
Vastu Tips for Kitchen: वास्तु और हिंदू घरेलू परंपराओं में रसोई को अन्न, अग्नि और शुद्धता का स्थान माना गया है। इतना ही नहीं इस स्थान पर भोजन बनता है जो पूरे परिवार के लोग खाते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार घर में मौजूद किचन को हद्य माना जाता है, क्योंकि ये परिवार के सेहत, सुख-शांति, ऊर्जा पर असर डालता है। इसलिए किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूर है। मनुस्मृति 4.65 में टूटे बर्तन में भोजन न करने की बात कही गई है। इसके अलावा कुछ और चीजों को किचन में रखने की मनाही होती है, क्योंकि इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में किन चीजों को रखने की मनाही होती है…
टूटी-फूटी बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में बिल्कुल भी ऐसे बर्तन रखें, जो टूटे-फूटे, दरार आदि पड़ी हो। ऐसे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। इसके साथ ही घर में दरिद्रता और कलह फैला सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच खटास बनी रहती हैं। इसलिए ऐसे बर्तनों को घर से तुरंत हटा दें।
जंग लगे औजार
किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू, कैंची या अन्य लोहे से बनी चीजों में अगर जंग लग गई है या फिर टूट-फूट गया है, तो उसे तुरंत हटा दें या फिर अच्छे से साफ कर लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में घर में लड़ाई-झगड़े के साथ-साथ सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
दवाइयां
आधुनिक वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि किचन में दवाइयां नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि ये अग्नि और अन्न का स्थान है। वहीं दवाएं रोग-निवारण से संबंधित हैं। हालांकि, इसे प्राचीन धर्मशास्त्रों का स्पष्ट नियम नहीं माना जा सकता।
झाड़ू और सफाई का सामान
आधुनिक वास्तु या घरेलू परंपरा के अनुसार किचन में झाड़ू या फिर सफाई से संबंधित चीजों को नहीं रखना चाहिए। एक तरफ को ये स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर नहीं है। इसके अलावा इसे किचन में रखने से नकारात्मकता में बढ़ोतरी हो सकती है। रसोई घर को सबसे ज्यादा पवित्र स्थान माना जाता है। जबकि झाड़ू को गंदगी से संबंधित माना जाता है। इसलिए इसे किचन में रखने से बरकत कम होती हैं और धन का नाश हो सकता है। इसके अलावा सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
पितरों की तस्वीर
घर की किचन में कभी भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
किचन को पॉजिटिव बनाए रखने के आसान उपाय:
किचन में हमेशा साफ रखें। समय-समय पर डिब्बों की भी सफाई करते रहें।
रोजाना पूजा के समय किचन में धूपबत्ती जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा हटेगी।
किचन को हल्का और रोशन रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।
किचन में कभी भी चूल्हे के पास पानी से संबंधित चीजें न रखें।

Leave a Reply