वायरल रील ने पहुंचाया सलाखों तक! थाने में रौब झाड़ने वाले युवक की पुलिस ने कराई परेड

वायरल रील ने पहुंचाया सलाखों तक! थाने में रौब झाड़ने वाले युवक की पुलिस ने कराई परेड
वायरल रील ने पहुंचाया सलाखों तक! थाने में रौब झाड़ने वाले युवक की पुलिस ने कराई परेड

 सोशल मीडिया पर रील बनाना और दबंगई दिखाने का काफी ट्रेंड चल रहा है लेकिन कई बार दबंगई दिखाना काफी भारी पड़ जाता है. झारखंड के चुटिया थाना क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां सोशल मीडिया पर ‘दबंग’ बनने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया. रांची के चुटिया थाना परिसर को फिल्मी सेट समझकर बनाई गई एक रील वायरल क्या हुई, पुलिस सीधे एक्शन में आ गई. जिस थाने में युवक ने हीरो वाली एंट्री मारकर रील शूट की थी, उसी थाने में पुलिस ने उसकी परेड कराई और आखिरकार उसे हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी.

कैमरे के सामने फिल्मी अंदाज

मामला झारखंड के चुटिया थाना क्षेत्र का है. यहां साहिल महतो नाम का युवक थाना परिसर में दबंग स्टाइल में एंट्री करता है. कैमरे के सामने फिल्मी अंदाज में रील शूट होती है और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. रील वायरल होने के बाद चुटिया थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया. थाना प्रभारी पूनम कुजूर के निर्देश पर युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया. जिस परिसर में वह रील बनाकर रौब झाड़ रहा था, वहीं पुलिस ने उसकी परेड कराई. पुलिस की सख्ती के आगे युवक की सारी हेकड़ी निकल गई.

पुलिस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

पूछताछ के दौरान साहिल महतो ने अपनी गलती स्वीकार की और पुलिस से माफी मांगी. थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने कार्रवाई करते हुए युवक की परेड कराई और उसे गलती का एहसास कराया. बाद में पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया. युवक ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है. इसके बाद पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया. 

कानून के साथ खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए सरकारी संस्थानों की गरिमा से खिलवाड़ या कानून की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कुछ सेकेंड की रील ने युवक को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वह शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *