क्या आपका ऑफिस बैग बन रहा है आर्थिक परेशानियों की वजह? वास्तु में बताए गए हैं ये खास नियम..

क्या आपका ऑफिस बैग बन रहा है आर्थिक परेशानियों की वजह? वास्तु में बताए गए हैं ये खास नियम..
Featured Image

ऑफिस से घर लौटते ही ज्यादातर लोग अपना बैग कहीं भी रख देते हैं। कई बार बैग सीधे जमीन पर रख दिया जाता है। यह आदत सामान्य लग सकती है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है । काम से जुड़ा बैग केवल सामान रखने का साधन नहीं होता, बल्कि यह आपकी आय, करियर और समृद्धि से भी जुड़ा होता है। इसे जमीन पर रखने से कई तरह के दोष लग सकते हैं। ऐसे में यहां जानिए बैग रखने से जुड़े कुछ वास्तु जरूरी नियम।

बैग का वास्तु से संबंध

वास्तु अनुसार हमारे रोजमर्रा के इस्तेमाल की हर वस्तु अपने साथ एक विशेष ऊर्जा लेकर चलती है। ऑफिस बैग भी उन्हीं वस्तुओं में शामिल है। इसमें लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज, डायरी, पर्स और अन्य काम से जुड़ी चीजें रखी जाती हैं। इसलिए इसे धन और कार्यक्षेत्र से जुड़ा प्रतीक भी माना जाता है।

जमीन पर न रखें बैग

ऑफिस बैग को सीधे जमीन पर रखने से बचना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक मामलों में रुकावट आने की आशंका बढ़ती है। इसके बजाय बैग को टेबल, शेल्फ या किसी साफ और ऊंचे स्थान पर रखें।

फिजूलखर्ची का कारण

अगर व्यक्ति अपने काम से जुड़ी चीजों का सम्मान नहीं करता, तो इसका असर उसकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। मान्यता है कि बैग को जमीन पर रखने से धन की बचत में कठिनाई आ सकती है और मेहनत के अनुसार लाभ मिलने में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

करियर पर पड़ता है असर

भारतीय परंपरा में ऊंचाई को उन्नति और सफलता का प्रतीक माना गया है। इसलिए बैग को व्यवस्थित और ऊंची जगह पर रखना शुभ माना जाता है। वहीं, इसे जमीन पर रखने की आदत करियर की गति को धीमा करने और कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ाने वाली मानी जाती है।

नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु के अनुसार जमीन पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक माना जाता है। ऐसे में ऑफिस बैग को सीधे फर्श पर रखने से वह इस ऊर्जा के संपर्क में आ सकता है। मान्यता है कि इसका असर कामकाज, आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति पर भी दिखाई दे सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *