थिक सुख-समृद्धि

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान मंदिर में गुड़-चना या लड्डू का भोग लगाकर प्रार्थना करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कई श्रद्धालु इसे आर्थिक कठिनाइयों से उबरने की कामना के साथ करते हैं।

    6. परिवार में प्रेम और मेल-मिलाप

    लोक परंपराओं में गुड़ को मिठास और रिश्तों में सौहार्द का प्रतीक माना गया है। इसी कारण परिवार में प्रेम और आपसी संबंध मजबूत करने के लिए गुड़ का दान या वितरण शुभ माना जाता है।

    ध्यान रखें

    ये सभी उपाय धार्मिक, ज्योतिषीय और लोकमान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें किसी समस्या का निश्चित समाधान या सफलता की गारंटी नहीं माना जा सकता। जीवन में सफलता, आर्थिक उन्नति और पारिवारिक सुख के लिए मेहनत, सकारात्मक सोच, सही निर्णय और आपसी सम्मान सबसे महत्वपूर्ण हैं।

    निष्कर्ष

    गुड़ भारतीय परंपरा में शुभता और मिठास का प्रतीक माना जाता है। यदि आप इन उपायों में आस्था रखते हैं, तो इन्हें श्रद्धा और सद्भावना के साथ कर सकते हैं। साथ ही, जीवन की चुनौतियों का सामना व्यावहारिक सोच, परिश्रम और उचित योजना के साथ करना भी आवश्यक है।

  • दूध पर जमेगी इतनी मोटी मलाई कि घी भर-भरकर निकलेगा! बस दूध उबालते समय याद रखें ये 5 आसान टिप्स..

    दूध पर जमेगी इतनी मोटी मलाई कि घी भर-भरकर निकलेगा! बस दूध उबालते समय याद रखें ये 5 आसान टिप्स..

    दूध पर जमेगी इतनी मोटी मलाई कि घी भर-भरकर निकलेगा! बस दूध उबालते समय याद रखें ये 5 आसान टिप्स..

    घर का बना देसी घी स्वाद, खुशबू और शुद्धता के मामले में बाजार के घी से कहीं बेहतर माना जाता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि रोजाना दूध से मलाई निकालने के बावजूद घी बहुत कम बनता है। इसकी वजह अक्सर दूध को उबालने, ठंडा करने और मलाई जमा करने का गलत तरीका होता है।

    अगर आप चाहते हैं कि दूध पर मोटी मलाई जमे और उससे ज्यादा मात्रा में घी निकले, तो ये आसान किचन टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।

    1. हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें

    अगर मकसद ज्यादा मलाई और ज्यादा घी पाना है, तो फुल क्रीम दूध सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है, जिससे मलाई मोटी और गाढ़ी बनती है। टोंड या डबल टोंड दूध में मलाई काफी कम जमती है।

    2. दूध को धीमी आंच पर उबालें

    दूध को तेज आंच पर उबालने की बजाय धीमी या मध्यम आंच पर धीरे-धीरे उबालें। इससे दूध की ऊपरी सतह पर अच्छी मलाई बनने में मदद मिलती है और उसका प्राकृतिक फैट भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रहता है।

    3. उबालने के तुरंत बाद फ्रिज में न रखें

    दूध उबालने के बाद उसे पहले सामान्य तापमान तक ठंडा होने दें। उसके बाद ही फ्रिज में रखें। इससे दूध की सतह पर मलाई अच्छी तरह जमती है और उसकी परत मोटी बनती है।

    4. चौड़े मुंह वाले बर्तन में रखें दूध

    दूध को स्टोर करने के लिए चौड़े बर्तन का इस्तेमाल करें। इससे दूध की सतह ज्यादा होती है, जिस कारण मलाई भी बड़ी और मोटी परत के रूप में जमती है।

    5. मलाई को सही तरीके से इकट्ठा करें

    रोजाना निकाली गई मलाई को एक साफ और ढक्कन वाले कंटेनर में फ्रिज में जमा करते रहें। जब पर्याप्त मात्रा में मलाई इकट्ठी हो जाए, तब उससे मक्खन निकालकर घी बनाएं। इससे घी की मात्रा भी ज्यादा मिलेगी और स्वाद भी बेहतरीन रहेगा।

    घी बनाते समय रखें ये जरूरी बात

    मलाई से घी बनाते समय हमेशा धीमी आंच का इस्तेमाल करें। तेज आंच पर घी जल्दी जल सकता है, जिससे उसका स्वाद और खुशबू दोनों प्रभावित हो सकते हैं। धीमी आंच पर बना घी ज्यादा सुगंधित, स्वादिष्ट और लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

    निष्कर्ष

    अगर आप घर पर ज्यादा मात्रा में शुद्ध देसी घी बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ अच्छी मलाई जमा करना ही काफी नहीं है। दूध उबालने से लेकर उसे स्टोर करने और घी बनाने तक हर कदम सही तरीके से करना जरूरी है। इन 5 आसान टिप्स को अपनाकर आप कम दूध से भी ज्यादा मलाई और भरपूर घी पा सकते हैं।

  • बाथरूम के शीशे पर जमे सफेद धब्बे? अपनाएं ये 5 घरेलू ट्रिक्स, लौट आएगी नई जैसी चमक..

    बाथरूम के शीशे पर जमे सफेद धब्बे? अपनाएं ये 5 घरेलू ट्रिक्स, लौट आएगी नई जैसी चमक..

    बाथरूम के शीशे पर जमे सफेद धब्बे? अपनाएं ये 5 घरेलू ट्रिक्स, लौट आएगी नई जैसी चमक..

    बाथरूम के शीशे और शॉवर ग्लास पर हार्ड वॉटर के सफेद दाग जम गए हैं? अगर हां, तो आपको इन्हें साफ करने के लिए किसी महंगे क्लीनर को खरीदने की जरूरत नहीं है. आज सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू, टूथपेस्ट और अन्य घरेलू तरीकों से कांच को फिर से नई जैसी चमकदार बना सकते हैं.

    Bathroom Glass Cleaning Tips: बाथरूम में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें रोजाना साफ करने के बाद भी वो साफ नहीं हो पाती हैं. इन्हीं में वॉशबेसिन के ऊपर टंगा शीशा और शॉवर ग्लास भी होता है. समय के साथ शीशे और शॉवर ग्लास के कांच पर सफेद-सफेद जिद्दी धब्बे पड़ जाते हैं, जिसकी वजह से वो धुंधले हो जाते हैं. बार-बार साफ करने के बावजूद भी उनकी चमक वापस नहीं आती है. इसकी वजह हार्ड वॉटर होता है. दरअसल, हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पानी सूखने के बाद कांच की सतह पर जम जाते हैं. धीरे-धीरे ये परत मोटी होती जाती है, जिससे कांच धुंधला, गंदा और पुराना दिखाई देने लगता है.

    अक्सर लोग इन दागों को हटाने के लिए लोग महंगे क्लीनर या केमिकल्स खरीद लेते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है, बल्कि सच ये है कि सही तरीका अपनाकर और घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप इन जिद्दी दागों को बिना ज्यादा मेहनत के साफ कर सकते हैं. अगर आप भी अपने बाथरूम या घर के कांच को फिर से नई जैसी चमक देना चाहते हैं, तो खबर में तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं.

    हार्ड वॉटर के दाग कितने गहरे हैं, ये जानना जरूरी है
    सफाई शुरू करने से पहले ये देखना जरूरी है कि दाग हल्के हैं या बहुत ज्यादा जमे हुए हैं.

    हल्के या नॉर्मल दाग: अगर कांच पर सिर्फ हल्के सफेद निशान या पतली लेयर बनी है, तो सिरके और डिशवॉश लिक्विड से एक घरेलू घोल बना लें. इससे सफाई करना काफी असरदार रहेगा.

  • नजर उतारने में न करें ये गलती! जानें कितनी बार हाथ घुमाने से माना जाता है असरदार..

    नजर उतारने में न करें ये गलती! जानें कितनी बार हाथ घुमाने से माना जाता है असरदार..

    नजर उतारने में न करें ये गलती! जानें कितनी बार हाथ घुमाने से माना जाता है असरदार..

    बुरी नजर कैसे करें दूर

    नजर उतारने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। लोग बच्चों से लेकर बड़ों की नजर उतारी जाती है। हालांकि आज भी नजर उतारने की विधि को लेकर तमाम लोग कन्फ्यूज रहते हैं। तमाम लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर नजर उतारते हुए हाथ कितनी बार घुमाना चाहिए या सही माना जाता है? तो चलिए जानते हैं कि आखिर धार्मिक मान्यता के अनुसार नजर उतारने का सही तरीका क्या है? साथ में जानें इससे जुड़ी और भी जरूरी नियमों को।

    इतनी बार घुमाएं हाथ

    धार्मिक मान्यता के आधार पर नजर उतारते समय 7 बार हाथ घुमाया जाए तो ये सबसे अच्छा होता है। दरअसल 7 नंबर को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। जैसे 7 फेरे हो गए ये फिर 7 ऋषि हो गए और हमारे शरीर में भी 7 चक्र होते हैं। इन्हीं मान्याताओं के चलते ही नजर उतारते वक्त भी 7 बार हाथ घुमाया जाना सही माने लगा। सदियों से चली आ रही इस नियम को कई लोग आज भी फॉलो करते हैं और यही सही तरीका भी है।

    नजर उतारने का सही तरीका

    आपको जिस भी व्यक्ति की नजर उतारनी है सबसे पहले उसे अपने सामने आराम से बैठा दें। कोशिश करें कि नजर उतरवाने वाले का चेहरा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर हो। अब आप मुट्ठी में सूखी लाल मिर्च, पीली सरसों, सेंधा नमक लें। ध्यान रखें कि इसे दाहिने हाथ में ही लेना है। अब सामने वाले व्यक्ति के सिर से पैर तक 7 बार हाथ घुमाएं। हाथ आप नियम के हिसाब से एंटी क्लॉकवाइज दिशा में घुमाने की कोशिश करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी नजर सही तरीके से दूर होती है और घर से भी नेगेटिविटी हटती है।

    नजर उतारने के बाद करें ये काम

    अब जिन चीजों को आपने हाथ में लिया था उसे आग में डाल दें। बाद में राख को आप किसी बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इसके बाद आप अपने हाथ को अच्छे से साफ कर लें। बस इस बात का ध्यान रखें कि नजर उतारते वक्त आपको बात नहीं करनी है और ना ही मन में उलटे-सीधे ख्याल लाने हैं। मन ही मन अपने ईष्ट देवता को याद करने की कोशिश करें और सही मंत्र का उच्चारण करें। इस दौरान नजर उतरवाने वाले व्यक्ति को भी शांत रहना चाहिए। बात की जाए टाइमिंग की तो सूर्यास्त के बाद ही इस काम को करना सही माना जाता है।

  • दुनिया की मशहूर इमारत की चोटी पर प्रपोज, रूसी कपल का जोखिम भरा स्टंट बना चर्चा का विष

    दुनिया की मशहूर इमारत की चोटी पर प्रपोज, रूसी कपल का जोखिम भरा स्टंट बना चर्चा का विष

    Featured Image

    प्यार का इजहार करने के लिए लोग अक्सर अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन एक रूसी कपल ने ऐसा जोखिम उठाया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की ऊंचाई पर पहुंचकर सगाई करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, इस खतरनाक स्टंट की कीमत उन्हें पुलिस हिरासत के रूप में चुकानी पड़ी।

    कौन हैं यह कपल ?

    इस साहसिक कारनामे को अंजाम देने वाला कपल रूस के प्रसिद्ध रूफटॉप एक्सप्लोरर्स एंजेला निकोलाउ और इवान बीरकुस हैं। दोनों लंबे समय से दुनिया की ऊंची इमारतों, क्रेनों और टावरों पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़ने के लिए जाने जाते हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने कई देशों की गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ाई कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी अनोखी प्रेम कहानी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जा चुकी है।

    कैसे पहुंचे इमारत की सबसे ऊंची जगह तक ?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों रात के समय एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के अंदर ही छिप गए और सुबह होने का इंतजार किया। सही मौका मिलने पर वे बिना अनुमति इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से, यानी स्पायर (एंटीना) तक पहुंच गए। करीब 1,454 फीट (443 मीटर) की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने एक बैनर खोला, जिस पर लिखा था, “जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर भारी पड़ती है, तब दुनिया में शांति आती है।” इसी दौरान इवान ने एंजेला को प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली।

    स्टंट के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

    खतरनाक ऊंचाई पर बिना अनुमति पहुंचने और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण नीचे उतरते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, उनका यह साहसिक और जोखिम भरा स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे रोमांचक बताया, जबकि अन्य ने इसे बेहद लापरवाही भरा कदम माना।

    विशेषज्ञों ने कही ये बात

    यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाने और यादगार पल बनाने की चाह में कुछ लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

  • समुद्र शास्त्र: क्या प्राइवेट पार्ट या शरीर के अन्य अंगों पर तिल का कोई विशेष अर्थ होता है? जानिए मान्यताएं..

    समुद्र शास्त्र: क्या प्राइवेट पार्ट या शरीर के अन्य अंगों पर तिल का कोई विशेष अर्थ होता है? जानिए मान्यताएं..

    समुद्र शास्त्र: क्या प्राइवेट पार्ट या शरीर के अन्य अंगों पर तिल का कोई विशेष अर्थ होता है? जानिए मान्यताएं..

    शरीर पर तिल होना एक सामान्य जैविक स्थिति है। वहीं समुद्र शास्त्र और कुछ पारंपरिक मान्यताओं में शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिलों को व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व या भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, इन मान्यताओं का वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

    क्या प्राइवेट पार्ट पर तिल का कोई विशेष अर्थ होता है?

    समुद्र शास्त्र में शरीर के लगभग हर हिस्से पर तिल को लेकर अलग-अलग व्याख्याएं मिलती हैं। लेकिन प्राइवेट पार्ट पर तिल होने से किसी व्यक्ति के चरित्र, यौन व्यवहार, संबंधों या व्यक्तित्व के बारे में कोई विश्वसनीय या वैज्ञानिक निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

    सोशल मीडिया और कई वेबसाइटों पर इस विषय से जुड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन वे पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित होते हैं, प्रमाणित तथ्य नहीं।

    तिल क्यों होते हैं?

    चिकित्सकीय दृष्टि से तिल (Mole) त्वचा की रंग बनाने वाली कोशिकाओं (Melanocytes) के एक स्थान पर अधिक संख्या में जमा होने के कारण बनते हैं। अधिकांश तिल सामान्य और हानिरहित होते हैं।

    कब डॉक्टर से संपर्क करें?

    यदि किसी तिल में निम्न बदलाव दिखाई दें, तो त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) से जांच करानी चाहिए—

    • आकार तेजी से बढ़ना
    • रंग बदलना
    • किनारों का अनियमित होना
    • खुजली, दर्द या खून आना
    • अचानक नया असामान्य तिल बनना

    निष्कर्ष

    शरीर के किसी भी हिस्से, यहां तक कि प्राइवेट पार्ट पर तिल होना भी सामान्य शारीरिक स्थिति हो सकती है। इससे किसी व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र, प्रेम संबंध या यौन जीवन के बारे में कोई प्रमाणित निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। यदि तिल में कोई असामान्य बदलाव दिखाई दे, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेना सबसे उचित कदम है।

  • रिंग सेरेमनी हुई, फिर दुल्हन पक्ष हुआ फरार! शादी के नाम पर 18 लाख और जेवर की ठगी..

    रिंग सेरेमनी हुई, फिर दुल्हन पक्ष हुआ फरार! शादी के नाम पर 18 लाख और जेवर की ठगी..

    रिंग सेरेमनी हुई, फिर दुल्हन पक्ष हुआ फरार! शादी के नाम पर 18 लाख और जेवर की ठगी..

    हिमाचल प्रदेश। शादी का रिश्ता तय कर परिवार का विश्वास जीतने के बाद करीब 18 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने के आभूषण ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस चौकी अवाहदेवी ने जांच शुरू कर दी है।

    संगरोह गांव निवासी कुसुम लता ने पुलिस को बताया कि युवती के भाई ने अपना पता कांगड़ा बस स्टैंड के पास का बताया था। दोनों परिवारों की सहमति से 20 जून को चंडीगढ़ में रिंग सेरेमनी हुई, जिसमें वर पक्ष ने होने वाली दुल्हन को सोने के आभूषण और महंगे उपहार दिए। इसके बाद 12 जुलाई को शादी की तारीख तय की गई।

    आरोप है कि रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष ने व्यापार में निवेश और अन्य जरूरी खर्चों का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में गूगल पे के जरिए करीब 18 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। सात जुलाई को युवती के भाई ने फोन कर बताया कि कनाडा में उनके मामा का निधन हो गया है और उन्हें तत्काल वहां जाना पड़ रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

    11 जुलाई को जब वर पक्ष ने संबंधित मैरिज पैलेस में जानकारी ली तो पता चला कि 12 जुलाई के नाम से वहां कोई बुकिंग ही नहीं थी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    सात फेरे के कुछ घंटे बाद ही टूटा रिश्ता

    उधर, जिला ऊना के अंबोटा गांव में विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया। बगलामुखी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों के बीच बातचीत कराई गई। काफी देर तक चली चर्चा के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। मामला शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

  • दुनिया की सबसे विचित्र परंपराओं में शामिल, टॉयलेट सीट के सामने पूजा करने की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान,,

    दुनिया की सबसे विचित्र परंपराओं में शामिल, टॉयलेट सीट के सामने पूजा करने की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान,,

    Featured Image

    आधी रात की खामोशी, हाथ में जलती हुई अगरबत्ती और सामने टॉयलेट सीट—यह दृश्य किसी को भी चौंका सकता है। आपको बता दें कि चीन के एक बेहद अनोखी परंपरा लोगों को हैरानी कर दिया है। एक पुरानी हत्या की कहानी कैसे एक निर्दोष महिला को “टॉयलेट की देवी” बना देती है, यह किस्सा किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं लगता। लैंटर्न फेस्टिवल की रात, जब हर जगह रोशनी और उत्सव होता है, वहीं कुछ घरों में चुपचाप टॉयलेट के अंदर भविष्य जानने की एक रहस्यमयी रस्म निभाई जाती है।

    टॉयलेट में जिगु देवी की होती है पूजा

    चीनी लोककथाओं में जिगु देवी का नाम बड़े रहस्य और आस्था के साथ लिया जाता है, उन्हें महिलाओं की संरक्षक और घर की खुशहाली की रखवाली करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि घर का हर हिस्सा किसी न किसी अदृश्य शक्ति से जुड़ा होता है, और टॉयलेट भी इससे अलग नहीं है। चंद्र कैलेंडर के पहले महीने के 15वें दिन, महिलाएं टॉयलेट की अच्छी तरह सफाई करके वहां एक छोटा सा पुतला स्थापित करती हैं।

    टॉयलेट साफ ना किया जाए गुस्सा होती है देवी

    इस अनोखी पूजा के पीछे एक बेहद दुखद कहानी जुड़ी है। कहा जाता है कि बहुत पहले एक मासूम महिला को जलन और साजिश के कारण टॉयलेट में ही मार दिया गया था। उसकी बेचैन आत्मा को शांति देने के लिए लोगों ने उसे देवी का रूप दे दिया। ऐसा विश्वास है कि अगर उस खास रात टॉयलेट साफ न किया जाए, तो देवी नाराज हो सकती हैं।

    देवी ऐसे देती है जवाब

    इस परंपरा का सबसे रहस्यमयी हिस्सा है भविष्यवाणी की प्रक्रिया। लोग जिगु देवी के पुतले के सामने अगरबत्ती जलाकर खेती, स्वास्थ्य और कारोबार से जुड़े सवाल पूछते हैं। मान्यता है कि अगर पुतला थोड़ा भी हिल जाए या कोई संकेत दे, तो उसे देवी का जवाब माना जाता है। भले ही विज्ञान इसे अंधविश्वास माने, लेकिन चीन के कई ग्रामीण इलाकों में यह परंपरा आज भी गहरी आस्था के साथ निभाई जाती है।

    (डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है। satyareport इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।)