क्रिस्टल बॉल का वास्तु कनेक्शन, सही दिशा में रखने से बढ़ती है सफलता और सुख-समृद्धि.

क्रिस्टल बॉल का वास्तु कनेक्शन, सही दिशा में रखने से बढ़ती है सफलता और सुख-समृद्धि.
Featured Image

क्रिस्टल बॉल को वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे सही दिशा और स्थान पर रखने से घर और दफ्तर में हमारे आसपास मौजूद नेगेटिविटी में कम होती है। तो चलिए जानते हैं क्रिस्टल बॉल का वास्तु कनेक्शन। साथ ही वास्तु के अनुसार जानेंगे कि क्रिस्टल बॉल को कहां और कैसे रखना शुभ होता है, ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त की जा सके।

क्रिस्टल बॉल एक प्रभावी उपाय

वास्तु शास्त्र में घर और ऑफिस की एनर्जी को बैलेंस रखने पर विशेष जोर दिया गया है। क्योंकि जिस जगह आप लंबे समय तक रहते हैं वहां कि नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा हो तो इसका असर आपकी लाइफ, रिश्तों और काम पर भी दिखने लगता है। इसी ऊर्जा को संतुलित करने के लिए क्रिस्टल बॉल को एक प्रभावी वास्तु उपाय माना है, जो पॉजिटिविटी को बढ़ाने और माहौल को बेहतर बनाने में सहायक है।

मेन एंट्रेस पर लगाना होता है शुभ

वास्तु अनुसार, क्रिस्टल बॉल को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। मान्यता है कि यह घर में मौजूद नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा दिलाता है। इसलिए घर की सुख-शांति के लिए इसे मेन एंट्रेस पर लगाने की सलाह दी जाती है।

बच्चों की पढ़ाई में मदद

बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता या एकाग्रता की कमी है, तो उनके स्टडी रूम में क्रिस्टल बॉल रखें। वास्तु अनुसार, इसकी पॉजिटिव एनर्जी अपना असर दिखाती है, नतीजतन बच्चों पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और वे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।

करियर और व्यापार में उन्नति

नौकरी और बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद किसी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हों तो अपने कार्यस्थल की पूर्व दिशा में क्रिस्टल बॉल रखें। इस जगह रखी क्रिस्टल बॉल उन्नति और नए अवसरों को आकर्षित करती है। साथ ही बिजनेस में सकारात्मक बदलाव और लाभ की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।

वैवाहिक जीवन में मिठास

फेंगशुई और वास्तु में क्रिस्टल बॉल को वैवाहिक रिश्तों के लिए शुभ बताया है। कहते हैं कि इस बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ने है। जिन कपल्स के बीच अक्सर विवाद होते हैं, उनमें नजदीकियां बढ़ाने में भी इसे लाभकारी बताया गया है।

बालकनी में रखें

क्रिस्टल बॉल को ऐसी जगह रखें, जहां उस पर सूर्य की रोशनी पड़ती हो। कहा जाता है कि इससे घर का माहौल अच्छा रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम व सौहार्द बढ़ता है। अगर घर में सीधी धूप नहीं आती, तो क्रिस्टल बॉल को कुछ समय धूप में रखने के बाद स्थापित करना चाहिए।

ऐसे करें स्थापित

वास्तु अनुसार, क्रिस्टल बॉल को लगाने से पहले कुछ समय तक नमक के पानी में रखना चाहिए। इसके बाद इसे साफ करके धूप में सुखा लें। मान्यता है कि ऐसा करने से क्रिस्टल की ऊर्जा सक्रिय होकर और बेहतर परिणाम देती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *