पत्नी की बेवफाई पकड़ी, 15 लाख जीते…लेकिन एक गलती और पति महोदय को ही हो गई जेल.!

पत्नी की बेवफाई पकड़ी, 15 लाख जीते…लेकिन एक गलती और पति महोदय को ही हो गई जेल.!

टेक्नोलॉजी जितनी मदद करती है, कभी-कभी उतनी ही बड़ी मुसीबत भी बन जाती है. ताइवान की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेवफाई का राज तो रोबोट वैक्यूम क्लीनर से खोल लिया और 15 लाख रुपए का हर्जाना भी जीत लिया, लेकिन गैजेट के गलत इस्तेमाल के चक्कर में उसे खुद जेल की हवा खानी पड़ गई.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात . ताइवान के रहने वाले इस शख्स को अपने हॉलिडे होम में एक ऐसा टूथब्रश दिखा जिसे कोई दूसरा इस्तेमाल कर रहा था. शक हुआ तो उसने गैरेज का सीसीटीवी चेक किया, जहां एक अनजान शख्स उसकी पत्नी को छोड़ते हुए दिखा.

शक पुख्ता करने के लिए उसने घर के रोबोट वैक्यूम क्लीनर को फोन से रिमोटली चालू कर दिया ताकि वह अपनी पत्नी से बात कर सके. जैसे ही लाइव फीड ऑन हुई, वैक्यूम क्लीनर के कैमरे ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में कैद कर लिया.

पति ने अदालत में यह वीडियो सबूत के तौर पर पेश किया. कोर्ट ने मामला सही पाया और पत्नी व उसके प्रेमी पर 15 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया. पति की जीत तो हो गई, लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू हुआ.

पत्नी ने तुरंत पलटवार करते हुए पति पर बिना सहमति के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने का केस ठोक दिया. ताइवान के कानून के मुताबिक, किसी की भी अंतरंग पलों की चुपके से रिकॉर्डिंग करना गंभीर अपराध है और शादीशुदा होना इसका लाइसेंस नहीं देता.

अदालत ने पति की दलीलें खारिज कर दीं. रोबोट वैक्यूम क्लीनर से छिपकर वीडियो बनाने के जुर्म में उस बेचारे पति को 15 लाख जीतने के बावजूद 5 महीने की जेल और साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना भुगतना पड़ गया. यानी सबूत जुटाने का यह तरीका उसे बहुत भारी पड़ गया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *