Category: Gazab

  • रेस्टोरेंट्स की मनमानी पर सरकार सख्त! जबरन Service Charge वसूला तो होगी कार्रवाई, जानिए आपके अधिकार..

    रेस्टोरेंट्स की मनमानी पर सरकार सख्त! जबरन Service Charge वसूला तो होगी कार्रवाई, जानिए आपके अधिकार..

    रेस्टोरेंट्स की मनमानी पर सरकार सख्त! जबरन Service Charge वसूला तो होगी कार्रवाई, जानिए आपके अधिकार..

    Restaurant Service Charge Rule: अगर किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद आपके बिल में बिना आपकी अनुमति के सर्विस चार्ज जोड़ दिया जाता है, तो अब ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो सकती है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज वसूलना स्वीकार्य नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट्स पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

    सरकार ने दिए सख्त निर्देश

    केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश के कई शहरों से बिना सहमति के सर्विस चार्ज वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

    मंत्री ने बताया कि उनके साथ भी एक रेस्टोरेंट में ऐसा हुआ था। जब उन्होंने बिल में जोड़े गए सर्विस चार्ज पर आपत्ति जताई, तो रेस्टोरेंट ने वह राशि हटाकर माफी मांगी।

    बिना अनुमति सर्विस चार्ज जोड़ना गलत

    सरकार का कहना है कि ग्राहक की सहमति के बिना बिल में सर्विस चार्ज जोड़ना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। ग्राहक चाहे तो अपनी इच्छा से टिप दे सकता है, लेकिन रेस्टोरेंट इसे अनिवार्य नहीं बना सकता।

    41 रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई शुरू

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने देशभर के 41 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इन प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज वसूलने का आरोप है।

    सरकार ने रेस्टोरेंट्स को यह भी निर्देश दिया है कि यदि उनके बिलिंग सिस्टम में सर्विस चार्ज अपने आप जुड़ता है, तो उसे तुरंत हटाया जाए।

    दिल्ली हाई कोर्ट ने भी दिए स्पष्ट निर्देश

    दिल्ली हाई कोर्ट ने भी CCPA की गाइडलाइंस को सही ठहराया है। अदालत ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट ग्राहकों की अनुमति के बिना बिल में सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकते। इस मामले में दायर याचिकाओं को भी अदालत ने खारिज कर दिया।

    किन रेस्टोरेंट्स पर हुई कार्रवाई?

    CCPA ने कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें चायोस (Sunshine Teahouse) पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और ग्राहक से वसूला गया सर्विस चार्ज लौटाने का आदेश दिया गया।

    इसके अलावा कैफे ब्लू बॉटल (पटना), चाइना गेट रेस्टोरेंट, फिएस्टा बार्बेक्यू नेशन, FOO अहमदाबाद, ल’ओपेरा फ्रेंच बेकरी, ज़ोरो और द लक्ज़री नाइट क्लब सहित कई रेस्टोरेंट्स जांच के दायरे में हैं।

    अगर जबरन सर्विस चार्ज लिया जाए तो क्या करें?

    यदि किसी रेस्टोरेंट ने आपकी अनुमति के बिना सर्विस चार्ज वसूला है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करते समय बिल की कॉपी और अन्य जरूरी जानकारी अपने पास रखें।

    सरकार के मुताबिक, ग्राहक नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (1915) या ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    जानिए आपके अधिकार

    • रेस्टोरेंट आपकी सहमति के बिना सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकता।
    • टिप देना पूरी तरह ग्राहक की इच्छा पर निर्भर है।
    • जबरन सर्विस चार्ज वसूलना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना जा सकता है।
    • ऐसे मामलों में ग्राहक शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर सकता है।

  • फ्रिज खोला तो दिखी शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति! दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल..

    फ्रिज खोला तो दिखी शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति! दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल..

    Agra Viral News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के बीच आस्था और जिज्ञासा दोनों को बढ़ा दिया है। एक घर के फ्रिज में जमी बर्फ की आकृति लोगों को शिवलिंग जैसी दिखाई दी। परिवार ने इसे भगवान शिव का आशीर्वाद मानते हुए पूजा शुरू कर दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    फ्रिज खोलते ही चौंक गया परिवार

    बताया जा रहा है कि यह मामला आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा इलाके का है। परिवार जब रोजमर्रा की तरह फ्रिज खोलने पहुंचा तो अंदर जमी बर्फ की आकृति उन्हें शिवलिंग जैसी नजर आई। इसके बाद घर के सदस्यों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना शुरू कर दी। कुछ ही देर में आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली और लोगों का वहां पहुंचना शुरू हो गया।

    दर्शन के लिए लगी लोगों की भीड़

    खबर फैलते ही घर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कई लोग फूल, जल और प्रसाद लेकर पहुंचे तथा भगवान शिव के जयकारे लगाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा होने लगी और लोग इसे आस्था से जोड़कर देखने लगे।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार बता रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि फ्रिज में बर्फ जमने की प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण इस तरह की आकृतियां बन सकती हैं। वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

    अमरनाथ यात्रा से जोड़कर भी देख रहे लोग

    इन दिनों अमरनाथ यात्रा चल रही है। ऐसे में कई श्रद्धालु आगरा की इस घटना को बाबा बर्फानी से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी वैज्ञानिक संस्था या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या दावा नहीं किया गया है।

    आस्था और विज्ञान के बीच बहस

    विशेषज्ञों का कहना है कि फ्रिज के भीतर तापमान, नमी और बर्फ जमने की प्रक्रिया के कारण कई बार अलग-अलग आकार स्वाभाविक रूप से बन जाते हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोग इसे अपनी धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह घटना सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • अस्पताल में पार्टनर बनाने का झांसा, डॉक्टर दंपत्ति पर ₹39 लाख की ठगी का आरोप; दोनों गिरफ्तार.

    अस्पताल में पार्टनर बनाने का झांसा, डॉक्टर दंपत्ति पर ₹39 लाख की ठगी का आरोप; दोनों गिरफ्तार.

    अस्पताल में पार्टनर बनाने का झांसा, डॉक्टर दंपत्ति पर ₹39 लाख की ठगी का आरोप; दोनों गिरफ्तार.

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अस्पताल खोलने और पार्टनरशिप दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की कथित ठगी करने के मामले में पुलिस ने डॉक्टर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक निवेशक से करीब 39.15 लाख रुपये लेकर फर्जी साझेदारी के दस्तावेज सौंप दिए।

    पुलिस के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर निवासी श्यामलाल ने अगस्त 2025 में मिर्जापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरठ निवासी डॉ. नितिन, उनकी पत्नी अन्नू और उनके सहयोगी मागेराम ने मिर्जापुर में नया अस्पताल खोलने की योजना बताकर उन्हें निवेश के लिए तैयार किया। आरोपियों ने अस्पताल में साझेदार बनाने और अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया।

    शिकायत के मुताबिक, भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पीड़ित से 39 लाख 15 हजार 829 रुपये ले लिए और पार्टनरशिप के नाम पर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज भी दे दिए। काफी समय बीतने के बाद जब अस्पताल शुरू नहीं हुआ और पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

    मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लंबे समय तक फरार रहे। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 19 जुलाई को मुख्य आरोपी डॉ. नितिन को स्पोर्ट्स कॉलेज जाटोवाला के पास से गिरफ्तार किया। अगले दिन उसकी पत्नी अन्नू को बादशाही बाग बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया गया। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि डॉ. नितिन के खिलाफ शामली जिले में भी कथित धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। वहीं, इस मामले के तीसरे आरोपी मागेराम की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

  • खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगकर युवक ने दिखाई कथित कमाई, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान..

    खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगकर युवक ने दिखाई कथित कमाई, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान..

    खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगकर युवक ने दिखाई कथित कमाई, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान..

    सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग आए दिन नए-नए प्रयोग करते नजर आते हैं। इसी बीच खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगने का दावा करने वाले एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक दावा करता है कि उसने एक दिन में भीख मांगकर ₹4,500 जुटा लिए। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड भी बता रहे हैं।

    वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया?

    करीब 42 सेकंड के इस वीडियो में युवक खाटू श्याम मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर खड़ा होकर कहता है कि वह यह जानना चाहता है कि यहां भीख मांगकर एक दिन में कितने पैसे मिल सकते हैं। इसके बाद वह फटे-पुराने कपड़े पहनकर लोगों से भीख मांगना शुरू करता है।

    वीडियो में कुछ लोग उसे ₹10, ₹20, ₹50 और यहां तक कि ₹500 तक देते हुए दिखाई देते हैं। युवक दावा करता है कि उसे उम्मीद नहीं थी कि लोग इतनी आसानी से पैसे देंगे। वीडियो के अंत में वह कथित तौर पर बताता है कि उसने पूरे दिन में ₹4,500 इकट्ठा कर लिए।

    सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

    वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने युवक के दावे पर हैरानी जताई, जबकि कई यूजर्स ने पूरे वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया।

    एक यूजर ने लिखा, “हमारे इलाके के कई भिखारी भी खाटू श्याम जाकर भीख मांगते हैं और अच्छी कमाई करते हैं।”

    वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, “कैमरामैन हमेशा की तरह गायब था।”

    कुछ लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

    कमाई का लगाया सालाना हिसाब

    वीडियो में किए गए दावे के आधार पर कई यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन ₹4,500 कमाए, तो 30 दिनों में उसकी कमाई ₹1,35,000 और पूरे साल में करीब ₹16.20 लाख तक पहुंच सकती है।

    हालांकि, यह केवल वीडियो में किए गए दावे पर आधारित गणना है। इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि इतनी कमाई नियमित रूप से संभव है या वीडियो में किया गया दावा वास्तविक है।

  • ब्रिटेन में मंदिर की जमीन मुस्लिम संस्था को देने पर बवाल, कोर्ट तक पहुंचा मामला..

    ब्रिटेन में मंदिर की जमीन मुस्लिम संस्था को देने पर बवाल, कोर्ट तक पहुंचा मामला..

    ब्रिटेन में मंदिर की जमीन मुस्लिम संस्था को देने पर बवाल, कोर्ट तक पहुंचा मामला..

    हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में लगायी याचिका, नीलामी प्रक्रिया गलत होने का आरोप

    UK Temple Dispute : ब्रिटेन में एक अजब मामला देखने में आया है। मदिर की जमीन मुसलमानों को बेच दी गयी, इस पर हिन्दू समुदाय में आक्रोश फैल गया। हिन्दुओं ने हाई कोर्ट में याचिका लगायी है और नीलामी प्रक्रिया गलत होने का आरोप लगाया है। लंदन से 120 किमी दूर पीटरबरो में 40 साल पुराने मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की बिक्री को पर विवाद हो गया है। पीटरबरो सिटी काउंसिल ने न्यू इंग्लैंड कॉम्प्लेक्स को नीलामी के बाद एक मुस्लिम संस्था, यूनाइटेड किंगडम इस्लामिक मिशन, को बेचने का फैसला किया है। इसी परिसर में भारत हिंदू समाज का मंदिर चलता है, जो शहर और आसपास रहने वाले हजारों हिंदुओं का प्रमुख पूजा और सांस्कृतिक केंद्र है। फैसले से नाराज भारत हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बिक्री प्रक्रिया को चुनौती दी है।

    भारत हिंदू समाज संगठन का आरोप है कि काउंसिल ने मंदिर की करीब 40 साल पुरानी धार्मिक और सामुदायिक भूमिका को नजरअंदाज किया। नीलामी के मूल्यांकन में भी गंभीर खामियां रहीं। बता दें कि फरवरी 2026 में हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाते हुए काउंसिल को बिक्री पूरी करने जैसे किसी भी कदम से रोक दिया था।

    अब न्यायिक समीक्षा में यह जांच हो रही है कि फैसला लेने की प्रक्रिया कानून के मुताबिक थी या नहीं। मंदिर प्रबंधन ने साफ किया है कि उसका विरोध मुस्लिम संस्था से नहीं, बल्कि काउंसिल के फैसले और प्रक्रिया से है। अब कोर्ट जांच करेगा कि संपत्ति बेचने का फैसला कानून और समानता के नियमों के मुताबिक लिया गया था या नहीं। भारत हिंदू समाज संगठन का आरोप है कि काउंसिल ने मंदिर की करीब 40 साल पुरानी धार्मिक और सामुदायिक भूमिका को नजरअंदाज किया। भारत हिंदू समाज संगठन का आरोप है कि काउंसिल ने मंदिर की करीब 40 साल पुरानी धार्मिक और सामुदायिक भूमिका को नजरअंदाज किया।

    मंदिर बंद हुआ तो 56 किमी दूर जाने को मजबूर होंगे हिंदू

    भारत हिंदू समाज का कहना है कि पीटरबरो का यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इलाके के 4,000 हिंदुओं का एकमात्र सामाजिक-सांस्कृतिक केंद्र भी है। यदि यह परिसर बंद होता है, तो हिंदुओं को पूजा-अर्चना व त्योहारों के लिए निकटतम मंदिर (कैंब्रिज-56 किमी) या (लेस्टर-64 किमी) का रुख करना पड़ेगा।

    पीटरबरो का विवाद ब्रिटेन में अकेला नहीं है। यहां की काउंसिलें बढ़ते खर्च व कम सरकारी मदद के कारण सामाजिक परिसर, स्पोर्ट्स सेंटर व कम्युनिटी भवन बेचकर बजट संभाल रही हैं। 2025 के ‘की सिटीज’ सर्वे में 60% काउंसिलों ने संपत्ति बिक्री को घाटा भरने का रास्ता बताया। बर्मिंघम को 24-25 का बजट संतुलित करने के लिए 2,883 करोड़ रु. की संपत्तियां बेचने का लक्ष्य रखना पड़ा। नॉटिंघम का 2025-26 घाटा 267 करोड़ और चार वर्षों का कुल अनुमानित अंतर 689 करोड़ रु. था।

    नीलामी में खामियां, समीक्षा बिना मंजूरी

    भारत हिंदू समाज का आरोप है कि बिक्री के दौरान दोनों पक्षों की बोलियों का ठीक मूल्यांकन नहीं हुआ। अदालत में संगठन ने कहा कि काउंसिल ने जांच और स्कोरिंग में गलतियां कीं। इसके बाद काउंसिल सदस्यों ने उन्हीं सिफारिशों को पड़ताल के बिना स्वीकार कर लिया। संगठन का कहना है कि मामला केवल ऊंची बोली का नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल का भी है।

  • चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्चे को जन्म; यात्रियों और रेलवे की मदद से बची मां-बेटे की जान ..

    चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्चे को जन्म; यात्रियों और रेलवे की मदद से बची मां-बेटे की जान ..

    चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्चे को जन्म; यात्रियों और रेलवे की मदद से बची मां-बेटे की जान ..

    सिकंदराबाद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12771) में सफर कर रही एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बेटे को जन्म दिया। समय पर मिली मदद और मानवीय पहल के चलते जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे ट्रेन के जनरल कोच में महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला की स्थिति देखकर ट्रेन में मौजूद दो महिला यात्रियों ने आगे बढ़कर उसकी मदद की और चलती ट्रेन में ही सुरक्षित प्रसव कराया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम तुरंत सक्रिय हुई। टीम ने महिला भारती नट (21 वर्ष), उनके पति जितेंद्र नट और नवजात शिशु को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।

    महिला के पति जितेंद्र नट ने बताया कि उनकी पत्नी की डिलीवरी में अभी करीब 15 दिन बाकी थे। दोनों कवर्धा लौट रहे थे, तभी नागपुर के पास अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उन्होंने गोंदिया स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से निकल चुकी थी।

    उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में ट्रेन में मौजूद महिला यात्रियों ने इंसानियत दिखाते हुए उनकी पत्नी की मदद की। बाद में उन्हीं यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। जितेंद्र ने महिला यात्रियों, जीआरपी, आरपीएफ और अस्पताल के डॉक्टरों का आभार जताया।

  • कारपेंटर के बेटे के खाते में अचानक आए 759 करोड़ रुपये, घबराया परिवार सीधे पहुंचा पुलिस स्टेशन

    कारपेंटर के बेटे के खाते में अचानक आए 759 करोड़ रुपये, घबराया परिवार सीधे पहुंचा पुलिस स्टेशन

    कारपेंटर के बेटे के खाते में अचानक आए 759 करोड़ रुपये, घबराया परिवार सीधे पहुंचा पुलिस स्टेशन

    . पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में 10वीं का स्टूडेंट उस समय हैरान रह गया, जब उसे पता चला कि उसके अकाउंट में अचानक 759 करोड़ रुपए आ गए। जब उसने यह बात अपने परिवार को बताई तो सब डर गए और सीधे पुलिस के पास पहुंचे और पूरी जानकारी दी।

    स्टूडेंट चंद्रकांत देबनाथ कूचबिहार से 35 किलोमीटर दूर दिन्हाटा के अतियाबारी का रहने वाला है। उसके पिता कारपेंटर हैं। वह शनिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपने अकाउंट से 500 रुपए निकालने पहुंचा था। पैसे निकालने के बाद चंद्रकांत ने अपने अकाउंट का बैलेंस चेक किया। वह यह देखकर चौंक गया कि उसके अकाउंट में 759 करोड़ रुपए जमा हैं।

    अकाउंट में इतने पैसे देखकर मैं डर गया- चंद्रकांत
    द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रकांत डरकर अपने घर पहुंचा और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। उसने बताया- मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेरे खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे जमा हो गई। मैं बहुत डर गया हूं। मैंने शनिवार को पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दी।

    उधर, चंद्रकांत और उसके परिवार के लोगों ने बैंक के भी संपर्क किया, लेकिन शनिवार और रविवार होने की वजह से बैंक बंद थी और संपर्क नहीं हो पाया। दिन्हाटा पुलिस ने चंद्रकांत से लिखित में शिकायत देने के लिए कहा है।

    पूरे जीवन में इतनी रकम नहीं देखी- स्टूडेंट के पिता
    चंद्रकांत के पिता नीलकंठ ने कहा- मैंने अपने जीवन में इतनी बड़ी रकम न देखी है और न ही सुनी है। इस घटना से हम सब घबराए हुए हैं। हम किसी भी तरह की कानूनी या आर्थिक परेशानी में नहीं पड़ना चाहते, इसीलिए हमने पुलिस से संपर्क किया है। हमने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी है। परिवार ने इस बात की तुरंत जांच की मांग की है कि देबनाथ के अकाउंट में इतनी बड़ी रकम कैसे आई। कुछ लोगों का मानना ​​है कि किसी तकनीकी या सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के चलते यह सब हुआ।

  • आपने कुछ नहीं पहना है…’ फिटनेस इन्फ्लुएंसर के कपड़ों पर भद्दे कमेंट्स, अंडरगारमेंट्स तक पर उठाए सवाल…

    आपने कुछ नहीं पहना है…’ फिटनेस इन्फ्लुएंसर के कपड़ों पर भद्दे कमेंट्स, अंडरगारमेंट्स तक पर उठाए सवाल…

    आपने कुछ नहीं पहना है…’ फिटनेस इन्फ्लुएंसर के कपड़ों पर भद्दे कमेंट्स, अंडरगारमेंट्स तक पर उठाए सवाल…

    25 वर्षीय इस पर्सनैलिटी एड्डा एलिसा पिल्ज़ ने टिकटॉक पर कंपनी की आलोचना की और बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पर गेट पर रोका गया और कहा गया कि वह ‘नग्न’ लग रही थीं

    ‘आपने कुछ नहीं पहना है, बिल्कुल… लग रही हो’ खूबसूरत फिटनेस इन्फ़्लुएंसर के अंडरगारमेंट्स तक पर उठाए सवाल

    Edda Elisa Pilz: जर्मन फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर ने लुफ़्थान्सा एयरलाइन की यह कहते हुए आलोचना की है कि उन्हें कम कपड़े वाली स्पोर्ट्स ब्रा पहनने के कारण प्लेन में चढ़ने से रोका गया. यहां तक कहा गया कि आप नग्न हैं! जर्मन फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर एड्डा एलिसा पिल्ज़ ने सोशल मीडिया पर लुफ़्थान्सा की आलोचना करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स ब्रा और बाइकर शॉर्ट्स पहने होने के कारण उन्हें एयरलाइन के प्लेन में चढ़ने से रोक दिया गया. सोशल मीडिया टिकटॉक पर कंपनी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट पर गेट पर ही रोक दिया गया और कहा गया कि वह ‘नग्न’ लग रही हैं.

    स्पोर्ट्स ड्रेस में थीं इन्फ़्लुएंसर

    जर्मन भाषा में अपने ऑनलाइन दर्शकों से बात करते हुए 25 वर्षीय जर्मन फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर ने दावा किया कि लुफ़्थान्सा के एक कर्मचारी ने उन्हें प्लेन में चढ़ने से मना कर दिया. जब उन्होंने कारण पूछा, तो प्रतिनिधि ने जवाब दिया ‘आपने कुछ नहीं पहना है. आप नग्न हैं!’  एड्डा एलिसा पिल्ज़ यात्रा के क्रम में सुनहरे बालों के साथ स्किन-टाइट काले शॉर्ट्स और काली ट्रिम वाली लो-कट सफ़ेद ब्रा पहने पहुंची थीं. उन्होंने ग्रे रंग की क्रॉप्ड स्वेटशर्ट भी पहनी थी.

    प्लेन में चढ़ने से रोका

    एड्डा एलिसा पिल्ज़ का कहना है कि उनकी पोशाक सामान्य एथलेटिक-वियर थी, लेकिन उन्हें जैकेट पहनने और उसे पूरी तरह से ज़िप करने के लिए कहा गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लुफ़्थान्सा की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि स्पोर्ट्स ब्रा और बाइकर शॉर्ट्स पहने होने के कारण उन्हें एयरलाइन के प्लेन में चढ़ने से रोक दिया गया.

    सामने आई लुफ्थांसा एयरलाइंस की सफाई

    एड्डा ने बताया कि जहां वह थीं, वहां पर अधिकतम  तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या लगभग 86 डिग्री फ़ारेनहाइट था. उन्होंने कहा कि उन्हें गेट एजेंट के ड्रेस कोड बताने के तरीके से दिक्कत थी, न कि खुद ड्रेस कोड से. उन्होंने तर्क दिया, ‘अगर नियम हैं, तो मैं उन्हें मानती हूँ। लेकिन फिर मुझे नियम दिखाए भी जाएं.

    वहीं, ‘मिरर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, लुफ्थांसा ने जवाब दिया कि कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए शब्द ‘हमारे मानकों के अनुरूप नहीं हैं’ और ‘उनके स्टाफ द्वारा इस्तेमाल नहीं किए गए होंगे.’ एयरलाइंस की ओर से यह भी कहा गया कि  कर्मचारियों को अपनी नौकरी में पॉलिसी लागू करते समय समझदारी से काम लेने की ट्रेनिंग दी जाती है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो सार्वजनिक यात्रा के माहौल के अनुकूल हों. एड्ड के टिकटॉक पर 639,000 और इंस्टाग्राम पर 555,000 फॉलोअर्स हैं, उन्हें आखिरकार फ्लाइट में चढ़ने की इजाज़त मिल गई.

  • झारखंड के स्कूल हॉस्टल में घुसा सांप, सो रही 4 छात्राओं को काटा; 1 की मौत, 1 की हालत नाजुक..

    झारखंड के स्कूल हॉस्टल में घुसा सांप, सो रही 4 छात्राओं को काटा; 1 की मौत, 1 की हालत नाजुक..

    झारखंड के स्कूल हॉस्टल में घुसा सांप, सो रही 4 छात्राओं को काटा; 1 की मौत, 1 की हालत नाजुक..

    झारखंड के लोहरदगा जिले में एक दुखद घटना घटी है। यहां एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में रात को सोते समय 4 छात्राओं को सांप ने काट लिया। जहरीले करैत सांप के काटने से 13 साल की छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर है। यह घटना मंगलवार की रात को रोचो महुआटोली के सनवसिरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल में हुई।

    रात के अंधेरे में कमरे में घुसा सांप

    अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात सभी छात्राएं रोजाना की तरह रात का खाना खाकर अपने कमरों में सोने चली गई थीं। रात करीब 11 बजे एक अत्यधिक जहरीला करैत सांप उनके कमरे में घुस गया और गहरी नींद में सो रही चार छात्राओं को डस लिया।

    एक की मौत, एक की हालत गंभीर

    छात्राओं के चिल्लाने पर स्कूल के शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में चारों को रात में ही लोहरदगा सदर अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने वर्षा नाम की 13 वर्षीय छात्रा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायल छात्राओं में से एक, फुलमनिया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) रेफर किया गया है। वहीं, बाकी दो छात्राओं का इलाज फिलहाल लोहरदगा सदर अस्पताल में ही चल रहा है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    जमशेदपुर में गोली मारकर शख्स की हत्या

    एक अन्य खबर में, झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना आमगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में हुई। पुलिस अधीक्षक (नगर) ललित मीणा ने बताया कि राहुल नाम का व्यक्ति इलाके में टहल रहा था, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद समूह मौके से फरार हो गया।

    पुलिस ने बताया कि राहुल को तुरंत टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे का असल कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि राहुल के साथियों के अनुसार, इस घटना को प्रेम संबंध के कारण अंजाम दिए जाने की आशंका है। घटना के बाद, परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल की जा रही है।

  • आनंद महिंद्रा की ये प्रेरणादायक बातें बदल सकती हैं आपकी सोच, जीवन को मिल सकती है नई दिशा…

    आनंद महिंद्रा की ये प्रेरणादायक बातें बदल सकती हैं आपकी सोच, जीवन को मिल सकती है नई दिशा…

    आनंद महिंद्रा की ये प्रेरणादायक बातें बदल सकती हैं आपकी सोच, जीवन को मिल सकती है नई दिशा…

    आनंद महिंद्रा भारत के जाने माने उद्योगपति हैं। वे महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। यह ग्रुप भारत के सबसे बड़े और प्रमुख बिजनेस घरानों में से एक है, जो गाड़ियां, ट्रैक्टर, आईटी और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। आनंद महिंद्रा सिर्फ अपने बिजनेस के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर भारत के टैलेंट, नए इनोवेशन्स और प्रेरणादायक वीडियो शेयर करते रहते हैं। वे देश में छिपे हुए हुनर की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखे किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति की आर्थिक मदद की है। उनके विचार लोगों को प्रेरित करने का भी काम कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम आनंद महिंद्रा के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सही दिशा दिखा सकते हैं।

    • यदि आपके सपने आपको डराते नहीं हैं, तो वे उतने बड़े नहीं हैं।
    • आप जितने सकारात्मक बदलाव करे हैं, उतना ही आप अपने व्यापार को बढ़ा रहे होते हैं।
    • स्थिरता हमारी तरक्ती का हिस्सा है। अगर आप समाज को देने की जगह लेने पर विश्वास रखते हैं तो सफल नहीं हो पाएंगे।
    • जिंदगी के पास सबसे ताकतवर लोगों को भी ये सिखाने का दिलचस्प तरीका है कि दौलत की खुशी पल भर की है।
    • जो व्यक्ति आज की बात को कल पर टाल देता है, वो संभवत पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है।
    • नेता पीछे नहीं देखते, वे बगले नहीं झांकते हैं- वे आगे की ओर देखते हैं।
    • लीडर्स पीछे पलटकर नहीं देखते, वो अपने ईर्द-गिर्द भी नहीं देखते-वो आगे देखते हैं।
    • कभी भी सपने की शक्ति को कम मत समझो। इसमें जीवन को बदलने और भविष्य को आकार देने की क्षमता है।
    • अपनी वर्तमान परिस्थितियों तक सीमित न रहें। बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और कभी हार न मानें।
    • दुनिया उन्हीं की है जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं और अपने सपनों को लगातार पूरा करने का साहस रखते हैं।