घर में सोता रहा परिवार: डेढ़ घंटे तक अलमारियां खंगालता रहा चोर..गाजियाबाद में हुई लाखों की चोरी

घर में सोता रहा परिवार: डेढ़ घंटे तक अलमारियां खंगालता रहा चोर..गाजियाबाद में हुई लाखों की चोरी
घर में सोता रहा परिवार: डेढ़ घंटे तक अलमारियां खंगालता रहा चोर..गाजियाबाद में हुई लाखों की चोरी

घर में दाखिल होने के बाद चोर ने करीब डेढ़ से दो घंटे तक पूरे मकान को खंगाला. उसने अलग-अलग मंजिलों पर रखी अलमारियों, सेफ और लॉकर को खोला और उनमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए.

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक तीन मंजिला मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान घर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे मौजूद थे, लेकिन किसी की नींद नहीं खुली. परिवार ने आशंका जताई है कि चोर ने नींद लाने वाले किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा. हालांकि, इसकी पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

वारदात सेक्टर-9 के एफ ब्लॉक स्थित मकान नंबर 243 में रहने वाले दुष्यंत कुमार शर्मा के घर हुई. बताया जा रहा है कि चोर किसी तरह मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंचा. वहां जाली वाले गेट की जाली तोड़कर उसने हाथ अंदर डाला और कुंडी खोलकर घर में प्रवेश कर गया.

तीनों मंजिलों पर खंगाली अलमारियां और लॉकर घर में दाखिल होने के बाद चोर ने करीब डेढ़ से दो घंटे तक पूरे मकान को खंगाला. उसने अलग-अलग मंजिलों पर रखी अलमारियों, सेफ और लॉकर को खोला और उनमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. इसके बाद चोरी का सामान एक बैग में भरकर मौके से फरार हो गया.

परिवार के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे उनकी नींद खुली. घर का सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

CCTV में कैद हुआ चोर घर में लगे CCTV कैमरे में चोर के भागने की तस्वीर सामने आई है. फुटेज में वह चोरी का सामान बैग में भरकर कंधे पर लटकाए दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह मकान की बाउंड्री पर चढ़ता है और दूसरी तरफ कूदकर सड़क पर उतर जाता है. पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने के साथ उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है.

दो दिन पहले भी इसी इलाके में चोरी सेक्टर-9 में चोरी की यह घटना पहली नहीं है. दो दिन पहले 19 सितंबर की रात भी इसी इलाके में प्रदीप सिंह के मकान में चोरी हुई थी. प्रदीप सिंह के मुताबिक, चोर करीब 5 लाख रुपये के जेवरात और 75 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे. उस घटना में भी चोर की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई थी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *