Category: Uttar Pradesh

  • जिस पेड़ को बनाया था मोहब्बत की निशानी, वहीं खत्म हुई दो जिंदगियों की कहानी..

    जिस पेड़ को बनाया था मोहब्बत की निशानी, वहीं खत्म हुई दो जिंदगियों की कहानी..

    जिस पेड़ को बनाया था मोहब्बत की निशानी, वहीं खत्म हुई दो जिंदगियों की कहानी..

    खेतों में घूम रहे ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर लटके शव देखे और पुलिस को इत्तला किया. युवती की मांग में सिंदूर भरे होने की आशंका है जबकि आम के पेड़ के नीचे से कई साक्ष्य बरामद हुए हैं

    उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने दो परिवारों में कोहराम मचा दिया है. यहां के सबुआ गांव के पास गुढ़ा मोड पर स्थित एक मशहूर आम के पेड़ पर एक युवक और युवती के शव लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की पहचान सबुआ गांव निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र विश्वकर्मा और युवती की पहचान चरखारी की 22 वर्षीय आरती कुशवाहा के तौर पर की गई है. यह प्रेमी जोड़ा एक ही रस्सी से पेड़ पर लटके मिला है. युवती की मांग में सिंदूर होने की बात सामने आ रही है जबकि पेड़ के पास चिप्स, कोल्ड ड्रिंक के पैकेज और मोबाइल फोन पड़े मिले हैं. इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी तरफ गांव में दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी.

    इसी आम के पेड़ के नीचे बिताते थे अपना वक्त

    बताया जा रहा है कि दोनों का आपस में पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों इसी आम के पेड़ के नीचे मुलाकात करते थे. घंटों बातचीत करते थे और इसी पेड़ के नीचे दोनों ने जीने-मरने की कसमें खा ली थी. जहां सबुआ निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा आरा मशीन में काम करता था तो चरखारी की आरती कुशवाहा 8 किमी. दूर से मिलने आती थी. दोनों अपने रिश्ते को विवाह का नाम देना चाहते थे लेकिन समाज में बदनामी और जात-पात के डर से परिजन राजी नहीं हुए. 

    दोस्त और घर वालों को नहीं थी खबर

    पुलिस की जांच-पड़ताल से सामने आया कि दोस्तों को युवक की प्रेम कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जबकि युवती के परिजनों ने बताया कि वो शाम 7 बजे से ही घर से गायब थी. युवक भी रात 8 बजे घर पर बाइक पार्क करने के बाद अचानक कहीं चला गया. दोनों के परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला. युवती के परिजनों का कहना है कि वो अपनी बेटी के प्रेम संबंधों के बारे में कुछ नहीं जानते थे. यदि बेटी को शादी करनी ही थी तो कहीं दूर जाकर घर बसा सकती थी. दोस्तों का कहना है कि युवक ने उसे अपनी प्रेम कहानी की भनक तक नहीं लगने दी, वरना समस्या का कुछ हल निकालते और जान बचा लेते.

    ग्रामीणों ने दी पेड़ से लटके होने की सूचना

    अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के पेड़ से लटके होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. कुछ ही देर के अंदर खेत में गांव वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई. मृतका के मांग में सिंदूर भरे होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस कर्मियों की टीम ने युवत औक युवती के शव को पेड़ से उतारा. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए. बताया जा रहा है कि युवती के पिता का कुछ समय पहले ही निधन हुआ था.  हालांकि दोनों परिवारों ने प्रेम प्रसंग की सूचना ना होने की बात कही है लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जाति-बिरादरी का अंतर होने के कारण दोनों का परिवार रिश्ते के लिए राज़ी नहीं हुआ.

  • पत्नी और सिपाही के रिश्ते के शक ने बढ़ाया विवाद, CRPF जवान की शिकायत के बाद मचा हड़कंप..

    पत्नी और सिपाही के रिश्ते के शक ने बढ़ाया विवाद, CRPF जवान की शिकायत के बाद मचा हड़कंप..

    पत्नी और सिपाही के रिश्ते के शक ने बढ़ाया विवाद, CRPF जवान की शिकायत के बाद मचा हड़कंप..

    बुलंदशहर के गुलावठी में CRPF जवान, यूपी पुलिस सिपाही और जवान की पत्नी के बीच विवाद सामने आया. जवान का आरोप है कि पत्नी जेवर और नकदी लेकर सिपाही के साथ चली गई.

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के गुलावठी थाना क्षेत्र के एक CRPF जवान, यूपी पुलिस और जवान के रिश्ते को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. जवान ने आरोप लगाया  है कि उसकी पत्नी घर से जेवर और नकदी लेकर, यूपी पुलिस के सिपाही के साथ फरार हो गई. 

    CRPF जवान की पत्नी हुई फरार 

    CRPF जवान देव का कहना है कि ‘उनकी पत्नी रमा उर्फ जान्हवी की मुलाकात गौतमबुद्धनगर के दादरी इलाके में हुई थी. दोनों के बीच पहले रिश्ते बने और फिर परिवार के सहमति के साथ कोर्ट मैरिज कर ली गई. शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, लेकिन जब वह 10 जून अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे, तब उन्हें पता लगा कि 16 जून को उनकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई.’

    जवान ने लगाए कई गंभीर आरोप 

    पीड़ित पति ने दावा किया कि पत्नी घर से जाते समय अपने जेवर और दो लाख की नकदी लेकर फरार हो गई है. जिसका CCTV फुटेज भी उनके पास मौजूद होने की बात भी सामने आई. CRPF जवान ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि वह काले रंग की स्विफ्ट कार लेकर आया था और पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया और वह मिल नहीं रही है. जवान ने आशंका जताते हुए कहा कि उसने पत्नी गलत परिस्थिति में फंस गई है. इसलिए उन्होंने गुलावठी थाने में  शिकायत भी दर्ज कराई है. हालांकि, शुरुआत में पुलिस की तरफ से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है. 

    सिपाई सनी यादव ने खारिज किए आरोप 

    वहीं दूसरी तरफ यूपी पुलिस के सिपाई सनी यादव जवान के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि महिला या CRPF जवान से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्हें केवल फंसाया जा रहा है. सिपाही ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ रहते हैं और वह इसका सबूत भी दे सकते हैं. 

    मामले में आया नया मोड़ 

    मामले में मोड़ तब आया जब CRPF जवान की पत्नी रमा उर्फ जाह्नवी खुद सामने आ गई. उन्होंने एक वीडियो संदेष जारी कर अपने पति पर झूठ बोलकर शादी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए. महिला ने ये भी कहा कि शादी के बाद उन्हें पति के व्यवहार और निजी कारणों के वजह से तनाव बढ़ा. फिलहाल पुलिस सभी पक्षों के बयान और गहराई से जांच कर रही है

  • प्रेमी संग रहने की जिद, तीन बच्चों को लेकर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला; गोंडा स्टेशन पर हड़कंप..

    प्रेमी संग रहने की जिद, तीन बच्चों को लेकर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला; गोंडा स्टेशन पर हड़कंप..

    प्रेमी संग रहने की जिद, तीन बच्चों को लेकर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला; गोंडा स्टेशन पर हड़कंप..

    9 घंटे बाद एसडीआरएफ ने सुरक्षित उतारा

     शुक्रवार सुबह गोंडा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ स्टेशन परिसर में लगे करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। महिला प्रेमी के साथ रहने की मांग पर अड़ी रही और करीब नौ घंटे तक टावर पर बैठी रही। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

    घटना सुबह करीब 7:30 बजे स्टेशन के एक्सेलेटर के सामने लगे टावर की है। गीता देवी अपने तीन बच्चों को लेकर टावर पर चढ़ गई और प्रेमी राम अकबाल सिंह को बुलाने तथा उसके साथ रहने की मांग करने लगी।

    सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कई घंटे तक महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। स्थिति गंभीर होने पर एसडीआरएफ के चार जवान सुरक्षा उपकरणों के साथ टावर पर चढ़े। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला और उसके तीनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा।

    नीचे आने के बाद महिला ने आरोप लगाया कि वह पहले भी अपनी मांग को लेकर टावर पर चढ़ चुकी थी। उस समय पुलिस ने उसे आश्वासन दिया था कि राम अकबाल सिंह को बुलाकर उसकी बात कराई जाएगी, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया। इसी वजह से वह दोबारा टावर पर चढ़ी।

    बयान देने के दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने पर भी अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखी। आरपीएफ के सहायक कमांडेंट महेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला शुक्रवार सुबह अपने तीन बच्चों के साथ टावर पर चढ़ गई थी। करीब नौ घंटे के प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला एक व्यक्ति के साथ रहने की मांग कर रही थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • ममेरी बहन से प्रेम संबंधों पर बवाल, मामा ने सगे भांजे को मौत के घाट उतारने की रची साजिश…

    ममेरी बहन से प्रेम संबंधों पर बवाल, मामा ने सगे भांजे को मौत के घाट उतारने की रची साजिश…

    ममेरी बहन से प्रेम संबंधों पर बवाल, मामा ने सगे भांजे को मौत के घाट उतारने की रची साजिश…

    बिहार के वैशाली में 30 जून को एक जला हुआ शव मिला था. पुलिस का कहना है कि बेटी और सगे भांजे के अफेयर से नाराज मामा ने भांजे की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और पहचान मिटाने के लिए उसे जला दिया गया. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

    मामला वैशाली जिले के राघोपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र का है. 30 जून को पुलिस को एक युवक का जला हुआ शव मिला था. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था. जांच के आधार पर मृतक की पहचान की गई. 22 साल का युवक समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी का रहने वाला था.

    पुलिस का कहना है कि युवक की मां की मौत तब हो गई थी, जब वह करीब चार साल का था. इसके बाद वह अपने ननिहाल में ही पला-बढ़ा. इसी दौरान उसकी ममेरी बहन के साथ प्रेम संबंध बन गए. जांच में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे. इसी रिश्ते को लेकर परिवार में लंबे समय से नाराजगी थी.

    यह भी पढ़ें: सहेली को पता था ‘सीक्रेट’… राज खुलने के डर से मार डाला, छिपाना चाहती थी बहन के अफेयर की कहानी

    वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे करीब तीन साल पहले अपनी बेटी और भांजे के रिश्ते की जानकारी मिली थी. उसने कई बार भांजे को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों संपर्क में बने रहे. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह भी दावा किया कि घर से निकालने के बाद भी युवक चेन्नई से उसकी बेटी के संपर्क में था, कॉल करता था. अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी मामा ने पहले भांजे को चेन्नई से समस्तीपुर बुलवाया. इसके बाद उसे पटना सिटी स्थित अपने घर बुलाया गया, जहां दो दिनों तक उसे समझाने की बात कही गई. पुलिस का कहना है कि 28 जून को आरोपी और उसके साथियों ने युवक को गंगा किनारे सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद कथित तौर पर शव के टुकड़े किए गए और जला दिया गया.

    SP बोले- एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, अन्य की तलाश जारी

    वैशाली पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी मामा को पटना सिटी से गिरफ्तार कर लिया है. एसपी शुभांक मिश्रा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश और वारदात में अपनी भूमिका कबूल कर ली है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है.

    आरोपी ने पुलिस के सामने क्या कहा?

    मामा ने हत्या के बाद शव 3 टुकड़ों में काटा था. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी बेटी और भांजे के रिश्ते की जानकारी करीब तीन साल पहले हुई. शुरुआत में उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में उसे दोनों के बीच नजदीकियों का एहसास हुआ. उसने कई बार युवक को समझाया, लेकिन वह नहीं माना. आरोपी ने कहा कि वो मेरा भांजा था, बेटी से रिश्ता बनाने लगा था. वीडियो भेजा तो बर्दाश्त नहीं कर पाया, इसलिए उसकी हत्या की साजिश रच दी.

  • मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, सच खुलते ही विवाद; महिला ने दी जान…

    मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, सच खुलते ही विवाद; महिला ने दी जान…

    मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, सच खुलते ही विवाद; महिला ने दी जान…

    यूपी के आगरा में शादी के 5 महीने के बाद ही एक महिला ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का कहना है कि लड़के ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू बन उससे प्रेम किया और शादी कर ली. जब परिवार में कलेश हुआ, तो बेटी ने आत्महत्या कर ली.

    मुस्लिम लड़के ने धर्म छिपाकर रचाई शादी

    आगरा: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में नई नवेली दुल्हन की आत्महत्या के बाद अब आगरा में भी ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शादी के 5 महीने के बाद ही एक महिला ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि लड़की ने लव मैरिज की थी, और लड़का मुस्लिम समाज से था, जबकि लड़की हिंदू. परिजनों का आरोप है कि लड़के ने खुद को हिंदू बताया और फिर लड़की को प्यार के जाल के फंसाकर शादी कर ली. जब शादी के बाद पता चला तो घर के कलेश हुआ और फिर लड़की के आत्महत्या कर ली.

    पूरा मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर का है. 5 महीने पहले एक लड़की की शादी अबू नाम के लड़के से हुई थी. शादी के पांच महीने बाद ही लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. अब लड़की के परिजनों की ओर से लड़के पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतक लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि अबू मुस्लिम समाज से था, उसका असली नाम अफरार था. उसने हिंदू बनकर पहले उनकी बेटी को प्यार के झूठे जाल में फंसाया और फिर शादी कर ली.

    लड़की से करता था मारपीट
    शादी के बाद जब उनकी बेटी को सच्चाई पता चली, तो घर में कलेश हुआ. उनकी बेटी ने लड़के का मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि लड़के का संबंध हिंदू समाज की अन्य लड़कियों से भी है, जिसका विरोध उनकी बेटी ने किया था. परिजनों का आरोप है कि लड़का आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और ब्लैकमेल करता था. परेशान होकर उनकी बेटी के आत्महत्या कर की.

    जांच में जुटी पुलिस
    सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं अब इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी आरोपी होगा, उसको जांच के बाद जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने का आरोप, आरोपी की चूक बनी गिरफ्तारी की वजह..

    पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने का आरोप, आरोपी की चूक बनी गिरफ्तारी की वजह..

    पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने का आरोप, आरोपी की चूक बनी गिरफ्तारी की वजह..

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। इसके बाद वह करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का दावा करती रही। पुलिस ने शक के आधार पर बाथरूम की खुदाई कराई, जहां से शव बरामद हुआ। मामले में महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, 44 वर्षीय सुरेंद्र आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित प्राक्षी टावर चौकी इलाके में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह 18 मई से लापता था। इस दौरान परिवार की ओर से उसके गायब होने की बात कही जा रही थी।

    भाई के शक पर खुला मामला
    मृतक के भाई को पूरे घटनाक्रम पर संदेह हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर जांच शुरू की। शक गहराने पर बाथरूम की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान फर्श के नीचे से सुरेंद्र का शव बरामद हुआ।

    प्लास्टर कर छिपाया गया था शव
    प्राथमिक जांच में सामने आया कि शव को बाथरूम में दफनाने के बाद उस स्थान पर प्लास्टर करा दिया गया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    पत्नी हिरासत में
    पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

    इलाके में दहशत
    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    Nisha Chauhan Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, शुक्रवार सुबह सरूरपुर पुलिस स्टेशन इलाके के हर्रा कस्बे में घरेलू झगड़ा एक बड़ी वारदात बन गया. दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान, जो अपनी रील्स और वीडियो की वजह से काफी वायरल थीं, उन्ही की उनके पति प्रदीप ने बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी पति ने खुद को भी कई बार चाकू मारा, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. यह पूरी खौफनाक घटना घर के CCTV कैमरे में कैद हो गई.

    ऐसे दिया हत्या को अंजाम 

    इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि निशा चौहान हर्रा कस्बे में रहती थीं, जो सरूरपुर पुलिस स्टेशन इलाके में आता है. इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और अपने इलाके में एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका ‘मिस्त्री मान जाओ’ नाम का एक वीडियो वायरल हुआ था. शुक्रवार सुबह निशा और उनके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़ा तेज़ी से बढ़ गया; प्रदीप ने आपा खो दिया और निशा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जब निशा की चीखें सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक वो भी खत्म हो चुकी थी. 

    खुद को भी मारा चाकू 

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति प्रदीप ने एक खतरनाक कदम उठाया. उसने उसी चाकू से अपने शरीर पर कई गहरे घाव कर लिए. शोर-शराबा सुनकर और उसे खून से लथपथ देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रदीप को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की असली वजह तभी पता चल पाएगी जब प्रदीप को होश आएगा और उसका बयान दर्ज किया जाएगा

  • फरार होने की कोशिश के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में मारा गया इनामी बदमाश..

    फरार होने की कोशिश के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में मारा गया इनामी बदमाश..

    फरार होने की कोशिश के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में मारा गया इनामी बदमाश..

    उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस मुठभेड़ में 50,000 रुपए का इनामी डकैत मारा गया, जबकि गोलीबारी के दौरान एक पुलिस उप-निरीक्षक और एक कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ बुधवार देर रात सिविल लाइंस…

    Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस मुठभेड़ में 50,000 रुपए का इनामी डकैत मारा गया, जबकि गोलीबारी के दौरान एक पुलिस उप-निरीक्षक और एक कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ बुधवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र में एक जांच अभियान के दौरान हुई।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने कहा कि एक पुलिस टीम ने शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ ढालू (35) के रूप में हुई है, जो गोली लगने से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि शेखूपुर पुलिस चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक नीरज कुमार और कांस्टेबल अविनाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। गोलियां उनके बाएं हाथ में लगीं और दोनों का इलाज चल रहा है।

    पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से हापुड़ जिले के धौलाना का रहने वाला जितेंद्र 19 मई को इस्लामनगर थाने में दर्ज डकैती के एक मामले में फरार था। मामले में गिरोह के सात सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि वह फरार था। एसएसपी ने बताया कि जितेंद्र पर इनाम की घोषणा बरेली रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा की गई थी। वह कथित तौर पर बदायूं, अमरोहा, गौतमबुद्ध नगर और अन्य जिलों में दर्ज डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने कहा कि उसके कब्जे से एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, बड़ी मात्रा में कारतूस और कुछ आभूषण बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बरामद आभूषणों का सत्यापन किया जा रहा है और संदेह है कि ये डकैती के पिछले मामलों से संबंधित हैं।

  • बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और युवती के शव बरामद, इलाके में हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और युवती के शव बरामद, इलाके में हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और युवती के शव बरामद, इलाके में हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बंद कमरे से एक लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

    पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान का कमरा अंदर से बंद है और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो संदिग्ध स्थिति दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सैम कमनिश, निवासी केरल, और 23 वर्षीय आस्था, निवासी रसूलपुर पापड़ेकी, के रूप में की है। सैम कमनिश दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।

    घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने पहले अपनी कलाई की नस काटी और बाद में कमरे की खिड़की से आंशिक रूप से लटककर जान दे दी। वहीं युवती की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि इन सभी पहलुओं की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

    क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच खौफनाक वारदात, गाजियाबाद की घटना से सनसनी..

    बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच खौफनाक वारदात, गाजियाबाद की घटना से सनसनी..

    बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच खौफनाक वारदात, गाजियाबाद की घटना से सनसनी..

     गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर धारदार हथियार से हमला किया गया. पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

    Ghaziabad Birthday Party Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित न्यू शांति नगर में बुधवार देर रात एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 23 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है. आरोप है कि उसे जन्मदिन की पार्टी में बुलाया गया, जहां उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घर के अंदर से लेकर बाहर तक खून के निशान देखे. परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को घर के बाहर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए.

    परिजनों ने सुनियोजित हत्या का लगाया आरोप

    मृतक के परिवार का कहना है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पहले से बनाई गई साजिश थी. उनका आरोप है कि कुछ महीने पहले मोहित का कुछ युवकों से विवाद हुआ था. हालांकि बाद में समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी लगातार उसके संपर्क में बने रहे.परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपी मोहित को हरिद्वार और खाटू श्याम की यात्रा पर भी अपने साथ ले गए थे. उनके मुताबिक, उसी दौरान हत्या की योजना बनाई गई थी, लेकिन मौका नहीं मिल सका.

    जन्मदिन के बहाने बुलाने का आरोप

    परिवार के अनुसार, बुधवार रात आरोपियों ने जन्मदिन मनाने के बहाने मोहित को बुलाया और देर रात उस पर जानलेवा हमला कर दिया. परिजनों का कहना है कि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

    सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस

    अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारण और घटनाक्रम की सभी संभावित कड़ियों की पड़ताल जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.