Category: Uttar Pradesh

  • प्यार की खौफनाक​​​​​​​ सजा: लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों ने दामाद को किया अगवा, फिर दी ऐसी खौफनाक मौत, सुन कर खड़े हो जायेंगे रोंगटे!

    प्यार की खौफनाक​​​​​​​ सजा: लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों ने दामाद को किया अगवा, फिर दी ऐसी खौफनाक मौत, सुन कर खड़े हो जायेंगे रोंगटे!

    प्यार की खौफनाक​​​​​​​ सजा: लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों ने दामाद को किया अगवा, फिर दी ऐसी खौफनाक मौत, सुन कर खड़े हो जायेंगे रोंगटे!

    उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक लव मैरिज का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने की खौफनाक सजा एक नौजवान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। प्यार और कोर्ट मैरिज से खफा लड़की के परिवार वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दामाद और उसके भाई को अगवा कर लिया। 25 घंटे तक उन्हें चलती कार में बंधक बनाकर लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इस खौफनाक टॉर्चर से दामाद की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी साले समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    25 घंटे बंधक बनाकर टॉर्चर, चलती कार में रॉड से पीटा

    यह खौफनाक वारदात जमुनापार थाना क्षेत्र के गौसना गांव के रहने वाले 60 वर्षीय शीला देवी के परिवार के साथ घटी है। उनके बेटे बंटी ने कुंज नगर की रहने वाली संजना से मई में लव मैरिज की थी। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे लड़की के भाई महेंद्र और उसके साथियों ने छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर एक ढाबे से बंटी के भाई शंकर को जबरन गाड़ी में खींच लिया।

    बुरी तरह पीटते हुए आरोपियों ने शंकर से बंटी को फोन करवाया। जैसे ही बंटी मंडी चौराहे पर पहुंचा उसे भी रात करीब 2 बजे अगवा कर लिया। घायल शंकर के मुताबिक आरोपियों ने दोनों भाइयों को 25 घंटे तक कार में बंधक बनाए रखा। कभी टाउनशिप तो कभी बलदेव रोड पर ले जाकर उन्हें डंडों और लोहे की रॉड से बेतहाशा पीटा गया। जब उन्हें लगा कि बंटी मरणासन्न हालत में है तो वे दोनों को मांट-सुरीर रोड पर फेंककर फरार हो गए।

    कोर्ट मैरिज से खफा थे मायके वाले, मुकदमा खारिज होने पर रची खौफनाक साजिश

    बंटी जैत की इंदुपुरम कॉलोनी में किराए पर रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता था। इसी दौरान उसकी संजना से मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। मई 2026 में दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। यह बात संजना के मायके वालों को बिल्कुल रास नहीं आई।

    शादी के तुरंत बाद से ही लड़की के पिता भीमसेन और भाई महेंद्र ने इस रिश्ते को खारिज करते हुए दोनों को अलग करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। लड़की के परिवार ने कोर्ट में एक मुकदमा भी दायर किया था लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। कानूनी रास्ते से हार मिलने के बाद परिवार वालों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।

    पति के साथ रहने पर अड़ी थी संजना, पुलिस से भी लगाई थी सुरक्षा की गुहार

    परिवार के भारी दबाव और धमकियों के बावजूद संजना ने अपने पति बंटी का साथ छोड़ने से साफ इनकार कर दिया था। वह हर हाल में बंटी के साथ ही रहना चाहती थी। हत्या से ठीक पहले बीते सोमवार को भी संजना अपने मायके वालों की प्रताड़ना से किसी तरह बचकर निकली थी। उसने फौरन सिविल चौकी पहुंचकर पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था और अपनी व पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसका वीडियो भी पुलिस के पास मौजूद है लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पहले ही ससुरालियों ने बंटी को मौत के घाट उतार दिया।

  • शादी की खुशियों में ‘खंजर’ से घोल दिया जहर, मायके आई पत्नी की हत्याकर खुद का भी गला रेता –

    शादी की खुशियों में ‘खंजर’ से घोल दिया जहर, मायके आई पत्नी की हत्याकर खुद का भी गला रेता –

    शादी की खुशियों में ‘खंजर’ से घोल दिया जहर, मायके आई पत्नी की हत्याकर खुद का भी गला रेता –

    छोटी बहन के निकाह में शामिल होने मायके आई महिला की पति ने गले पर उस्तरे से वार कर हत्या कर दी। आरोपित ने अपने गले पर भी उस्तरे से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी के 14 वर्ष बाद भी बच्चा न होने पर दंपती में अक्सर विवाद होता था। साथ ही साली को दहेज का ज्यादा सामान मिलने पर भी नाराज बताया जा रहा है।

    मुहल्ला चाह मंजिली निवासी इस्लाम की छोटी बेटी नीलोफर की 21 सितंबर को शादी थी। उनकी बड़ी बेटी 35 वर्षीय गजाला भी अपनी ससुराल शामली के गांव महमूदपुर से शादी समारोह में आई हुई थी। गजाला की शादी 14 वर्ष पहले इरफान से हुई थी।

    इरफान पानीपत में एक कंपनी में नौकरी करता है। शादी के इतने वर्ष बीतने के बाद भी बच्चा न होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। गुरुवार शाम चार बजे गजाला का छोटा भाई शोएब पंजाब जाने के लिए तैयारी कर रहा था। शोएब ने गजाला से कमरे के अंदर रखा कपड़ों का बैग लाने को कहा। जिस पर गजाला कमरे में गई। कुछ ही देर में वह खून से लथपथ बाहर आई।

    उसके गले में धारदार हथियार के वार के निशान थे। घरवालों ने कमरे में देखा तो इरफान भी खून से लथपथ पड़ा था। स्वजन गजाला व इरफान को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने गजाला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में इरफान को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

    मुहल्लेवासियों में चर्चा रही कि साली को दहेज में ज्यादा सामान दिए जाने से भी इरफान नाखुश था। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम मौके पर पहुंचे और मृतका के स्वजन से जानकारी ली। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि मृतका के स्वजन की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस अपने स्तर से कारणों की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    नानौता कस्बे के मुहल्ला चाह मंजिली में इस्लाम की बेटी गजाला की हत्या के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हर ओर चीख-पुकार मच गई। मायके वाले आरोपित पति इरफान को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। गजाला की शादी 14 वर्ष पूर्व शामली के गांव मोहम्मदपुर में इरफान से हुई थी।

    उनके कोई संतान नहीं थी और अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहते थे। लगभग दो महीने से गजाला अपने मायके नानौता में रह रही थी और बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। गुरुवार को गजाला का छोटा भाई शोएब, जो पंजाब में काम करता है, अपनी बहन से कपड़े का बैग लाने के लिए कहता है।

    बताया बया कि जैसे ही गजाला कमरे में गई, इरफान ने उस पर हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक था कि गजाला तुरंत खून से लथपथ होकर गिर गई। गजाला की माता जब चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर बेहोश हो गई। स्वजन ने गंभीर रूप से घायल गजाला और इरफान को सीएचसी ले जाया, जहां गजाला को मृत घोषित कर दिया गया। इरफान को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

  • माओवादी संगठन से जुड़ा था हत्यारोपित राजकुमार वर्मा, वर्ष 2012 से ही था बल‍िया से फरार

    माओवादी संगठन से जुड़ा था हत्यारोपित राजकुमार वर्मा, वर्ष 2012 से ही था बल‍िया से फरार

    माओवादी संगठन से जुड़ा था हत्यारोपित राजकुमार वर्मा, वर्ष 2012 से ही था बल‍िया से फरार

    50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपित राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा को एसटीएफ ने असम के गुवाहाटी से गत गुरुवार को गिरफ्तार किया। सहरसपाली गांव निवासी राजकुमार वर्ष 2012 से ही फरार था और उसके खिलाफ सहतवार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज था।

    एसटीएफ निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने उसे वशिष्ठ थाना क्षेत्र के बकरापाड़ा रोड से उसे पकड़ा था। एसटीएफ के अनुसार, सोहन सिंह की हत्या के बाद राजकुमार का संपर्क प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े सीताराम उर्फ धनु से हुआ। इसके बाद वह माओवदी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान मुसाफिर चौहान के पुलिस को सूचना देने की आशंका में वर्ष 2012 में राजकुमार अपने साथियों के साथ पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर पहुंचा।

    प्रधान के नहीं मिलने पर उनकी पत्नी फूलमती को बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कई आरोपित गिरफ्तार हुए थे, जबकि राजकुमार फरार हो गया था। एसटीएफ के मुताबिक, वर्ष 2007 में दुकानदारी विवाद में माधव ठाकुर के परिवार से मारपीट और 2008 में जयंत ठाकुर को गोली मारने का भी राजकुमार पर आरोप था।

    इसी वर्ष अपने भाई की हत्या में सोहन सिंह गुट का हाथ होने की आशंका में उसने सोहन सिंह की हत्या कर दी थी। राजकुमार के सहयोगी सीताराम उर्फ धनु पर भी 50 हजार रुपये का इनाम था, जिसे 15 दिसंबर 2025 को एटीएस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया था।यह भी 13 वर्ष बाद एटीएस के हाथ लगा था। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता ने वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन से पकड़ा था।

    नाम और वेष बदलकर रह रहा था राजकुमार, एनआइए भी कर रही जांच जिस तरह सीताराम नाम और वेश बदलकर इधर-उधर रह रहा था, ठीक उसी तरह राजकुमार भी अपना नाम और वेश परिवर्तित कर इतने दिनों तक असम के गुवाहाटी में छिपा रहा। सीताराम ने वर्ष 1986 में ही घर छोड़ दिया था और माओवादी संगठनों से जुड़ गया था।

    साल 1990 में वह सेकेंड सेंट्रल कमेटी का जोनल सेक्रेटरी बना था। 15 अगस्त 2023 को राजकुमार व सीताराम अपने साथियों के साथ एक बैठक कर रहे थे। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो ज्यादातर फरार हो गए लेकिन मौके से माओवादी साहित्य और हथियार बरामद किए गए थे। इस संबंध में एटीएस लखनऊ में दर्ज मुकदमे की विवेचना वर्तमान में एनआइए कर रही है।

    यूपी के अलावा बिहार में छिपाते थे हथियार सीताराम से संपर्क में आने के बाद राजकुमार पूरी तरह माओवादी विचारधारा को अपना लिया था। दोनों ने मिलकर यूपी के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर, बांका और सीतामढ़ी में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया। सीताराम के खिलाफ बैंक डकैती, हत्या, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा राजकुमार पर भी दंगा भड़काने, घातक हथियार से हमला करने, गैरकानूनी जमावड़ा, हत्या व हत्या के प्रयास समेत अवैध रूप से हथियार या गोला-बारूद रखने, बनाने व बेचने तक का मुकदमा दर्ज है।

  • अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..

    अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..

    अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..

    कोतवाली क्षेत्र के गंगाचोली गांव में जीजा ने कक्षा आठ के छात्र 15 वर्षीय साले जितेंद्र को स्कूल से बाहर बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीखें सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी कैलाश सिंह पैरालिसिस होने से बीमार चल रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी नीरज देवी, तीन बेटी और एक 15 वर्षीय बेटा जितेंद्र है। बड़ी दो बेटियों की वह शादी कर चुके हैं।

    मंगलवार को कैलाश के भतीजे दिनेश के बेटे का नामकरण था। जिसमें सभी रिश्तेदार आए थे। जितेंद्र गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था।

    सुबह करीब 11 बजे उनका दामाद नरेश कुमार निवासी सुतारी थाना सैदनगली स्कूल पहुंचा और शिक्षक से कहा कि जितेंद्र मेरा साला है मुझे चाबी लेने के लिए उसे घर तक ले जाना है।

    शिक्षक ने छात्र को उनके साथ भेज दिया। विद्यालय से करीब 30 मीटर दूर पहुंचकर जीजा ने साल पर चाकू से कई वार कर दिए। पेट समेत उसके शरीर पर कई जगह घाव हो गए। आनन-फानन में स्वजन घायल को कोतवाली ले गए।

    पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि छात्र के चाकू मारने के मामले में आरोपित से पूछताछ की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • लखनऊ में बुजुर्ग महिला: की गैंगरेप के बाद हत्या, खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला शव

    लखनऊ में बुजुर्ग महिला: की गैंगरेप के बाद हत्या, खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला शव

    लखनऊ में बुजुर्ग महिला: की गैंगरेप के बाद हत्या, खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला शव

    मोहनलालगंज में सामूहिक दुष्कर्म कर वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को घर से कुछ दूर प्लॉट में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बुधवार देर रात शव को अर्धनग्न हालात में देखा। मौके पर टूटी चूड़ियां और खून के छींटे मिले।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    मोहनलालगंज के एक गांव में वृद्धा प्लॉट में बनी दुकान में रहकर पशुओं की देखभाल करती थीं। बुधवार को वह बेटे के घर खाना खाने के बाद वापस प्लॉट पर चली गई थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, इसके बाद परिवार का भतीजा राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम वहां पहुंचे।

    आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ शराब पी और बाद में मारपीट करते हुए उन्हें दुकान के पीछे प्लॉट में खींच ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ देर बाद महिला के शोर की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर पहुंचे। तब तक आरोपित वहां से भाग चुके थे। प्लॉट के बाहर टूटी चूड़ियां और अंदर खून के निशान मिले।

    खबरें और भी

    देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या कर कमरे में ताला लगा गए हत्यारे, जांच कर रही पुलिस

    देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या कर कमरे में ताला लगा गए हत्यारे, जांच कर रही पुलिस

    तुलसी हत्याकांड: स्याल्दे के बसई गांव से आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, सलाखों में कटेगा बुढ़ापा

    तुलसी हत्याकांड: स्याल्दे के बसई गांव से आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, सलाखों में कटेगा बुढ़ापा

    रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या, आपसी विवाद में दाव से वार कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

    रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या, आपसी विवाद में दाव से वार कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

    मेरठ में मॉर्निंग वॉक को गई बुजुर्ग महिला की लूट के बाद ईंट से कूचकर हत्या

    मेरठ में मॉर्निंग वॉक को गई बुजुर्ग महिला की लूट के बाद ईंट से कूचकर हत्या

    झारखंड में डायन के शक में आधा दर्जन महिलाओं ने 85 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या की, सभी आरोपित जेल भेजे गए

    झारखंड में डायन के शक में आधा दर्जन महिलाओं ने 85 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या की, सभी आरोपित जेल भेजे गए

    धीरेंद्र हत्याकांड: सियासी रंजिश में हत्या की साजिश में चार चिन्हित, ड्राइवर के भाई पर 25 हजार का इनाम

    धीरेंद्र हत्याकांड: सियासी रंजिश में हत्या की साजिश में चार चिन्हित, ड्राइवर के भाई पर 25 हजार का इनाम

    देहरादून में व्यापारी की पत्नी की हत्या, हाथ से सोने का कड़ा ले उड़ा कातिल; 3:30 घंटे की CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    देहरादून में व्यापारी की पत्नी की हत्या, हाथ से सोने का कड़ा ले उड़ा कातिल; 3:30 घंटे की CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    महिला के प्रेमी से अवैध संबंध, पति को खीर में नशे की छह गोलियां दीं और ईंट के प्रहार से हत्या

    महिला के प्रेमी से अवैध संबंध, पति को खीर में नशे की छह गोलियां दीं और ईंट के प्रहार से हत्या

    गले पर खरोंच के निशान मिले

    मृतका की बेटी ने बताया कि उनकी मां के गले पर खरोंच के निशान थे और सिर के पीछे चोट लगी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद राजेश उर्फ गुड्डू को नग्न हालत में भागते देखा गया। पास के मकान में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में भी उसके भागने की बात सामने आई है।

    इसके आधार पर पुलिस ने राजेश और हरिराम को हिरासत में लिया। एक अन्य संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

    पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मौके पर नशे की हालत में मिले एक अधेड़ से भी पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार वह घटना से पहले और बाद तक वहीं नशे की हालत में पड़ा था।

  • आगरा में प्लॉट में संदिग्ध हालत में मिला साधु का शव, हत्या की आशंका –

    आगरा में प्लॉट में संदिग्ध हालत में मिला साधु का शव, हत्या की आशंका –

    आगरा में प्लॉट में संदिग्ध हालत में मिला साधु का शव, हत्या की आशंका –

    थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहाई निवासी धर्मवीर पुत्र दिगंबर सिंह (45) का शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।

    धर्मवीर सुबह करीब नौ बजे घर पर पशुओं के लिए सानी करने नहीं पहुंचे। काफी देर तक उनके नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान रोड किनारे स्थित प्लाट पर कुंडी लगी मिली। उनके भतीजे सौरभ सोलंकी ने बताया कि चाचा का मोबाइल मिलाने पर अंदर कमरे में फोन की घंटी सुनाई दी।

    इसके बाद छत के रास्ते अंदर जाकर देखा तो कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी, जबकि मुख्य गेट की कुंडी अंदर से बंद थी। अंदर धर्मवीर का शव पड़ा मिला।

    डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार एवं थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

    धर्मवीर अविवाहित थे। वह मंदिर की सेवा करने के साथ भजन-कीर्तन करते थे और रोजाना गांव की परिक्रमा भी करते थे। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

  • ‘पहले बेटे को मारूंगा…’ सात घंटे तक पुलिस देती रही दुहाई, फिर आधी रात को आई धमाके की आवाज और टूट गया सन्नाटा.

    ‘पहले बेटे को मारूंगा…’ सात घंटे तक पुलिस देती रही दुहाई, फिर आधी रात को आई धमाके की आवाज और टूट गया सन्नाटा.

    ‘पहले बेटे को मारूंगा…’ सात घंटे तक पुलिस देती रही दुहाई, फिर आधी रात को आई धमाके की आवाज और टूट गया सन्नाटा.

    शंभूपुर में पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या के बाद अरविंद अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ कमरे में बंद हो गया था। पुलिस और स्वजन करीब सात घंटे तक उसे समझाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर भेजने की अपील करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के अनुसार वह लगातार बच्चों को गोली मारने की धमकी भी दे रहा था।

    देर रात कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो एसएसपी डा. अनिल कुमार, एसओजी प्रभारी संजय सिंह और आरक्षी प्रदीप ने बच्चों की जान बचाने के लिए दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर नौ वर्षीय शौर्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हुआ और अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पोस्टमार्टम में नजदीक से गोली चलने के संकेत

    एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में शौर्य के एंट्री वुंड पर ब्लैकनिंग, टैटूइंग और स्कार्चिंग के चिह्न मिले हैं, जो सामान्यतः बहुत नजदीक से गोली चलने पर पाए जाते हैं। घटनास्थल पर पुलिस टीम और बच्चे के बीच करीब आठ से 10 फीट की दूरी थी। पोस्टमार्टम में गोली की ट्रैजेक्टरी तिरछी और ऊपर की ओर मिली। पुलिस का कहना है कि बच्चे की कम ऊंचाई को देखते हुए यह स्थिति नजदीक से नीचे से ऊपर की ओर गोली चलने से मेल खाती है। एंट्री वुंड का आकार भी बरामद .32 बोर रिवाल्वर की गोली के अनुरूप बताया गया है। फोरेंसिक जांच जारी है।

    बार बार कह रहा था कि पहले बेटे को मारूंगा गोली

    सकुशल बचाई गई परी ने बताया कि उसके पिता अरविंद ने ही भाई शौर्य को गोली मारी थी। उसने यह भी बताया कि अरविंद बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। एसएसपी ने बताया कि बातचीत के दौरान उसने कई बार कहा कि पहले वह बेटे को गोली मारेगा, उसके बाद बेटियों को। घटनाक्रम के दौरान उसका हिंसक व्यवहार जारी था और बच्चों पर तत्काल खतरा बना हुआ था।

    एसएसपी ने बताया कि आरोपित के साथ कमरे में बंद एक साल की बेटी की हालत भी गंभीर होते जा रही थी, वह लगातार रो रही थी। रात में उसके रोने की आवाज बंद होने के बाद पुलिस टीम अभी सोच ही रही थी कि कहीं उसने बच्ची के साथ कोई अनहोनी तो नहीं कर दी, तभी गोली की आवाज चलते ही आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि इस घटना में बड़ी बच्ची परी भी घायल हुई थी।

  • बांग्लादेश के मदरसे में शिक्षक: पर महिला के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई..

    बांग्लादेश के मदरसे में शिक्षक: पर महिला के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई..

    बांग्लादेश के मदरसे में शिक्षक: पर महिला के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई..

    बांग्लादेश के नेत्रकोना स्थित एन अकंद कामिल मदरसे से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पर मदरसे के कमरे में एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आने के बाद मदरसा प्रशासन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

    बताया जा रहा है कि यह घटना अगस्त की है, लेकिन CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। स्थानीय प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई है।

    CCTV फुटेज में क्या दिखाई दिया?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 अगस्त की सुबह करीब 11:38 बजे शिक्षक एहसानुल हक एक कमरे में बुर्का और नकाब पहने महिला के साथ मौजूद दिखाई देते हैं। दोनों कुछ देर तक कमरे में बैठे नजर आते हैं।

    इसके बाद शिक्षक अपनी जगह से उठकर महिला की कुर्सी के पीछे जाते दिखाई देते हैं। कुछ समय बाद वह दोबारा महिला के पास जाते हैं। CCTV में दोनों के बीच हुई गतिविधियों को लेकर शिक्षकों ने आपत्ति जताई है और इसे अनुचित व्यवहार बताया है।

    20 अगस्त की एक अन्य CCTV रिकॉर्डिंग में भी वही महिला कमरे में दिखाई देने की बात सामने आई है। संबंधित शिक्षकों के मुताबिक, उस दौरान भी शिक्षक कई बार महिला के पास जाते नजर आए।

    शिक्षकों ने प्रशासन को दी जानकारी

    मदरसे की एक महिला शिक्षक के मुताबिक, छुट्टी के बाद उन्होंने कार्यालय में लगे मॉनिटर पर CCTV फुटेज देखी। उस समय मदरसे में ऑनर्स की परीक्षा चल रही थी। उन्होंने मामले की जानकारी दूसरी शिक्षिका को दी।

    कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी CCTV फुटेज में दिखाई देने वाली गतिविधियों पर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    शिक्षक निलंबित, जांच समिति गठित

    मामला सामने आने के बाद मदरसा प्रशासन ने शिक्षक के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की। उन्हें निलंबित करने के साथ ही परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगाए जाने की बात कही गई है।

    मदरसा प्रशासन ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एक विशेष जांच समिति गठित की है। स्थानीय प्रशासन को भी घटना के संबंध में लिखित जानकारी दी गई है।

    महिला की पहचान अभी सामने नहीं आई

    इस मामले में CCTV में दिखाई देने वाली महिला की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मदरसा प्रशासन ने भी महिला की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    दूसरी ओर, शिक्षक एहसानुल हक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। इसलिए CCTV फुटेज, संबंधित लोगों के बयान और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    फिलहाल मदरसा प्रशासन की जांच जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

  • संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिलाओं के शोषण का आरोप, वृंदावन में साधु की पिटाई के बाद मचा हंगामा..

    संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिलाओं के शोषण का आरोप, वृंदावन में साधु की पिटाई के बाद मचा हंगामा..

    संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिलाओं के शोषण का आरोप, वृंदावन में साधु की पिटाई के बाद मचा हंगामा..

    वृंदावन में एक साधु को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उस पर महिलाओं को कथित तौर पर संतान प्राप्ति का झांसा देकर शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए। आनंद वाटिका इलाके में सोमवार देर रात साधु के वेश में मौजूद एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

    मामले के सामने आने के बाद एक साध्वी ने उक्त व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के जरिए पुष्टि होना अभी बाकी है।

    साधु के वेश में पहुंचा था व्यक्ति

    बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात आनंद वाटिका इलाके में एक व्यक्ति साधु के वेश में मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

    केशव धाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    साध्वी ने लगाए गंभीर आरोप

    मामले में साध्वी सपना उपाध्याय ने आरोप लगाया कि साधु के वेश में मौजूद व्यक्ति खुद को जूना अखाड़े से जुड़ा बताता था। साध्वी का दावा है कि उसका नाम हिम्मत गिरी गुरुदेव बताया जाता था, जबकि उसका वास्तविक नाम हेमंत राज मीणा है और वह राजस्थान के सवाई माधोपुर का रहने वाला है।

    साध्वी ने आरोप लगाया कि वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था और बाद में उन्हें अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करता था। उसके खिलाफ मानसिक और शारीरिक शोषण के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    संतान प्राप्ति के नाम पर महिलाओं को फंसाने का आरोप

    मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि कथित तौर पर निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति से जुड़े मंत्र और धार्मिक उपायों का भरोसा दिलाकर उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता था।

    सोशल मीडिया पर सामने आए दावों में यह भी कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में महिलाएं उसके संपर्क में आई थीं। कुछ दावों में यह संख्या 100 से अधिक बताई गई है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कथित घटना की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    यह भी आरोप लगाया गया है कि महिलाओं से मुलाकात के दौरान उनकी जानकारी के बिना आपत्तिजनक सामग्री रिकॉर्ड की जाती थी और बाद में उसे कथित तौर पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

    पुलिस जांच के बाद सामने आएगा सच

    घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब साधु पर लगाए गए आरोपों, उसके संपर्क में आए लोगों और सोशल मीडिया पर सामने आ रही जानकारी की पड़ताल कर रही है।

    फिलहाल इस मामले में लगाए गए आरोपों को जांच का विषय माना जा रहा है। पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई बनती है।

    वृंदावन जैसे धार्मिक शहर में सामने आए इस मामले ने स्थानीय स्तर पर भी चर्चा पैदा कर दी है। पुलिस का फोकस अब घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाने और आरोपों की पुष्टि करने पर है।

  • कानपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दिल्ली पहुंची तीन बच्चों की मां, पुलिस ने बरामद किया; सहेली के साथ रहने की इच्छा जताई.

    कानपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दिल्ली पहुंची तीन बच्चों की मां, पुलिस ने बरामद किया; सहेली के साथ रहने की इच्छा जताई.

    कानपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दिल्ली पहुंची तीन बच्चों की मां, पुलिस ने बरामद किया; सहेली के साथ रहने की इच्छा जताई.

    उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दिल्ली की 25 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई थी और दोनों के बीच करीबी संबंध बन गए। महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर दिल्ली चली गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को दिल्ली से बरामद कर लिया।

    अचानक घर से गायब हुई महिला

    जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चों की मां अचानक घर से चली गई। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर महिला की तलाश की। जांच के दौरान उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर महिला और उसकी सहेली को बरामद कर लिया।

    थाने में पति और बच्चे भी पहुंचे

    महिला को कानपुर लाने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस दौरान उसका पति और तीनों बच्चे भी थाने पहुंचे। परिवार की ओर से महिला से घर वापस लौटने की अपील की गई।

    हालांकि, महिला ने अपने पति के साथ वापस जाने से इनकार कर दिया। उसने पुलिस के सामने कहा कि वह बालिग है और अपनी जिंदगी के बारे में खुद फैसला लेने का अधिकार रखती है। महिला ने अपनी सहेली के साथ रहने की इच्छा जताई।

    इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

    पूछताछ में सामने आया कि महिला की दिल्ली की 25 वर्षीय युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और महिला दिल्ली चली गई।

    पुलिस ने दोनों को बरामद करने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है। महिला के बयान और उसकी इच्छा को भी जांच में शामिल किया गया है।

    फिलहाल यह मामला परिवार, व्यक्तिगत पसंद और सोशल मीडिया के जरिए बने रिश्तों से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले में उपलब्ध तथ्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।