Blog

  • कर्मों का हिसाब तय करता है अगला जन्म! जानें किसे मिलता है मनुष्य और किसे पशु-पक्षी का शरीर..

    कर्मों का हिसाब तय करता है अगला जन्म! जानें किसे मिलता है मनुष्य और किसे पशु-पक्षी का शरीर..

    कर्मों का हिसाब तय करता है अगला जन्म! जानें किसे मिलता है मनुष्य और किसे पशु-पक्षी का शरीर..

    गरुड़ पुराण में हमारे आज के जीवन और मौत के बाद मिलने वाले अगले जन्म को लेकर बहुत ही चौंकाने वाली बातें बताई गई हैं. इस महाग्रंथ के अनुसार, हमारा अगला जन्म कैसा होगा, यह कोई लॉटरी का खेल नहीं है बल्कि यह हमारे आज के कर्मों से तय होता है.

    हम अपने इस जीवन में जो भी अच्छे या बुरे काम करते हैं, उनका पूरा हिसाब किताब रखा जाता है. गरुड़ पुराण साफ कहता है कि इंसान जीते जी ही अपने अगले जन्म की तैयारी कर लेता है. आपके कर्म ही ये फैसला करते हैं कि आप मरने के बाद दोबारा इंसान बनेंगे, या फिर किसी पशु पक्षी की योनि में भटकेंगे.

    धर्म के रास्ते पर चलने वाले लोग

    ग्रंथ के अनुसार, जो लोग अपने जीवन में हमेशा दूसरों की मदद करते हैं, धर्म के रास्ते पर चलते हैं और कभी किसी का दिल नहीं दुखाते, उन्हें दोबारा मनुष्य का जीवन मिलता है. ऐसे पुण्य आत्माओं को अगले जन्म में एक अच्छे परिवार में जन्म लेने का मौका मिलता है, जहां उन्हें सुख सुविधाएं और मान सम्मान प्राप्त होता है.

    लेकिन इसके उलट, जो लोग जीवन भर सिर्फ लालच, धोखाधड़ी, चोरी और दूसरों को सताने में लगे रहते हैं, उनका अगला जन्म बहुत कष्टकारी होता है. ऐसे लोगों को इंसानी चोला छोड़कर पशु या पक्षी के रूप में धरती पर आना पड़ता है.

    अन्न या धन की चोरी करने वाले लोग

    गरुड़ पुराण में कर्मों के हिसाब से कुछ खास सजाएं और जन्म भी बताए गए हैं. जैसे, जो इंसान हमेशा दूसरों के अन्न या धन की चोरी करता है, वह अगले जन्म में चूहा या नेवला बनता है.

    वहीं, जो लोग अपने माता पिता, गुरु या बुजुर्गों का अनादर करते हैं, उन्हें अगले जन्म में कौआ या कोई दूसरा ऐसा पक्षी बनना पड़ता है जिसे लोग देखना पसंद नहीं करते.

    इसके अलावा, जो पुरुष हमेशा पराई महिलाओं पर बुरी नजर रखते हैं या किसी के साथ विश्वासघात करते हैं, गरुड़ पुराण के मुताबिक वे अगले जन्म में भयानक अजगर या रेंगने वाले जीव बनते हैं.

    दूसरों की कमाई पर ऐश करने वाले लोग

    इसी तरह, जो लोग बहुत ज्यादा आलसी होते हैं, बिना मेहनत किए दूसरों की कमाई पर ऐश करते हैं, वे अगले जन्म में गधा या बैल बनते हैं ताकि वे कड़ी मेहनत का मतलब समझ सकें.

    जो लोग अपने पद और ताकत का घमंड दिखाकर कमजोरों पर जुल्म करते हैं, उन्हें अगले जन्म में हिंसक पशु जैसे शेर या भेड़िया बनना पड़ता है, जहां उन्हें खुद सर्वाइवल के लिए दर दर भटकना पड़ता है.

    हिंसक स्वाभाव के लोग

    गरुड़ पुराण यह समझाता है कि प्रकृति हर इंसान को उसके स्वभाव के हिसाब से ही अगला शरीर देती है. अगर आपका स्वभाव हिंसक है, तो आपको जानवर का शरीर मिलेगा और अगर आप शांत और परोपकारी हैं, तो आप फिर से इंसान बनेंगे.

    यह पूरी व्यवस्था हमें डराने के लिए नहीं, बल्कि सुधारने के लिए बताई गई है. गरुड़ पुराण का असली संदेश यही है कि इंसान का शरीर बहुत मुश्किल से मिलता है और हमें इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए.

    हम आज जो भी कर रहे हैं, वह हमारे आने वाले कल की नींव रख रहा है. इसलिए, अगर हम चाहते हैं कि हमारा अगला जन्म भी सुखद और बेहतर हो, तो हमें आज ही से अपने कर्मों को सुधारना होगा.

    लोभ, मोह और नफरत को छोड़कर प्रेम और दया का रास्ता अपनाना होगा, क्योंकि अंत में सिर्फ हमारे कर्म ही हमारे साथ जाते हैं.

  • चोरी का पैसा, गर्लफ्रेंड के साथ सैर-सपाटा और ऐश… गिरफ्तारी के बाद सामने आई पूरी कहानी..

    चोरी का पैसा, गर्लफ्रेंड के साथ सैर-सपाटा और ऐश… गिरफ्तारी के बाद सामने आई पूरी कहानी..

    चोरी का पैसा, गर्लफ्रेंड के साथ सैर-सपाटा और ऐश… गिरफ्तारी के बाद सामने आई पूरी कहानी..

     कानपुर पुलिस ने 15 लाख रुपये की चोरी के चर्चित मामले का खुलासा करते हुए एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी लग्जरी लाइफस्टाइल ने जांच टीम को भी हैरान कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हर बड़ी चोरी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को गोवा की सैर पर ले जाता था. अब तक वह चोरी के पैसों से पांच बार गोवा घूम चुका था. आरोपी के मोबाइल से गोवा ट्रिप की कई तस्वीरें भी बरामद हुई हैं, जो उसके शौक और खर्च करने के तरीके की गवाही देती हैं.

    डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, सेन पश्चिम पारा स्थित स्वर्ण जयंती विहार निवासी अनिल कुमार वर्मा के घर 19 जून को चोरी की वारदात हुई थी. उस समय परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे और घर पर ताला लगा था. शाम को जब परिवार लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. घर के अंदर अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात तथा 30 हजार रुपये नकद गायब थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

    CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    चोरी की गंभीरता को देखते हुए सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस सहित तीन विशेष टीमें बनाई गईं. इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी. इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंशू पासी के रूप में हुई, जो मूल रूप से अमेठी के मुसाफिरखाना का निवासी है और वर्तमान में कानपुर के गुजैनी इलाके में रह रहा था.

    जेल से छूटते ही फिर शुरू कर दी चोरी

    पूछताछ में अंशू ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों हिमांशु, गोल्डी और सागर के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक, अंशू पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है. बिधनू क्षेत्र में दर्ज एक मामले में वह करीब डेढ़ साल जेल में रहा. जेल से बाहर आने के कुछ समय बाद ही उसने फिर से अपने पुराने साथियों के साथ चोरी की वारदातें शुरू कर दीं.

    चोरी के पैसों से गर्लफ्रेंड को पांच बार गोवा घुमाया

    जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी चोरी के पैसों से ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था. हर बड़ी वारदात के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा घूमने जाता था. पुलिस को उसके मोबाइल फोन से दोनों की गोवा यात्रा की कई तस्वीरें मिली हैं. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महंगी शराब और लग्जरी लाइफस्टाइल का भी शौकीन था और चोरी की रकम इसी तरह खर्च करता था.

    नकदी, जेवर, तमंचा और स्कूटी बरामद

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, 632 ग्राम चांदी, एक अवैध तमंचा और चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी बरामद की है. वहीं, मामले में फरार चल रहे आरोपी हिमांशु, गोल्डी और सागर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

    ‘टक्कल गैंग’ से जुड़ा है आरोपी

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अंशू, शहर के कुख्यात ‘टक्कल गैंग’ से जुड़ा है. वह गैंग के सरगना गोपाल टक्कल का भाई है. इस गिरोह के कई सदस्य पहले से चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं. पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद शहर में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है.

  • मां के पास सो रहे मासूम को बनाया निशाना, दिल दहला देने वाली घटना की जांच तेज.. 

    मां के पास सो रहे मासूम को बनाया निशाना, दिल दहला देने वाली घटना की जांच तेज.. 

    मां के पास सो रहे मासूम को बनाया निशाना, दिल दहला देने वाली घटना की जांच तेज.. 

     उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पास एक गांव में रहने वाला मासूम अपनी मां के पास बेखौफ सो रहा था. तभी उस दलित बच्चे का अपहरण कर लिया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई. आरोपी ने बच्चे का प्राइवेट पार्ट और नाक काट दी. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर दिया. एक मुठभेड़ के पास पुलिस ने मुख्य आरोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है.

    जंगल में मिला मासूम 

    यह घटना नरथो गांव की बताई जा रही है. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है. दलित मासूम बच्चा कमलजीत अपनी मां अशंकु के साथ सो रहा था. तभी उसका अपहरण कर लिया गया है. जब मां की आंख खुली, तो बच्चा उसके साथ नहीं था. परिवार ने बच्चे की खोजबीन शुरू की तो वह एक जंगल में खून से लथपथ पाया गया. 

    प्राइवेट पार्ट और नाक काटी

    हदें तो तब पार हुई जब मासूम बच्चे का प्राइवेट पार्ट और नाक एक धारदार हत्यार के काट दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है. 

    क्या है पुराना विवाद?

    अमरोहा पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी शान संभल का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, वह नशे का आदी है. जांच के अनुसार, बच्चे की मां ने इसी साल फरवरी 2026 में आरोपी शान के खिलाफ शादी के झांसा देकर रेप और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था. 

    महीला ने ही कराई थी बेल 

    अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में एक गंभीर मामले में आरोपी शान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. पीड़ित महिला ने पहले उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, लेकिन बाद में उसी ने उसकी जमानत भी कराई. स्थानीय स्तर पर दोनों के बीच पुराने संबंध और लगातार संपर्क की चर्चा है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमें लगाई थीं. आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच जारी है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच कर रही है. 

  • पार्लर मालिक की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, पानी में पदार्थ मिलाने के आरोप के बाद महिला स्टाफ ने घेरा..

    पार्लर मालिक की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, पानी में पदार्थ मिलाने के आरोप के बाद महिला स्टाफ ने घेरा..

    पार्लर मालिक की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद, पानी में पदार्थ मिलाने के आरोप के बाद महिला स्टाफ ने घेरा..

    राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में संचालक को पीने के पानी में संदिग्ध पदार्थ मिलाते हुए देखा गया. इस घटना के बाद ब्यूटी पार्लर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया और वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने संचालक की चप्पलों से पिटाई कर डाली. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है.

    बार-बार पार्लर में घुंस आता था मालिक

    स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वो मार्च 2026 से ब्यूटी पार्लर में काम कर रही हैं जहां अक्सर मालिक का आना-जाना लगा रहता था. मालिक हिसाब-किताब करने के लिए पार्लर आता है था. कई बार उन्हें मालिक की मौजूदगी से असहजता भी होती थी. 27 जून को पहली बार संचालक को पानी के कैंपर में कुछ संदिग्ध पदार्थ मिलाते देखा था जिसके बाद कड़ी निगरानी की जाने लगी.

    2 दिन बाद दोबारा किया कांड

    महिला कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मालिक की मौजूदगी के दौरान उसकी संदिग्ध हरकतों को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. 2 दिन बाद, 29 जून को मालिक दोबारा पार्लर में आया और फिर से कुछ संदिग्ध पदार्थ अपनी जेब से निकालकर पानी के कैंपर में डालने लगा. महिला कर्मचारियों ने शर्मनाक करतूत के लिए पहले तो खुद ही पार्लर संचालक की क्लास लगाई. चप्पलों से उसकी पिटाई कर डाली. इसके बाद परिजनों को सूचित करके आगे की कार्रवाई पुलिस के ऊपर छोड़ दी.

    मालिक ने झाड़ा पलड़ा, पुलिस कर रही जांच

    ब्यूटी पार्लर की महिला कर्मचारियों ने मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लेकिन मालिक ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उसका कहना है कि ब्यूटी पार्लर के बेहतर संचालन के लिए मालिक और दूसरे कर्मचारी आपसी साझेदारी से काम कर रहे थे. लेकिन पार्लर में कामकाज ठीक नहीं चल रहा था इसलिए वो बार-बार पार्लर जाता था. उसने धार्मिक आस्था के चलते कैंपर के पानी में पीली सरसों और गंगा जल मिलाने की बात को स्वीकारा है लेकिन नशीले या आपत्तिजनक पदार्थ मिलाने के आरोपों का खंडन किया है.

  • चाची के साथ कथित दरिंदगी का आरोप, अंदरूनी चोटों से पीड़िता की हालत गंभीर..

    चाची के साथ कथित दरिंदगी का आरोप, अंदरूनी चोटों से पीड़िता की हालत गंभीर..

    चाची के साथ कथित दरिंदगी का आरोप, अंदरूनी चोटों से पीड़िता की हालत गंभीर..

    पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले भतीजे ने जबरन संबंध बनाने के लिए उसके नहाते हुए प्राइवेट वीडियो बनाए और ब्लैकमेल करने लगे. मना करने पर उसे लाठी-डंडों से भी पीटा. महिला घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है जिसका फायदा उठाकर भतीजा अक्सर घर में घुंस आता था.

    चाची के लाख मना करने पर नहीं माना सनकी भतीजा: रिश्तों को तार-तार करने वाली खौफनाक करतूत, अंदरूनी चोटों से तड़प रही पीड़िता!

    बिहार के गोपालगंज से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद भयावह घटना सामने आई है जिसमें 35 साल की पीड़िता चाची का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले भतीजे ने पहले उसकी प्राइवेट वीडियो बनाई, फिर जबरन संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा. जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसके साथ मार-पीट की और लाठी-डंडों से घायल करके फरार भाग गया. महिला ने बताया कि पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वो उचकागांव क्षेत्र में अपने 2 बच्चों के साथ अकेली रहती है. दोनों चाची-भतीजे के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों की जानकारी मिली है लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी का ख्याल करते हुए जब महिला ने रिश्ता रखने से इनकार कर दिया तो भतीजा हैवानियत पर उतर आया.

    पति के पीछे से चल रहा था कांड

    एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पति गुजरात में नौकरी करते हैं जबकि वो अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है. कुछ साल पहले ही वो अपने भतीजे के संपर्क में आई थी. दोनों के बीच प्यार पनपने लगा. लेकिन महिला को बदनामी का डर सताए जा रहा था. अपनी शादीशुदा जिंदगी का ख्याल करते हुए उसने भतीजे के साथ रिश्ता रखने से मना कर दिया. लेकिन भतीजा मनमानी पर उतर आया. 

    नहाते हुए बनाई प्राइवेट वीडियो

    महिला का आरोप है कि एक दिन वो आंगन में नहा रही थी तो भतीजा ने घर के घुंस आया और चुपके से प्राइवेट वीडियो बना ली. इसी की तर्ज पर वो लगातार कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था. लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया और युवक को चेतावनी तक दे दी. इसी बात से नाराज युवक तमतमाते हुए महिला के घर पहुंचा और लाठी-डंडे चला दिए. पीड़िता ने बताया कि उस दिन वो जैसे-तैसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंची और इमरजेंसी में इलाज कराया. 

    पुलिस ने दर्ज की शिकायत

    पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि भतीजे की प्रताड़ना के कारण उसके शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं. भतीजे की ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंध बनाने की जबदस्ती के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक लिखित में शिकायत नहीं मिली है. इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • पत्नी के इनकार से बौखलाया पति, सो रहे युवक के सिर में गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार..

    पत्नी के इनकार से बौखलाया पति, सो रहे युवक के सिर में गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार..

    पत्नी के इनकार से बौखलाया पति, सो रहे युवक के सिर में गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार..

     हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में बीते 30 जून की रात हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अवैध संबंधों और त्रिकोणीय प्रेम कहानी के चलते एक पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपनी पत्नी के प्रेमी के सिर में गोली मारकर उसकी खोपड़ी उड़ा दी। गंभीर रूप से घायल प्रेमी ने दो जुलाई की रात दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है।

    पहले पति को छोड़ विजय के साथ रह रही थी महिला, फिर पड़ोसी गांव के विपिन से हुआ प्यार

    पुलिस जांच में सामने आया कि रिश्तों के ताने-बाने की यह उलझी हुई कहानी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शुरू होती है। मृतका पहले अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी और पिछले करीब सात-आठ वर्षों से आरोपी विजय के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। इसी बीच, करीब दो-तीन साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव विनायकपुर के रहने वाले विपिन यादव से हुई। धीरे-धीरे दोनों की जान-पहचान गहरे प्रेम संबंधों में बदल गई। महिला इतनी दीवानी थी कि वह पहले भी दो बार विपिन यादव के साथ घर छोड़कर भाग चुकी थी, जिसकी शिकायतें थाने तक पहुंची थीं।

    जून में फरीदाबाद आई थी महिला, प्रेमी संग रहने के लिए अड़ गई जिद पर

    जून के पहले हफ्ते में महिला अपनी भाभी और बहन से मिलने के बहाने फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी आई थी। यहां आने के बाद उसने अपने दूसरे पति विजय से साफ कह दिया कि वह अब वापस गांव नहीं लौटेगी और फरीदाबाद में ही रहेगी।

    पत्नी की जिद के आगे मजबूर होकर विजय ने ही उसके लिए राजीव कॉलोनी में एक किराए का कमरा दिलवा दिया। लेकिन विजय के होश तब उड़ गए, जब कुछ ही दिनों बाद उसका आशिक विपिन यादव भी फरीदाबाद आ पहुंचा और दोनों उस किराए के कमरे में साथ रहने लगे। विजय लगातार पत्नी को समझाकर गांव ले जाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी ने दो टूक कह दिया, मैं तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी, विपिन के साथ ही रहूंगी।

    एक ही छत पर खाया खाना, फिर सोते समय प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट

    पत्नी के इस अंतिम इनकार ने विजय के भीतर बदले की आग भड़का दी। उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया। 30 जून की रात विजय एक अवैध देसी पिस्तौल लेकर राजीव कॉलोनी स्थित पत्नी के कमरे पर पहुंचा। उसने बेहद सामान्य व्यवहार करते हुए पत्नी और विपिन के साथ बैठकर खाना खाया।

    गर्मी होने के कारण देर रात सभी लोग मकान की छत पर सोने चले गए। जैसे ही विपिन गहरी नींद में सोया, विजय ने पिस्तौल निकाली और उसके सिर में गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और आसपास के लोग जाग गए, जिसके चलते विजय अपनी पत्नी पर गोली नहीं चला सका और भीड़ के डर से मौके से भाग निकला।

    ₹6000 में खरीदी थी मौत की पिस्तौल, मैनपुरी से दबोचा गया कातिल

    शुरुआत में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन 2 जुलाई को दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में विपिन की मौत के बाद इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 को सौंपी गई।

    क्या कहती है पुलिस? पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि उपनिरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरीदाबाद, मैनपुरी और कानपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विजय (28 वर्ष, निवासी मैनपुरी) को जेसीबी चौक के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने वारदात के लिए मैनपुरी के ही एक परिचित से ₹6000 में देसी पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस अब उस हथियार सप्लायर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • शाम को झाड़ू लगाना शुभ है या अशुभ? जानिए गरुड़ पुराण और धार्मिक मान्यताओं का दृष्टिकोण…

    शाम को झाड़ू लगाना शुभ है या अशुभ? जानिए गरुड़ पुराण और धार्मिक मान्यताओं का दृष्टिकोण…

    शाम को झाड़ू लगाना शुभ है या अशुभ? जानिए गरुड़ पुराण और धार्मिक मान्यताओं का दृष्टिकोण…

    हमारे घरों में बड़े बुजुर्ग अक्सर कुछ छोटी छोटी बातों पर टोक देते हैं. जैसे ही शाम होती है, दादी या मम्मी कहती हैं कि अब घर में झाड़ू मत लगाओ. बचपन में हमें ये बात सिर्फ एक नॉर्मल नियम लगती थी.

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा धार्मिक रहस्य छिपा है. शास्त्रों में शाम के बाद झाड़ू लगाने को बहुत ही अशुभ माना गया है. ये एक ऐसी गलती है जो अच्छे खासे अमीर इंसान को भी पल भर में कंगाल बना सकती है.

    क्यों नहीं लगाना चाहिए झाड़ू?

    सनातन धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ गरुड़ पुराण में इस बात का खुलकर जिक्र मिलता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, सूर्यास्त यानी सूरज डूबने के बाद घर का माहौल बदलने लगता है. दिनभर की भागदौड़ के बाद घर में एक सकारात्मक ऊर्जा यानी पॉजिटिविटी इकट्ठा होती है.

    जब हम रात के समय या अंधेरा होने के बाद घर में झाड़ू लगाते हैं, तो वह अच्छी ऊर्जा घर से बाहर निकल जाती है. घर की सुख शांति को बनाए रखने के लिए इस पॉजिटिव एनर्जी का घर में रहना बहुत जरूरी होता है.

    माता लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने का समय

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम का समय माता लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने का होता है. इस समय को बहुत पवित्र माना जाता है. जब मां लक्ष्मी आपके घर में सुख समृद्धि देने आ रही हों, और आप उसी समय झाड़ू लगाकर गंदगी बाहर फेंक रहे हों, तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं.

    रूठी हुई लक्ष्मी कभी भी उस घर में नहीं ठहरतीं. धन की देवी के नाराज होकर चले जाने से घर में पैसों की भारी तंगी शुरू हो जाती है. आपकी जमा पूंजी भी धीरे धीरे खत्म होने लगती है.

    दरिद्रता का वास

    गरुड़ पुराण कहता है कि रात में झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है. दरिद्रता यानी दुखों, बीमारियों और कंगाली का घर में आना. कई बार लोग अनजाने में रात को सफाई करते हैं और सारा कूड़ा घर से बाहर फेंक देते हैं.

    ऐसा करने से घर का सौभाग्य भी कूड़े के साथ बाहर चला जाता है. इसके बाद घर के सदस्यों के बीच झगड़े बढ़ने लगते हैं. बेवजह के खर्चे सामने आने लगते हैं. इंसान पाई पाई के लिए मोहताज होने लगता है.

    इसलिए भाई, अगर आप भी अपनी लाइफ में खुशहाली और बरकत चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान जरूर रखें. शाम होने से पहले ही घर की साफ सफाई का सारा काम निपटा लें. अगर किसी मजबूरी के कारण रात में झाड़ू लगाना ही पड़ जाए, तो कूड़े को रात में घर से बाहर बिल्कुल न फेंकें.

    उसे घर के ही किसी कोने में इकट्ठा करके रख दें और सुबह होने पर बाहर डालें. इस छोटे से नियम को मानकर आप अपने घर की लक्ष्मी और खुशियों को हमेशा के लिए संभाल कर रख सकते हैं.

  • ससुराल में घुसा पति, पत्नी और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; नवादा में डबल मर्डर से सनसनी…

    ससुराल में घुसा पति, पत्नी और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; नवादा में डबल मर्डर से सनसनी…

    ससुराल में घुसा पति, पत्नी और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; नवादा में डबल मर्डर से सनसनी…

    बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी पति के सिर पर खून इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने ही ससुराल में घुसकर खूनी खेल खेला। वारिसलीगंज के खानापुर गांव में शुक्रवार को एक युवक ने मामूली घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जब सगी बहन को बचाने के लिए साला बीच-बचाव करने आया, तो सनकी जीजा ने उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर हालत में साले को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसने दम तोड़ दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे पति ने खुद वारिसलीगंज थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

    तीन साल की मासूम बेटी भी नहीं पिघला सकी पिता का दिल

    यह खूनी दास्तान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव की है। खानापुर निवासी उपेंद्र सिंह ने अपनी 28 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी की शादी चैनपुरा गांव के रहने वाले मौली कुमार से की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच वैवाहिक संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। आए दिन दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट होना आम बात हो गई थी। हालांकि, दोनों की तीन साल की एक मासूम बेटी भी है, लेकिन इसके बावजूद मौली कुमार का गुस्सा कम नहीं हुआ और विवाद लगातार बढ़ता चला गया।

    एक दिन पहले ही पुलिस ने कराया था समझौता, मायके भेजी गई थी पूजा

    दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात से ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी दंपति के बीच भयंकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय ग्रामीणों को बीच-बचाव के लिए पुलिस बुलानी पड़ी थी। गुरुवार को झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हालात को भांपते हुए और पूजा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पूजा को उसके मायके (खानापुर) भेज दिया था। लेकिन पुलिस और परिजनों में से किसी को भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन यह फैसला एक खूनी अंजाम में बदल जाएगा।

    घर में घुसते ही चलाने लगा चाकू, बचाने आए साले को भी नहीं बख्शा

    शुक्रवार दोपहर को आरोपी पति मौली कुमार पूरी तैयारी और हाथ में धारदार चाकू लेकर सीधे अपनी पत्नी के मायके खानापुर पहुंच गया। घर में दाखिल होते ही उसने बिना कुछ सोचे-समझे अपनी पत्नी पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। अपनी सगी बहन पर जानलेवा हमला होते देख भाई आदित्य कुमार बिना अपनी जान की परवाह किए बीच में कूद पड़ा और जीजा को रोकने की कोशिश की। लेकिन मौली के सिर पर उस वक्त हैवानियत सवार थी। उसने पूजा को छोड़ साले आदित्य पर हमला बोल दिया और चाकू से गोदकर उसे पूरी तरह लहूलुहान कर दिया।

    अस्पताल में दोनों भाई-बहन ने तोड़ा दम, थाने पहुंचकर कातिल ने किया सरेंडर

    घर में मची चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुटे, जिसे देख आरोपी वहां से भाग निकला। ग्रामीण दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदित्य की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत पटना हायर सेंटर रेफर कर दिया था। लेकिन शरीर पर गहरे घाव होने के कारण पटना में इलाज के दौरान आदित्य ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही झटके में उपेंद्र सिंह के घर के दो जवान चिराग बुझ गए और पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौली कुमार खुद भागते हुए सीधे वारिसलीगंज थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • शादी का वादा कर बनाया संबंध, फिर अश्लील वीडियो से धमकाने का आरोप; अमरोहा का जाकिर गिरफ्तार..

    शादी का वादा कर बनाया संबंध, फिर अश्लील वीडियो से धमकाने का आरोप; अमरोहा का जाकिर गिरफ्तार..

    शादी का वादा कर बनाया संबंध, फिर अश्लील वीडियो से धमकाने का आरोप; अमरोहा का जाकिर गिरफ्तार..

    हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती ने 27 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

    पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। हीमपुर दीपा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने पुलिस को बताया था कि ज़ाकिर पुत्र आस मोहम्मद, निवासी ग्राम सैदपुर गावड़ी, थाना नौगावां सादात, जनपद अमरोहा, ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे पत्नी की तरह साथ रखते हुए लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी।

    थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 4 जुलाई, शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मुलाकात करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। इसके बाद उनके बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया और शादी का झांसा देकर उसने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ज़ाकिर पर बार-बार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

  • चारपाई पर गला कटी महिला की लाश, बंद कमरे से बहते खून ने खोला हत्याकांड का राज

    चारपाई पर गला कटी महिला की लाश, बंद कमरे से बहते खून ने खोला हत्याकांड का राज

    चारपाई पर गला कटी महिला की लाश, बंद कमरे से बहते खून ने खोला हत्याकांड का राज

     उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद ही रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया कि कमरे के बंद दरवाजे के नीचे से खून बहकर बाहर आने लगा। सुबह जब अन्य किरायेदारों ने यह खौफनाक मंजर देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं।

    बंद कमरे से बाहर आता खून देख उड़े होश

    मिली जानकारी के अनुसार, एटा रोड स्थित गणेशपुर गांव में शिवली 30 पत्नी सनोज कुमार, अपनी 10 वर्षीय बेटी अनमोल के साथ एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। शनिवार की सुबह मकान के अन्य किरायेदारों ने जब शिवली के कमरे के दरवाजे से खून बहकर बाहर आते देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई।

    चारपाई पर लथपथ पड़ी थी लाश, मायके वाले भी पहुंचे

    सूचना मिलते ही पटियाली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का दृश्य देखकर हर कोई कांप उठा। चारपाई पर शिवली का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था, उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। इस खौफनाक कत्ल की खबर फैलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

    डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

    हत्याकांड की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर तत्काल फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया। टीमों ने कमरे और आसपास के पूरे इलाके से बारीकी से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। खोजी कुत्ते की मदद से भी हत्यारे के भागने के रूट को ट्रेस करने का प्रयास किया गया।

    एसपी ने किया मौका-मुआयना, जल्द खुलासे के निर्देश

    वारदात की गंभीरता को देखते हुए कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह ने भी खुद घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली और मातहतों को मामले के जल्द से जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए।