Category: India

  • रोज देख-देखकर जलता था पति, पत्नी को लेकर मन में पल रही थी खतरनाक सोच..

    रोज देख-देखकर जलता था पति, पत्नी को लेकर मन में पल रही थी खतरनाक सोच..

    रोज देख-देखकर जलता था पति, पत्नी को लेकर मन में पल रही थी खतरनाक सोच..

     कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर 12 जून को बोरी में मिले महिला के शव की गुत्थी आखिरकार 21 दिन बाद सुलझ गई. फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गांव के पास सर्विस लेन किनारे मिले शव की पहचान प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी गांव की 20 वर्षीय रंजना तिवारी के रूप में हुई. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड को अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पति ने दिया था. पुलिस पूछताछ में उसके पति ने हत्या की जो वजह बताई उसे सुनकर लोग हैरान रह गए.

    बता दें कि, रंजना की शादी 27 फरवरी 2025 को प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के कोटवारन का पुरवा निवासी कुनाल तिवारी से हुई थी. शादी के कुछ ही महीनों बाद पति-पत्नी के बीच उम्र को लेकर विवाद शुरू हो गया. पुलिस के अनुसार, इसी विवाद ने खौफनाक मोड़ लिया और 11 जून की रात पति ने पहले रंजना का गला दबाया, फिर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी.

    सास-ससुर भी निकले बेरहम

    हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए परिवार ने भी साथ दिया. जांच में पता चला कि सास और ससुर शव को बोरी में भरकर बाइक से खागा क्षेत्र तक लेकर आए और इस्कुरी गांव के पास सर्विस रोड किनारे फेंक दिया. अगले दिन राहगीरों ने बोरी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया. शुरुआती जांच में उम्र को लेकर पति की नाराजगी हत्या की मुख्य वजह मानी जा रही है. 

    रंजना के कपड़ों और गहनों से हुई पहचान

    पुलिस लगातार महिला की पहचान के प्रयास में जुटी थी और आसपास के जिलों में फोटो व विवरण भेजे गए थे. जांच के दौरान पता चला कि प्रयागराज के बारा थाने में 13 जून को महिला के पिता शिवशंकर पांडेय ने दहेज प्रताड़ना और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद खागा पुलिस ने शव के कपड़े और जेवर लेकर बारा थाने में परिजन को दिखाया. यहां मैरून रंग का कढ़ाईदार सलवार-सूट, अंगूठी, बिछिया, पायल, कान के टॉप्स और फोटो देखकर परिजन ने रंजना की पहचान की. पहचान होते ही परिजन रो पड़े और पुलिस ने संयुक्त जांच में पूरे मामले का खुलासा किया.

    पति गिरफ्तार, पांच अन्य की तलाश

    प्रयागराज के बारा थाना पुलिस ने दहेज मांग, दहेज प्रताड़ना, बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में पति कुनाल तिवारी, सास किरन तिवारी, ससुर सुरेंद्र तिवारी, देवर आयुष, मामा ऋषभ और मामा कन्हई मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी पति कुनाल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच प्रयागराज के स्थानीय सीओ को सौंपी जाएगी.

  • चोरी का पैसा, गर्लफ्रेंड के साथ सैर-सपाटा और ऐश… गिरफ्तारी के बाद सामने आई पूरी कहानी..

    चोरी का पैसा, गर्लफ्रेंड के साथ सैर-सपाटा और ऐश… गिरफ्तारी के बाद सामने आई पूरी कहानी..

    चोरी का पैसा, गर्लफ्रेंड के साथ सैर-सपाटा और ऐश… गिरफ्तारी के बाद सामने आई पूरी कहानी..

     कानपुर पुलिस ने 15 लाख रुपये की चोरी के चर्चित मामले का खुलासा करते हुए एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी लग्जरी लाइफस्टाइल ने जांच टीम को भी हैरान कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हर बड़ी चोरी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को गोवा की सैर पर ले जाता था. अब तक वह चोरी के पैसों से पांच बार गोवा घूम चुका था. आरोपी के मोबाइल से गोवा ट्रिप की कई तस्वीरें भी बरामद हुई हैं, जो उसके शौक और खर्च करने के तरीके की गवाही देती हैं.

    डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, सेन पश्चिम पारा स्थित स्वर्ण जयंती विहार निवासी अनिल कुमार वर्मा के घर 19 जून को चोरी की वारदात हुई थी. उस समय परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे और घर पर ताला लगा था. शाम को जब परिवार लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. घर के अंदर अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात तथा 30 हजार रुपये नकद गायब थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

    CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    चोरी की गंभीरता को देखते हुए सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस सहित तीन विशेष टीमें बनाई गईं. इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी. इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंशू पासी के रूप में हुई, जो मूल रूप से अमेठी के मुसाफिरखाना का निवासी है और वर्तमान में कानपुर के गुजैनी इलाके में रह रहा था.

    जेल से छूटते ही फिर शुरू कर दी चोरी

    पूछताछ में अंशू ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों हिमांशु, गोल्डी और सागर के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक, अंशू पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है. बिधनू क्षेत्र में दर्ज एक मामले में वह करीब डेढ़ साल जेल में रहा. जेल से बाहर आने के कुछ समय बाद ही उसने फिर से अपने पुराने साथियों के साथ चोरी की वारदातें शुरू कर दीं.

    चोरी के पैसों से गर्लफ्रेंड को पांच बार गोवा घुमाया

    जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी चोरी के पैसों से ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था. हर बड़ी वारदात के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा घूमने जाता था. पुलिस को उसके मोबाइल फोन से दोनों की गोवा यात्रा की कई तस्वीरें मिली हैं. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महंगी शराब और लग्जरी लाइफस्टाइल का भी शौकीन था और चोरी की रकम इसी तरह खर्च करता था.

    नकदी, जेवर, तमंचा और स्कूटी बरामद

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, 632 ग्राम चांदी, एक अवैध तमंचा और चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी बरामद की है. वहीं, मामले में फरार चल रहे आरोपी हिमांशु, गोल्डी और सागर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

    ‘टक्कल गैंग’ से जुड़ा है आरोपी

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अंशू, शहर के कुख्यात ‘टक्कल गैंग’ से जुड़ा है. वह गैंग के सरगना गोपाल टक्कल का भाई है. इस गिरोह के कई सदस्य पहले से चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं. पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद शहर में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है.

  • मां के पास सो रहे मासूम को बनाया निशाना, दिल दहला देने वाली घटना की जांच तेज.. 

    मां के पास सो रहे मासूम को बनाया निशाना, दिल दहला देने वाली घटना की जांच तेज.. 

    मां के पास सो रहे मासूम को बनाया निशाना, दिल दहला देने वाली घटना की जांच तेज.. 

     उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पास एक गांव में रहने वाला मासूम अपनी मां के पास बेखौफ सो रहा था. तभी उस दलित बच्चे का अपहरण कर लिया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई. आरोपी ने बच्चे का प्राइवेट पार्ट और नाक काट दी. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर दिया. एक मुठभेड़ के पास पुलिस ने मुख्य आरोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है.

    जंगल में मिला मासूम 

    यह घटना नरथो गांव की बताई जा रही है. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है. दलित मासूम बच्चा कमलजीत अपनी मां अशंकु के साथ सो रहा था. तभी उसका अपहरण कर लिया गया है. जब मां की आंख खुली, तो बच्चा उसके साथ नहीं था. परिवार ने बच्चे की खोजबीन शुरू की तो वह एक जंगल में खून से लथपथ पाया गया. 

    प्राइवेट पार्ट और नाक काटी

    हदें तो तब पार हुई जब मासूम बच्चे का प्राइवेट पार्ट और नाक एक धारदार हत्यार के काट दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है. 

    क्या है पुराना विवाद?

    अमरोहा पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी शान संभल का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, वह नशे का आदी है. जांच के अनुसार, बच्चे की मां ने इसी साल फरवरी 2026 में आरोपी शान के खिलाफ शादी के झांसा देकर रेप और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था. 

    महीला ने ही कराई थी बेल 

    अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में एक गंभीर मामले में आरोपी शान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. पीड़ित महिला ने पहले उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, लेकिन बाद में उसी ने उसकी जमानत भी कराई. स्थानीय स्तर पर दोनों के बीच पुराने संबंध और लगातार संपर्क की चर्चा है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमें लगाई थीं. आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच जारी है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच कर रही है. 

  • चाची के साथ कथित दरिंदगी का आरोप, अंदरूनी चोटों से पीड़िता की हालत गंभीर..

    चाची के साथ कथित दरिंदगी का आरोप, अंदरूनी चोटों से पीड़िता की हालत गंभीर..

    चाची के साथ कथित दरिंदगी का आरोप, अंदरूनी चोटों से पीड़िता की हालत गंभीर..

    पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले भतीजे ने जबरन संबंध बनाने के लिए उसके नहाते हुए प्राइवेट वीडियो बनाए और ब्लैकमेल करने लगे. मना करने पर उसे लाठी-डंडों से भी पीटा. महिला घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है जिसका फायदा उठाकर भतीजा अक्सर घर में घुंस आता था.

    चाची के लाख मना करने पर नहीं माना सनकी भतीजा: रिश्तों को तार-तार करने वाली खौफनाक करतूत, अंदरूनी चोटों से तड़प रही पीड़िता!

    बिहार के गोपालगंज से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद भयावह घटना सामने आई है जिसमें 35 साल की पीड़िता चाची का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले भतीजे ने पहले उसकी प्राइवेट वीडियो बनाई, फिर जबरन संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा. जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसके साथ मार-पीट की और लाठी-डंडों से घायल करके फरार भाग गया. महिला ने बताया कि पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वो उचकागांव क्षेत्र में अपने 2 बच्चों के साथ अकेली रहती है. दोनों चाची-भतीजे के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों की जानकारी मिली है लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी का ख्याल करते हुए जब महिला ने रिश्ता रखने से इनकार कर दिया तो भतीजा हैवानियत पर उतर आया.

    पति के पीछे से चल रहा था कांड

    एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पति गुजरात में नौकरी करते हैं जबकि वो अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है. कुछ साल पहले ही वो अपने भतीजे के संपर्क में आई थी. दोनों के बीच प्यार पनपने लगा. लेकिन महिला को बदनामी का डर सताए जा रहा था. अपनी शादीशुदा जिंदगी का ख्याल करते हुए उसने भतीजे के साथ रिश्ता रखने से मना कर दिया. लेकिन भतीजा मनमानी पर उतर आया. 

    नहाते हुए बनाई प्राइवेट वीडियो

    महिला का आरोप है कि एक दिन वो आंगन में नहा रही थी तो भतीजा ने घर के घुंस आया और चुपके से प्राइवेट वीडियो बना ली. इसी की तर्ज पर वो लगातार कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था. लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया और युवक को चेतावनी तक दे दी. इसी बात से नाराज युवक तमतमाते हुए महिला के घर पहुंचा और लाठी-डंडे चला दिए. पीड़िता ने बताया कि उस दिन वो जैसे-तैसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंची और इमरजेंसी में इलाज कराया. 

    पुलिस ने दर्ज की शिकायत

    पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि भतीजे की प्रताड़ना के कारण उसके शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं. भतीजे की ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंध बनाने की जबदस्ती के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक लिखित में शिकायत नहीं मिली है. इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • पत्नी के इनकार से बौखलाया पति, सो रहे युवक के सिर में गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार..

    पत्नी के इनकार से बौखलाया पति, सो रहे युवक के सिर में गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार..

    पत्नी के इनकार से बौखलाया पति, सो रहे युवक के सिर में गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार..

     हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में बीते 30 जून की रात हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अवैध संबंधों और त्रिकोणीय प्रेम कहानी के चलते एक पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपनी पत्नी के प्रेमी के सिर में गोली मारकर उसकी खोपड़ी उड़ा दी। गंभीर रूप से घायल प्रेमी ने दो जुलाई की रात दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है।

    पहले पति को छोड़ विजय के साथ रह रही थी महिला, फिर पड़ोसी गांव के विपिन से हुआ प्यार

    पुलिस जांच में सामने आया कि रिश्तों के ताने-बाने की यह उलझी हुई कहानी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शुरू होती है। मृतका पहले अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी और पिछले करीब सात-आठ वर्षों से आरोपी विजय के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। इसी बीच, करीब दो-तीन साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव विनायकपुर के रहने वाले विपिन यादव से हुई। धीरे-धीरे दोनों की जान-पहचान गहरे प्रेम संबंधों में बदल गई। महिला इतनी दीवानी थी कि वह पहले भी दो बार विपिन यादव के साथ घर छोड़कर भाग चुकी थी, जिसकी शिकायतें थाने तक पहुंची थीं।

    जून में फरीदाबाद आई थी महिला, प्रेमी संग रहने के लिए अड़ गई जिद पर

    जून के पहले हफ्ते में महिला अपनी भाभी और बहन से मिलने के बहाने फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी आई थी। यहां आने के बाद उसने अपने दूसरे पति विजय से साफ कह दिया कि वह अब वापस गांव नहीं लौटेगी और फरीदाबाद में ही रहेगी।

    पत्नी की जिद के आगे मजबूर होकर विजय ने ही उसके लिए राजीव कॉलोनी में एक किराए का कमरा दिलवा दिया। लेकिन विजय के होश तब उड़ गए, जब कुछ ही दिनों बाद उसका आशिक विपिन यादव भी फरीदाबाद आ पहुंचा और दोनों उस किराए के कमरे में साथ रहने लगे। विजय लगातार पत्नी को समझाकर गांव ले जाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी ने दो टूक कह दिया, मैं तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी, विपिन के साथ ही रहूंगी।

    एक ही छत पर खाया खाना, फिर सोते समय प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट

    पत्नी के इस अंतिम इनकार ने विजय के भीतर बदले की आग भड़का दी। उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया। 30 जून की रात विजय एक अवैध देसी पिस्तौल लेकर राजीव कॉलोनी स्थित पत्नी के कमरे पर पहुंचा। उसने बेहद सामान्य व्यवहार करते हुए पत्नी और विपिन के साथ बैठकर खाना खाया।

    गर्मी होने के कारण देर रात सभी लोग मकान की छत पर सोने चले गए। जैसे ही विपिन गहरी नींद में सोया, विजय ने पिस्तौल निकाली और उसके सिर में गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और आसपास के लोग जाग गए, जिसके चलते विजय अपनी पत्नी पर गोली नहीं चला सका और भीड़ के डर से मौके से भाग निकला।

    ₹6000 में खरीदी थी मौत की पिस्तौल, मैनपुरी से दबोचा गया कातिल

    शुरुआत में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन 2 जुलाई को दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में विपिन की मौत के बाद इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 को सौंपी गई।

    क्या कहती है पुलिस? पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि उपनिरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरीदाबाद, मैनपुरी और कानपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विजय (28 वर्ष, निवासी मैनपुरी) को जेसीबी चौक के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने वारदात के लिए मैनपुरी के ही एक परिचित से ₹6000 में देसी पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस अब उस हथियार सप्लायर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • ससुराल में घुसा पति, पत्नी और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; नवादा में डबल मर्डर से सनसनी…

    ससुराल में घुसा पति, पत्नी और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; नवादा में डबल मर्डर से सनसनी…

    ससुराल में घुसा पति, पत्नी और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; नवादा में डबल मर्डर से सनसनी…

    बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी पति के सिर पर खून इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने ही ससुराल में घुसकर खूनी खेल खेला। वारिसलीगंज के खानापुर गांव में शुक्रवार को एक युवक ने मामूली घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जब सगी बहन को बचाने के लिए साला बीच-बचाव करने आया, तो सनकी जीजा ने उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर हालत में साले को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसने दम तोड़ दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे पति ने खुद वारिसलीगंज थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

    तीन साल की मासूम बेटी भी नहीं पिघला सकी पिता का दिल

    यह खूनी दास्तान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव की है। खानापुर निवासी उपेंद्र सिंह ने अपनी 28 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी की शादी चैनपुरा गांव के रहने वाले मौली कुमार से की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच वैवाहिक संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। आए दिन दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट होना आम बात हो गई थी। हालांकि, दोनों की तीन साल की एक मासूम बेटी भी है, लेकिन इसके बावजूद मौली कुमार का गुस्सा कम नहीं हुआ और विवाद लगातार बढ़ता चला गया।

    एक दिन पहले ही पुलिस ने कराया था समझौता, मायके भेजी गई थी पूजा

    दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात से ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी दंपति के बीच भयंकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय ग्रामीणों को बीच-बचाव के लिए पुलिस बुलानी पड़ी थी। गुरुवार को झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हालात को भांपते हुए और पूजा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पूजा को उसके मायके (खानापुर) भेज दिया था। लेकिन पुलिस और परिजनों में से किसी को भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन यह फैसला एक खूनी अंजाम में बदल जाएगा।

    घर में घुसते ही चलाने लगा चाकू, बचाने आए साले को भी नहीं बख्शा

    शुक्रवार दोपहर को आरोपी पति मौली कुमार पूरी तैयारी और हाथ में धारदार चाकू लेकर सीधे अपनी पत्नी के मायके खानापुर पहुंच गया। घर में दाखिल होते ही उसने बिना कुछ सोचे-समझे अपनी पत्नी पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। अपनी सगी बहन पर जानलेवा हमला होते देख भाई आदित्य कुमार बिना अपनी जान की परवाह किए बीच में कूद पड़ा और जीजा को रोकने की कोशिश की। लेकिन मौली के सिर पर उस वक्त हैवानियत सवार थी। उसने पूजा को छोड़ साले आदित्य पर हमला बोल दिया और चाकू से गोदकर उसे पूरी तरह लहूलुहान कर दिया।

    अस्पताल में दोनों भाई-बहन ने तोड़ा दम, थाने पहुंचकर कातिल ने किया सरेंडर

    घर में मची चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुटे, जिसे देख आरोपी वहां से भाग निकला। ग्रामीण दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदित्य की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत पटना हायर सेंटर रेफर कर दिया था। लेकिन शरीर पर गहरे घाव होने के कारण पटना में इलाज के दौरान आदित्य ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही झटके में उपेंद्र सिंह के घर के दो जवान चिराग बुझ गए और पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौली कुमार खुद भागते हुए सीधे वारिसलीगंज थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • चारपाई पर गला कटी महिला की लाश, बंद कमरे से बहते खून ने खोला हत्याकांड का राज

    चारपाई पर गला कटी महिला की लाश, बंद कमरे से बहते खून ने खोला हत्याकांड का राज

    चारपाई पर गला कटी महिला की लाश, बंद कमरे से बहते खून ने खोला हत्याकांड का राज

     उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद ही रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया कि कमरे के बंद दरवाजे के नीचे से खून बहकर बाहर आने लगा। सुबह जब अन्य किरायेदारों ने यह खौफनाक मंजर देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं।

    बंद कमरे से बाहर आता खून देख उड़े होश

    मिली जानकारी के अनुसार, एटा रोड स्थित गणेशपुर गांव में शिवली 30 पत्नी सनोज कुमार, अपनी 10 वर्षीय बेटी अनमोल के साथ एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। शनिवार की सुबह मकान के अन्य किरायेदारों ने जब शिवली के कमरे के दरवाजे से खून बहकर बाहर आते देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई।

    चारपाई पर लथपथ पड़ी थी लाश, मायके वाले भी पहुंचे

    सूचना मिलते ही पटियाली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का दृश्य देखकर हर कोई कांप उठा। चारपाई पर शिवली का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था, उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। इस खौफनाक कत्ल की खबर फैलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

    डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

    हत्याकांड की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर तत्काल फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया। टीमों ने कमरे और आसपास के पूरे इलाके से बारीकी से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। खोजी कुत्ते की मदद से भी हत्यारे के भागने के रूट को ट्रेस करने का प्रयास किया गया।

    एसपी ने किया मौका-मुआयना, जल्द खुलासे के निर्देश

    वारदात की गंभीरता को देखते हुए कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह ने भी खुद घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली और मातहतों को मामले के जल्द से जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए।

  • जाकिर कॉलोनी में रिश्ते हुए शर्मसार, सोती हुई नाबालिग बहन की गोली मारकर हत्या; भाई गिरफ्तार…

    जाकिर कॉलोनी में रिश्ते हुए शर्मसार, सोती हुई नाबालिग बहन की गोली मारकर हत्या; भाई गिरफ्तार…

    जाकिर कॉलोनी में रिश्ते हुए शर्मसार, सोती हुई नाबालिग बहन की गोली मारकर हत्या; भाई गिरफ्तार…

    मेरठ : क्राइम कैपिटल बनते जा रहे मेरठ में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार को पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद, शनिवार को तड़के सुबह लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक और खून का खेल खेला गया। यहां की जाकिर कॉलोनी में एक कलयुगी भाई ने अपनी ही 16 वर्षीय सगी बहन की सोते समय तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। दिन निकलते ही हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

    गहरी नींद में सो रही थी मासूम बहन, भाई ने सिर पर तान दिया तमंचा

    यह खौफनाक वारदात लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर वाली गली की है। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी नूरे का परिवार अपने मकान में रहता है। शनिवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्य जाग चुके थे और घर के कामों में व्यस्त थे, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी अक्स अपने कमरे में गहरी नींद में सो रही थी।

    इसी बीच उसका सगा भाई आरिश हाथ में अवैध तमंचा लेकर कमरे में दाखिल हुआ। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या अक्स की आंख खुलती, आरिश ने उस पर बेहद करीब से गोली चला दी। गोली की आवाज से पूरा घर और आसपास का इलाका दहल उठा।

    लहूलुहान हालत में बिस्तर पर तड़पती मिली अक्स, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    धमाके की आवाज सुनकर जब बदहवास परिजन दौड़कर अक्स के कमरे में पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। बिस्तर पर 16 साल की अक्स खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी। परिजन बिना वक्त गंवाए उसे आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद अक्स को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से आई इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    वारदात के बाद आरोपी भाई फरार, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

    बहन को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी आरिश मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भारी पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर अक्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

    ऑनर किलिंग या कुछ और? हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

    पुलिस ने घटना के बाद नाकाबंदी करते हुए आरोपी भाई आरिश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक हत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर एक भाई ने अपनी सगी बहन की जान क्यों ली। इलाके में ऑनर किलिंग समेत कई तरह की चर्चाएं आम हैं।

    क्या कहना है पुलिस अधिकारियों का? एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, जाकिर कॉलोनी में भाई द्वारा बहन की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या की असली वजह क्या थी, इसके हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी स्थिति साफ कर दी जाएगी।

  • कश्मीर की स्कूल किताबें विवादों में, अलगाववादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताने का आरोप..

    कश्मीर की स्कूल किताबें विवादों में, अलगाववादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताने का आरोप..

    कश्मीर की स्कूल किताबें विवादों में, अलगाववादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताने का आरोप..

    जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम ने इस किताब को सार्वजनिक करते हुए प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और पुस्तक खरीद में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

    प्रदेश के सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजी गई “जम्मू-कश्मीर की महान व दिग्गज हस्तियां” नामक इस पुस्तक को एक निजी प्रकाशक ओबराय बुकस सर्विस की ओर से प्रकाशित किया गया है और इसे हिलाल अहमद व संतोष मीणा द्वारा लिखा गया है।

    सैयद अलगी, शब्बीद सहित कई अलगाववादियों का जिक्र
    शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर पुस्तक को सार्वजनिक करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और इस पुस्तक की खरीद करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    फोरम के उप-प्रधान रघु मेहता व ट्रस्टी दीपक कपूर ने बताया कि पुस्तक में आतंकी मकबूल भट्ट को शहीद-ए-आजम बताया है और अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, शब्बीर अहमद शाह, मसरत आलम व मौलवी फारूक को कश्मीर का स्वतंत्रता सेनानी।

    प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए इस पुस्तक की खरीद की और प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में पुस्तक उपलब्ध कराई गई। कपूर ने बताया कि पुस्तक में मकबूल बट पर अध्याय है। इसमें भारत को आक्रांता दिखाया है और बताया है मकबूल ने कश्मीर की आजादी के लिए बलिदान दे दिया।

    1984 में दी गई थी फांसी
    मकबूल को सीआइडी इंस्पेक्टर अमर चंद व भारतीय राजदूत की हत्या के आरोप में 11 फरवरी 1984 को फांसी दी गई थी। पुस्तक में कुछ अन्य अध्यायों में सैयद अली शाह गिलानी, शब्बीर शाह, मसरत आलम, मीरवाइज उमर फारूक व मौलवी फारूक को कश्मीर का स्वतंत्रता सेनानी करार दिया गया है।

  • मिस्त्री आया और खुल गया हत्या का राज! एक छोटी-सी बात ने सुलझा दी पूरी गुत्थी..

    मिस्त्री आया और खुल गया हत्या का राज! एक छोटी-सी बात ने सुलझा दी पूरी गुत्थी..

    मिस्त्री आया और खुल गया हत्या का राज! एक छोटी-सी बात ने सुलझा दी पूरी गुत्थी..

    उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। करीब 45 दिन से लापता एक व्यक्ति का शव उसके ही घर के बाथरूम की फर्श के नीचे दबा मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए पहले बाथरूम की मरम्मत कराने का बहाना बनाया गया और फिर शव को फर्श के नीचे दफना दिया गया। घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

    18 मई को अचानक लापता हुआ था पति

    पुलिस के अनुसार मृतक 18 मई को रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पत्नी ने भी पूछताछ के दौरान यही कहा कि उसे पति के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह भी उनकी तलाश कर रही है। हालांकि समय बीतने के साथ पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पूरे मामले को गुमशुदगी से हत्या की दिशा में मोड़ दिया।

    मरम्मत के नाम पर रची गई हत्या छिपाने की साजिश

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति के लापता होने के कुछ ही दिनों बाद घर के बाथरूम में मरम्मत का काम कराया गया था। आरोप है कि इसके लिए एक मिस्त्री को बुलाया गया और उससे बाथरूम की फर्श तुड़वाई गई। पुलिस का संदेह है कि हत्या के बाद शव को उसी गड्ढे में दबाकर ऊपर से दोबारा सीमेंट और टाइलें लगवा दी गईं, ताकि किसी को इस वारदात की भनक तक न लगे। मरम्मत का पूरा काम सामान्य निर्माण कार्य की तरह कराया गया, जिससे आसपास के लोगों को भी किसी तरह का शक नहीं हुआ।

    शक गहराया तो पुलिस ने कराई खुदाई

    लगातार जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले, जिनसे घर के भीतर ही किसी बड़ी वारदात की आशंका मजबूत हो गई। इसके बाद पुलिस ने न्यायिक अनुमति और अधिकारियों की मौजूदगी में बाथरूम की खुदाई कराई। जैसे ही फर्श हटाई गई, नीचे से मानव शव मिलने से मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शव की हालत देखकर साफ था कि उसे काफी समय पहले वहां दबाया गया था। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

    45 दिन बाद खुला हत्या का खौफनाक राज

    करीब डेढ़ महीने तक यह मामला केवल गुमशुदगी का माना जा रहा था, लेकिन पुलिस ने जांच बंद नहीं की। मोबाइल फोन की जानकारी, आसपास के लोगों से पूछताछ और घर के भीतर मिले कुछ अहम संकेतों ने जांच को नई दिशा दी। आखिरकार बाथरूम की खुदाई के दौरान शव मिलने के साथ ही हत्या की पूरी कहानी सामने आने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि घर के भीतर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर शव को फर्श के नीचे छिपा दिया जाएगा।

    पत्नी से लगातार पूछताछ, अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में

    शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस घटना के पीछे की वजह, पारिवारिक विवाद, आर्थिक लेन-देन और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

    मिस्त्री से भी की जा रही पूछताछ

    जिस मिस्त्री ने बाथरूम की मरम्मत का काम किया था, उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मरम्मत के दौरान उसे किसी तरह का संदेह हुआ था या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसे काम कराने वालों ने क्या जानकारी दी थी। पुलिस मिस्त्री के बयान को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है।

    शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण, हत्या का तरीका और घटना का समय स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल से मिट्टी, निर्माण सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। विशेषज्ञों की टीम वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें।

    इलाके में दहशत, रिश्तों पर उठे सवाल

    इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के बाहर जमा होकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने की कोशिश करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस घर में लोग सामान्य जीवन जीते दिखाई दे रहे थे, उसी घर के बाथरूम के नीचे एक शव दबा होने की बात किसी के लिए भी यकीन करना आसान नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते अपराध और घरेलू हत्याओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।