Category: Bihar

  • अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    बिहार में रिश्तों में कत्ल की खबरें आम हो गई हैं। हाल ही में मोतिहारी से नवादा तक हुईं महिलाओं की हत्या की अलग-अलग वारदातों ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। मोतिहारी के रक्सौल में जहां दूसरी पत्नी से विवाद पर पति ने तांत्रिक की मदद से पहली बीवी को मरवा दिया। वहीं, रोहतास जिले के डालमियानगर की एक महिला की अवैध संबंध में कर दी गई। जबकि, नवादा जिले के वारिसलीगंज में पति ने आपसी विवाद में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। दो दिन पहले ही कैमूर में खाना बनाने के विवाद में पति ने पत्नी को मार दिया था। रिश्तों और संबंधों में कत्ल की इन घटनाओं ने समाज पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

    दूसरी शादी के बाद पहली बीवी का कत्ल, तांत्रिक के साथ पति गिरफ्तार

    पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में दूसरी शादी करने वाले पति ने पहली बीवी को मार दिया। महिला की हत्या ट्रेन यात्रा के दौरान की गई थी। पुलिस ने 45 वर्षीय मीना देवी के आरोपी पति तपेश्वर सहनी, पति की दूसरी बीवी लक्ष्मी देवी और तांत्रिक सिकंदर सहनी को गिरफ्तार किया। वारदात 17 जून को हुई थी लेकिन इसका खुलासा 3 जुलाई को हुआ है।

    पुलिस ने कहा कि तपेश्वर सहनी ने नेपाल जाकर लक्ष्मी से दूसरी शादी कर ली थी। जब पहली पत्नी मीना देवी को पता चला तो पति-पत्नी में विवाद होने लगा। तभी उनकी मुलाकात तांत्रिक से हुई थी, उसने समाधान के लिए 50-50 हजार की मांग की। फिर साजिश के तहत तांत्रिक मीना देवी को झांसे में लेकर मोतिहारी से ट्रेन में लेकर गया। मसना डीह हॉल्ट के पास उसे मारकर फेंक दिया गया।

    रोहतास की महिला का औरंगाबाद में मर्डर, अवैध संबंध का निकला एंगल

    रोहतास जिले के डालमियानगर नगर थाना क्षेत्र से 4 दिन पहले किडनैप हुई महिला रानी खातून की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। पुलिस ने महिला के प्रेमी विकास कुमार और उसके सहयोगी बिट्टू को गिरफ्तार किया। दोनों डालमिया नगर के मकराईन के रहने वाले हैं। वे रानी खातून को कार में बैठाकर औरंगाबाद की तरफ ले गए थे। वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर बारूण थाना क्षेत्र स्थित नहर में फेंक दिया।

    विकास ने पुलिस को बताया कि रानी से उसका दो सालों से अवैध संबंध था। महिला के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। उसको लेकर रानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस को एक दिन पहले ही महिला की लाश मिली थी।

    मायके में पत्नी को चाकू से गोदकर थाने पहुंचा पति

    नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को पति ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के समय बचाने आए साले को भी चाकू से वार कर उसने घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। इस वारदात के बाद आरोपी पति मौली कुमार ने वारिसलीगंज थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मृतका पूजा कुमारी की उम्र महज 28 साल थी। पति-पत्नी का विवाद चल रहा था, ससुराल में एक दिन पहले पुलिस आई थी। पत्नी को समझा बुझाकर मायके भेजा था। अगले ही दिन पति ने बीवी के मायके में कहर मचा दिया।

    खाना समय नहीं पकाने पर बीवी की हत्या, पति ने खुद को भी गोली मारी

    कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में 1 जुलाई की देर शाम घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार दी। इस वारदात ने पति-पत्नी के रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। बताया गया कि पति जयहिंद सिंह समय पर खाना नहीं पकाने को लेकर 36 साल की पत्नी रीता देवी से झगड़ा हो गया था। आवेश में आकर पति ने एकनाली बंदूक से पति का मर्डर कर दिया। फिर खुद को भी गोली मार दी। जयहिंद का वाराणसी में पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।

  • सांवले रंग के चलते शादी न होने का था मलाल? 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

    सांवले रंग के चलते शादी न होने का था मलाल? 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

    सांवले रंग के चलते शादी न होने का था मलाल? 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

    बिहार के मुजफ्फरपुर में हीन भावना के चलते एक लड़की ने आत्महत्या कर ली. चेहरे का स्किन टोन डार्क होने की वजह से लड़की काफी परेशान थी, उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. पिछले कुछ सालों से उसे काफी रिजेक्शन झेलने पड़ रहे थे. इस वजह से वह डिप्रेशन में थी.अपने काले रंग से वह इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि उसने जान दे दी.

    काले रंग की वजह से लगाई फांसी

    लड़की की उम्र 22 साल थी. अंशु कुमारी ने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगा ली. सुबह परिजनों से जैसे ही उसे फंदे से लटकते देखा तो उनके बीच चीख पुकार मच गई. उन्होंने घटना की सूचना तुरंत गायघाट थाना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर तमाम साक्ष्य इकट्ठे किए गए. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    शादी न होने से परेशान थी अंशु

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अंशु का रंग काला था. पिछले कई सालों से लगातार कोशिश के बावजूद उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. इस वजह से वह डिप्रेशन में थी. इसी वजह से उसने जान दे दी.

  • मासूम ने देखी ऐसी घटना, जिसने बदल दी उसकी दुनिया… आगे की कहानी कर देगी भावुक…

    मासूम ने देखी ऐसी घटना, जिसने बदल दी उसकी दुनिया… आगे की कहानी कर देगी भावुक…

    मासूम ने देखी ऐसी घटना, जिसने बदल दी उसकी दुनिया… आगे की कहानी कर देगी भावुक…

    बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. प्रेम संबंध का राज जाने लेने के शक में एक बेरहम युवक ने 5 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी. जानिए पूरी घटना.

    बिहार के औरंगाबाद जिले में एक ऐसी घटना हुई, जिसे जिसने भी सुना वो दंग रह गया. जानकारी के मुताबिक एक युवक को 5 साल के बच्चे पर शक था, कि उसने उसके इश्क का राज जान लिया. इस वजह से आरोपी युवक ने बच्चे की हत्या की और उसे गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने ऐसा क्या बताया, जिससे आसपास के इलाकों में फैली सनसनी. 

    पुलिस ने क्या बताया?

    यह पूरा मामला औरंगाबाद के टंडवा जिले का है. इस घटना की जानकारी देते हुए औरंगाबाद के एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि 30 जून की सुबह करीब 9 बजे टंडवा थाने में प्रमोद सिंह नाम के युवक ने अपने पांच साल के बेटे सिद्धार्थ कुमार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्चा सोमवार रात से घर नहीं लौटा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. इसके बाद एसआईटी ने तेजी से जांच शुरू की. वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों की मदद से टीम को कई अहम सुराग भी मिले. 

    पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

    पुलिस को जांच के दौरान मोहरी ईटवां गांव से धनसेवक कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से त पूछताछ में आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की. फिर उसने बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने बच्चे का शव गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद किया.

    क्यों की हत्या?

    इस केस में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर आरोपी ने मासूम की हत्या क्यों की. एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका सामने आई है. जांच के दौरान पता चला कि मासूम को आरोपी के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी. पुलिस का मानना है कि इसी राज़ के सामने आने के डर से आरोपी ने बच्चे की हत्या की. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी संभावित पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है.

  • सिगरेट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, सहरसा में अधेड़ की हत्या..

    सिगरेट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, सहरसा में अधेड़ की हत्या..

    सिगरेट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, सहरसा में अधेड़ की हत्या..

    बिहार में सिगरेट पीने के विवाद में मर्डर हो गया। सहरसा जिले के सलखुआ में हुए इस कांड के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधियों ने मामूली विवाद में हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को भी खुली चुनौती दी है। जानकारी के मुताबिक, सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव में धूम्रपान को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय शत्रुघ्न यादव की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बाबा चिमनी समीप बासा पर रह रहे उटेशरा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के पुत्र साथ मंगलवार की देर आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की है। मारपीट की घटना में शत्रुध्न यादव बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में हीं उनकी मौत हो गई।

    शत्रुघ्न की मौत के बाद उनके परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी सचिन यादव सहित आधा दर्जन बदमाशों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की थी। उस वक्त पंचायत स्तर पर मामले को निपटा दिया गया था। मंगलवार की रात एक बार फिर उटेशरा गांव निवासी घनश्याम यादव के पुत्र सचिन यादव सहित गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने धूम्रपान को लेकर कहासुनी करते हुए उनके साथ मारपीट की थी। परिजनों के अनुसार सभी आरोपियों ने बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट-पीट कर शत्रुघ्न यादव को बुरी तरह जख्मी कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    इधर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर सलखुआ थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान सहरसा अस्पताल में मौत हुई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धूम्रपान को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। पूर्व में भी विवाद हो चुका है। जिसे पंचायत स्तर पर सुलझा दिया गया था। सभी आरोपियों ने रात में एक बार फिर बासा पर जाकर मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस इस घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • प्रेमिका की शादी के बाद भी पोस्ट कर रहा था तस्वीरें, समझौते के दौरान बवाल; 6 घायल…

    प्रेमिका की शादी के बाद भी पोस्ट कर रहा था तस्वीरें, समझौते के दौरान बवाल; 6 घायल…

    प्रेमिका की शादी के बाद भी पोस्ट कर रहा था तस्वीरें, समझौते के दौरान बवाल; 6 घायल…

    बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव में एक पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। बातचीत और समझौते के लिए बैठी पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में बात इतनी बिगड़ गई कि लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    2 साल पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़ा है पूरा मामला

    मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद दरधा गांव के रहने वाले बसीर शाह और गांव के ही रिजवान की बेटी के बीच के दो साल पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर था। हालांकि, बाद में परिवार की सहमति से लड़की की शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी गई और वह अपने ससुराल चली गई। लड़की की शादी होने के बाद भी प्रेमी बसीर शाह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह लगातार लड़की की पुरानी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर स्टेटस के रूप में लगा रहा था।

    समझौते की मेज पर गाली-गलौज और फिर खूनी संघर्ष

    शादीशुदा बेटी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट होने से लड़की पक्ष के लोग बेहद नाराज थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार बातचीत और समझौता कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन बसीर शाह मानने को तैयार नहीं था। बुधवार को एक बार फिर इसी विवाद को हमेशा के लिए सुलझाने के उद्देश्य से गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन समझौते के दौरान ही दोनों तरफ से बहस शुरू हो गई। तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडों के खूनी खेल में बदल गया।

    महिलाओं समेत 6 लोग घायल

    इस मारपीट की घटना का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर रहे हैं। इस हिंसक वारदात में हकीम शाह, बसीर साह, मोकिम साह, शयरुन खातून, रवीना खातून और हुस्ना खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोह में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इस खूनी झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गोह थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।